Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

द कश्मीर फाइल्स: विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ जारी हुआ था फतवा, पल्लवी जोशी ने बताई घटना

द कश्मीर फाइल्स: विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ जारी हुआ था फतवा, पल्लवी जोशी ने बताई घटना

मनोरंजन
मुंबई विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स दर्शकों के बीच चर्चित है। फिल्म में विवेक की वाइफ पल्लवी जोशी ने भी ऐक्टिंग की है। मूवी बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। पल्लवी ने एक इंटरव्यू बताया कि फिल्म की शूटिंग में इतना वक्त नहीं लगा था जितना इसकी तैयारी में। इस पर काफी रिसर्च की गई है। फिल्म की शूटिंग कश्मीर में हुई है। पल्लवी ने बताया कि उनके और उनके पति विवेक के खिलाफ फतवा जारी हो गया था। पल्लवी ने बताया कि उन्होंने यूनिट को पैकिंग करने के लिए कहा और तुरंत निकलना पड़ा।  इन चीजों में हुई मुश्किल फिल्म द कश्मीर फाइल्स में 1990 में कश्मीरी हिंदुओं के खिलाफ घाटी में हुए अत्याचारों को दिखाया गया है। फिल्म बनने में कई चैलेंजज आए। पल्लवी जोशी ने News18 को बताया कि शूटिंग पूरी फिल्म का छोटा सा हिस्सा थी। रीसर्च, लोगों को खोजना, उनसे बात करना, फिल्म के लिए पैसा जु...
अभिषेक बच्चन की ‘दसवीं’ सिनेमाघर में नहीं होगी रिलीज

अभिषेक बच्चन की ‘दसवीं’ सिनेमाघर में नहीं होगी रिलीज

मनोरंजन
मुंबई बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) बीते लंबे वक्त से अपनी अपकमिंग फिल्म दसवीं (Dasvi) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभिषेक का लुक कुछ वक्त पहले ही सोशल मीडिया पर सामने आया था, वहीं अब दसवीं का टीजर (Dasvi Teaser) भी रिलीज हो गया है। टीजर में अभिषेक हरियाणवी लहजे में बात करते नजर आ रहे हैं और साथ ही साथ फिल्म की कहानी भी करीब करीब रिवील हो गई है। दसवीं के टीजर को दर्शक पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर तेजी से रिएक्ट कर रहे हैं। कैसा है टीजर: टीजर में अभिषेक बच्चन हरियाणवी एक्सेंट में बोलते हैं, 'ओ अपराधियों जादा सोर न करिओ इब से, मैं दसवीं की तैयारी कर रिया हूं। जेल से दसवीं करना इज म्हारा राइट टू एजुकेशन।' वहीं टीजर देखकर समझ आ रहा है कि अभिषेक बच्चन जेल में बंद हैं और जेल से ही 10वीं की पढ़ाई करना चाहते हैं। इस टीजर को दर्शकों की ओर से मिक्स रिस्पॉन्स मिल रहा ह...
NRI बॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन मे बंधेंगी कनिका कपूर, 9 साल पहले दिया था पहले पति को तलाक

NRI बॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन मे बंधेंगी कनिका कपूर, 9 साल पहले दिया था पहले पति को तलाक

मनोरंजन
नई दिल्ली 'बेबी डॉल' फेम सिंगर कनिका कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। कनिका कपूर NRI बिजनेसमैन गौतम के साथ फेरे लेंगी और ये उनकी दूसरी शादी होगी। इससे पहले वह राज चंदोक के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। राज भी एक NRI बिजनेसमैन थे और संयोग की सीमाएं यहीं पर खत्म नहीं होतीं। राज भी लंदन में रह रहे थे और उनके होने वाले पति भी लंदन में ही बेस्ड हैं। कनिका और राज का साल 2012 में तलाक हो गया था और अब वह 9 साल बाद दूसरी शादी करने जा रही हैं। शादी के बंधन में बंधेंगी कनिका कपूरTOI की एक रिपोर्ट के मुताबिक गौतम के साथ कनिका कपूर की शादी की प्लानिंग पिछले 6 महीने से चल रही है। खबर है कि कनिका और गौतम पिछले काफी वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की शादी लंदन में ही होगी हालांकि ये एक डेस्टिनेशन वेडिंग होगी या इसे घर में ही आयोजित किया जाएगा इस बारे में अभी खास जानकारी साम...
अनुपम खेर से एयरपोर्ट पर मिले सिक्योरिटी ऑफिसर ने कहा- ‘द कश्मीर फाइल्स ने दहला दिया’

अनुपम खेर से एयरपोर्ट पर मिले सिक्योरिटी ऑफिसर ने कहा- ‘द कश्मीर फाइल्स ने दहला दिया’

मनोरंजन
मुंबई अनुपम खेर की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को सिनेमाघरों में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म का निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने किया है। छोटे बजट की फिल्म ने पहले दिन जिस तरह का बिजनेस किया उसके बाद सभी हैरान रह गए। फिर वीकेंड में फिल्म ने और कमाल कर दिया। महज 3 दिन में ‘द कश्मीर फाइल्स’ का कुल कलेक्शन 26.50 करोड़ हो गया है। दर्शकों ने फिल्म को जिस तरह का प्यार दिया है उससे मेकर्स से लेकर कलाकार तक बेहद खुश हैं। अब अनुपम खेर ने एक पोस्ट कर बताया कि एयरपोर्ट पर उन्हें कुछ लोग मिले जिन्होंने फिल्म की तारीफ की।  फिल्म ने झकझोर दिया अनुपम खेर कहते हैं कि फिल्म ने लोगों को हिला दिया है। वह लिखते हैं, ‘जब एयरपोर्ट पर आपको12-15 लोग बोले, “आपकी द कश्मीर फाइल्स देखी, सॉरी हमें पता ही नहीं था कि कश्मीरी पंडित के साथ ये सब हुआ था।“ और फिर सिक्योरिटी ऑफिसर ने कहा, “खेर साहब, आपकी फिल्म ने...
अजय देवगन और अमिताभ बच्चन के सामने ‘हीरोपंती’ करेंगे टाइगर श्रॉफ, क्या दे पाएंगे ‘रनवे 34’ को टक्कर?

अजय देवगन और अमिताभ बच्चन के सामने ‘हीरोपंती’ करेंगे टाइगर श्रॉफ, क्या दे पाएंगे ‘रनवे 34’ को टक्कर?

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
मुंबई कोविड का बड़ा असर सिनेमा पर भी पड़ा। एक ओर जहां कई फिल्मों का शूट रुक गया तो वहीं कई फिल्मों की रिलीज आगे टलती गई। चूंकि अब कोविड का कहर कम हो रहा है, ऐसे में अब फिल्मों की रिलीज डेट्स भी सामने आने लगी हैं। इस बीच आने वाले कुछ दिनों में कई बड़ी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। एक साथ कई फिल्मों की रिलीज से कुछ फिल्मों की रिलीज डेट आगे पीछे भी हो रही हैं। ऐसे में कई फिल्मों का क्लैश भी देखने को मिल रहा है। जिन में एक नाम 'हीरोपंती 2' और 'रनवे 34' भी है। 29 अप्रैल 2022 को रिलीज होंगी दोनों फिल्मेंबता दें कि 29 अप्रैल को टाइगर श्रॉफ की मोस्टअवेडिट फिल्मों में शुमार हीरोपंती 2 रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म के कुछ पोस्टर्स और शूटिंग पिक्चर्स सोशल मीडिया पर  सामने आ चुकी हैं। वहीं इस फिल्म के साथ ही अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 भी रिलीज होगी। अजय देवगन की इस फिल्म का फैन्स को इंतजार...
आराध्या बच्चन ने पढ़ी हिन्दी कविता, यूजर्स कर रहे तारीफ, बोले – ‘बिग बी जैसी पावरफुल आवाज’

आराध्या बच्चन ने पढ़ी हिन्दी कविता, यूजर्स कर रहे तारीफ, बोले – ‘बिग बी जैसी पावरफुल आवाज’

मनोरंजन
मुंबई ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या पॉपुलर स्टार किड में से हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज आते ही वायरल हो जाती हैं। आराध्या ज्यादातर ऐश्वर्या के साथ ही दिखती हैं। इस वक्त बच्चन परिवार की लाडली मुंबई के धीरूभाई अंबानी स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं। अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह हिन्दी कविता की कुछ लाइनें बोलती नजर आ रही हैं। वीडियो को आराध्या के फैन पेज से शेयर किया गया है। वह स्कूल ड्रेस में हैं। उन्होंने लाइट ब्लू कलर की ड्रेस पहनी है और बालों को दोनों साइड से पोनी किया है। वीडियो में आराध्या पहले कविता की लाइनें बोलती हैं फिर बताती हैं कि किसी भी भाषा को आसानी से सीखना हो तो कविता द्वारा सीखो। आराध्या कहती हैं कि प्राइमरी के बच्चे सुंदर कविताएं प्रस्तुत करने जा रहे हैं।...
नेहा कक्कड़ एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट, बढ़ा वजन देख लोग बोले- ‘प्रेग्नेंट हैं?’

नेहा कक्कड़ एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट, बढ़ा वजन देख लोग बोले- ‘प्रेग्नेंट हैं?’

मनोरंजन
मुंबई नेहा कक्कड़ अपनी गायिकी के साथ स्टाइलिश अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। नेहा ने ब्लू हूडी स्वेटशर्ट के साथ लूज जींस पहना हुआ था। वह नो मेकअप लुक में थीं और उन्होंने चश्मा लगा रखा था। उनका वजन बढ़ा हुआ दिखा। बस फिर क्या था सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। किसी ने उनके वजन को लेकर कमेंट किया तो किसी ने उन्हें वर्कआउट करने की सलाह दे डाली। तो कुछ यूजर्स ने पूछा कि क्या नेहा प्रेग्नेंट हैं। ...
अक्षय कुमार ने द कश्मीर फाइल्स पर किया पोस्ट, बच्चन पांडे की रिलीज से पहले बोले- हैरान हूं कि…

अक्षय कुमार ने द कश्मीर फाइल्स पर किया पोस्ट, बच्चन पांडे की रिलीज से पहले बोले- हैरान हूं कि…

मनोरंजन
मुंबई अनुपम खेर स्टारर फिल्म द कश्मीर फाइल्स को देखने भारी तादात में भीड़ सिनेमाघरों में पहुंच रही है। मूवी को मिलने वाले रिस्पॉन्स से मेकर्स और कास्ट काफी खुश है। अनुपम खेर ने लोगों का शुक्रिया अदा करने के लिए एक पोस्ट किया था। इसको रीट्वीट करके अक्षय कुमार ने भी मैसेज लिखा है। हालांकि अक्षय कुमार अब तक फिल्म नहीं देख पाए हैं और उम्मीद जताई है कि जल्द देखेंगे। बता दें कि अक्षय की फिल्म बच्चन पांडे भी 18 मार्च को सिनेमाघरों में आ रही है, वह उसका प्रमोशन भी कर रहे हैं। अक्षय ने का तारीफ कंगना रनौत ने अपने रीसेंट पोस्ट में बॉलीवुड की लताड़ लगाई थी। उनका कहना था कि फिल्म कश्मीर फाइल्स की तारीफ में कोई कुछ नहीं बोल रहा। इस बीच अक्षय कुमार का एक पोस्ट सामने आया है जिसमें उन्होंने फिल्म की सक्सेस पर खुशी जताई है। अक्षय ने अनुपम खेर का पोस्ट रीट्वीट करके लिखा है, द कश्मीर फाइल्स में आपकी...
Spider Man: No Way Home के लीक होने से मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला

Spider Man: No Way Home के लीक होने से मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला

मनोरंजन
मुंबई हॉलीवुड सुपरहीरो स्पाइडरमैन (Spider Man) को लाखों- करोड़ों लोग पसंद करते हैं। स्पाइडर मैन के फॉलोअर्स में बच्चों से लेकर बड़े तक शामिल हैं। कुछ वक्त पहले रिलीज हुई 'स्पाइडर मैन: नो वे होम' (Spider Man: No Way Home) में टॉम हॉलैंड (Tom Holland) और जेंडया (Zendaya) ने अपना जलवा बिखेरा है। फिल्म थिएटर्स में कुछ वक्त पहले रिलीज हुई थी, और भारत में भी तगड़ी कमाई की थी। थिएटर्स के बाद फिल्म के ओटीटी रिलीज के फैन्स को बेसब्री से इंतजार था, जो काफी महीनों तक पूरा न हो पाया। वहीं जब ओटीटी रिलीज डेट सामने आई तो उससे पहले ही फिल्म एचडी में लीक हो गई। ऐसे में अब मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लिया है।...
द कश्मीर फाइल्स में दिखें है रियल सीन्स, देखें 20 लोगों का कत्ल करने वाले बिट्टा कराटे का असली वीडियो

द कश्मीर फाइल्स में दिखें है रियल सीन्स, देखें 20 लोगों का कत्ल करने वाले बिट्टा कराटे का असली वीडियो

मनोरंजन
मुंबई फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) को जबरदस्त माउथ पब्लिसिटी मिल रही है। लोग सोशल मीडिया पर और आपस में फिल्म को लेकर चर्चा कर रहे हैं। कश्मीर में 1990 में हुए नरसंहार और कश्मीरी पंडितों के साथ दिल दहलाने वाले अत्याचार को कई लोग नहीं जानते। अब इस फिल्म के जरिये जान रहे हैं। मूवी को 2 दिन में बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसमें कई ऐसे सीन्स दिखाए गए हैं जो आपको परेशान कर सकते हैं। फिल्म में जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के आतंकवादी बिट्टा कराटे का इंटरव्यू भी दिखाया गया है। उसका असली वीडियो  यूट्यूब पर है। फिल्म में बिट्टा कराटे एकदम सहज होकर हत्याएं करने की बात कुबूलता दिखा है। हकीकत में भी उसने बताया था कि करीब 20 लोगों का कत्ल किया था। इनमें ज्यादातर कश्मीरी पंडित थे।...