Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

सुरेखा सीकरी के निधन पर को-स्टार अविका गौर बोलीं- सेट पर हर दिन स्कूल की तरह लगता था जहां वो हमारी टीचर हुआ करती थीं

सुरेखा सीकरी के निधन पर को-स्टार अविका गौर बोलीं- सेट पर हर दिन स्कूल की तरह लगता था जहां वो हमारी टीचर हुआ करती थीं

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
मशहूर सीरियल 'बालिका वधू' में 'दादी सा' की भूमिका निभाने वाली सुरेखा सीकरी के निधन से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 75 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट के चलते उन्होंने आखिरी सांस ली। दैनिक भास्कर से खास बातचीत के दौरान, उनकी को-स्टार अविका गौर ने उनसे जुड़ी कुछ खास यादें शेयर कीं। साथ ही उन्होंने सुरेखा को अपना गुरू भी बताया। सेट पर सुरेखा के साथ अविका को हर दिन स्कूल की तरह लगता था अविका ने कहा, "मुझे आज भी याद है मैं पहली बार 'बालिका वधू' के सेट पर उनसे मिली थी। बहुत घबराई हुई थी, उनके सामने बहुत छोटी थी और वो बहुत ज्यादा अनुभवी कलाकार थीं। यकीन मानिये, उस दिन वो सिर्फ मेरे सामने मुस्कुराती रहीं। मुझे शुरुआत में सेट पर समझ ही नहीं आता था और कुछ देर बाद मैं कम्फर्टेबल हुई। ये उनकी पर्सनालिटी थी। उन्होंने पहले दिन मुझे जो पॉजिटिविटी दी थी, वो आज भी मेरे जेहन में है और हमेशा रहेगी...
द दिशूल वेडिंग:शादी के बंधन में बंधे राहुल वैद्य-दिशा परमार; बारात में जमकर नाचे राहुल, घुटनों पर बैठकर दिशा को पहनाई अंगूठी

द दिशूल वेडिंग:शादी के बंधन में बंधे राहुल वैद्य-दिशा परमार; बारात में जमकर नाचे राहुल, घुटनों पर बैठकर दिशा को पहनाई अंगूठी

मनोरंजन
राहुल वैद्य और दिशा परमार शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी के इनसाइड वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए जिनमे ये कपल बेहद खुश नज़र आ रहा है। दिशूल वेडिंग के फंक्शन्स 3 दिन से चल रहे थे। राहुल जब बारात लेकर आये थे उनकी ख़ुशी साफ़ दिख रही थी। वे दोस्तों के साथ नाचते हुए पहुंचे। सबने पहनी एक सी शेरवानीबारात में राहुल के साथ आये उनके दोस्तों ने एक जैसी ही शेरवानी पहनी थी। बारातियों में राहुल के दोस्तों ने गुलाबी पगड़ी पहनी थी। बारातियों में उनके साथ बिग बॉस में रहे अली गोनी भी मौजूद थे। अली ने राहुल के जूते चोरी होने से बचाने के लिए उनको संभल रखा था। उनकी आवाज़ वीडियो में सुनाई दे रही थी कि जूते चोरी नहीं होने देंगे। ऐसे हुई थी पहली बार बातराहुल ने अपनी पहली बातचीत के बारे में बताया था कि- "पहली बार जब मैं उनसे मिला था, मैंने एक गाना मेरे रश्के कमर किया था, जो सोशल मीडिया पर वायर...
दादी सा का निधन:बीमारी और लॉकडाउन में काम की कमी के बावजूद सुरेखा सीकरी ने नहीं ली थी किसी से आर्थिक मदद, कहा था-‘भीख नहीं, काम दीजिए, मैं सम्मान से पैसा कमाना चाहती हूं’

दादी सा का निधन:बीमारी और लॉकडाउन में काम की कमी के बावजूद सुरेखा सीकरी ने नहीं ली थी किसी से आर्थिक मदद, कहा था-‘भीख नहीं, काम दीजिए, मैं सम्मान से पैसा कमाना चाहती हूं’

मनोरंजन
75 साल की जानी-मानी एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी का कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार सुबह अंतिम सांस ली। तीन नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं सुरेखा 2020 तक काफी एक्टिव थीं। वह फिल्मों और टेलीविजन सीरियलों मी लगातार दिख रही थीं लेकिन पिछले एक साल से ख़राब स्वास्थ्य और लॉकडाउन ने उन्हें एक्टिंग से दूर कर दिया था। पिछले साल सुरेखा सीकरी ने पिछले दिनों महाराष्ट्र सरकार के उस फैसले का विरोध किया था जिसमें कहा गया था कि 65 साल से ऊपर के लोग फिल्म या टेलीविजन सीरियल की शूटिंग में हिस्सा नहीं ले सकते। एक इंटरव्यू में सुरेखा ने कहा था कि हालांकि उन्हें कुछ ऑफर मिले हैं लेकिन वो सारे एड फिल्मों के हैं। सुरेखा ने कहा था, अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। एड फिल्मों के ऑफर मेरे लिए काफी नहीं हैं, मुझे और ज्यादा काम करना पड़ेगा क्योंकि मेडिकल बिल के अलावा मेरे अन्य भी कई खर्चे हैं लेकिन प्रो...
हंगामा 2:फिल्म में परेश रावल की पत्नी के रोल में नजर आएंगी शिल्पा शेट्टी, बोलीं- एक फिल्म में परेश ने मेरे पिता की भूमिका निभाई थी, अब इसमें उन्होंने मुझसे शादी कर ली है

हंगामा 2:फिल्म में परेश रावल की पत्नी के रोल में नजर आएंगी शिल्पा शेट्टी, बोलीं- एक फिल्म में परेश ने मेरे पिता की भूमिका निभाई थी, अब इसमें उन्होंने मुझसे शादी कर ली है

मनोरंजन
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'हंगामा 2' में परेश रावल की पत्नी की भूमिका निभाने के बारे में एक इंटरव्यू में बात की। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि एक फिल्म में परेश ने उनके पिता की भूमिका निभाई थी और अब इस फिल्म में परेश ने शिल्पा से शादी कर ली है।फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है, जो अपनी कॉमेडी फिल्म्स जैसे 'हेरा फेरी', 'मालामाल वीकली' और 'हंगामा' के लिए फेमस हैं। 'हंगामा 2' में शिल्पा के पति के रोल में नजर आएंगे परेश शिल्पा ने कहा, "मुझे याद है कि मेरी एक फिल्म में परेश ने मेरे पिता का रोल निभाया था और अब 'हंगामा 2' में उन्होंने मुझसे शादी कर ली है, लेकिन वह मेरे पति की भूमिका निभा रहे हैं जो अपनी यंग, अट्रैक्टिव पत्नी से काफी बड़े हैं। हमारी उम्र का अंतर फिल्म में कम से कम 15 साल का है और वह फिल्म में एक पति का रोल निभा रहे हैं जो लगातार कल्पना कर रह...
सुरेखा सीकरी का निधन:तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी थीं ‘दादी सा’, बहन बनना चाहती थी एक्ट्रेस लेकिन किस्मत सुरेखा सीकरी को NSD ले गई

सुरेखा सीकरी का निधन:तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी थीं ‘दादी सा’, बहन बनना चाहती थी एक्ट्रेस लेकिन किस्मत सुरेखा सीकरी को NSD ले गई

मनोरंजन
मशहूर एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी का 75 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया है। अभिनय की दुनिया में 50 साल तक सक्रिय रहीं सुरेखा को सबसे ज्यादा पहचान बालिका वधू में अपने किरदार कल्याणी देवी के रूप में मिली। इस सख्त दादीसा के किरदार ने उन्हें घर-घर में पॉपुलर कर दिया था। उन्हें आखिरी बार जोया अख्तर की घोस्ट स्टोरीज के सेग्मेंट में देखा गया था, जिसका प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर हुआ था। 1978 में किया था डेब्यू सुरेखा सीकरी के करियर की बात करें तो उन्होंने फिल्म किस्सा कुर्सी का से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। यह फिल्म 1978 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्होंने तमस, सलीम लंगड़े पे मत रो, सरदारी बेगम, सरफरोश, मम्मो, हरी-भरी, जुबैदा, मिस्टर एंड मिसेज अय्यर, रेनकोट, तुमसा नहीं देखा, देव डी, बधाई हो, शीर कोरमा और घोस्ट स्टोरीज जैसी फिल्मों में काम किया। टेलीविजन पर दादीसा के नाम से ...
जूनियर एनटीआर ने RRR में कोमाराम भीम के किरदार के लिए 18 महीनोंं की ट्रेनिंग ली, 9 किलो मसल्‍स गेन किया

जूनियर एनटीआर ने RRR में कोमाराम भीम के किरदार के लिए 18 महीनोंं की ट्रेनिंग ली, 9 किलो मसल्‍स गेन किया

मनोरंजन
एसएस राजामौली की फ‍िल्‍म 'आरआरआर' के लिए जूनियर एनटीआर ने 18 महीनोंं की ट्रेनिंग ली है। जिसमें उन्‍होंने 9 किलो मसल्‍स गेन किए हैं। वो इसमें कोमाराम भीम के किरदार में हैं। जो एक आदिवासी नेता थे। कोमाराम अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की तरह प्रसिद्ध नहीं हैं। इसलिए जूनियर एनटीआर ने इस अनसंग हीरो के बारे में काफी रिसर्च किया है। अपने किरदार, लुक और बॉडी लैंग्वेज को वास्तविक रूप देने के लिए एनटीआर ने लगभग 18 महीनों तक खुद को ट्रेनिंग में व्यस्त रखा था। 71 किलो वजन के अभिनेता से उम्मीद की जा रही थी कि वह लगभग 9 किलो मसल्‍स वेट गेन करें। निर्देशक एस एस राजामौली के साथ जूनियर एनटीआर की यह चौथी फिल्म होगी। इस पैन इंडिया फिल्म में भारतीय सिनेमा के पावरहाउस एक्टर राम चरन, अजय देवगन और आलिया भट्ट नजर आयेंगे। फिल्म 13 अक्टूबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज। 450 करोड़ के बिग बजट में बन रही है 'RRR''RR...
तूफानी होने से जरा दूर थमकर रह गया है फरहान अख्तर का ‘तूफान’

तूफानी होने से जरा दूर थमकर रह गया है फरहान अख्तर का ‘तूफान’

मनोरंजन
‘तूफान’ सपनों के उड़ान भरने की कहानी है। चाहे कितने ही गम और गुरबतों की आंधी-तूफान या बवंडर जिंदगी में क्‍यों न आते रहें? अतीत और पूर्वाग्रहों को ढोने के क्‍या अंजाम हो सकते हैं, इसमें उसकी बानगी है, भले आप सही ही क्‍यों न हों। यहां बॉक्सिंग के बैकड्रॉप में कथित लव जेहाद पर एक चोट भी है। एक ऐसी रूमानी दुनिया का ख्‍याल है, जो असल जिंदगी में बिरले होते हैं। राकेश ओमप्रकाश मेहरा और फरहान की जोड़ी ने ‘भाग मिल्‍खा भाग’ में असर पैदा किया था। हाल ही में मिल्‍खा सिंह गुजर भी गए थे। यहां ‘तूफान’ में उस असर को संपूर्णता में दुहराने में वो दोनों जरा चूक गए हैं। ऐसी है फिल्म की कहानीदरअसल, फिल्‍म का बड़ा हिस्‍सा बॉक्सिंग की ट्रेनिंग और उसकी दुनिया दिखाने में चला गया है। डोंगरी का लावारिस अज्‍जू भाई (फरहान अख्‍तर) वहां के डॉन जाफर (विजय राज) के एहसानों तले दबा है। जाफर के लिए वसूली का काम करता है...
पिता की कविताओं को अपनी आवाज में रिकॉर्ड करेंगे अमिताभ, हरिवंशराय बच्चन की किताब, माइक और हेडफोन के साथ फोटो पोस्ट की

पिता की कविताओं को अपनी आवाज में रिकॉर्ड करेंगे अमिताभ, हरिवंशराय बच्चन की किताब, माइक और हेडफोन के साथ फोटो पोस्ट की

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस के लिए गुरुवार को एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट की है। इसमें उन्होंने कहा है कि वे अपने पिता हरिवंशराय बच्चन की एक किताब को अपनी आवाज में रिकॉर्ड करने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने लिखा- पूज्य पिताजी की लेखनी से मैं खुद को दूर नहीं रख सकता हूं। अब उनकी गंभीर बातें, मेरी आवाज में सुनिए। अमिताभ ने ट्विटर पर एक फोटो भी पोस्ट की है। इसमें वे हरिवंश राय बच्चन की किताब "प्रतिनिधि कविताएं' लिए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने हेडफोन लगा रखा है और पास ही माइक भी नजर आ रहा है। फोटो से दिखाई दे रहा है कि वे हरिवंश रायजी की कविताओं की रिकॉर्डिंग के लिए तैयारी नहीं कर रहे, बल्कि उन्होंने इसकी शुरुआत कर दी है। किस किताब को रिकॉर्ड करेंगे अभी पता नहींहालांकि, अभी इस प्रोजेक्ट को काफी गुप्त रखा गया है। आधिकारिक तौर पर यह भी नहीं बताया गया है कि हरिवंश र...
एसएस राजामौली की अगली फिल्म RRR का मेकिंग वीडियो सामने आया, भव्य सेट से लेकर जबरदस्त एक्शन सीन्स की भी झलक दिखी

एसएस राजामौली की अगली फिल्म RRR का मेकिंग वीडियो सामने आया, भव्य सेट से लेकर जबरदस्त एक्शन सीन्स की भी झलक दिखी

मनोरंजन
डायरेक्टर एसएस राजामौली की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'RRR' की मेकिंग का वीडियो रिलीज किया गया है। इस वीडियो में फिल्म की मेकिंग के दौरान की गई मेहनत दिखाई गई है। फिल्म के ऑफिशियल हैंडल से मेकिंग वीडियो 'Roar Of RRR' शेयर करते हुए लिखा गया है, 'अल्टीमेट सिनेमाई एक्सपीरिएंस के लिए की गई मेहनत को देखिए इस मेकिंग वीडियो में।' इस वीडियो में कलाकारों से लेकर डायरेक्टर और क्रू तक हर सीन को बेहतरीन तरीके से फिल्माने में जुटे हुए हैं। खासकर साउथ के सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर अपने एक्शन सीन्स को फिल्माने में बिजी दिखाई दे रहे हैं। बिहाइंड द सीन वीडियो में फिल्म बाहुबली की ही तरह भव्य सेट दिखाई दे रहा है। 'RRR' अब इस साल दशहरे पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। राम चरण और जूनियर एनटीआर के अलावा अजय देवगन, श्रिया सरन और आलिया भट्ट भी फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में हैं। कोरोना के कारण टाल दी...
तापसी पन्नू ने लॉन्च किया अपना प्रोडक्शन हाउस ‘आउटसाइडर्स फिल्म्स’, पहली फिल्म ‘ब्लर’ करेंगी प्रोड्यूस

तापसी पन्नू ने लॉन्च किया अपना प्रोडक्शन हाउस ‘आउटसाइडर्स फिल्म्स’, पहली फिल्म ‘ब्लर’ करेंगी प्रोड्यूस

मनोरंजन
कंगना रनोट, अनुष्का शर्मा, आलिया भट्‌ट और दीपिका पादुकोण के बाद अब तापसी पन्नू ने भी प्रोडक्शन की ओर रुख कर लिया है। तापसी पन्नू अब एक्टिंग के साथ-साथ प्रोड्यूसर के तौर पर भी काम करते नजर आएंगी। उन्होंने हाल ही में अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया है। जिसका नाम उन्होंने 'ऑउटसाइडर्स फिल्म्स' रखा है। इस बात की जानकारी तापसी ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को दी है। 'आउटसाइडर फिल्म्स' के साथ जीवन का एक नया अध्याय लिखना हैतापसी पन्नू ने अपने प्रोडक्शन हाउस 'ऑउटसाइडर्स फिल्म्स' का एक वीडियो टीजर शेयर कर लिखा, "पिछले साल जब मुझे इस इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सपने में डूबे हुए लगभग एक दशक हो गया था। मुझे कभी नहीं पता था कि मैं इस इंडस्ट्री में न केवल तैरूंगी, बल्कि वास्तव में अपना रास्ता तैरना भी सीखूंगी। किसी ऐसे व्यक्ति के लिए यह आसाना नहीं होता है, जिसने कभी एक पब्लिक फ...