Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

लाइफस्टाइल

पहली बार चूहों में म्यूटेट होकर इंसानों में ट्रांसफर हुआ था नया वैरिएंट

पहली बार चूहों में म्यूटेट होकर इंसानों में ट्रांसफर हुआ था नया वैरिएंट

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
दुनिया भर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एक चौंकाने वाली रिसर्च सामने आई है। चीनी वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन चूहों में म्यूटेट होकर इंसानों तक पहुंचा है। ये रिसर्च साइंस डायरेक्ट जर्नल में प्रकाशित हुई है। जानवरों से इंसानों में फैलने वाली बीमारियों के इस कॉन्सेप्ट को 'होस्ट जंपिंग' कहा जाता है। ऐसे हुए ओमिक्रॉन में म्यूटेशन्स ओमिक्रॉन की शुरुआती जांच में वैज्ञानिकों ने इस वैरिएंट में करीब 50 म्यूटेशन्स देखे थे। अकेले स्पाइक प्रोटीन में ही 32 म्यूटेशन्स मौजूद थे। स्पाइक प्रोटीन ही वायरस को हमारे शरीर के सेल्स (कोशिकाओं) के अंदर प्रवेश करवाता है। ओमिक्रॉन के तेजी से फैलते संक्रमण का कारण इसके म्यूटेशन्स को बताया जाता है। ऐसे में वैज्ञानिकों के मन में ये सवाल उठा कि आखिर ये ओमिक्रॉन आया कहां से? चूंकि इंसानों और मैमल्स (स्तनधारी जानवरों) के शरीर...
लो-ब्लड प्रेशर से जूझने वालों में भी स्ट्रोक का खतरा, 30 हजार मरीजों पर हुई रिसर्च में किया गया दावा

लो-ब्लड प्रेशर से जूझने वालों में भी स्ट्रोक का खतरा, 30 हजार मरीजों पर हुई रिसर्च में किया गया दावा

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
ज्यादातर लोग जानते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर ही स्ट्रोक की बड़ी वजह बनता है, लेकिन हालिया रिसर्च में इसकी एक और वजह बताई गई है। नई रिसर्च कहती है, लो-ब्लड प्रेशर भी स्ट्रोक की वजह बनता है। यह दावा बॉस्टन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ता डॉ. ह्यूगो जे एप्रिशियो ने अपनी रिसर्च में किया है। शोधकर्ता के मुताबिक, लो ब्लड प्रेशर से जूझने वाले 10 फीसदी मरीजों में स्ट्रोक का खतरा रहता है। ऐसे हुई रिसर्चलो-ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक के कनेक्शन को समझने के लिए वैज्ञानिकों ने 30 हजार ऐसे बुजुर्गों पर अध्ययन किया जो इस्कीमिक स्ट्रोक से जूझ चुके थे। इनमें 18 महीने पहले स्ट्रोक का मामला आया था। शोधकर्ताओं का कहना है, इनका हेल्थ डाटा बताता है कि जो मरीज स्मोकिंग करते थे, हृदय रोगी थे या डिमेंशिया या कैंसर से जूझ रहे थे, उनमें स्ट्रोक का खतरा और भी ज्यादा था। रिसर्च के आंकड़े बताते हैं कि सिर्फ हाई...
माइग्रेन के मरीज हैं तो ये 10 फूड्स हैं आपके दुश्मन, इनसे दूर रहने में है आपकी भलाई

माइग्रेन के मरीज हैं तो ये 10 फूड्स हैं आपके दुश्मन, इनसे दूर रहने में है आपकी भलाई

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
अमेरिकन माइग्रेन फाउंडेशन के अनुसार, दुनिया में 100 करोड़ लोग माइग्रेन के शिकार हैं। यह एक प्रकार का सिर दर्द होता है, जिसमें व्यक्ति के सिर के आधे हिस्से में झनझनाहट होती है। यह दर्द कुछ घंटों से लेकर कई दिनों तक आपको परेशान कर सकता है। इस बीमारी को आनुवंशिक माना जाता है। माइग्रेन कई तरह की चीजों से ट्रिगर हो सकता है। इसमें तेज साउंड, फ्लैश लाइट, चिंता, स्मेल, दवाइयां आदि शामिल हैं। साथ ही, ऐसी कुछ खाने-पीने की चीजें भी होती हैं, जो माइग्रेन अटैक को बढ़ावा दे सकती हैं। ...
अमेरिका के टेक्सास में अचानक हुई मछलियों की बारिश, जानिए इस दुर्लभ घटना के पीछे की साइंस

अमेरिका के टेक्सास में अचानक हुई मछलियों की बारिश, जानिए इस दुर्लभ घटना के पीछे की साइंस

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
इस हफ्ते अमेरिका में एक अजीबो-गरीब घटना हुई है। पूर्वी टेक्सास के टेक्सरकाना शहर में अचानक आए तूफान के साथ मछलियों की बारिश हुई। इससे लोग हैरान रह गए। जब वे घरों से निकल कर सड़कों पर गए तो चारों तरफ मछलियां पड़ी हुई मिलीं। बाद में शहर के आधिकारिक फेसबुक पेज पर बताया गया कि यह कोई जादू नहीं था। इस दुर्लभ घटना को साइंस में 'एनिमल रेन' कहा जाता है। क्या होती है एनिमल रेन? एनिमल रेन का मतलब आसमान से जीवों का गिरना है। यह दुर्लभ घटना तब होती है, जब तालाब या झील जैसी जगहों के किसी हिस्से में बवंडर बनता है। अंग्रेजी में इसे वॉटर स्‍पाउट्स कहा जाता है। इस बवंडर में ऐसा साइक्लोन (चक्रवात) बनता है जो पानी के साथ-साथ उसमें मौजूद पौधों और छोटे जानवरों को भी खींच लेता है। जैसे-जैसे बवंडर शक्तिशाली बनता जाता है, वैसे-वैसे जानवरों को अपनी चपेट में लेता जाता है। इसके बाद ये तूफान के साथ जमीन की ओ...
अमेरिका के टेक्सास में अचानक हुई मछलियों की बारिश, जानिए इस दुर्लभ घटना के पीछे की साइंस

अमेरिका के टेक्सास में अचानक हुई मछलियों की बारिश, जानिए इस दुर्लभ घटना के पीछे की साइंस

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स
इस हफ्ते अमेरिका में एक अजीबो-गरीब घटना हुई है। पूर्वी टेक्सास के टेक्सरकाना शहर में अचानक आए तूफान के साथ मछलियों की बारिश हुई। इससे लोग हैरान रह गए। जब वे घरों से निकल कर सड़कों पर गए तो चारों तरफ मछलियां पड़ी हुई मिलीं। बाद में शहर के आधिकारिक फेसबुक पेज पर बताया गया कि यह कोई जादू नहीं था। इस दुर्लभ घटना को साइंस में 'एनिमल रेन' कहा जाता है। क्या होती है एनिमल रेन? एनिमल रेन का मतलब आसमान से जीवों का गिरना है। यह दुर्लभ घटना तब होती है, जब तालाब या झील जैसी जगहों के किसी हिस्से में बवंडर बनता है। अंग्रेजी में इसे वॉटर स्‍पाउट्स कहा जाता है। इस बवंडर में ऐसा साइक्लोन (चक्रवात) बनता है जो पानी के साथ-साथ उसमें मौजूद पौधों और छोटे जानवरों को भी खींच लेता है। जैसे-जैसे बवंडर शक्तिशाली बनता जाता है, वैसे-वैसे जानवरों को अपनी चपेट में लेता जाता है। इसके बाद ये तूफान के साथ जमीन की ओ...
वैक्सीन का तीसरा डोज ओमिक्रॉन के खिलाफ 88% तक कारगर, दूसरा डोज 6 महीने बाद 48% ही असरदार

वैक्सीन का तीसरा डोज ओमिक्रॉन के खिलाफ 88% तक कारगर, दूसरा डोज 6 महीने बाद 48% ही असरदार

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
कोरोनावायरस की मौजूदा वैक्सीन्स का तीसरा डोज ओमिक्रॉन वैरिएंट के खिलाफ हमारी इम्यूनिटी 88% तक बढ़ा सकता है। यह दावा ब्रिटेन में हुई एक हालिया रिसर्च में किया गया है। UK हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी (UKHSA) की रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरा डोज लेने के 6 महीने बाद ही उसका असर 52% कम हो जाता है। इसलिए कोरोना संक्रमण और गंभीर लक्षणों से बचने के लिए बूस्टर डोज लगवाना जरूरी है। ओमिक्रॉन होने पर अस्पताल में भर्ती होने से बचाता है बूस्टर डोजUKHSA की रिपोर्ट में ये साफ कहा गया है कि डेल्टा वैरिएंट की तुलना में बूस्टर डोज ओमिक्रॉन पर कम असरदार है। हालांकि, ये ओमिक्रॉन होने पर मरीजों को उन गंभीर लक्षणों से जरूर बचाता है, जिनसे अस्पताल में भर्ती होने की नौबत आती है। हाल ही में ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बताया था कि देश के ICUs में भर्ती 90% कोरोना पीड़ितों को बूस्टर डोज नहीं लगा है।...
‘हील’ मेथड के जरिये सीख सकते हैं खुद को हमेशा खुश रखना

‘हील’ मेथड के जरिये सीख सकते हैं खुद को हमेशा खुश रखना

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया बर्कले की एक रिसर्च के अनुसार, आप खुद को खुश रखना सीख सकते हैं। वैज्ञानिक मानते हैं कि जब आप अपने सकारात्मक अनुभवों से जुड़ी भावनाओं को मन में सक्रिय करते हैं, तो वर्तमान में भी वैसा ही महसूस करने लगते हैं। खुद को इस प्रक्रिया में ढालने के लिए आपको हील मेथड का इस्तेमाल करना होता है। आइए जानते हैं ये तरीका आखिर है क्या.. हील मेथड के पीछे की साइकोलॉजी हिंदी में 'हील' का मतलब घाव भरना होता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, जब आप पुराने सकारात्मक अनुभवों को याद करते हैं, तब आप उनसे जुड़ी भावनाओं का एहसास फिर से करते हैं। ये भावनाएं आपको दूसरे अच्छे अनुभवों की याद दिलाती हैं, जिससे आपकी खुशी और बढ़ जाती है। इस प्रक्रिया के जरिये आप वर्तमान में भी पहले की तरह खुश रह सकते हैं। साथ ही, जीवन से जुड़े पुराने घावों को भरने की कोशिश कर सकते हैं।...
क्या होता है फ्लोरोना संक्रमण? ये कोरोना की तुलना में कितना खतरनाक?

क्या होता है फ्लोरोना संक्रमण? ये कोरोना की तुलना में कितना खतरनाक?

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
इजराइल में कोरोना से जुड़ा एक नए तरह का मामला सामने आया है। यहां एक गर्भवती महिला में कोविड-19 और इंफ्लूएंजा का दोहरा संक्रमण मिला है। इस बीमारी का नाम 'फ्लोरोना' रखा गया है। ओमिक्रॉन के बढ़ते केसेस के बीच इसने वैज्ञानिकों की चिंता को और बढ़ा दिया है।
अमेरिका में एक हफ्ते में करीब 2 लाख बच्चों को हुआ कोरोना

अमेरिका में एक हफ्ते में करीब 2 लाख बच्चों को हुआ कोरोना

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
दुनिया भर में बढ़ते ओमिक्रॉन संक्रमण के बीच एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। अमेरिका में बड़ी संख्या में बच्चे कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के अनुसार, 23 दिसंबर वाले हफ्ते में तकरीबन 2 लाख बच्चों को कोरोना हुआ। वैज्ञानिकों की मानें तो ऐसे ही आंकड़े देश में डेल्टा की लहर के समय देखे गए थे। हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने ये चेतावनी दी थी कि ओमिक्रॉन दुनिया में केवल लहर नहीं, बल्कि सुनामी ला सकता है।...
अमेरिकी वैज्ञानिकों का दावा- ये 3 आदतें तय करती हैं आपके जीवन की लंबाई

अमेरिकी वैज्ञानिकों का दावा- ये 3 आदतें तय करती हैं आपके जीवन की लंबाई

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
कोरोना महामारी के बीच आज हम एक नए साल की शुरुआत करने जा रहे हैं। ऐसे में अपनी उम्र को कैसे बढ़ाएं और सेहत दुरुस्त कैसे रखें, ये सवाल सभी के मन में आते हैं। इन सवालों के जवाब अमेरिका के डॉ. माइकल ग्रेगर ने हाल ही में दिए हैं। सेंटर्स फॉर डिसीस कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (CDC) की एक रिसर्च का हवाला देते हुए डॉ. ग्रेगर ने बताया है कि एक स्वस्थ और लंबा जीवन तीन आदतों पर निर्भर करता है। ये तीन आदतें हैं- न्यूट्रीशन से भरपूर डाइट लेना, स्मोकिंग न करना और रोजाना 21 मिनट एक्सरसाइज करना। CDC की 6 साल लंबी रिसर्च के अनुसार, जो लोग इस लाइफ स्टाइल को फॉलो करते हैं, उनकी मृत्यु होने की संभावना 82% तक घट जाती है।...