Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

रिलीज के कुछ घंटे बाद ही ऑनलाइन लीक हुई रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म?

रिलीज के कुछ घंटे बाद ही ऑनलाइन लीक हुई रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म?

मनोरंजन
नई दिल्ली रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र आज शुक्रवार को रिलीज हो गई है। फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। सोशल मीडिया पर भी दर्शक फिल्म देखकर उसकी तारीफ कर रहे हैं। क्रिटिक्स की तरफ से भी फिलहाल पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद मेकर्स के लिए एक परेशानी आ गई है। बता दें कि काफी समय से इस फिल्म का इंतजार किया जा रहा था और आज जब फिल्म रिलीज हुई है तो उसके कुछ घंटे बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई है। रिपोर्ट्स आई है कि फिल्म कुछ वेबसाइट्स में लीक हो गई है। काफी की थी तैयारी बता दें कि हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट ने कॉपीराइट उल्लंघन के संबंध में स्टार इंडिया द्वारा दायर एक मुकदमे की अनुमति देने के बाद 18 वेबसाइटों को अवैध रूप से 'ब्रह्मास्त्र' स्ट्रीमिंग करने से रोक दिया था। हालांकि इतना ध्यान रखने के बाद भी फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई। मेकर्स के लिए भी ...
जबरदस्त है सूर्या की फिल्म का मोशन पोस्टर, फीमेल लीड के रूप में होंगी दिशा पाटनी

जबरदस्त है सूर्या की फिल्म का मोशन पोस्टर, फीमेल लीड के रूप में होंगी दिशा पाटनी

मनोरंजन
मुंबई तमिल सुपरस्टार सूर्या ने ‘सोरोराई पोटरू‘ के लिए खूब प्रशंसा बटोरी। इसके अलावा इसी साल रिलीज हुई ‘जय भीम‘ को समीक्षकों के साथ दर्शकों ने खूब सराहा। सूर्या की आने वाली 42वीं फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। ‘सूर्या 42' नाम से बन रही फिल्म का मोशन पोस्टर शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया है। इसका निर्देशन शिवा करेंगे। फिल्म एक फैंटसी ड्रामा है जिसे 3डी में शूट किया जाएगा। साउथ फिल्मों का क्रेज इन दिनों जिस तरह पूरे देश में देखा जा रहा है मेकर्स इसे बड़े पैमाने पर लॉन्च करना चाहते हैं। सूर्या की पहली पीरियड फिल्म ‘सूर्या 42‘ कुल 10 भाषाओं में रिलीज होगी। मोशन पोस्टर देखकर ऐसा मालूम पड़ता है कि सूर्या एक योद्धा की भूमिका में नजर आ सकते हैं। यह उनकी पहली पीरियड फिल्म होगी। सूर्या और शिवा पहली बार किसी फिल्म के लिए साथ काम कर रहे हैं। इसमें फीमेल लीड के तौर पर दिशा पाटनी को स...
आखिर क्यों लगने लगा अमिताभ बच्चन को अपनी नौकरी खोने का डर

आखिर क्यों लगने लगा अमिताभ बच्चन को अपनी नौकरी खोने का डर

मनोरंजन
नई दिल्ली कौन बनेगा करोड़पति के लेटेस्ट एपिसोड में अमिताभ बच्चन इनसिक्योर नजर आए। उन्होंने हॉट सीट पर बैठी कंटेस्टेंट से अपना डर जाहिर किया। अमिताभ बच्चन ने गेम शो में हिस्सा लेने आईं रजनी मिश्रा से कहा कि उनकी जॉब खतरे में है। दरअसल रजनी अमिताभ बच्चन के सभी सवालों का सही जवाब देती हैं। उनका नॉलेज देखकर बिग बी इम्प्रेस हो जाते हैं। लुक देख कर जज न करें  अमिताभ बच्चन रजनी से कहते हैं, इतनी जानकारी है आपके पास रजनी जी, हमारी नौकरी जो है वो खतरे में पड़ गई है। बिग बी के मुंह से ऐसा सुनकर रजनी मिश्रा के साथ ही साथ वहां बैठी ऑडियंस भी जोर से हंसने लगती है। रजनी मिश्रा होस्ट अमिताभ बच्चन से अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहती है जब मैं साड़ी ,चूड़ी, बिंदी के साथ सिन्दूर लगाकर बाहर जाती हूं तो मुझे देख कर बहुत से लोग सोचते हैं कि मैं उतनी जानकार नहीं हूं। हमें बुक को उसके कवर से जज ...
काजोल ने फोटोग्राफर्स को देख एयरपोर्ट पर लगाई दौड़, बोलीं- दिखाओ कितने फिट हो

काजोल ने फोटोग्राफर्स को देख एयरपोर्ट पर लगाई दौड़, बोलीं- दिखाओ कितने फिट हो

मनोरंजन
मुंबई काजोल शुक्रवार को मुंबई एयरपोर्ट पर थीं। इस दौरान उनकी पपराजी के साथ मजेदार बातचीत सामने आई। काजोल को देखते ही कैमरामैन उनके सामने आ गए। इस दौरान काजोल बहुत तेज-तेज चलने लगीं। उनके साथ फोटोग्राफर्स भी भागने लगे। काजोल के साथ उनके पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड्स भी थे। सिक्योरिटी ने कैमरामैन को हटाने की कोशिश भी की, इस बीच काजोल हंसती हुई निकल गईं। आउटफिट्स पर मिले नेगेटिव कमेंट्स काजोल को एयरपोर्ट पर कैमरा में कैप्चर करना फोटोग्राफर्स के लिए टास्क बन गया है। वह पहले भी भागती नजर आ चुकी हैं। एक बार फिर से कुछ ऐसा ही हुआ कि काजोल का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। काजोल ब्लैक कलर की मैक्सी ड्रेस में एयरपोर्ट पर थीं। उन्होंने ब्लैक जैकेट पहन रखी थी और बाल खुले हुए थे। उनको देखकर कैमरामेन जैसे ही सामने आए काजोल ने स्पीड पकड़ ली। काजोल की सिक्योरिटी पैप्स को हटाने लगी। पै...
अक्षय कुमार ने जन्मदिन पर फैन्स का किया शुक्रिया

अक्षय कुमार ने जन्मदिन पर फैन्स का किया शुक्रिया

मनोरंजन
मुंबई अक्षय कुमार आज यानी 9 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वह 55 साल के हो गए हैं। इस मौके पर बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटीज उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। साथ ही फैन्स के बधाइयों का तांता तो लगा ही हुआ है। अक्षय की पत्नी और राइटर ट्विंकल खन्ना ने भी एक पोस्ट साझा किया है। ट्विंकल ने अक्षय के साथ की एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो Backgammon गेम खेल रहे हैं। उन्होंने बताया कि अक्षय उन्हें हर गेम में हरा देते हैं।  ट्विंकल ने अक्षय को किया विश ट्विंकल खन्ना ने लिखा, ‘बर्थडे ब्वॉय, जो हर गेम में जीतता है। हां उसने मुझे Backgammon में हरा दिया। फिर उसने ऑक्सफोर्ट चैप और चार खिलाड़ियों वाली टैग टीम को हरा दिया। सभी उसके खिलाफ थे। स्क्रैबल, उसके लिए इंतजार करें। सबसे अच्छी बात, एक दोस्त ने उसे हलवा केक दिया जैसा कि उसकी मां हर साल उसके जन्मदिन पर उसके लिए बनाती थी। जन्मदिन मुबारक हो मे...
कानपुर में लगेगा बॉलीवुड हस्तियों का तड़का, ग्रीन पार्क में जलवा बिखेरेंगी नोरा फतेही और श्रद्धा कपूर

कानपुर में लगेगा बॉलीवुड हस्तियों का तड़का, ग्रीन पार्क में जलवा बिखेरेंगी नोरा फतेही और श्रद्धा कपूर

मनोरंजन
कानपुर। ग्रीन पार्क में होने वाली रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी-20 में क्रिकेट के साथ ही बॉलीवुड हस्तियों का भी तड़का लगेगा। नोरा फतेही, श्रद्धा कपूर और कार्तिक आर्यन समेत कई हस्तियां मैदान में रंगारंग प्रस्तुतियों से मनमोहेंगे। मैच का शुभारंभ 10 सितंबर को होने से पहले डेढ़ घंटे का बॉलीवुड नाइट व प्रस्तुतिकरण होगा। ओपनिंग सेरेमनी में प्रदेश व देश की कई नामचीन हस्तियां आ सकती है। मैच को लेकर पुलिस, प्रशासन और नगर निगम के साथ ही खेल विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। पूरी क्षमता से होगा मैच, बायोबबल घेरा रहेगा  ग्रीन पार्क में भारत समेत आठ लीजेंड्स टीमों की प्रतियोगिता पूरी क्षमता के साथ कराने की तैयारी है। फिर भी खेल विभाग की अनुमति ली जाएगी। पिछली बार कोविड प्रोटोकॉल को देखते हुए मैच 70 फीसदी क्षमता से कराया गया था। इस बार 28 हजार की क्षमता के साथ मैच कराने की तैयारी है। इसके साथ...
शहनाज गिल बोलीं- सलमान खान ने जिंदगी में आगे बढ़ना सिखाया

शहनाज गिल बोलीं- सलमान खान ने जिंदगी में आगे बढ़ना सिखाया

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
मुंबई शहनाज गिल ने बिग बॉस 13 से घर-घर पहचान बनाई थी। अब उनका बॉलीवुड डेब्यू का सपना पूरा होने जा रहा है। शहनाज सलमान खान की फिल्म से डेब्यू कर रही हैं। वह इस वक्त फिल्म किसी का भाई किसी की जान में बिजी हैं। मूवी के डायरेक्टर फरहद सामजी हैं। मूवी में पूजा हेगड़े भी हैं। फिल्म लंबे वक्त से सुर्खियों में है। पहले इसका टाइटल कभी ईद कभी दिवाली था। फिल्म में सलमान के बहनोई आयुष शर्मा भी थे, रिपोर्ट्स हैं कि वह मूवी छोड़ चुके हैं। शूटिंग के दौरान शहनाज ने सलमान खान से बहुत कुछ सीखा। उन्होंने एक रीसेंट इंटरव्यू में बताया कि सलमान खान ने उन्हें क्या सीख दी। सलमान करते हैं मोटिवेट शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला के काफी करीब थीं। उनके निधन के बाद वह खुद को काफी स्ट्रॉन्ग बना चुकी हैं। उनके ऐसे कई इंटरव्यूज सामने आए जिसमें पहले से बदली हुई शहनाज को हर किसी ने नोटिस किया। शहनाज सलमान खान के साथ ड...
कॉलेज रोमांस के ट्रेलर में नहीं दिखे मनजोत सिंह,क्या शो से खत्म हो जायेगा ट्रिप्पी का किरदार ?

कॉलेज रोमांस के ट्रेलर में नहीं दिखे मनजोत सिंह,क्या शो से खत्म हो जायेगा ट्रिप्पी का किरदार ?

मनोरंजन
नई दिल्ली कॉलेज के दिनों को कौन भूल सकता है। कॉलेज, दोस्ती और प्यार के किस्से और ढेर सारी कहानियों को लेकर आ रही है टीवीएफ सीरीज कॉलेज रोमांस सीजन 3। कॉलेज रोमांस 2  की सक्सेस के बाद शो के मेकर्स ने जल्द नए सीजन को लेकर आने की बात कही थी। फैंस से किए वादे को निभाते हुए मेकर्स ने कॉलेज रोमांस सीजन 3 के रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।  ट्रेलर में नहीं दिखा ट्रिप्पी का किरदार शो के प्रोडूसर्स ने हाल ही में कॉलेज रोमांस सीजन 3 का ट्रेलर ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा तारीख सेव कर लीजिए क्योंकि आपका फेवरेट गैंग ,बहुत से धमाकों के साथ वापस आ रहा है। ढाई मिनट लंबे ट्रेलर में बग्गा ,नायरा , करण और दीपिका के अलावा कुछ नए कैरेक्टर भी नजर आ रहे हैं। लेकिन शो में ट्रिप्पी के रोल को लेकर सस्पेंस अब भी बरकरार है। ढाई मिनट के इस ट्रेलर में ट्रिप्पी का नाम तो आपको जरुर सुनने को मिलेगा लेकिन ट्रिप्पी ...
ऐक्ट्रेस तारा सुतारिया के साथ दिखे मिस्ट्री मैन ने छिपाया चेहरा, लोग बोले- ये तो कार्तिक आर्यन है

ऐक्ट्रेस तारा सुतारिया के साथ दिखे मिस्ट्री मैन ने छिपाया चेहरा, लोग बोले- ये तो कार्तिक आर्यन है

मनोरंजन
नई दिल्ली तारा सुतारिया ने भले ही कम फिल्में की हों लेकिन सोशल मीडिया पर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। फिल्मों के साथ उनकी पर्सनल लाइफ के भी चर्चे रहते हैं। अब उनका एक वीडियो जिसमें तारा सुतारिया के साथ एक शख्स दिखाई दे रहा है। खास बात ये हैं कि वीडियो में ऐक्ट्रेस के साथ दिख रहा शख्स  पैपराजी के कैमरे से बचने की कोशिश कर रहा है। लोग कयास लगा रहे हैं कि यह कौन हो सकता है और छिप क्यों रहा है। मिस्ट्री मैन के साथ दिखी ऐक्ट्रेस तारा सुतारिया  पैपराजी विरल भैयानी ने वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में ऐक्ट्रेस तारा सुतरिया एक रेस्ट्रॉन्ट से बाहर आते दिख रही हैं। तारा ने ब्लैक क्रॉप टॉप के साथ ब्लू डेनिम पहने रखी थी। तारा के बाल खुले थे और उनके लुक पर सूट कर रहे थे। वीडियो में तारा के साथ एक मिस्ट्री मैन दिख रहा है। शख्स ने कैमरे से खुद को बचाने के लिए अपना चेहरा हूडी से ढ...
‘कार्तिक आर्यन की हीरोइन बना दो दोनों भाई मिलके कर देंगे धमाका ’

‘कार्तिक आर्यन की हीरोइन बना दो दोनों भाई मिलके कर देंगे धमाका ’

मनोरंजन
नई दिल्ली कार्तिक आर्यन की फिल्म Aashiqui 3 की जब से अनाउंसमेंट हुई है तभी से इस फिल्म की 'लीडिंग लेडी' को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। फिल्म की हीरोइन कौन होगी‌? इसके लिए पहले शहनाज कौर गिल और जेनिफर विंगेट का नाम चर्चा में रहा है। लेकिन अभी तक मेकर्स इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन के अपोजिट किस एक्ट्रेस को कास्ट किया जाए इसकी तलाश में है। एक्ट्रेस को कास्ट करने की चर्चाओं के बीच एक्टर गुलशन देवैया ने आशिकी 3 के लिए कार्तिक आर्यन की लव लेडी बनने का प्रस्ताव रखा है।  बोल्ड सब्जेक्ट पर बनी फिल्मों के चेहरा रह चुके एक्टर गुलशन देवैया ने अनुराग बसु की फिल्म में आशिकी 3 में लीड हीरोइन बनने की इच्छा जाहिर की है। गुलशन ने मजाकिया अंदाज में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए आशिकी 3 में कार्तिक की लीडिंग लेडी का किरदार निभाने के लिए उनको कास्ट करने की गुजारिश की है। तरण आदर्...