बार संघ चुनाव:दो बार अध्यक्ष रह चुके रेवाड़ को 465 मतों के अंतर से हराकर बिश्नोई बने दूसरी बार अध्यक्ष
श्रीगंगानगर. बार एसोसिएशन के मंगलवार को हुए चुनाव में एडवोकेट सीताराम बिश्नोई लगातार दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए। बिश्नोई ने 465 मतों के अंतर से दो बार अध्यक्ष रहने का रिकॉर्ड बनाने वाले एडवोकेट विजय रेवाड़ को हराया। बहुकोणीय मुकाबले में एडवोकेट कुलदीप कुमार उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। मंगलवार को बार एसोसिएशन कार्यालय में हुए मतदान में 1450 में से 1226 वकीलों ने मतदान किया।
सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मतदान हुआ। शाम 7 बजे चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी विपिन सिद्ध के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए हुई मतगणना में 1226 मतों में 8 मत रद्द हो गए। बाकी मतों में विजयी रहे सीताराम बिश्नोई को 764, विजयकुमार रेवाड़ को 299 और तीसरे उम्मीदवार विजय कुमार चावला को 155 मत मिले।
सीताराम बिश्नोई ने 465 मतों के बड़े अंतर से विजय रेवाड़ को हराया। उपाध्यक्ष पद के लिए हुई मतगणना में 1266...








