Wednesday, September 30निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

चाय बनाते गैस सिलेंडर ने आग पकड़ी:अचानक तेजी से भभकी आग ने खिड़की-दरवाजे लिए लपेटे में, महिला ने आग के बीच से बाहर भागकर बचाई जान

चाय बनाते गैस सिलेंडर ने आग पकड़ी:अचानक तेजी से भभकी आग ने खिड़की-दरवाजे लिए लपेटे में, महिला ने आग के बीच से बाहर भागकर बचाई जान

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (केसरीसिंहपुर) कस्बे के समीपवर्ती गांव 16-17 एच घनजातियां में गुरुवार को चाय बनाने के दौरान हुए एक हादसे में महिला बाल-बाल बच गई। महिला सुबह चाय बनाने के लिए रसोई में गई। इसी दौरान अचानक रसोई गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। इस आग में रसोई के खिड़की व दरवाजे समेत आसपास रखा सामान लपेटे में आ गया। रसोई में काम कर रही महिला ने खुद को संभाला व जलते दरवाजे के बीच से बाहर निकली और जान बचाई। वह झुलसने से बाल-बाल बची। सिलेंडर में गैस लीक होने पर उसने आग पकड़ ली थी, जिससे हादसा हुआ। अचानक तेज भभका उठा तो किसी को कुछ समझ नहीं आया। घटना की सूचना दमकल प्रबंधन को की गई गई। मौके पर पहुंची दमकल केकर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। सबसे पहले उन्होंने सिलेंडर से लीक गैस में लगी आग और भभके इससे बचने के लिए सिलेंडर को बाहर निकाला। हादसा गांव सोलह-सत्रह एच घनजातिया के जसकरण सिंह पुत्र जगराज सिंह क...
विश्व योग दिवस इक्कीस जून को:विदेशियों को योग सिखाएंगे श्रीगंंगानगर के ट्रेनर, देश में भी लगातार बढ़ रहा ‘योगा ट्रेंड’

विश्व योग दिवस इक्कीस जून को:विदेशियों को योग सिखाएंगे श्रीगंंगानगर के ट्रेनर, देश में भी लगातार बढ़ रहा ‘योगा ट्रेंड’

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर पिछले कुछ वर्षों में भारतीय योग ने विश्व स्तर पर पहचान बनाई है। श्रीगंगानगर शहर में ही करीब तीस से पैंतीस गली मोहल्लों में जल्द ही योग प्रशिक्षण की तैयारी है। इन गली मोहल्लों में पहले भी योग कक्षाएं चलती थीं, ऐसे में अब विश्व योग दिवस यानी इक्कीस जून से इन्हें फिर से एक्टिवेट करने की तैयारी है। योग प्रशिक्षकों ने अपने ‘योगा कैंप’ में जुटने वाले लोगों से फिर से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। श्रीगंगानगर के योगा कैंपों का तो आलम यह है कि भारत ही नहीं ऑस्ट्रेलिया के साधकों को भी श्रीगंगानगर की प्रशिक्षक विश्व योग दिवस पर प्रशिक्षण देंगी। लगातार चल रही ऑनलाइन क्लासयोगा ट्रेनर रंजना छाबड़ा बताती हैं कि उनके यहां लॉकडाउन के दौरान लगातार ऑनलाइन कक्षा चली है। इस दौरान पूरे शहर से लोग उनसे जुड़ते हैं और योग का लाभ उठाते हैं। वे बताती हैं कि अब योग को भारतीय ही नहीं विदेशी भी पसं...
राशन किट में मिलावट की जांच शुरू:अधिकारी पहुंचे सादुलशहर के महात्मा गांधी स्कूल, राशन किट में मिले दाल में कंकड़, नमक में पत्थर, बदबूदार निकली मिर्च

राशन किट में मिलावट की जांच शुरू:अधिकारी पहुंचे सादुलशहर के महात्मा गांधी स्कूल, राशन किट में मिले दाल में कंकड़, नमक में पत्थर, बदबूदार निकली मिर्च

श्री गंगानगर
सादुलशहर कस्बे के वार्ड दस के एक परिवार में सरकारी स्कूल में बांटी राशन किट से बना भोजन खाने के बाद दो बच्चे बीमार हो गए। करीब बाईस दिन पहले बंटी इस किट से बच्चों के बीमार होने के बाद परिवार के मुखिया रामस्वरूप ने इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों को की। इस पर बुधवार को स्कूल पहुंचे शिक्षा विभाग और रसद विभाग के अधिकारियों ने स्कूल में उपलब्ध सामान की जांच की तो इनमें कई बदबूदार मिले, वहीं कुछ में कंकड़, पत्थर और मिट्टी की मिलावट पाई गई। यह था मामलावार्ड 10 के रामस्वरूप के पुत्र और पुत्री कस्बे के महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ते हैं। स्कूल प्रबंधन ने उन्हें 22 दिन पहले स्कूल बुलाकर राशन किट दी थी। इसमें मूंग दाल, मिर्च, हल्दी, जीरा व नमक इत्यादि दिए थे। पांच दिन पूर्व जब किट खोलकर भोजन पकाया तो दाल में कंकड़, गोबर और पत्थर मिले। इसकी शिकायत 181 नंबर पर करने के बाद राशन साफ क...
जगदंबा अंध विद्यालय ने मुख्यमंत्री के सपने को किया चरितार्थ

जगदंबा अंध विद्यालय ने मुख्यमंत्री के सपने को किया चरितार्थ

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। स्वामी ब्रह्मदेव के नेतृत्व में जगदंबा अंधविद्यालय 1980 में अपनी स्थापना से ही समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व को निभा रहा है। चाहे वह दिव्यांग बच्चों की शिक्षा हो, इलाके के जरूरतमंद व गरीब लोगों की आंखों का इलाज तथा हो या अन्य सेवा कार्य, यह संस्थान अग्रणी रहता है। गत वर्ष कोरोना काल में विपरीत परिस्थितियों में लॉकडाउन के दौरान स्वामी ब्रह्मदेव के सान्निध्य में प्रतिदिन भोजन के 10 हजार पैकेट तैयार कर जिला प्रशासन के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों के घर तक पहुंचाए गए। इस वर्ष कोरोना की दूसरी लहर में भी अंध विद्यालय ने समाज के प्रति अपने दायित्व को बखूबी निभाया और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ‘ कोई भी भूखा न सोए’ के सपने को चरितार्थ करते हुए हजारों जरूरतमंद परिवारों को नि:शुल्क भोजन पहुंचाया। इसके अतिरिक्त जागरूकता कार्यक्रम के साथ ही लगभग 20 हजार से अधिक मास्क भी लोगों...
अनलॉक पार्ट थ्री में लोगों को और मिली राहत, बढ़ी रौनक

अनलॉक पार्ट थ्री में लोगों को और मिली राहत, बढ़ी रौनक

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। हर दिन हजारों कोविड केस मिलने और सैकड़ों लोगों की मौत के तांडव के बाद अब संक्रमण में कमी आने के साथ जिन्दगी फिर से पटरी पर लौटने लगी है।लगातार संक्रमण औ मौत के आंकड़ों में कमी के बाद सरकार ने अनलॉक पार्ट थ्री के तहत काफी छूट दी है। इसके तहत अब प्रदेश में केवल रविवार को ही पूर्णत्या लॉकडाउन रखा गया है। इसके साथ ही हॉटल,रेस्टोरेंट जीम से लेकर पर्यटन स्थल, खेल कूद संस्थानों सहित लगभग सभी कुछ अब खोल दिया गया है। ऐसे में मंगलवार को बाजार में पहले की अपेक्षा शहर में भीड़ अधिक नजर आई। हर कोई बिना किसी परेशानी और चिंता के अपना काम करते नजर आई। वहीं जीम और रेस्टोरेंट आदि के खुलने से इन संस्थानों पर भी काफी चहलपहल दिखी। लॉकडाउन में छूट के साथ ही गृह विभाग ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पुलिस मुख्यालय के जरिए निर्देश दिए हैं कि कोरोना काल के दौरान जिस तरह की सख्ती बरती गई उसी तरह की सख्...
कोरोना का साइड इफेक्ट शहर में नहीं लगे होर्डिंग्स

कोरोना का साइड इफेक्ट शहर में नहीं लगे होर्डिंग्स

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। सड़क के दोनों ओर किनारों पर लगे बड़े-बड़े होर्डिंग और फ्लैक्स इन दिनों विरान पड़े हैं। शहर के मुख्य मार्गों के अलावा जहां-जहां नगरपरिषद द्वारा साइट स्वीकृत की गई है। वहां-वहां यह विरानापन आसानी से देखा जा सकता है।लगातार करीब दो माह तक लॉकडाउन के कारण घरों में रहे लोग जब शहर की सड़कों पर निकलते हैं तो उन्हें शहर की सड़कें सुनी-सुनी नजर आती है।क्योंकि लॉकडाउन से पूर्व इन्हीं सड़कों के दोनों ओर लगे होर्डिंग्स और बैनर पर आए दिन नई-नई कम्पनियों के रंग-बिरंगे पोस्टर और नए-नए चेहरे और जानकारी नजर आती थी। परन्तु लॉकडाउन के कारण अब यह नजर आना बन्द हो गए है।होर्डिंग्स और बैनर नहीं लगने से नगरपरिषद को भी सालाना एक से सवा करोड़ के राजस्व का नुकसान हो रहा है।जानकारी अनुसार नगरपरिषद द्वारा शहर के विभिन्न मार्गों को 36 हिस्सों में बांट कर जोन बनाए गए हैं। इन्हीं जोन के आधार पर इन क्षेत्रों में सालभर...
पुलिस ने वेतन कटौती करवा कर दी आर्थिक सहायता

पुलिस ने वेतन कटौती करवा कर दी आर्थिक सहायता

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा संदेश)। सिपाही से एसपी तक ने अपनी स्वेच्छा से वेतन कटौती करवाकर जिला पुलिस के दिवंगत 15 पुलिसकर्मियों के परिवार को 1.25 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी। एसपी राजन दुष्यंत के अनुसार मंगलवार को पुलिस लाईन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्वर्गीय हवलदार अशोक कुमार, सिपाही जंटासिंह, सुनील कुमार, हवलदार कृष्ण कुमार, एएसआई रामकुमार, हवलदार श्योदास, सिपाही प्रेमकुमार, हवलदार जगमेलसिंह, सिपाही देवेंद्रसिंह, हवलदार संजय, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बलरामजीतसिंह, सब इंस्पेक्टर ज्ञानप्रकाश, सिपाही नरेंद्र पांडे,पुलिस निरीक्षक विष्णुदत्त और हवलदार समयराम के परिजनों को चेक भेंट किए गए। इस दौरान कार्यक्रम में एडिशनल एसपी सहीराम बिश्नोई सहित कई पुलिस अफसर मौजूद रहे।...
टोल नाकों पर रात-दिन धरना, कमरे भी तैयार

टोल नाकों पर रात-दिन धरना, कमरे भी तैयार

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर निरंतर चल रहे आंदोलन के तहत श्रीगंगानगर-पदमपुर मार्ग पर टोल नाकों के पास रात-दिन लगातार धरना लगाने के लिए अस्थाई रूप से कमरों की व्यवस्था हो गई है। गर्मी और बरसात के मौसम को देखते हुए किसानों द्वारा इन दोनों टोल नाकों पर कमरों की व्यवस्था की जा रही थी। जिसमें एतराज होने पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। यह विवाद आज दोपहर प्रशासन पुलिस के अधिकारियों के साथ किसान प्रतिनिधियों की वार्ता में सुलझ गया।संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल ग्रामीण मजदूर किसान समिति (जीकेएस) के संयोजक रणजीतसिंह राजू और प्रवक्ता सतवीरसिंह मोहनपुरा ने बताया कि पदमपुर मार्ग पर चक 9-ए और चक 18-बीबी के पास आंदोलन के तहत पहले दिन से ही निरंतर धरना दिया जा रहा है। धरने के कारण दोनों नाकों को टोल से मुक्त किया हुआ है। अब अत्याधिक गर्मी औ...
प्री-मानसून; बादलों से घिरा आसमां, जमकर बरसात

प्री-मानसून; बादलों से घिरा आसमां, जमकर बरसात

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर/हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। दोनों जिलों में मंगलवार को बादलों से आसमां घिरा रहा। दोपहर को बादलवाही के साथ तेज हवाएं चलने लगीं। आंधी के कुछ मिनटों में ही जमकर बारिश हुई। प्री-मानसून की इस बारिश ने तापमान में गिरावट लाते हुए लोगों को गर्मी से राहत दी है। बारिश का दौर दोपहर में शुरू हुआ और रात तक रुक-रुककर चलता रहा। शाम 4 बजे के करीब बादल कुछ समय के लिए छंटे, लेकिन फिर से हवाएं चलीं और दूसरी तरफ से बादल आ गए। इसके बाद दोबारा बारिश हुई। शाम को मौसम बहुत ही सुहावना रहा। श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों के विभिन्न कस्बों और गांवों में अच्छी बरसात के समाचार हैं।अनूपगढ़ संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में दो दिन से रुक-रुककर बारिश हो रही है। बारानी इलाके में बारिश बहुत ही फायदा देगी। दौलतपुरा संवाददाता ने बताया कि संगतपुरा, 9 एच बड़ा, 8 और 10 क्यू में अच्छी बरसात हुई। चक 4 क्यू में जगदीश बेनी...
आजाद टाकीज फाटक पर आरयूबी के लिए एक कदम और बढ़ा

आजाद टाकीज फाटक पर आरयूबी के लिए एक कदम और बढ़ा

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। आजाद टाकीज के पास बन्द किए गए फाटक पर आरयूबी बनाने के लिए पूर्व पार्षद संदीप शर्मा की अगुवाई में मंगलवार के कई लोगों ने सासंद निहालचंद से उनके निवास पर मुलाकात की। पूर्व पार्षद से इस पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद सांसद ने मामले की गंभरीता को देखते हुए कलक्टर से फोन पर वार्ता की। सांसद ने कलक्टर को इस मामले को जल्द से जल्द प्रस्तावित कर भिजवाने के लिए कहा है। संदीप शर्मा ने बताया कि किसी तरह सांसद को उनके व दुकानदारों द्वारा आरयूबी को लेकर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी मिली। इस पर उन्होंने अपने आवास पर बुलाया। सांसद के आवास पर मुलाकात के दौरान उन्हे अवगत करवाया कि इस मामले बारे पहले मुख्यमंत्री को अवगत करवाया गया। सीएम ने कलक्टर से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी। कलक्टर ने पीडब्ल्यूडी को इस संबन्ध में निर्देश दिए। पीडब्ल्यूडी ने आरयूबी के लिए नक्शा व अन्य औपचारिकता पूरी कर रेलवे ...