Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

कुंडली भाग्य फेम मानसी श्रीवास्तव बनी दुल्हन, लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत लगी अभिनेत्री

कुंडली भाग्य फेम मानसी श्रीवास्तव बनी दुल्हन, लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत लगी अभिनेत्री

मनोरंजन
कुंडली भाग्य फेम मानसी श्रीवास्तव भी अब टीवी की शादीशुदा अभिनेत्रियों की सूचि में शामिल हो गई हैं। अभिनेत्री अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड कपिल तेजवानी के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। अभिनेत्री की शादी की खबरों के साथ ही उनकी शादी के वीडियोज भी सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं। तेजी से इंटरनेट पर वायरल रहे इन वीडियोज में मानसी लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हाथों में महंदी और कलीरों के साथ दुल्हन बनी मानसीअपनी शादी में मानसी श्रीवास्तव ने लाल रंग का भारी लहंगा पहना था। अपने वेडिंग लुक को उन्होंने हेवी ज्वेलरी के साथ कम्पलीट किया था। मानसी ने गोल्डन नेकलेस, मैचिंग ईयर रिंग्स, टीका ,नथ और कलीरों के साथ अपने वेडिंग लुक को खास बनाया। अभिनेत्री ने हाथों में लाल रंग का चूड़ा भी पहना था।...
सलमान खान ने कहा- करण और राकेश बापट के बीच ‘भ्रमित’ है शमिता शेट्टी, तेजस्वी ने बजाई ताली

सलमान खान ने कहा- करण और राकेश बापट के बीच ‘भ्रमित’ है शमिता शेट्टी, तेजस्वी ने बजाई ताली

मनोरंजन
सलमान खान ने शनिवार को बिग बॉस 15 के वीकेंड का वार एपिसोड में हुनरबाज के होस्ट और बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का स्वागत किया। हुनरबाज शो की थीम को ध्यान में रखते हुए सलमान खान ने बिग बॉस 15 के प्रत्येक प्रतियोगी को मिथुन चक्रवर्ती से मिलवाया और उनके हुनर का खुलासा किया। सलमान खान ने करण कुंद्र को बताया सबसे बड़ा हुनरबाजजैसे ही बिग बॉस 15 के प्रतियोगी करण कुंद्रा को मिथुन चक्रवर्ती से मिलवाया गया तो शो के होस्ट सलमान खान ने उनसे कहा "यह सबसे बड़े हुनरबाज हैं। इनका हुनर यह है की तेजस्वी प्रकाश को झेलते हैं।'' वहीं, सलमान खान ने तेजस्वी के लिए कहा कि इन्होंने एक लाइन रिपीट करने का रिकॉर्ड तोड़ा 'क्या आप सीरियस हैं?' इस तरह सलमान खान ने मिथुन चक्रवर्ती से करण और तेजस्वी का परिचय करवाया।  ...
अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’ ने ‘स्पाइडरमैन’ को पछाड़ा, रणवीर सिंह की 83 ने हासिल किया नौवां स्थान

अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’ ने ‘स्पाइडरमैन’ को पछाड़ा, रणवीर सिंह की 83 ने हासिल किया नौवां स्थान

मनोरंजन
अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा: द राइज' ने दूसरे हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर 234 करोड़ रुपये की कमाई की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक साउथ की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' ने बॉलीवुड फिल्म 'सूर्यवंशी' को पछाड़ दिया है। और 2021 में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। आइए जानते हैं 2021 में किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है। वर्ष 2021 के दौरान भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली शीर्ष दस फिल्में इस प्रकार हैं: पुष्पा : रु. 234 करोड़ लगभग (14 दिन) (270 करोड़ रुपये से अधिक अपेक्षित)सूर्यवंशी : रु. 231.70 करोड़स्पाइडर-मैन: नो वे होम : रु. 226 करोड़ लगभग (14 दिन) (250 करोड़ रुपये अपेक्षित)मास्टर : रु. 209.60 करोड़वकील साहब : रु. 119.90 करोड़अखंड : रु. 103 करोड़ लगभग (29 दिन) (106 करोड़ रुपये अपेक्षित)अन्नात्थे : रु. 102.50 करोड़उप...
दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे हैं दिग्गज अभिनेता अरुण बाली, अस्पताल में किया गया भर्ती

दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे हैं दिग्गज अभिनेता अरुण बाली, अस्पताल में किया गया भर्ती

मनोरंजन
टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड तक में कई फिल्मों में शानदार अभिनय से पहचान बनाने वाले दिग्गज अभिनेता अरुण बाली को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अभिनेता एक दुर्लभ बीमारी मायस्थेनिया ग्रेविस से जूझ रहे हैं। तबीयत खराब होने के चलते उन्हें हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि उनकी तबीयत को लेकर अभी कोई अपडेट सामने नहीं आई है। सिने एंड टीवी आर्टिस्टेस एसोसिएशन की मेंबर नुपुर अलंकार अरुण बाली की काफी समय से जानती हैं। उन्होंने जब अरुण बाली को फोन किया तो बात करने के दौरान उन्हें महसूस हुआ की उनके बोलने में कुछ परेशानी है। जिसके बाद अरुण बाली की बेटी ने बाद में नूपुर को इस बारे में बताया कि उन्हें मायस्थेनिया ग्रेविस डायग्नोस हुआ है। इसके बाद नुपुर ने उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने की सलाह दी। यह एक दुर्लभ ऑटोइम्यून बीमारी है। जो नर्व्स और मसल्स के बीच कम्युनिकेशन फेलियर की वजह से हो...
प्रज्ञा जायसवाल संग सलमान का रोमांस वायरल, गुरु रंधावा और यूलिया वंतूर का गाना ‘मैं चला’ हुआ रिलीज

प्रज्ञा जायसवाल संग सलमान का रोमांस वायरल, गुरु रंधावा और यूलिया वंतूर का गाना ‘मैं चला’ हुआ रिलीज

मनोरंजन
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के प्रशंसकों का इंतजार खत्म हाे गया है। 'भाई जान' का नया गाना 'मैं चला' रिलीज हो गया है। इस गानें में सलमान खान प्रज्ञा जायसवाल के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। गाने की शुरुआत में सलमान एक घोड़े के साथ प्रवेश करते हैं और प्रज्ञा उनकी ओर दौड़ती हैं। वहीं बैकग्राउंड में पहाड़ियां और उनके बगल में एक नदी बहती हुई नजर आ रही है। सलमान का रोमांस वायरल'मैं चला' गाना रिलीज के साथ ही वायरल हो गया है। प्रशंसकों को सलमान खान का रोमांटिक म्यूजिक वीडियो इस कदर पसंद आ रहा है कि पहले 20 मिनट के अंदर ही इसे करीब 3 लाख व्यूज मिल चुके हैं। फैंस को सलमान का टर्बन लुक भी फैन्स को प्रभावित कर रहा है। ...
ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुईं नीतू कपूर

ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुईं नीतू कपूर

मनोरंजन
नीतू कपूर, अपने पति और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर को याद कर भावुक हो गईं। आज यानी 22 जनवरी को अपनी शादी की 42वीं सालगिरह पर अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अभिनेता ऋषि कपूर के साथ कुछ तस्वीरें साझा कर उन्हें याद किया। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "उनकी याद में..."। बता दें कि ये तस्वीरें तब की हैं जब दोनों लोकप्रिय कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा' में एक एपिसोड के लिए एक साथ दिखाई दिए थे। नीतू और ऋषि कपूर के प्रशंसकों को भी दंपति की यह तस्वीर खूब पसंद आ रही है। वह कमेंट सेक्शन पर ऋषि कपूर को याद करते हुए नीतू कपूर को सालगिरह की बधाई दे रहे हैं। नीतू की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है।...
रेखा के साथ शूट के दौरान अमिताभ कर रहे थे इस खुशखबरी का इंतजार, फिल्म ‘खून पसीना’ की तस्वीर साझा कर दी जानकारी

रेखा के साथ शूट के दौरान अमिताभ कर रहे थे इस खुशखबरी का इंतजार, फिल्म ‘खून पसीना’ की तस्वीर साझा कर दी जानकारी

मनोरंजन
हिंदी सिनेमा में अपने 53 साल पूरे कर चुके अभिनेता अमिताभ बच्चन अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों के साथ अपने जीवन और फिल्मी सफर की कई दिलचस्प घटनाएं शेयर करते हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की है। तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह 1977 में रिलीज हुई फिल्म 'खून पसीना' की शूटिंग के दौरान ली गई है। इस 45 साल पुरानी तस्वीर में अमिताभ एक टाइगर को गोद में लिए दिखाई दे रहे हैं।  फिल्म खून पसीना की शूटिंग का किस्सा...अमिताभ बच्चन बताते हैं कि चांदीवाली स्टूडियो में फिल्म खून पसीना की शूटिंग हो रही थी। वह एक जिंदा टाइगर से लड़ने वाले सिन को फिल्मा रहे थे। और खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे। तस्वीर साझा करते हुए अमिताभ बच्चन लिखते हैं, "फिल्म ‘खून पसीना' के लिए एक जिंदा टाइगर के साथ लड़ना...45 साल पूरे हुए!!.... चांदीवली स्टूडियोज मुम्बई...
प्रियंका और निक के घर आई नन्ही परी, सरोगेसी के जरिए हुआ बेटी का जन्म

प्रियंका और निक के घर आई नन्ही परी, सरोगेसी के जरिए हुआ बेटी का जन्म

मनोरंजन
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) मां बन गई हैं। प्रियंका और निक सरोगेसी की मदद से माता पिता बने हैं। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। हालांकि प्रियंका ने यह जानकारी नहीं दी थी कि उन्हें बेटी हुई है या बेटा। अब खबर आ रही है कि प्रियंका के घर बेटी का जन्म हुआ है। यूएस के एक मैगजीन ने इस खबर की पुष्टि की है। प्रियंका ने बच्चे के जन्म की बात को अपने फैंस संग इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा था, ‘हमें यह बताते हुए बेहद खुशी है कि हमने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया है। अभिनेत्री ने आगे लिखा, ‘इस खास मौके पर हम सम्मान पूर्वक अपनी गोपनीयता की मांग करते हैं, क्योंकि इस समय हम अपना ध्यान अपने परिवार पर केंद्रित करना चाहते हैं। सभी का धन्यवाद।’...
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस से लेकर शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा तक

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस से लेकर शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा तक

मनोरंजन
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस शुक्रवार सरोगेसी के जरिए माता-पिता बन गए हैं। दंपति ने अपने प्रशंसकों और अनुयायियों को इसकी जानकारी देते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की है। प्रियंका ने निक को टैग करते हुए लिखा, "हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमने सरोगेसी के माध्यम से अपने बच्चे का स्वागत किया है। हम सम्मानपूर्वक इस विशेष समय के दौरान गोपनीयता की मांग करते हैं क्योंकि हम अपने परिवार पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद।" बता दें कि अपने परिवार काे आगे बढ़ाने के लिए प्रियंका-निक से पहले भी कई बॉलीवुड कपल्स आईवीएफ और सरोगेसी के जरिए माता-पिता बन चुके हैं। आइए इस सूची पर एक नजर डालते हैं: प्रीति जिंटा-जीन गुडइनफबॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह और उनके पति, वित्तीय विश्लेषक जीन गुडइनफ सरोगेसी के माध्य...
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्देशक को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देसी कहानियों को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय पहचान

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्देशक को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देसी कहानियों को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय पहचान

मनोरंजन
मुंबई बीते साल की बेस्ट फाइव वेब सीरीज में शुमार रही सुपरहिट सीरीज ‘इल्लीगल 2’ निर्देशित करने वाले राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता निर्देशक अश्विनी चौधरी नए साल में भारतीय सिनेमा का नया सूरज बन रहे हैं। दो दमदार बायोपिक पर एक साथ काम कर रहे अश्विनी चौधरी को अंतर्राष्ट्रीय फिल्म निर्माण कंपनी गोल्डन रेशियो फिल्म्स ने अपनी भारतीय शाखा का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। अश्विनी ने इस जिम्मेदारी और इस भरोसे के लिए कंपनी के प्रवर्तकों का आभार जताते हुए कहा कि वह आने वाले समय में हिंदी, तमिल और मराठी सिनेमा के चुनिंदा निर्देशकों व कलाकारों के साथ कुछ ऐसा कहानियां बनाने का विचार रखते हैं जिनकी जड़ें देसी लेकिन जिनकी दर्शनीयता अंतर्राष्ट्रीय हो। अश्विनी चौधरी को गोल्डन रेशियो फिल्म्स, इंडिया का प्रेसीडेंट बनाने का एलान कंपनी के संस्थापक प्रवर्तक अभयानंद सिंह ने शुक्रवार को किया। गोल्डन रेशियो फि...