एक्टर का छलका दर्द:मनजोत सिंह ने अपने बेरोजगारी वाले दिनों को किया याद, बोले- ‘फुकरे’ के बाद, मेरे पास दो साल तक नहीं था काम
एक्टर मनजोत सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उनकी फिल्म 'फुकरे' की रिलीज के बाद, उन्हें दो साल तक काम नहीं मिला था। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि 'फुकरे' के बाद उन्हें जिस तरह के रोल्स दिए जा रहे थे, उससे वो संतुष्ट नहीं थे। मनजोत को 2013 में फिल्म 'फुकरे' और 2017 में फिल्म के सीक्वल 'फुकरे रिटर्न्स' में लाली की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। वो दिबाकर बनर्जी की फिल्म 'ओए लक्की! लक्की ओए!' में भी नजर आ चुके हैं।
16 साल की उम्र में मनजोत ने शुरू किया था अपना करियर
मनजोत बताते हैं, "जब मैंने अपना करियर शुरू किया था, तब मैं 16 साल का था, उस समय मुझे बहुत सारी फिल्में मिलीं। 'फुकरे' के बाद, मुझे लगता है कि एक समय आया था कि मेरे पास दो साल तक काम नहीं था।"
जो ऑफर्स आ रहे थे मनजोत उन्हें नहीं करना चाहते थे
मनजोत आगे बताते हैं, "तो, जो ऑफर्स आ रहे थे, मैं उन्हें नहीं करना चाहत...








