Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

थिएटर की बजाए अब सीधे डिजिटली रिलीज होगी सोनम कपूर की कमबैक फिल्म ‘ब्लाइंड’, तीन ओटीटी प्लेटफॉर्म से चल रही है चर्चा

थिएटर की बजाए अब सीधे डिजिटली रिलीज होगी सोनम कपूर की कमबैक फिल्म ‘ब्लाइंड’, तीन ओटीटी प्लेटफॉर्म से चल रही है चर्चा

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आखिरी बार साल 2017 की फिल्म नीरजा में नजर आई थीं जिसके बाद वो चार साल बाद ब्लाइंड फिल्म से एक्टिंग कमबैक करने को तैयार हैं। फिल्म के डायरेक्टर सुजोय घोष इसे सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी में थें हालांकि कोविड 19 की तीसरी लहर के चलते फिर एक बार थिएटर में ताले पड़ने की संभावना है। ऐसे में अब मेकर्स और ज्यादा इंतजार ना करते हुए ब्लाइंड फिल्म को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का विचार कर रहे हैं। हाल ही में आई बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार ब्लाइंड फिल्म के मेकर्स इसे डिजिटली रिलीज करने की तैयारी में हैं। फिलहाल मेकर्स की तीन अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म से चर्चा जारी है, जिस भी प्लेटफॉर्म का ऑफर सबसे अच्छा होगा, फिल्म वहीं रिलीज होगी। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है, सुजोय फिल्म को थिएटर में रिलीज करने का इंतजार कर रहे थे। उन्हें इस...
मकसद और मुद्दे के दरम्‍यान उलझी हुई है दिल्‍ली की हसीन दिलरुबा की कहानी

मकसद और मुद्दे के दरम्‍यान उलझी हुई है दिल्‍ली की हसीन दिलरुबा की कहानी

मनोरंजन
जजमेंटल है क्‍या’ और ‘मनमर्जियां’ फेम कनिका ढिल्‍लन की कहानियां परतदार होती हैं। जिनमें फीमेल लीड होती हैं। टैबू सवाल होते हैं उनमें। ‘हसीन दिलरुबा’ का आगाज भी उसी नोट पर होता है। रानी, ऋषभ, नील, पुलिसिया जांच के बीच और बेहतर स्‍क्रीनप्‍ले की दरकार थी, जो फिल्‍म को मोटिव और मुद्दा परक बना सकती थी। यहां यह मकसद और मुद्दे के बीच उलझ कर रह गई है। ऐसी है दिलरुबा की हसीन कहानीमेन लीड रानी कश्‍यप (तापसी पन्‍नू) हसीन है। दिल्‍ली से है। दिनेश पंडित के उपन्‍यासों से अभिभूत है। ख्‍वाहिशें समंदर से गहरी हैं। सर्वगुणसंपन्‍न हमसफर की तलाश है। संयोग से पति ऋषभ (विक्रांत मैस्‍सी) के तौर पर वह अधूरी रह जाती हैं। बीच में एक्‍स्‍ट्रामैरिटल अफेयर होता है। आरोप नील (हर्षवर्धन राणे) पर लगते हैं। फिर एक धमाके में एक की जान चली जाती है। पूरा ज्‍वालापुर रानी को कसूरवार ठहराने लगता है। उस पर चरित्रहीन का ठप्...
कीर्ति कुल्हारी नहीं सोचती कि वह दोबारा शादी करेंगी, बोलीं- मैं ऐसी इंसान नहीं हूं, जो शायद शादी के लिए बनी हो

कीर्ति कुल्हारी नहीं सोचती कि वह दोबारा शादी करेंगी, बोलीं- मैं ऐसी इंसान नहीं हूं, जो शायद शादी के लिए बनी हो

मनोरंजन
एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी ने इस साल की शुरुआत में पति साहिल सहगल से अलग होने की घोषणा की थी। अब हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान कीर्ति ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि वह दोबारा शादी करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह समझ गई हैं कि वह ऐसी इंसान नहीं हैं, जो शायद शादी के लिए बनी हो। हालांकि, कीर्ति ने बताया कि वह बेशक आने वाले समय में किसी के साथ रिलेशनशिप में होंगी। कीर्ति ने की दोबारा शादी करने पर बात कीर्ति ने दोबारा शादी करने की बात पर कहा, "मुझे ऐसा नहीं लगता, लेकिन मैं भी ऐसी इंसान हूं, जो कभी न कहने में विश्वास नहीं करती है।" कीर्ति यह भी बताती हैं, "यदि आप मुझसे पूछें कि क्या मैं फिर कभी किसी रिलेशनशिप में आउंगी, तो निश्चित रूप से मैं आउंगी। यह हिस्सा बहुत ही साफ है, क्योंकि मुझे पता है कि मुझे किसी के साथ रहने के लिए शादी करने की जरूरत नहीं है। इसलिए, ज्यादातर मुझे नहीं लगता कि...
रणधीर कपूर के कहने पर करीना कपूर खान को मिली थी ‘रिफ्यूजी’ फिल्म, बिना स्क्रिप्ट के लोकेशन पर ही लिखी जा रही थी कहानी

रणधीर कपूर के कहने पर करीना कपूर खान को मिली थी ‘रिफ्यूजी’ फिल्म, बिना स्क्रिप्ट के लोकेशन पर ही लिखी जा रही थी कहानी

मनोरंजन
साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म रिफ्यूजी के 21 साल पूरे हो चुके हैं। जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और करीना कपूर खान लीड रोल में नजर आए थे जो इनकी डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म के सभी गानों का कम्पोजिशन अनु मलिक ने किया था। आज फिल्म के 21 साल पूरे होने के अवसर पर आइए जानते हैं फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें- बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर रिफ्यूजी से पहले कहो ना प्यार है से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली थीं, जिसकी शूटिंग भी उन्होंने शुरू कर दी थी, लेकिन कुछ दिक्कतों के चलते उन्होंने फिल्म छोड़ दी थी। इसके बाद करीना के पिता रणधीर कपूर ने जेपी दत्ता को फोन करके कहा कि उनकी छोटी बेटी को लेकर एक फिल्म बना दो और वो राजी हो गए। वहीं दूसरी तरफ अभिषेक बच्चन उनके अपने बेटे की तरह थे जिसके चलते उन्हें भी फिल्म में कास्ट कर लिया गया था। अभिषेक भी रिफ्यूजी से पहले आखिरी यौध्दा फिल्म से डे...
राज कौशल के निधन पर मुस्कुराते हुए बात कर रही थीं परदेस की एक्ट्रेस महिमा चौधरी, यूजर्स बोले- शर्म बेच खाई है

राज कौशल के निधन पर मुस्कुराते हुए बात कर रही थीं परदेस की एक्ट्रेस महिमा चौधरी, यूजर्स बोले- शर्म बेच खाई है

मनोरंजन
मंदिरा बेदी के पति राज कौशल के निधन पर पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री गमगीन है। महज 49 साल की उम्र में राज के जाने पर कई सेलेब्स ने दुख जाहिर किया। पर परदेस फेम एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने जब राज कौशल के निधन पर बात की, तो अंदाज और लहजा उनकी फजीहत की वजह बन गया। दरअसल, मुंबई के मार्केट में जब पैपराजी ने उनसे राज के बारे में सवाल पूछा तो वो मुस्कुराकर बात करती नजर आईं। तस्वीरें जब सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तो यूजर्स ने महिमा को ट्रोल किया। एक यूजर ने कहा कि इन लोगों ने शर्म बेच खाई है। बेटी के साथ मुंबई के मार्केट में थीं महिमामहिमा मुंबई के मार्केट में अपनी बेटी अरियाना के साथ नजर आईं। इसी दौरान उन्हें पेपराजी ने देखा और फोटो क्लिक करने लगा। उसने राज कौशल के निधन के बारे में पूछा तो महिमा ने अपनी यादें शेयर कीं। बताया कि वो और राज किस तरह से मुंबई में घूमा करते थे। इस दौरान महिमा ने अपने मोबाइल...
एक बार फिर गैंगस्टर के रोल में नजर आएंगे इरफान खान, बांद्रा फिल्म फेस्टिवल में होगा प्रीमियर

एक बार फिर गैंगस्टर के रोल में नजर आएंगे इरफान खान, बांद्रा फिल्म फेस्टिवल में होगा प्रीमियर

मनोरंजन
बॉलीवुड एक्टर इरफान खान ने आदित्य भट्टाचार्य की फिल्म 'दुबई रिटर्न' को साल 2005 में शूट किया था। लेकिन फिल्म को अब 2021 में बांद्रा फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर किया जाएगा। इस फिल्म् को 2005 में इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया 2005 में स्क्रीन किया गया था, लेकिन यह कभी थिएटर्स में रिलीज नहीं हो पाई। यह एक कॉमिडी फिल्म है जिसकी कहानी विनय चौधरी ने लिखी है। फिल्म 'दुबई रिटर्न' में इरफान 'आफताब अंग्रेज' की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक छोटा-मोटा गैंगस्टर है। फिल्म फेस्टिवल में आदित्य भट्टाचार्य की एक और फिल्म 'राख' दिखाई जाएगी, जिसमें उनके लंबे समय के दोस्त आमिर खान हैं। पूजा कोहली ने की 'दुबई रिटर्न' की स्क्रीनिंग पर बात बीएफएफ में कलात्मक डायरेक्टर पूजा कोहली ने 'दुबई रिटर्न' की स्क्रीनिंग के बारे में बात की और कहा, "असीम और मैं 2006 के न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल से ही साथ काम कर ...
शत्रुघ्न सिन्हा ने फिल्म कालीचरण की दिलचस्प कहानी का खुलासा किया, बोले- मुझे नैरेशन के दौरान नींद आ गई थी

शत्रुघ्न सिन्हा ने फिल्म कालीचरण की दिलचस्प कहानी का खुलासा किया, बोले- मुझे नैरेशन के दौरान नींद आ गई थी

मनोरंजन
हाल ही में वेटरन एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने 'इंडियन आइडल 12' के सेट पर एक स्पेशल एपिसोड शूट किया। शूटिंग के दौरान उन्होंने अपनी एक्टिंग जर्नी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से सुनाए। बातचीत के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि सुभाष घई की फिल्म 'कालीचरण' के लिए स्क्रिप्ट-नैरेशन के दौरान उन्हें नींद आ गई थी। 4 शिफ्ट काम करके लौटा थाशत्रुघ्न सिन्हा बताते हैं, "मेरे एक बहुत अच्छे दोस्त, पारिवारिक मित्र और पत्नी के भाई सुभाष घई, जो उस समय एक नए डायरेक्टर थे, उन्होंने मुझे कालीचरण की पटकथा सुनाई। लेकिन सुनते सुनते ही मुझे नींद आ गई। लेकिन यह पूरी तरह से सच नहीं है। स्क्रिप्ट सुबह लगभग 3 से 4 बजे के बीच सुनाई जा रही थी और, मैं तीन से चार मूवी शिफ्ट पूरी करके वापस लौटा था और जब तक मैं घर पहुंचा, तब तक 2 बज चुके थे मैं तुरंत तरोताजा हो गया और नैरेशन के लिए सुबह 4 बजे उनसे मिला। मैं थक गया था, तो मुझे न...
नसीरुद्दीन शाह 2 दिन से अस्पताल में भर्ती, निमोनिया के बाद उनके फेफड़ों में मिला पैच; हालत स्थिर

नसीरुद्दीन शाह 2 दिन से अस्पताल में भर्ती, निमोनिया के बाद उनके फेफड़ों में मिला पैच; हालत स्थिर

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बॉलीवुड में अपने अविश्वसनीय योगदान के लिए जाने वाले ऐक्टर नसीरुद्दीन शाह को दो दिन पहले मुंबई के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें निमोनिया हुआ और फिर उनके फेफड़ों में पैच पाया गया। नसीरुद्दीन की पत्नी रत्ना पाठक और उनके बच्चे भी हॉस्पिटल में उनके साथ हैं। दो दिनों से हॉस्पिटल में एडमिट हैं नसीरुद्दीन नसीरुद्दीन के मैनेजर ने एक इंटरव्यू में ये कंफर्म किया कि वे हॉस्पिटल में हैं और बताया, 'वह दो दिनों से हॉस्पिटल में भर्ती हैं। वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उन्हें निमोनिया होने के कारण भर्ती कराया गया है। उनके फेफड़ों में पैच पाया गया है, इसलिए उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराना जरूरी था। उनकी कंडीशन अभी स्टेबल है और उनको ट्रीटमेंट का असर भी हो रहा है।' नसीरुद्दीन आखिरी बार 'राम प्रसाद की तेरहवीं' में नजर आए थे नसीरुद्दीन का जन्म 20 जुलाई 1950 को उत्...
दिलीप कुमार को एक बार फिर सांस लेने में हुई तकलीफ, हिंदुजा हॉस्पिटल के ICU वार्ड में भर्ती; फिलहाल हालत स्थिर

दिलीप कुमार को एक बार फिर सांस लेने में हुई तकलीफ, हिंदुजा हॉस्पिटल के ICU वार्ड में भर्ती; फिलहाल हालत स्थिर

मनोरंजन
दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार को एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 98 साल के दिलीप कुमार को मंगलवार को फिर से सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी, जिसके चलते उन्हें मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्‍पताल में एडमिट किया गया है। वे अस्पताल के ICU वार्ड में डॉक्‍टर्स की निगरानी में हैं। वहीं अभी उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। दिलीप कुमार को नॉन-कोविड-19 ICU वार्ड में रखा गया हैअस्‍पताल के सूत्रों ने बताया कि दिलीप कुमार को एक नॉन-कोविड-19 ICU वार्ड में रखा गया है। उन्‍हें सांस लेने में तकलीफ हुई थी, जिसके बाद उन्‍हें दोबारा अस्‍पताल लाया गया। सांस लेने में तकलीफ और उनकी उम्र को देखते हुए फैमिली ने एहतियात के तौर पर उन्‍हें अस्पताल में भर्ती करने का फैसला किया है। वे अभी ठीक हैं और ICU में हैं, ताकि डॉक्‍टर्स उनकी अच्छे से देखरेख कर सकें। अस्‍पताल में दिलीप कुमार के साथ उनकी पत्‍नी और एक्‍ट्रेस स...
डायरेक्टर, प्रोड्यूसर होने के साथ-साथ एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में भी जाना-माना नाम थे राज कौशल, मंदिरा से वेलेंटाइन डे के दिन की थी शादी

डायरेक्टर, प्रोड्यूसर होने के साथ-साथ एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में भी जाना-माना नाम थे राज कौशल, मंदिरा से वेलेंटाइन डे के दिन की थी शादी

मनोरंजन
बॉलीवुड एक्ट्रेस, मॉडल, फैशन डिजाइनर और टीवी प्रेजेंटर मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का 49 साल की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया है। राज को सुबह 4:30 बजे हार्ट अटैक आया जिसके बाद उनकी मौत हो गई। 1999 में की थी मंदिरा से शादी मंदिरा से राज की पहली मुलाकात 1990 में फिल्ममेकर मुकुल आनंद के घर पर हुई थी। उस समय राज आनंद के चीफ असिस्टेंट हुआ करते थे। ये वो वक्त था जब मंदिरा 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की वजह से स्पॉटलाइट में आ चुकी थीं। राज से मंदिरा की नजदीकियां तब बढ़ीं जब एक ऑडिशन के सिलसिले में दोनों मिले। यहीं से इनकी प्रेम कहानी की शुरुआत हुई। दोनों ने 9 साल तक डेटिंग की और फिर 1999 में दोनों ने शादी कर ली। दिलचस्प बात ये है कि दोनों ने शादी के लिए प्यार के इजहार के दिन यानी वेलेंटाइन डे को चुना था। एक इंटरव्यू में राज ने मंदिरा के बारे में कहा था, 'मुझे तीसरी मुलाकात में ही पत...