देश के नाम उपलब्धि:केरल के केवलम और पुडुचेरी के ईडन बीच को मिला ‘ब्लू फ्लैग’ का सर्टिफिकेट, देश में ऐसे समुद्रतटों की संख्या बढ़कर 10 हुई; जानिए इसके मायने
देश के दो समुद्रतटों को 'ब्लू फ्लैग' सर्टिफिकेट मिला है। इनमें केरल का कोवलम और पुडुचेरी का ईडन बीच शामिल है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की है। अब तक भारत में ब्लू फ्लैग पाने वाले बीचों की संख्या 10 हो गई है। देश में 8 समुद्रतटों को पिछले साल 'ब्लू फ्लैग' सर्टिफिकेट मिला था।
क्या है ब्लू फ्लैग सर्टिफिकेट, अब तक देश के किन समुद्रतटों को मिला यह सर्टिफिकेट और देश के लिए इस उपलब्धि के मायने क्या हैं, जानिए इन सवालों के जवाब...
क्या है 'ब्लू फ्लैग' सर्टिफिकेट?डेनमार्क की संस्था फाउंडेशन फॉर एनवायर्नमेंट एजुकेशन (FEE) समुद्रतटों को 'ब्लू फ्लैग' सर्टिफिकेट देने का काम करती है। यह एक तरह का इको-लेबल है और दुनियाभर में इसे मान्यता प्राप्त है। यह सर्टिफिकेट पाने वाले समुद्रतटों को कई स्तर पर जांचा-परखा जाता है, इसके बाद ही सर्टिफिकेट दिया है।
कैसे ज...








