बालों के सफेद होने की एक वजह तनाव भी, स्ट्रेस कम करते हैं तो बालों का पुराना रंग वापस लौट सकता है; अमेरिकी वैज्ञानिकों का दावा
अगर आपके बाल तेजी से सफेद हो रहे हैं तो तनाव से बचिए। अमेरिकी वैज्ञानिकों की नई रिसर्च कहती है, बालों के सफेद होने का एक कारण तनाव भी है। वैज्ञानिकों का दावा है, अगर तनाव लेना छोड़ देते हैं तो सफेद हुए बाल वापस काले हो सकते हैं।
रिसर्च करने वाले कोलम्बिया यूनिवर्सिटी इरविंग मेडिकल सेंटर ने दावा किया है, पहली बार यह साबित हुआ है इंसानों में तनाव के कारण भी बाल सफेद होते हैं।
तनाव से ऐसे सफेद होते हैं बालशोधकर्ताओं का कहना है, शरीर में मौजूद माइटोकॉन्ड्रिया को कोशिकाओं का पावर हाउस कहा जाता है। तनाव लेने पर इनमें बदलाव होता है और बालों से जुड़े सैकड़ों प्रोटीन भी बदलने लगते हैं। नतीजा, बाल सफेद हो जाते हैं।
उम्र के साथ इसलिए सफेद हो जाते हैं बाल बालों के अंतिम सिरे को हेयर फॉलिकल कहते हैं, यह सिर की स्किन से जुड़ा होता है। जब इंसान युवा होता है तो शरीर की कोशिकाएं बालों में खास तरह ...








