Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के पति हैं बेहद अमीर, कोई करता है कपड़ों का व्यापार तो किसी का है डायमंड का बिजनेस

इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के पति हैं बेहद अमीर, कोई करता है कपड़ों का व्यापार तो किसी का है डायमंड का बिजनेस

मनोरंजन
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने फिल्मी दुनिया से की  चकाचौंध दूर रहने वाले शख्स को अपना जीवनसाथी चुना है, लेकिन ये सभी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्सेफुल होने के साथ ही बेहद अमीर भी हैं। इनके पति करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। शिल्पा शेट्टी से लेकर सोनम कपूर तक कई अभिनेत्रियां हैं जो शादी के बाद बेहद आलीशान और खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। ...
कॉमेडी, ड्रामा, सस्पेंस और रोमांस से भरा होगा ये हफ्ता, रिलीज होने वाली हैं ये फिल्में और सीरीज

कॉमेडी, ड्रामा, सस्पेंस और रोमांस से भरा होगा ये हफ्ता, रिलीज होने वाली हैं ये फिल्में और सीरीज

मनोरंजन
ओटीटी के शौकीनों के लिए इस हफ्ते ढेर सामग्री है। इसमें एक्शन है, रोमांस है, ड्रामा है, थ्रिलर है और कपिल शर्मा के फैंस के लिए कॉमेडी भी है। कोरोना काल से पहले जहां थिएटर जाकर ही दर्शकों को आनंद आता तो वहीं अब ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्में और वेब सीरीज ही दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। इस हफ्ते की लिस्ट में ओटीटी पर काफी कुछ खास है और ये लिस्ट देखकर इस बात का अंदाजा तो लगाया ही जा सकता है कि ये ओटीटी के दर्शकों के लिए ये हफ्ता काफी मनोरंजन से भरा हुआ होने वाला है।...
‘फार्महाउस में गड़ी हैं स्टार्स की लाशें और होती है बच्चों की तस्करी’, सलमान के पड़ोसी ने लगाए हैं उनपर गंभीर आरोप

‘फार्महाउस में गड़ी हैं स्टार्स की लाशें और होती है बच्चों की तस्करी’, सलमान के पड़ोसी ने लगाए हैं उनपर गंभीर आरोप

मनोरंजन
सलमान खान और उनके पड़ोसी केतन कक्कड़ के बीच बीते दिनों हुआ विवाद आए दिन बढ़ता ही जा रहा है। सलमान ने केतन के ऊपर मानहानि का केस भी दायर किया है जिसकी सुनवाई कोर्ट में चल रही है। दरअसल बात ये है कि केतन एक एनआरआई हैं जो अब सलमान के पनवेल स्थित फार्महाउस के बराबर में ही रहते हैं। उन्होंने सलमान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आइए जानते हैं केतन ने सलमान पर क्या-क्या आरोप लगाए हैं। बॉलीवुड एक्टर्स की लाशें हैं दफनकेतन कक्कड़ ने सलमान के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा है कि सलमान के पनवेल फार्महाउस में पार्टीज होती थी जिनमें एक्टर्स को बुलाया जाता था। उन एक्टर्स का बाद में वहीं मर्डर करके उनकी लाशों को दफना दिया जाता था। उनका कहना है कि आज भी उन एक्टर्स की लाशें वहीं दफन हैं।  चाइल्ड ट्रैफिकिंग करते हैं सलमानसलमान के पड़ोसी केतन ने अभिनेता पर बच्चों की मानव तस्करी का भी गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना...
वामिका की वायरल हो रहीं तस्वीरों पर बोलीं अनुष्का शर्मा, ‘हमें नहीं मालूम था कैमरा हमारी तरफ है

वामिका की वायरल हो रहीं तस्वीरों पर बोलीं अनुष्का शर्मा, ‘हमें नहीं मालूम था कैमरा हमारी तरफ है

मनोरंजन
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की बेटी वामिका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। रविवार को अनुष्का अपनी बेटी के साथ स्टेडियम पहुंची थीं और विराट के 50 रन बनाने के बाद दोनों को चीयर करते हुए देखा गया। इसी दौरान ब्रॉडकास्टर का कैमरा उनकी तरफ घूमा और अनुष्का के गोद में वामिका की तस्वीरें हर जगह वायरल हो गईं। बेटी की वायरल हो रही तस्वीरों पर अनुष्का शर्मा का रिएक्शन आया है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने पहले भी सभी से अपील की थी कि उनकी बेटी की तस्वीर ना खीचें। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा है- हमारी बेटी की तस्वीर कल स्टेडियम में क्लिक की गई है और वह लगातार शेयर की जा रही हैं। हम आप सभी को बताना चाहते हैं कि हमें ऑफ गार्ड पकड़ा गया और तब हमें मालूम नहीं था कि कैमरे की नजर हम पर ही है।...
ऐसे शूट हो पाया शिव प्रतिमा के सामने एंग्री यंगमैन का मोनोलॉग, इस पेंटर ने बनाया ‘दीवार’ का कालजयी पोस्टर

ऐसे शूट हो पाया शिव प्रतिमा के सामने एंग्री यंगमैन का मोनोलॉग, इस पेंटर ने बनाया ‘दीवार’ का कालजयी पोस्टर

मनोरंजन
प्रख्यात पटकथा लेखकों सलीम-जावेद पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने की चर्चा लंबे अरसे से चलती रही है। जाहिर जब भी ये डॉक्यूमेंट्री सामने आएगी तो सबसे ज्यादा जिस तथ्य को जानने के लिए लोग इसे देखना चाहेंगे, वह होगा कि आखिर इस जोड़ी की इन्हें बड़ा मौका देने वाले सुपरस्टार राजेश खन्ना से अनबन की वजह क्या रही? और, क्या वजह रही हिंदी सिनेमा के एंग्री यंगमैन कहलाए अमिताभ बच्चन से रिश्तों के चलते इन दोनों की जोड़ी टूटने की। सलीम-जावेद और अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा में एक दूसरे के पूरक रहे हैं। ये जोड़ी टूटने के बाद जावेद अख्तर से तो फिर भी अमिताभ बच्चन के रिश्ते सामान्य रहे लेकिन सलीम खान और अमिताभ बच्चन के रिश्तों को लेकर तरह तरह की बातें सामने आती रही हैं। खुद सलीम खान इस बारे में पूछने पर ज्यादा कुछ नहीं कहते, उनकी चुप्पी में भी हजार जवाब छुपे होते हैं। हिंदी सिनेमा की कालजयी फिल्मों की सूची में श...
आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल के घर जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान

आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल के घर जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर फैंस को गुड न्यूज दी है। आदित्य ने सोशल मीडिया पर लिखा, श्वेता और मैं आप सभी के आशीर्वाद से बहुत जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। बेबी ऑन द वे। फोटो में दोनों बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं।  श्वेता ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंपआदित्य ने अपने इंस्टाग्राम पर मैटरनिटी शूट की तस्वीर साझा की है जिसमें उनकी पत्नी ने क्राप टॉप पहने बेबी बंप को फ्लॉन्ट कर रही हैं।  2020 में की थी शादीआदित्य और श्वेता ने फिल्म शापित (2010) में एक साथ काम किया था। यहां से दोनों करीब आए। आदित्य और श्वेता ने करीब 10 साल एक दूसरे को डेट किया जिसके बाद 1 दिसंबर 2020 को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के बीच मुंबई के इस्कॉन टेम्पल में हुई। दोनों ही अपनी शादी और रिसेप्श...
ड्रेसिंग सेंस पर ट्रोल करने वाले नेटिजन्स पर भड़की अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा, कहा- “मैं पागल नहीं हूं…..”

ड्रेसिंग सेंस पर ट्रोल करने वाले नेटिजन्स पर भड़की अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा, कहा- “मैं पागल नहीं हूं…..”

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा हमेशा अपने विचारों को लेकर मुखर रही हैं। हालिया साक्षात्कार में अभिनेत्री ने अपने पहनावे को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हमेशा से उनके हेमलाइन और नेकलाइन से जज किया जाता है। ड्रेसिंग एक व्यक्तिगत पसंद है।  इंटरव्यू में कही ये बड़ी बातअभिनेत्री आगे कहती हैं कि मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या सोचेंगे, मैं पागल नहीं हूं। लोग एक महिला के कैरैक्टर को हमेशा से उसकी स्कर्ट की लंबाई या नेकलाइन के प्लंज से आंकते हैं। लेकिन मैं अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीना चाहती हूं। मैं उस हिसाब से नहीं जी सकती कि लोग मेरी हेमलाइन या मेरी नेकलाइन के बारे में क्या सोचेंगे। आप लोगों को पूरा हक है अपने तरीके से सोचने का लेकिन जरूरी नहीं मैं भी उसी तरह से सोचूं।" ...
इरफान व बेटे बाबिल की तस्वीर साझा कर सुतापा सिकदर ने लिखा इमोशनल पोस्ट, कहा- “क्या आपको याद है…”

इरफान व बेटे बाबिल की तस्वीर साझा कर सुतापा सिकदर ने लिखा इमोशनल पोस्ट, कहा- “क्या आपको याद है…”

मनोरंजन
लाखों दिलों पर राज करने वाले अभिनेता इरफान खान को अपने स्वर्गीय निवास के लिए रवाना हुए एक साल हो गया है, लेकिन उनके दोस्त, प्रशंसक और परिवार के सदस्य आज भी उन्हें याद करते रहते हैं। हाल ही में दिवंगत अभिनेता की पत्नी सुतापा सिकदर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट साझा की है।  इस थ्रोबैक तस्वीर में पिता इरफान खान और पुत्र बाबिल खान गहन चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर कर सुतापा ने बताया कि यह तस्वीर एक फिल्म के सेट की है, जहां दिवंगत अभिनेता और बाबिल की जोडी़ ने कैमरे के पीछे काम किया था।...
जब शराब पीने से पहले गोविंदा ने ली थी मां की अनुमति, खुद सुनाया था पूरा किस्सा

जब शराब पीने से पहले गोविंदा ने ली थी मां की अनुमति, खुद सुनाया था पूरा किस्सा

मनोरंजन
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने एक खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे वह पत्नी सुनीता को उनके जन्मदिन पर द ताज होटल में रात के खाने के लिए ले गये थे और शराब को छूने से पहले उन्होंने अपनी मां से इसकी अनुमति ली थी। दरअसल, गोविंदा ने यह खुलासा सिमी गरेवाल के चैट शो में किया था। कई साल पहले गोविंदा और सुनीता चैट शो रेंडीजवस विद सिमी गरेवाल में नजर आए थे। उन्होंने वहां खुलासा किया था कि एक बार लंबे समय के बाद वे रोमांटिक डेट के लिए कैसे निकले थे? और रात में जो हुआ था उसके बारे में भी खुलासा किया। अभिनेता गोविंदा ने कहा कि ताज होटल में भोजन करने पर वह भावुक हो गए थे, क्योंकि उन्हें पहले उसी होटल में एक स्टीवर्ड की नौकरी के लिए खारिज कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि सुनीता के साथ उन्होंने इसी होटल में खाना खाया, डांस किया और शैंपेन की चुस्की ली। लेकिन शराब पीने से पहले गोविंदा न...
मां के साथ पांच साल की बच्ची ने गाया ‘घर मोरे परदेसिया’, गाना सुन शिल्पा शेट्टी बोलीं- ‘रोंगटे खड़े हो गए’

मां के साथ पांच साल की बच्ची ने गाया ‘घर मोरे परदेसिया’, गाना सुन शिल्पा शेट्टी बोलीं- ‘रोंगटे खड़े हो गए’

मनोरंजन
इंडियाज गॉट टैलेंट में कंटेस्टेंट्स में एक से बढ़कर एक हुनरबाज सामने आ रहे हैं, जो जजेस समेत देश के लोगों को भी हैरान कर दे रहे हैं। ऐसी ही एक नन्हीं प्रतिभा को देखकर जजेस हैरान रह गए। शो इंडियाज गॉट टैलेंट में महज पांच साल की बच्ची ने अपनी मां के साथ जब 'मोरे परदेसिया' सॉन्ग गाया तो सभी जज हैरान रह गए। बच्ची का गाना सुनकर जज शिल्पा शेट्टी के तो रोंगटे खड़े हो गए तो वहीं जज बादशाह, मनोज मुंतशिर और किरण खेर भी बस हैरान होते और तालियां बजाते नजर आए। सोनी टीवी के शो इंडियाज गॉट टैलेंट के आगामी एपिसोड में मां और बेटी की जोड़ी धमाकेदार परफॉर्मेंस देती हुई दिखाई दे रही है। इस एपिसोड की वीडियो सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम से शेयर की गई है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'मुक्ता और प्रज्ञा की इस क्यूट जोड़ी के ड्यूट को सुनकर स...