Tuesday, September 29निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

यात्रा

वीडियो और टाइपिंग के मुकाबले हाथ से लिखने वाले तेजी से सीखते हैं और हैंडराइटिंग भी सुधरती है; अमेरिकी शोधकर्ताओं का दावा

वीडियो और टाइपिंग के मुकाबले हाथ से लिखने वाले तेजी से सीखते हैं और हैंडराइटिंग भी सुधरती है; अमेरिकी शोधकर्ताओं का दावा

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
दुनियाभर में पढ़ाई के लिए कम्प्यूटर, लैपटॉप और स्मार्टफोन का इस्तेमाल बढ़ रहा है। नतीजा, लिखने के लिए पेन या पेन्सिल का इस्तेमाल कम हो रहा है और टाइपिंग का क्रेज बढ़ रहा है। इसका सीधा असर लिखावट पर पड़ रहा है। हाल में हुई रिसर्च में नई बात सामने आई है। रिसर्च कहती है, कुछ नया सीखना चाहते हैं तो टाइपिंग से बेहतर है चीजों को लिखकर सीखना। ई-लर्निंग के दौर में बच्चों और बड़ों दोनों को हाथों की लिखावट से दूरी नहीं बनानी चाहिए। जॉन हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी की रिसर्च कहती है, वीडियो देखकर या टाइपिंग करके कुछ सीखने के मुकाबले हाथों से लिखकर सीखना बेहतर विकल्प है। 42 लोगों पर हुई रिसर्चशोधकर्ता ब्रेंडा रैप के मुताबिक, ज्यादातर पेरेंट्स और एजुकेटर कहते हैं, हमारे बच्चे को हैंड राइटिंग में क्यों समय बिताना चाहिए। लेकिन समझने वाली बात है कि हाथों से लिखते हैं तो लिखावट भी बेहतर होती है। साइकोलॉज...
बादलों के टकराने पर बनती है बिजली, मौत का सबसे ज्यादा खतरा खुले मैदान में; जानिए बिजली गिरने से कब-कब मौतें होती हैं और कैसे बचें

बादलों के टकराने पर बनती है बिजली, मौत का सबसे ज्यादा खतरा खुले मैदान में; जानिए बिजली गिरने से कब-कब मौतें होती हैं और कैसे बचें

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और राजस्थान में बिजली गिरने से 75 लोगों की मौत हो चुकी है। पीएम मोदी ने इन मौतों पर संवेदना व्यक्त की है। अब तक सबसे ज्यादा मौतें उत्तर प्रदेश में हुई हैं। ऐसे मामलों पर 2019 में आई रिपोर्ट कहती है, मौत के सबसे ज्यादा मामले बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड और उत्तर प्रदेश में देखे गए हैं। आकाशीय बिजली क्यों गिरती है, मौत का खतरा कब ज्यादा होता है और इससे बचने की सबसे सुरक्षित जगह क्या है... जानिए इनके जवाब... क्यों गिरती है आकाशीय बिजलीआसान भाषा में समझें तो आसमान में बादल होने पर ये आपस में टकराते हैं। बादलों में घर्षण होने पर इलेक्ट्रिकल चार्ज पैदा होता है और इलेक्ट्रिकल फील्ड तैयार होती है। यहां बिजली बनने के बाद कंडक्टर की तलाश करते हुए यह जमीन पर आ गिरती है और इंसान के लिए खतरा बढ़ता है। बिजली गिरने पर कब-कितना खतरा अमेरिकी नेशनल वेदर सर्विस (NWS) का कहन...
प्रशांत महासागर की गहराई में मिला दुर्लभ ऑक्टोपस, इसकी स्किन इतनी पारदर्शी है कि शरीर के सारे अंग देखे जा सकते हैं

प्रशांत महासागर की गहराई में मिला दुर्लभ ऑक्टोपस, इसकी स्किन इतनी पारदर्शी है कि शरीर के सारे अंग देखे जा सकते हैं

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
वैज्ञानिकों को प्रशांत महासागर की गहराई में एक दुर्लभ पारदर्शी ऑक्टोपस मिला है। इसे ग्लास ऑक्टोपस का नाम दिया गया है। खास बात है कि इस ऑक्टोपस की स्किन इतनी पारदर्शी है कि इसमें मौजूद सभी अंग आंखों से देखे जा सकते हैं। इसे फीनिक्स आइलैंड के पास जलयात्रा के दौरान देखा गया है। वैज्ञानिक भाषा में इसे विट्रेलेडोनेल्ला रिकार्डी कहते हैं। इस प्रजाति तक पहुंचना है मुश्किलवैज्ञानिकों का कहना है, ऑक्टोपस की इस प्रजाति तक पहुंचना मुश्किल होता है क्योंकि ये बेहद गहराई में तैरते हुए नजर रहते हैं। इसे तब देखा गया है जब कोई दूसरा जीव इसे अपना शिकार बना रहा था। शेमिडिट ओशियन इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर डॉ. ज्योतिका वीरमानी कहती हैं, वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के साथ जलयात्रा करने पर विज्ञान से जुड़ी कई चीजों को खोजा और देखा जा सकता है। ग्लास ऑक्टोपस भी पानी के अंदर लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान देखा गया।...
अगर आपके दांत समय से पहले गिरते हैं तो याद्दाश्त घटने का खतरा 1.28 गुना बढ़ता है, अमेरिकी शोधकर्ताओं की सलाह; ओरल हेल्थ का रखें ध्यान

अगर आपके दांत समय से पहले गिरते हैं तो याद्दाश्त घटने का खतरा 1.28 गुना बढ़ता है, अमेरिकी शोधकर्ताओं की सलाह; ओरल हेल्थ का रखें ध्यान

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
इंसान के दांतों का कनेक्शन याद्दाश्त से जुड़ा है। अमेरिकी शोधकर्ताओं की नई रिसर्च में यह दावा किया गया है कि जिस इंसान के दांत जल्दी गिरने शुरू हो जाते हैं, उनमें डिमेंशिया होने का खतरा भी बढ़ता है। डिमेंशिया यानी ऐसी बीमारी जिसमें इंसान की याद्दाश्त कम होने लगती है। रिसर्च करने वाले न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का कहना है, दांतों के गिरने से इंसान की याद्दाश्त और सोचने-समझने की क्षमता पर बुरा असर पड़ता है। एक-एक दांत गिरने से खतरा बढ़ता है। अब इसकी भी जान लीजिएशोधकर्ता कहते हैं, दांत और याद्दाश्त के बीच इस कनेक्शन की सटीक वजह अब तक सामने नहीं आ पाई है, लेकिन इनके बीच एक सम्बंध जरूर है। जैसे- दांत टूटने के बाद इंसान को खाना चबाने में दिक्कत होती है। खाना ठीक से न चबा पाने के कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी ऐसा हो सकता है। या फिर मसूढ़ों की बीमारी और गिरती याद्दाश्त के बीच कोई...
अलग ब्लड ग्रुप वाले डोनर का लिवर 63 साल के अफगानी मरीज को लगाया गया, हेपेटाइटिस-बी के कारण लिवर हो गया था फेल

अलग ब्लड ग्रुप वाले डोनर का लिवर 63 साल के अफगानी मरीज को लगाया गया, हेपेटाइटिस-बी के कारण लिवर हो गया था फेल

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली देश में पहली बार अलग ब्लड ग्रुप वाले डोनर से लिवर लेकर एक मरीज में ट्रांसप्लांट किया गया। इस तरह की सर्जरी को एबीओ इन्कम्पैटेबल सर्जरी कहते हैं। हेपेटाइटिस-बी के कारण अफगानिस्तान निवासी 63 साल के मरीज का लिवर फेल हो गया था। सर्जरी के लिए मरीज को भारत लाया गया और द्वारका के एचसीएमसीटी मणिपाल हॉस्पिटल में सर्जरी की गई। 12 घंटे चली सर्जरीसर्जरी डॉ. शैलेन्द्र लालवानी और इनकी टीम ने की। डॉ. शैलेन्द्र का कहना है, एबीओ इन्कम्पैटेबल सर्जरी एक जटिल प्रक्रिया है। इसके लिए अनुभवी एक्सपर्ट, इंफ्रास्ट्रक्चर, चिकित्सीय देखभाल और संक्रमणमुक्त माहौल जरूरी है। मरीज और डोनर का ब्लड ग्रुप एक न होने के कारण ऐसी सर्जरी करनी पड़ी। 12 घंटे चली सर्जरी सफल रही। सर्जरी के बाद रिकवरी में 3 हफ्ते लगते हैं, लेकिन मरीज दो हफ्ते में रिकवर हो गया। कुछ ही हफ्तों में उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। मरीज के 24...
जलवायु परिवर्तन के कारण इंसानों की लम्बाई घट सकती है और दिमाग सिकुड़ सकता है, इंसानों के 300 जीवाश्मों की जांच में हुआ खुलासा

जलवायु परिवर्तन के कारण इंसानों की लम्बाई घट सकती है और दिमाग सिकुड़ सकता है, इंसानों के 300 जीवाश्मों की जांच में हुआ खुलासा

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
वैज्ञानिकों ने जलवायु परिवर्तन का नया खतरा बताया है। वैज्ञानिकों का कहना है, जलवायु परिवर्तन इंसान की लम्बाई और दिमाग को छोटा कर सकता है। पिछले लाखों सालों में इसका असर इंसान की लम्बाई-चौड़ाई पर पड़ा है। इसका सीधा कनेक्शन तापमान से है। यह दावा कैम्ब्रिज और टबिजेन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने किया है। जिस तरह से साल-दर-साल तापमान में इजाफा हो रहा है और गर्मी बढ़ रही है, उस पर वैज्ञानिकों की यह रिसर्च अलर्ट करने वाली है। हर जीवाश्म ने जलवायु परिवर्तन की मार झेलीरिसर्च के लिए वैज्ञानिकों ने दुनियाभर से इंसानों के 300 से अधिक जीवाश्म देखे। इनके शरीर और ब्रेन के आकार की जांच की। जांच में सामने आया कि इंसानों के हर जीवाश्म ने जलवायु परिवर्तन की मार झेली है। अफ्रीका में इंसानों की प्रजाति होमो की उत्पत्ति 3 लाख साल पहले हुई थी, लेकिन ये इससे भी ज्यादा पुराने है। इसमें इंसानों की और प्रजा...
कमजोर लिवर वालों में कोविड होने पर मौत का खतरा 30 गुना, 7 दिन के इस डाइट प्लान से लिवर को ऐसे स्वस्थ रखें

कमजोर लिवर वालों में कोविड होने पर मौत का खतरा 30 गुना, 7 दिन के इस डाइट प्लान से लिवर को ऐसे स्वस्थ रखें

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसी सीडीसी कहती है, लिवर की गंभीर बीमारी सिरोसिस से जूझने वाले मरीजों में कोरोना का संक्रमण होने पर मौत का खतरा 30 गुना अधिक रहा है। कोरोना के दौर में लिवर को स्वस्थ रखने की अहमियत बढ़ गई है। कनैडियन लिवर फाउंडेशन के मुताबिक, लिवर शरीर के लिए 500 तरह के काम करता है। इसमें शरीर को एनर्जी देना, इंफेक्शन और टॉक्सिन से बचाना, खून का थक्का जमने में मदद करना और हार्मोन को कंट्रोल करना जैसे प्रमुख काम शामिल हैं। 7 दिन के एक डाइट प्लान से लिवर को डिटॉक्स किया जा सकता है। यानी इसमें से जहरीले तत्व बाहर निकाले जा सकते हैं। डिटॉक्स डाइट का पहला काम आहार से कैफीन, निकोटीन और रिफाइंड शुगर जैसे हानिकारक पदार्थों को हटाकर उनकी जगह हेल्दी फूड को शामिल करना है। ग्लोबल लीडिंग होलिस्टिक हेल्थ गुरु डॉ. मिकी मेहता से जानिए लिवर को कैसे स्वस्थ रखें... मजबूत लिवर के लिए अप...
10 साल तक रोजाना 17 मिनट मोबाइल इस्तेमाल करते हैं कैंसर की गांठ बनने का खतरा 60% तक बढ़ जाता है, अमेरिकी वैज्ञानिकों का दावा

10 साल तक रोजाना 17 मिनट मोबाइल इस्तेमाल करते हैं कैंसर की गांठ बनने का खतरा 60% तक बढ़ जाता है, अमेरिकी वैज्ञानिकों का दावा

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
स्मार्टफोन कैंसर का खतरा बढ़ाता है। अगर 10 साल तक हर रोज 17 मिनट तक मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं तो कैंसर की गांठ बनने का खतरा 60 फीसदी तक बढ़ जाता है। यह दावा मोबाइल फोन और इंसान की सेहत से जुड़़ी 46 तरह की रिसर्च के विश्लेषण के बाद किया गया है। रिसर्च करने वाली कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का कहना है, मोबाइल सिग्नल से निकलने वाला रेडिएशन शरीर में स्ट्रेस प्रोटीन को बढ़ाता है जो डीएनए को डैमेज करता है। हालांकि, अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन इस बात से इंकार करता है कि मोबाइल फोन से निकलने वाली रेडियो फ्रीक्वेंसी से सेहत को खतरा है। मोबाइल की जगह लैंडलाइन का इस्तेमाल बेहतरकैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अमेरिका, स्वीडन, ब्रिटेन, जापान, साउथ कोरिया और न्यूजीलैंड में हुईं रिसर्च के आधार पर यह दावा किया है। रिसर्च कहती है, दुनियाभर में मोबाइल फोन यूजर्स बढ़ रह...
महिलाओं के मुकाबले पुरुष मीट खाना अधिक पसंद करते हैं; ये मानते हैं कि इससे उनकी मर्दों वाली छवि मजबूत बनती है

महिलाओं के मुकाबले पुरुष मीट खाना अधिक पसंद करते हैं; ये मानते हैं कि इससे उनकी मर्दों वाली छवि मजबूत बनती है

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
क्या खाने-पीने का कनेक्शन इंसान के जेंडर से हो सकता है, नई रिसर्च में तो यही साबित हुआ है। महिलाओं के मुकाबले पुरुष अधिक मीट खाना पसंद करते हैं। उनका मानना है कि मीट खाने की आदत उनकी मर्दों वाली छवि को और मजबूत बनाती है। यह दावा कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, लॉस एंजिल्स की रिसर्च में किया गया है। यह रिसर्च अमेरिका के 1700 लोगों पर की गई है। इसका लक्ष्य यह पता लगाना था कि क्या मर्द वाकई में मीट खाना पसंद करते हैं। इकोफ्रेंडली मीट खाने के लिए प्रेरित होंगे सर्वे में सामने आया है कि पुरुष मर्दांनगी की परंपरागत सोच को मानते हैं और बीफ-चिकन खाते हैं। शोधकर्ताओं का मानना है कि सर्वे के नतीजे भविष्य में लोगों को इकोफ्रेंडली मीट खाने के लिए प्रेरित करेंगे। रिसर्च के मुताबिक, महिलाओं की तुलना में पुरुष हर तरह के मीट खाते हैं, इसमें बीफ, पॉर्क, फिश और चिकन शामिल है। शाकाहारी खाने को ये उतना ...
डायबिटीज होने की एक वजह GIGYF1  जीन्स भी, यह 6 गुना तक इस बीमारी के होने का खतरा बढ़ाता है; हर 3 हजार में से एक इंसान में ये मौजूद

डायबिटीज होने की एक वजह GIGYF1 जीन्स भी, यह 6 गुना तक इस बीमारी के होने का खतरा बढ़ाता है; हर 3 हजार में से एक इंसान में ये मौजूद

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
डायबिटीज होने की एक वजह इंसान के जीन्स भी हैं। वैज्ञानिकों का कहना है, GIGYF1 नाम का जीन्स टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा 6 गुना तक बढ़ाता है। यह इंसुलिन को कंट्रोल करता है और हर 3 हजार में से एक इंसान में पाया जाता है। टाइप-2 डायबिटीज की स्थिति में ब्लड शुगर का लेवल शरीर में बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। इसे कंट्रोल करने के लिए शरीर में इंसुलिन नहीं बन पाता। ज्यादातर लोगों में बढ़ता मोटापा और फैमिली हिस्ट्री इसकी वजह होती है। एक से दूसरी पीढ़ी में पहुंचता है जीन्सवैज्ञानिकों का कहना है, परिवार में किसी को डायबिटीज होने पर यह अगली पीढ़ी के लोगों में हो सकती है। बीमारी को एक से दूसरी पीढ़ी में ले जाने का काम जीन्स करते हैं। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने GIGYF1 जीन्स को डायबिटीज होने का एक कारण बताया है। हालांकि, इस पर अभी और रिसर्च होनी बाकी है। बीमारियों की वजह भी बन सकते हैं ज...