‘जलसा के बाहर अब ना वैसी भीड़ दिखती है ना उत्साह’, फैन्स से मुलाकात पर बोले अमिताभ बच्चन
मुंबईअमिताभ बच्चन के बंगले के बाहर फैन्स का जमावड़ा लगा रहता है। खासकर हर रविवार को फैन्स की भारी भीड़ जुटती है। इस मौके पर अमिताभ अपने बंगले से बाहर आते हैं और फैन्स का अभिवादन करते हैं। हालांकि उनका मानना है कि अब जलसा के बाहर वैसा उत्साह नहीं दिखता और फैन्स की संख्या भी कम हुई है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में बताया कि वह जब भी घर के बाहर आए फैन्स से मिलने पहुंचते हैं तो हमेशा चप्पल उतार देते हैं। वह ऐसा क्यों करते हैं इसके पीछे की वजह भी बताई है।जलसा के बाहर फैन्स से की मुलाकात
80 वर्षीय अमिताभ बच्चन लंबे समय से अपने घर के बाहर फैन्स के लिए बाहर आकर वेव करते हैं। कोरोना काल के दौरान उन्होंने फैन्स से मिलना बंद कर दिया था। अमिताभ बच्चन ने लिखा, ‘मैंने ऑब्जर्व किया है कि संख्या में कमी आई है और उत्साह भी कम हो गया है। खुशी की चीखें अब मोबाइल कैमरे में ट्रांसफर हो गई हैं। यह साफ है कि...








