Wednesday, September 30निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

शहर की नालियां-सड़कें बनवा देंगे : सभापति

शहर की नालियां-सड़कें बनवा देंगे : सभापति

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। वार्ड 15 में सोेमवार को सीसी सड़क का शुभारंभ नगरपरिषद सभापति करूणा चांडक द्वारा किया गया। सीसी सड़क पार्षद रोहित बागड़ी के घर से होते हए जेसीटी की दीवार के साथ-साथ लालचंद की चक्की से कृष्णलाल बुडानिया के घर तक तक बनाई जायेगी।इस अवसर पर सभापति प्रतिनिधि ने कहा कि पहले कच्ची बस्तियों का निर्माण करवाया जा रहा है। बिना भेदभाव के शहर में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। शहर की प्रत्येक नाली और सड़क निर्माण के लिए एक वर्ष का समय चाहिए। इस पर काम जारी है। यह सड़क करीब 25 वर्ष बाद बन रही है। इस दौरान सभापति करूणा चाण्डक ने वार्ड का पैदल निरीक्षण भी किया।मौहल्लावासियों ने काली माता मंदिर से महिला पार्क तक व चन्दूलाल के घर के आगे वाली सड़क के सीसी निर्माण की मांग रखी। सभापति श्रीमती चाण्डक ने जल्द ही सड़क बनवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर लालचंद, गणेशाराम, वेद सोनी, डॉ. किरण जलंधरा, सुशील शर्मा ...
नालों-गड्ढों की सफाई करवाए नगर परिषद : गौड़

नालों-गड्ढों की सफाई करवाए नगर परिषद : गौड़

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। विधायक राजकुमार गौड़ ने आयुक्त को निर्देश दिए हैं कि नगर परिषद वर्षा से पूर्व शहर के नालों व पानी के गड्ढ़ों की सफाई करवाए ताकि वर्षा के पानी की निकासी की जा सके। नगर विकास न्यास भी अपने क्षेत्र में जल निकासी के कार्य को प्राथमिकता दे। वर्षा के दौरान किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हो, इसकी तैयारी की जाए। वर्षा में गड्ढ़ों का पता नहीं लगने से दुर्घटना हो जाती है। जिला कलक्टर जाकिर हुसैन की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में गौड़ ने आरयूआईडीपी से कहा, 453 करोड़ रु. की लागत से सीवरेज परियोजना के तहत जहां कार्य चल रहा है, उस क्षेत्र में शहर की प्रमुख सड़कों को प्राथमिकता के साथ तैयार किया जाए, जिससे आमजन को परेशानी न हो। भाटिया पेट्रोल पंप वाली सड़क, महत्त्वपूर्ण है, जिसका प्राथमिकता के साथ निर्माण किया जाए। जहां सीवरेज लाइन डाली जाती है, उस क्षेत्र में पेयजल, बिजली व टेलीफोन अ...
युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर पति को पीटा, केस दर्ज

युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर पति को पीटा, केस दर्ज

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। युवती को तंग परेशान करने वालों का विरोध करने पर पति को पीट देने का मामला सामने आया है। मामले में युवती की रिपोर्ट पर युवकों को नामजद कर केस दर्ज कर लिया। घमुड़वाली पुलिस के मुताबिक परिवादिया ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपित रणजीत सिंह, रमेश कुमार सहित तीन अन्य व्यक्ति काफी समय से तंग पेरशान कर रहे थे। घर से बाहर निकलते ही छेड़छाड़ करते और जबरदस्ती फोन पर बात करने के लिए नंबर लिख-लिख कर फैंक जाते। युवकों को कई बार समझाईश का प्रयास किया, लेकिन युवक नहीं माने। पीड़िता ने पति को आपबीती बताते हुए उलाहना देने के भेज दिया। चारों आरोपित युवकों ने वहां परिवादिया के पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर शराबा हुआ तो लोगों ने बीच बचाव किया। बहरहाल, पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर छेड़छाड़ और मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच एएसआई राजेंद्र के सुपुर्द कर दी।...
बिना स्लॉट बुक करवाने वालों ने लगवाई वैक्सीन

बिना स्लॉट बुक करवाने वालों ने लगवाई वैक्सीन

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। कोरोना वैक्सीजन लगवाने के लिए युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। सोमवार को वैक्सीन लगवाने में स्लोट बुक करवाने की छुट मिलते ही बड़ी संख्या में युवा स्वास्थ्य केन्द्रों पर वैक्सीन लगवाने पहुंचे। अधिकतर केन्द्रों पर वैक्सीन चंद घंटों में ही खत्म हो गई। इस कारण काफी संख्या में युवाओं को बिना वैक्सीन लगवाए ही जाना पड़ा था। मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 45 से अधिक कोरोना बचाव वैक्सीन लगवाने के लिए केन्द्र बना रखे थे। विभाग द्वारा 18 वर्ष से अधिक आयु वालों को वैक्सीन लगवाने में स्लोट बुक करवाने की छुट दी गई थी। सुबह से ही युवा केन्द्रों पर वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचने लगे थे। जिला अस्पताल में बनाए गए केन्द्र पर तो एक घंटें में वैक्सीन खत्म हो गई थी। सीएमएचओ गिरधारी लाल ने बताया कि चिन्हित किए गए केन्द्रों पर स्लोट बुक और बिना स्लोट बुक करवाने वालों के वैक्सीन ...
​​​​​​​नशे पर पुलिस  सख्त, दो जगह  पकड़ी  56 ग्राम स्मैक, तीन लोगों को किया गिरफ्तार

​​​​​​​नशे पर पुलिस सख्त, दो जगह पकड़ी 56 ग्राम स्मैक, तीन लोगों को किया गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
​​​​​​​श्रीगंगानगर ( अनूपगढ़/घमूड़वाली ) पुलिस ने जिले में दो जगह कार्रवाई कर 56 ग्राम स्मैक बरामद की। जिले के गांव घमूड़वाली और अनूपगढ़ इलाके में यह कार्रवाई हुई। अनूपगढ़ के गांव पांच एलएसएम (बांडा) में एक व्यक्ति को पचास ग्राम स्मैक सहित तथा गांव घमूड़वाली में एक व्यक्ति को छह ग्राम स्मैक सहित पकड़ा। जिले के अनूपगढ़ इलाके में गांव पांच एलएसएम बांडा के आसपास पुलिस दल गश्त पर था। इसी दौरान सड़क किराने एक व्यक्ति नजर आया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम हरविंद्र सिंह उर्फ लाडी बताया। तलाशी लेने पर उसके पास पचास ग्राम स्मैक बरामद हुआ। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके स्मैक लाने आदि के बारे में जानकारी जुटा रही है। उसके पास से स्मैक बिक्री के बीस हजार रुपए भी मिले हैं। मोटरसाइकिल पर आ रहे युवकों से मिला छह ग्राम स्मैक इसी प्रकार जिले के एक अन्य इलाके में घमूड़वाली पुलिस ने रिड़मलसर साजन...
घोटाले का खुलासा:जाेहड़ काे कच्चा दिखाया, फिर पक्का करने के नाम पर रुपए 14.33 लाख खर्चे, 4.83 लाख मनरेगा से उठाए

घोटाले का खुलासा:जाेहड़ काे कच्चा दिखाया, फिर पक्का करने के नाम पर रुपए 14.33 लाख खर्चे, 4.83 लाख मनरेगा से उठाए

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर श्रीविजयनगर पंचायत समिति में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा हुआ है। वहां की ग्राम पंचायत चार बीएलडी के चक एक एनजेडएम में ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव, जेटीए, एईएन व जिला परिषद के अधिकारियाें ने पहले से बने जाेहड़ काे कच्चा दिखा वहां चार-चार फीट की दीवार बनाई और उस पर 14.33 लाख रुपए खर्च करना दिखा दिया। रोचक यह रहा कि इसमें मनरेगा का भी जमकर दुरुपयोग किया गया। मजदूरों के उन्होंने मस्टररोल भरे और 4.83 लाख रुपए मनरेगा से उठा लिए। अब शेष राशि के लिए बिल ऑनलाइन किए गए, लेकिन पूर्व सरपंच द्वारा शिकायत करने के बाद यह पूरा घोटाला खुल गया। अब जिम्मेदार मामले काे दबाने में लगे हैं। सरकारी खजाने से निकालने को 7.42 लाख के बिल ऑनलाइन चढ़ाए: इस काम में निर्माण सामग्री का खर्च दिखाकर 7 लाख 42 हजार के बिल हाल ही में अाॅनलाइन चढ़ाए गए। इन बिलाें काे कनिष्ठ तकनीकी सहायक व एईएन प्रहलादसिंह क...
खेत में मृत मिला युवक, पिता ने करवाया गला दबा कर हत्या का मामला दर्ज

खेत में मृत मिला युवक, पिता ने करवाया गला दबा कर हत्या का मामला दर्ज

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (राजियासर) थाना क्षेत्र की मोकलसर पंचायत के चक 99.150 आरडीआर के एक खेत में शनिवार सुबह एक व्यक्ति मृत पाया गया। युवक एक रात पहले घर से बाहर था तथा अपने दोस्त के साथ ही था। सुबह उसके पिता को उसके दोस्त ने ही युवक की मौत की जानकारी दी। इस पर पिता ने युवक के दोस्त के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। मोकलसर का रहने वाला है युवकप्राप्त जानकारी के अनुसार तीस वर्षीय मृतक हेतराम मोकलसर का निवासी है। वह शनिवार सुबह मोकलसर के ही भीखू सिंह राजपूत के खेत में मृत पाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि हेतराम भीखू सिंह राजपूत के पुत्र महेंद्र राजपूत का दोस्त था। घटना से एक दिन पहले दोनों अर्जुनसर में घूमते देखे गए। दोनों शुक्रवार शाम से घर से गायब थे और पूरी रात घर नहीं आए। दोस्त ने दी मौत की जानकारीशनिवार सुबह महेंद्र राजपूत ने हेतराम के पिता मनीराम को बताया कि हेतराम उ...
‘पिता पल्लेदार, हमें पढ़ाने को 14 से 16 घंटे तक बोरियां उठाते स्कूल टाॅपर’

‘पिता पल्लेदार, हमें पढ़ाने को 14 से 16 घंटे तक बोरियां उठाते स्कूल टाॅपर’

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर मेरे पिता अक्सर बताते हैं कि उनका बचपन कैसे मुश्किलों भरा था। हमारा पूरा परिवार किराए के मकान में रहता था। पिता पढ़-लिखकर सीबीआई में जाना चाहते थे, लेकिन पैसे की तंगी ने उनकी पढ़ाई भी पूरी नहीं करने दी। वे 8वीं के बाद पढ़ाई छोड़ 15 साल की उम्र से पल्लेदारी में लग गए। दिन-रात बोरियां उठाते, ताकि उनका घर अच्छे से चल सके। तब उन्होंने ठाना कि जो कष्ट मैंने देखे, वो मेरे बच्चों को नहीं देखने दूंगा। अपने इसी संकल्प को पूरा करने के लिए आज भी वे पूरी ईमानदारी से यही काम करते हैं और सीजन में तो 14 से 16 घंटे तक सर्दी-गर्मी की परवाह किए बिना इसी काम में जुटे रहते हैं। हम तीन भाई-बहन हैं और हमारे पिता ने हमें शुरू से ही दो ही बातें सिखाई है। पहली, कुछ भी बड़ा हासिल करने के लिए खूब मेहनत करो। दूसरा, कोई भी काम छोटा-बड़ा नहीं होता। आज पिता की इन्हीं सीख की बदौलत मेरी बड़ी बहन सोनिय...
लूट की घटना:फाइनेंस कंपनी में लूट के दोनों आरोपी श्रीगंगानगर निवासी, 1.42 लाख मिले

लूट की घटना:फाइनेंस कंपनी में लूट के दोनों आरोपी श्रीगंगानगर निवासी, 1.42 लाख मिले

श्री गंगानगर
सूरतगढ़ सिटी पुलिस ने फाइनेंस कंपनी में लूट के मामले में 2 आरोपियों की निशानदेही पर लूट की 1 लाख 42 हजार की राशि बरामद की है। एसआई ओमप्रकाश मान ने बताया कि लूट के दर्ज केस में आरोपी गुरप्रीत सिंह (24) पुत्र तारा सिंह लबाना निवासी पुरानी आबादी श्रीगंगानगर व प्रदीप कुमार उर्फ टैणा (20) पुत्र बाबूलाल मेघवाल निवासी चक 5बी श्रीगंगानगर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने प्रदीप की निशानदेही पर 70 हजार रुपए व गुरप्रीत की निशानदेही पर 72 हजार रुपए बरामद किए हैं। एसआई मान ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जिन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि 3 जून को बड़ोपल रोड पर भारत फाइनेंस कंपनी की शाखा में मंथन शर्मा व उसके 2 साथियों ने ब्रांच मैनेजर की कनपटी पर पिस्तौल लगाकर 4 लाख 34 हजार 510 रुपए व 2 मोबाइल लूट कर फरार हो गए थे।...
ये हैं हमारे शहर का हाल:मुख्य मार्गों पर रात काे अंधेरा, शहर की कई कॉलोनियों में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें

ये हैं हमारे शहर का हाल:मुख्य मार्गों पर रात काे अंधेरा, शहर की कई कॉलोनियों में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर शहर में रात हाेते ही अधिकतर काॅलाेनियाें व मुख्य मार्गाें पर अंधेरा छा जाता है। क्याेंकि यहां बिजली के खंभाें पर लगी स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं। ऐसे में रात के समय इन इलाकाें से आवागमन करना बेहद रिस्की हाेता है। महाराजा जस्सा सिंह मार्ग, पदमपुर राेड़, टाइनी टाेट्स स्कूल मार्ग आदि जगहाें पर पूर्व में अनेक बार चेन स्नेचिंग, माेबाइल छीनना, मारपीट, रुपए लूटने आदि की घटनाएं हाे चुकी हैं। माैसम विभाग राेड पर फ्लाई ओवर तक के रास्ते में भी कई बार अप्रिय घटनाएं हाे चुकी हैं। पुलिस जब तक पहुंचती है आराेपी फरार हाे जाते हैं। दूसरा अंधेरा हाेने की वजह से आराेपियाें की पहचान भी हाे पाना मुश्किल हाेता है। परेशानी की बात यह है कि आने वाले कुछ ही समय में क्षेत्र में तेज बारिश हाेगी। क्षतिग्रस्त सड़काें पर पानी भर जाएगा, वहीं अनेक जगहाें पर सीवरेज का काम भी चल रहा है। ऐ...