कोरोना ने रोकी रोजगार पंजीयन की चाल
श्रीगंगानगर. बेरोजगारी का दंश झेल रहे जिले के युवाओं को अब रोजगार पंजीयन कराने से मोहभंग होता जा रहा है। रही कही कसर पिछले डेढ़ साल से कोरोना काल ने बिगाड़ दी है। कोरोनाकाल में पंजीयन की संख्या लगातार घटी है।
अक्षत कौशल योजना के तहत सरकार बेरोजगारों का रोजगार भत्ता मुहैया कराती है। भत्ते के लिए रोजगार विभाग की शतोज़् और जटिल प्रक्रिया ने बेरोजगारों की परेशानी को बढ़ा दिया है।
जिले में भत्ता पाने वाले 6080 युवा है। शेष को अभी इंतजार करना होगा। हालांकि रोजगार कायाज़्लय में स्वयं पेश होकर पंजीयन कराने से मुक्ति मिल चुकी है। रोजगार सेवा निदेशालय ने पंजीयन कराने के लिए ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा भी शुरू की लेकिन रोजगार के अवसर दिखाई नहीं देने पर युवाओं ने इस पंजीयन के प्रति दिलचस्पी नहीं ली।
हालांकि निदेशालय ने राज्य सरकार की विभिन्न सेवाओं के एकीकृत पोटज़्ल एसएसडीजी के माध्यम से कहीं से ...








