अभिषेक बच्चन ने पूरा किया कैदियों से किया वादा, आगरा सेंट्रल जेल में दसवीं की पहली स्क्रीनिंग
मुंबई
अभिषेक बच्चन ने आगरा सेंट्रल जेल के कैदियों से 1 साल पहले जो वादा किया था उसे पूरा किया। दसवीं रिलीज से पहले वह अपनी पूरी टीम के साथ वहां पहुंचे और फिल्म की पहली स्क्रीनिंग की। अभिषेक बच्चन ने एक साल पुराना और अबका वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। अभिषेक ने फिल्म का कुछ हिस्सा यहां शूट किया है। शूटिंग पूरी करके वक्त उन्होंने जो प्रॉमिस किया था उसे पूरा किया। अभिषेक बच्चन के साथ यामी गौतम और निम्रत कौर भी थीं। फिल्म 7 अप्रैल को रिलीज हो रही है। मूवी में अभिषेक बच्चन एक ऐसे पॉलिटीशियन के रोल में हैं जो जेल से दसवीं करना चाहता है।...








