Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

देसी छोरी Sapna choudhary का रॉकिंग स्वैग, पंजाबी गाने में दिखाया टशन

देसी छोरी Sapna choudhary का रॉकिंग स्वैग, पंजाबी गाने में दिखाया टशन

मनोरंजन
नई दिल्ली सपना चौधरी इंडस्ट्री में अपने देसी अंदाज के लिए मशहूर हैं। लेकिन बिग बॉस शो के बाद से वह उनके ग्लैमरस ट्रांसफॉर्मेशन से कई बार फैन्स को हैरान कर चुकी हैं। सपना चौधरी ने एक बार फिर अपने लेटैस्ट और एकदम स्टाइलिश स्वैग से फैन्स को चौंका दिया है। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट पोस्ट में एक वीडियो शेयर किया है।  जैजी बी के गाने ग्लैम गर्ल बनी सपना चौधरी हाल ही में सपना का हरियाणवी गाना लव यू गोरी रिलीज हुआ था। इस हिट सॉन्ग में सपना बिलुकल देसी अंदाज में गांव की छोरी के रूप में नजर आईं थीं। और अब सपना ने अपने वेस्टर्न लुक में दुनियाभर में अपने फैन्स को विजुअल ट्रीट दी है। पोस्ट की गई वीडियो में सपना पंजाबी सिंगर  जैजी बी के गाने ‘मरगे तेरा रूप देखके नी’ पर पूरे स्वैग के साथ एंट्री करती नजर आ रही हैं। सपना का लुक इसमें इतना स्टाइलिश लग रहा है कि फैन्स वीडियो को ले...
करीना कपूर खान का योगा करते हुए वीडियो वायरल

करीना कपूर खान का योगा करते हुए वीडियो वायरल

मनोरंजन
नई दिल्ली करीना कपूर खान बॉलीवुड की फैशन आइकन और फिट एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखती हैं। कई सेलेब्स भी करीना की फिटनेस और खूबसूरती के दीवाने हैं। अब एक्ट्रेस का एक योगा वीडियो सामने आया है जिसमे वह योगा करते नजर आ रही हैं। इस वीडियो को करीना के योगा ट्रेनर ने शेयर किया है। वीडियो को देखने के बाद अब एक तरफ जहां सभी फैंस करीना की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं। वे करीना को लेकर वीडियो पर नेगेटिव कमेंट्स कर रहे हैं।  करीना को कर रहे ट्रोल कोई उन्हें आंटी बोल रहा है तो कोई कह रहा है कि बुढ़ापे में योगा से कुछ नहीं होगा। तो किसी ने कहा बुड्ढी बेबो। हालांकि फैंस उन ट्रोलर्स को भी जवाब दे रहे हैं और कह रहे हैं कि इस उम्र में और इतनी बिजी लाइफ के बाद भी खुद का ध्यान रखना आसान नहीं है। खैर वैसे भी करीना को ट्रोलिंग से फर्क नहीं पड़त...
ओपनिंग डे में RRR से आगे ब्रह्मास्त्र

ओपनिंग डे में RRR से आगे ब्रह्मास्त्र

मनोरंजन
मुंबई रणबीर कपूर-आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र पर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं।  मूवी 9 सितंबर को रिलीज हो रही है। इससे पहले इसकी अडवांस बुकिंग के लेकर काफी अच्छी रिपोर्ट्स हैं। दावा किया जा रहा है कि बुधवार शाम तक फिल्म के 23 करोड़ रुपये के टिकट्स बिक चुके हैं। जो कि फर्स्ट वीकेंड का आंकड़ा है। वहीं ओपनिंग डे पर ही 11 करोड़ की बुकिंग की खबर सामने आ रही है।  इस लिहाज से देखा जाए तो कोरोना के बाद अडवांस बुकिंग के मामले में ब्रह्मास्त्र बाकी हिंदी फिल्मों से आगे है।  10 करोड़ के बिके हिंदी वर्जन के टिकट्स बॉलीवुड की कुछ फिल्मों के लगातार फ्लॉप होने के बाद से फिल्ममेकर्स की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। बॉयकॉट ट्रेंड के बीच अयान मुखर्जी की 10 साल की मेहनत दांव पर लगी है। ब्रह्मास्त्र 5 भाषाओं में रिलीज हो रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के लिए पहले दिन की 11 करोड़ की अडवांस बुकिं...
गैंगस्टर बने ऋतिक का सैफ संग पावरपैक एक्शन अवतार

गैंगस्टर बने ऋतिक का सैफ संग पावरपैक एक्शन अवतार

मनोरंजन
नई दिल्ली ‘मौका सिर्फ आता ही नहीं है छीना भी जाता है’...‘किस्मत के साथ फाइट मारोगे ना तो ही किस्मत पलेटेगी’ ऐसे कई धमधार डायलॉग्स से लैस है VikramVedha का ट्रेलर। ऋतिक रोशन और सैफ अली खान के लीड रोल वाली इस फिल्म में वाकई कुछ खास बात नजर आ रही है। अपीलिंग डायलॉग डिलिवरी के साथ-साथ धमाकेदार एक्शन से नजर हटा पाना मुश्किल है। ऋतिक रोशन Hrithik roshan और Saif ali khan की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री का जवाब नहीं।  बैड मैन बने ऋतिक और सैफ अली खान की ऑनस्क्रीन फाइट पहली बार करीब 3 साल बाद ऋतिक रोशन VikramVedha फिल्म से वापसी कर रहे हैं। यही नहीं पहली बार ऋतिक और सैफ अली खान एक साथ किसी फिल्म में नजर आ रहे हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन एक्शन केमिस्ट्री वाकई एंटरटेनमेंट का फुज डोज है। इस एक्शन ड्रामा फिल्म के ट्रेलर में दोनों के एक्शन सीन्स एक दूसरे पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। लेकिन बैडमैन के किरदार में ...
सारा अली खान से लेकर सलमान तक, इन स्टार्स को नहीं पसंद फिजूल खर्च, बचत करने में करते हैं विश्वास

सारा अली खान से लेकर सलमान तक, इन स्टार्स को नहीं पसंद फिजूल खर्च, बचत करने में करते हैं विश्वास

मनोरंजन
नई दिल्ली बॉलीवुड के स्टार्स लग्जरी लाइफ जीते हैं। उनके फैंस का सपना होता है कि काश एक दिन भी वे अपने फेवरेट स्टार्स की तरह जी पाएं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे भी स्टार्स हैं जो इतने बड़े सेलेब होने के बावजूद ज्यादा पैसा खर्च करना पसंद नहीं करते। इतना ही नहीं कई आदतें तो उनकी ऐसी हैं जैसे आम इंसान की होती है। जैसे किसी को महंगे फोन, महंगी गाड़ियां तो किसी को लग्जरी कपड़े पहनना नहीं पसंद। आम दिनों में वे आम ही रहना पसंद करते हैं। इस लिस्ट में सारा अली खान से लेकर सलमान खान तक शामिल हैं। सारा अली खान सारा अली खान आज की यंग और खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं। आज के समय में जहां यंगस्टर्स लग्जरी चीजें पसंद करते हैं। वहीं सारा उनसे काफी अलग हैं। सारा नॉर्मल दिनों पर लग्जरी कपड़े नहीं पहनती हैं। इतना ही नहीं वह अपने कपड़ों को कई बार रिपीट भी करते हैं। सारा बैग्स से लेकर जूलरी त...
केआरके के बेटे ने किया ट्वीट- पिता को जान का खतरा, नहीं चाहता सुशांत की तरह मार दिए जाएं

केआरके के बेटे ने किया ट्वीट- पिता को जान का खतरा, नहीं चाहता सुशांत की तरह मार दिए जाएं

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
मुंबई कमाल राशिद खान उर्फ केआरके को बुधवार को विवादित ट्वीट के मामले में जमानत मिल चुकी है। रिपोर्ट्स थीं कि वह गुरुवार को रिहा हो जाएंगे। इस बीच उनके अकाउंट से हुए एक ट्वीट ने सबका ध्यान खींचा है। इस ट्वीट में दावा किया गया है कि केआरके की जान को मुंबई में खतरा है। ट्वीट करने वाले ने खुद को केआरके का बेटा फैसल कमाल बताया है और मदद की गुहार लगाई है। अभिषेक बच्चन से मांगी मदद केआरके के अकाउंट से हुए इस ट्वीट में लिखा है, मैं केआरके का बेटा फैसल कमाल हूं। कुछ लोग मेरे पिता को मुंबई में मारने के लिए टॉर्चर कर  रहे हैं। मैं सिर्फ 23 साल का हूं औऱ लंदन में रहता हूं। मुझे नहीं समझ आ रहा कि अपने पिता की मदद कैसे करूं। मैं अभिषेक बच्चन, रितेश बच्चन और देवेंद्र फणवीस से रिक्वेस्ट करता हूं कि मेरे पिता की जिंदगी बचा लें। मैं और मेरी बहन उनके बिना मर जाएंगे। इसके बाद एक और ट्वीट किया गय...
सोनाली सैगल ने बिकीनी में किया योग, ट्रोल बोले- इंस्ट्रक्टर का तलाक हो जाएगा

सोनाली सैगल ने बिकीनी में किया योग, ट्रोल बोले- इंस्ट्रक्टर का तलाक हो जाएगा

मनोरंजन
मुंबई प्यार का पंचनामा एक्ट्रेस सोनाली सैगल फिटनेस फ्रीक हैं। सोशल मीडिया पर वह अक्सर योग और एक्सरसाइज से जुड़े वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उनका रीसेंट वीडियो चर्चा में है। इसमें वह अपने फिटनेस ट्रेनर के साथ बिकीनी पहनकर योग करती दिख रही हैं। इस वीडियो पर लोगों के तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ लोगों ने सोनाली को ट्रोल किया है तो कुछ उनके ट्रेनर पर कमेंट कर रहे हैं। वाइट बिकीनी में किया योग सोनाली सहगल ने प्यार का पंचनामा फिल्म में रिया का रोल निभाया था। यह उनकी डेब्यू फिल्म थी। इसके बाद प्यार का पंचनामा 2 और सोनू के टीटू की स्वीटी में भी सोनाली का कैमियो था। सोनाली फिल्मों में तो नहीं लेकिन इंस्टाग्राम पर काफी ऐक्टिव हैं। वह अक्सर अपनी फिट बॉडी और फिटनेस रूटीन की झलक फॉलोअर्स को देती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वह अपने ट्रेनर के साथ योग कर रही ...
विकी कौशल के साथ रिश्ते को लेकर कटरीना कैफ बोलीं- नहीं था उनके साथ रिलेशनशिप करने का प्लान

विकी कौशल के साथ रिश्ते को लेकर कटरीना कैफ बोलीं- नहीं था उनके साथ रिलेशनशिप करने का प्लान

मनोरंजन
नई दिल्ली कटरीना कैफ ने कॉफी विद करण के 7वें सीजन के एपिसोड में विकी कौशल को लेकर बात की थी। वहीं इसके बाद दोनों के रिलेशनशिप की शुरुआत हुई और फिर पिछले साल दोनों ने शादी की। अब विकी इस सीजन के एपिसोड में आए और उन्होंने कहा था कि जब उन्हें पता चला कि कटरीना ने उनके बारे में बात की तो वह हैरान रह गए। उन्होंने कहा मुझे लगा था कि कटरीना को पता भी नहीं होगा कि मैं हूं भी इस दुनिया में। अब कटरीना जो इस सीजन में दोबारा आईं उन्होंने फिर विकी कौशल को लेकर बात की। पहले से नहीं थी विकी के साथ रिलेशन की प्लानिंग कटरीना ने खुलासा किया कि विकी पहले से उनकी रडार में नहीं थे यानी कि वह पहले से प्लान नहीं कर रही थीं विकी को डेट करने का। कटरीना ने कहा, 'मैं उनके बारे में ज्यादा नहीं जानती थी। सिर्फ उनका नाम मैंने सुना था, लेकिन कभी मिली नहीं। लेकिन फिर जब मैं उनसे मिली, उन्होंने मेरा दिल...
जाह्नवी कपूर ने रेखा के गाने ‘दिल चीज क्या है’ पर किया डांस, लोगों को याद आई उमराव जान

जाह्नवी कपूर ने रेखा के गाने ‘दिल चीज क्या है’ पर किया डांस, लोगों को याद आई उमराव जान

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
मुंबई श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर अच्छी डांसर हैं। वह अक्सर अपनी डांस प्रैक्टिस के वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उनका रीसेंट वीडियो लोग काफी पसंद कर रहे हैं। जाह्नवी इसमें रेखा के गाने 'दिल चीज क्या है आप मेरी जान लीजिए' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। जाह्नवी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कई फोटोज भी शेयर किए हैं। इसमें उनके कई मूड्स दिख रहे हैं। जाह्नवी ने दिखाए कई मूड्स जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। उन्होंने एक पोस्ट किया है जिसमें उनके कई मूड्स दिख रहे हैं। साथ ही वह डांस प्रैक्टिस करती भी नजर आ रही हैं। जाह्नवी रेखा के गाने दिल चीज क्या है पर डांस कर रही हैं। इसके साथ ही जाह्नवी ने अपने कई फोटोज भी शेयर किए हैं। पहली तस्वीर में जाह्नवी बॉक्सिंग ग्लव्स के साथ हैं। दो तस्वीरों में उनका ग्लैमरस अवतार दिख रहा है। गाड़ी में उनकी एक क्लिप और एक फोटो भ...
कोरोना के बाद भी 14 घंटे काम करते हैं अमिताभ बच्चन, KBC में किया खुलासा

कोरोना के बाद भी 14 घंटे काम करते हैं अमिताभ बच्चन, KBC में किया खुलासा

मनोरंजन
नई दिल्ली अमिताभ बच्चन हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा से कम नहीं। उनके पास कई नए एक्टर्स से ज्यादा काम है। इस उम्र में भी वह काफी मेहनत करते हैं। कोविड से ठीक होने के बाद अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट पर वापसी की। कुछ दिन पहले ही अमिताभ कोरोना पॉजिटिव हुए थे। साल 2020 से अब तक अमिताभ दो बार कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि वह बीमारी से ठीक होने के बाद कितने घंटे काम कर रहे हैं। केबीसी के लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट ब्रिज किशोर अपने काम के बारे में होस्ट अमिताभ बच्चन को बताते हैं, मुझे रोज 12 घंटे काम करना पड़ता हैं और हमें महीने में सिर्फ दो छुटियां मिलती हैं। जिसके जवाब में अमिताभ कहते हैं आपकी और हमारी स्थिति बिल्कुल एक जैसी है हम भी क्या बताएं आपको सुबह 6 बजे से यहां लगे हुए हैं और अब जब आपका खेल खत्म होगा तो आएंगे हम यहां और फिर ये 7-8 बजे रात तक...