करणवीर बोहरा के फेक लव एंगल का भंड़ाफोड़, कंगना रनौत ने सबके सामने लगा दी क्लास
मुंबई
कंगना रनौत के रियलिटी शो ‘लॉकअप’ के खेल में लव ऐंगल भी दिखना शुरू हो गया है। पहले शिवम शर्मा ने सारा खान से अपने दिल की बात कही। फिर सायशा शिंदे ने मुनव्वर फारूकी को लेकर एक खास फीलिंग्स का जिक्र किया। इस बीच टीवी के लोकप्रिय अभिनेता करणवीर बोहरा को लेकर ऐसा खुलासा हुआ जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया। शो की एक अन्य कंटेस्टेंट अंजलि अरोड़ा ने दावा किया कि करणवीर ने उनसे फेक लव एंगल बनाने लिए कहा था। अंजलि देर रात बैठकर मुनव्वर से ये बातें बताती हैं। शो के उस एपिसोड के बाद ही माना जा रहा था कि वीकेंड पर कंगना जब आएंगी तब यह बात उठेगी और ऐसा हुआ भी।
कंगना ने लगाई करणवीर बोहरा की क्लास
शनिवार के एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें कंगना रनौत सभी के सामने करणवीर बोहरा के फेक लव एंगल बनाने की बात का जिक्र करती हैं। कंगना पूछती हैं, ‘करणवीर आप पहली बार चार्जशीट में आए हैं...








