Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

लाइफस्टाइल

1918 में आई फ्लू महामारी की तरह है ओमिक्रॉन की लहर, उस समय भी मास्क और लॉकडाउन था जरूरी

1918 में आई फ्लू महामारी की तरह है ओमिक्रॉन की लहर, उस समय भी मास्क और लॉकडाउन था जरूरी

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
दुनिया में ओमिक्रॉन वैरिएंट से आई लहर 1918 में आई फ्लू महामारी से काफी मिलती-जुलती है। एक सदी पहले भी लोग मास्क पहनकर घर से बाहर निकलते थे और आज एक सदी बाद भी यही देखने को मिल रहा है। अमेरिका की ओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी के रिसर्चर क्रिस्टोफर मैकनाइट निकोल्स की मानें तो ओमिक्रॉन की तरह 1918 फ्लू ने भी युवाओं और सेहतमंद लोगों को सबसे पहले अपनी चपेट में लिया था। 1918 में भी लोगों ने दिखाई थी लापरवाही द वॉशिंगटन पोस्ट में प्रकाशित एक लेख में निकोल्स ने लिखा है कि फरवरी 1918 में आया फ्लू पहले विश्व युद्ध के कारण अमेरिका से पूरी दुनिया में फैल गया था। यह भी हवा से फैलने वाली बीमारी थी। इसके संक्रमण को दुनिया भर में फैलने में सिर्फ 6 महीने लगे थे। हालांकि ओमिक्रॉन की तरह इस फ्लू की मृत्यु दर भी कम थी।...
कोरोना से जल्दी रिकवर होना है तो करें इन 5 टिप्स को फॉलो, इनसे भविष्य में लॉन्ग कोविड होने का खतरा होगा कम

कोरोना से जल्दी रिकवर होना है तो करें इन 5 टिप्स को फॉलो, इनसे भविष्य में लॉन्ग कोविड होने का खतरा होगा कम

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
ओमिक्रॉन वैरिएंट के कारण दुनिया भर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 24 घंटे में दुनिया के 6 देशों में एक लाख से ज्यादा कोरोना केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, बीते दिन पूरी दुनिया में 24 लाख से ज्यादा नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। ऐसे में कोरोना से जल्दी रिकवर होने के तरीकों के बारे में हम सभी को जानकारी होनी चाहिए। साथ ही, भविष्य में लॉन्ग कोविड के खतरे को कम करने के लिए भी इन 5 टिप्स को फॉलो करना जरूरी है। 1. शरीर को रखें हाइड्रेट कोरोना से जल्दी रिकवर होना है तो पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है। ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिक रॉबर्ट बूय कहते हैं कि हाइड्रेट रहने से शरीर को कोरोना से रिकवर होने में मदद मिलती है। इससे बॉडी की फंक्शनिंग सही तरह से होती है। 2. बेड रेस्ट लेना जरूरी किसी भी बीमारी से रिकवर होने के लिए अच्छी तरह आराम करना जरूरी होता है। कोरोना के बाद डॉक्टर ये सला...
मछलियों के लिए बनी अनोखी कार:पानी में तैरने वाली गोल्ड फिश ने सड़क पर चलाई कार, इजराइली वैज्ञानिकों का अद्भुत करिश्मा

मछलियों के लिए बनी अनोखी कार:पानी में तैरने वाली गोल्ड फिश ने सड़क पर चलाई कार, इजराइली वैज्ञानिकों का अद्भुत करिश्मा

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
इजरायल की बेन-गुरियॉन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी अनोखी कार बनाई है, जिसे पानी में तैरने वाली मछलियां जमीन पर चला सकती हैं। दरअसल, इस कार के जरिए वैज्ञानिक ये साबित करना चाहते थे कि मछलियां विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी दिशा नहीं भूलतीं। वे किसी भी स्थिति में अपने टारगेट को पहचान लेती हैं। इस प्रयोग में गोल्ड फिश ने सड़क पर कार चलाई और सफलता के साथ अपने टारगेट तक पहुंचीं। इससे पहले 2014 में नीदरलैंड्स के वैज्ञानिकों ने भी मछलियों के लिए कार बनाई थी। हालांकि, ये प्रोजेक्ट कंप्यूटर की संभावनाओं को प्रदर्शित करने के लिए डिजाइन किया गया था। ऐसे डेवलप की गई मछलियों के लिए कार वैज्ञानिकों ने एक खास तरह की रोबोटिक कार बनाई। इस कार पर एक पानी का टैंक फिट किया गया जिसमें गोल्ड फिश रखी गई। मछली के मुंह की दिशा समझने के लिए एक कंप्यूटर संचालित डिवाइस लगाया गया। इस डिवाइस के ठीक नी...
2019 में एयर पॉल्यूशन से हुईं 18 लाख ज्यादा मौतें, 20 लाख बच्चे भी हुए अस्थमा के शिकार

2019 में एयर पॉल्यूशन से हुईं 18 लाख ज्यादा मौतें, 20 लाख बच्चे भी हुए अस्थमा के शिकार

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
द लैंसेट प्लैनेटरी हेल्थ जर्नल में प्रकाशित हुई एक नई रिसर्च के अनुसार, दुनिया भर के शहरों में रह रहे करीब 250 करोड़ लोग वायु प्रदूषण की चपेट में हैं। यही कारण है कि साल 2019 में इन शहरों में 18 लाख ज्यादा मौतें हुई थीं। लैंसेट की ही एक दूसरी स्टडी में वैज्ञानिकों ने माना है कि 2019 में वायु प्रदूषण से 20 लाख से ज्यादा बच्चे अस्थमा की बीमारी के शिकार भी हुए। विश्व की 55% से ज्यादा आबादी शहरों में रहती है, जहां वायु प्रदूषण एक आम समस्या है।...
एक्सरसाइज करने से एंग्जाइटी के लक्षणों में आती है कमी, ये मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

एक्सरसाइज करने से एंग्जाइटी के लक्षणों में आती है कमी, ये मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
एक्सरसाइज करने से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ हमारा मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। जर्नल ऑफ अफेक्टिव डिसऑर्डर्स में प्रकाशित हुई एक हालिया स्टडी में पाया गया है कि एक्सरसाइज एंग्जाइटी (चिंता विकार) के लक्षणों को कम करने में असरदार होती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि एक्सरसाइज चाहे कम करें या ज्यादा, ये हर स्थिति में हमारे दिमाग के लिए फायदेमंद होती है। ऐसे हुई रिसर्च इस रिसर्च में एंग्जाइटी से जूझ रहे 286 मरीजों को शामिल किया गया था। इनकी औसतन उम्र 39 साल थी और इनमें 70% महिलाएं थीं। इन मरीजों में से 50% मरीज ऐसे थे जो पिछले 10 साल से एंग्जाइटी की चपेट में थे। रिसर्च के दौरान सभी लोगों को अलग-अलग ग्रुप्स में बांट दिया गया।...
जानें क्या होता है एट-होम कोविड टेस्ट, ये ओमिक्रॉन को पकड़ने में कितना कारगर, RT-PCR टेस्ट से कितना अलग

जानें क्या होता है एट-होम कोविड टेस्ट, ये ओमिक्रॉन को पकड़ने में कितना कारगर, RT-PCR टेस्ट से कितना अलग

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
कोरोना वायरस की जांच केवल कोविड सेंटर में नहीं, बल्कि घर बैठे भी की जा सकती है। इसके लिए मार्केट में एट-होम कोरोना टेस्ट किट उपलब्ध हैं। फिलहाल ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दुनिया भर के एक्स्पर्ट्स इसके इस्तेमाल और एक्यूरेसी पर चर्चा कर रहे हैं। हाल ही में, अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने दावा किया था कि एट-होम टेस्ट ओमिक्रॉन होने पर गलत रिजल्ट बता सकता है। क्या होता है एट-होम कोरोना वायरस टेस्ट? कोरोना टेस्ट करवाने के लिए रैपिड एंटीजन या RT-PCR या इसी तरह के दूसरे टेस्ट करवाने होते हैं। इन सभी टेस्ट के लिए मेडिकल एक्सपर्ट और लैब की जरूरत होती है। कोरोना का एट-होम टेस्ट इसका आसान विकल्प है। ये प्रेग्नेंसी टेस्ट किट की तरह होता है। इसमें सैंपल डालकर 15 से 20 मिनट में कोरोना का पता चल जाता है। इस टेस्ट किट के जरिए कोई भी व्यक्ति बिना किसी लैब या मेडिकल एक्सपर्...
क्या घर बैठे हो सकती है ओमिक्रॉन की जांच?

मेडिटेरेनियन डाइट को लगातार 5वें साल मिला दुनिया की बेस्ट डाइट का खिताब

मेडिटेरेनियन डाइट को लगातार 5वें साल मिला दुनिया की बेस्ट डाइट का खिताब

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
यूएस न्यूज एंड वर्ल्ड रिपोर्ट ने लगातार पांचवें साल मेडिटेरेनियन डाइट को दुनिया की बेस्ट डाइट का खिताब दिया है। वैज्ञानिक मानते हैं कि इस डाइट को फॉलो करने के कई फायदे हैं। ये डायबिटीज, मेमोरी लॉस, ब्रेस्ट कैंसर और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों से बचने में मदद करती है। साथ ही, तेजी से वजन घटाने और दिमाग को जवान रखने में भी मेडिटेरेनियन डाइट एक अहम भूमिका निभाती है। क्या होती है मेडिटेरेनियन डाइट? मेडिटेरेनियन डाइट एक प्लांट-बेस्ड डाइट होती है। इसका मतलब इस डाइट को फॉलो करने के दौरान फल और सब्जियों पर ज्यादा फोकस किया जाता है। इस डाइट में तरह-तरह के फल, सब्जियां, अनाज, नट्स और सीड्स शामिल किए जाते हैं। साथ ही, फैट के तौर पर एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑइल का इस्तेमाल किया जाता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर फिश को ज्यादा खाया जाता है।...
त्वचा, होंठ और नाखूनों के रंग बदलना भी हैं ओमिक्रॉन के लक्षण

त्वचा, होंठ और नाखूनों के रंग बदलना भी हैं ओमिक्रॉन के लक्षण

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
दुनिया भर में ओमिक्रॉन की रफ्तार तेजी से बढ़ रही हैं। इस वैरिएंट की चपेट में आ रहे मरीज कई तरह के लक्षण रिपोर्ट कर रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, कोरोना के प्रमुख लक्षणों के अलावा ऐसे भी कुछ लक्षण हैं, जिनके आने पर तुरंत कोविड टेस्ट करवा लेना चाहिए। अमेरिका के सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) ने हाल ही में चेतावनी दी है कि त्वचा, नाखून और होंठ के रंग में बदलाव होना ओमिक्रॉन के लक्षण हैं। हेल्थ एजेंसी के अनुसार, ऐसा होने पर कोरोना की जांच तुरंत करवानी चाहिए।...
कोवीशील्ड और कोवैक्सिन का कॉम्बो शरीर में बनाता है 4 गुना ज्यादा एंटीबॉडीज, ये पूरी तरह सुरक्षित

कोवीशील्ड और कोवैक्सिन का कॉम्बो शरीर में बनाता है 4 गुना ज्यादा एंटीबॉडीज, ये पूरी तरह सुरक्षित

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
कोवीशील्ड और कोवैक्सिन का मिक्स 4 गुना ज्यादा एंटीबॉडीज बनाता है। यह दावा AIG हॉस्पिटल्स और एशियन हेल्थकेयर फाउंडेशन के वैज्ञानिकों ने किया है। यानी किसी को कोवीशील्ड के दूसरे डोज की जगह कोवैक्सिन और कोवैक्सिन के दूसरे डोज की जगह कोवीशील्ड दे दी जाए, तो उसके शरीर में कोरोना के खिलाफ ज्यादा एंटीबॉडीज बनती हैं। रिसर्च में कहा गया है कि वैक्सीन्स को मिक्स एंड मैच करना पूरी तरह सुरक्षित है। इससे पहले अगस्त 2021 में ऐसी ही एक स्टडी इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने की थी।...