दोस्तों के बीच गोली चलने से युवक की मौत:पुलिस ने किया आरोपी युवक को राउंडअप, फिलहाल पुलिस मान रही हादसा
श्रीगंगानगर. शहर के लेबर कॉलोनी इलाके में बुधवार रात दोस्तों के बीच गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई। जिस युवक के हाथ से गोली चली, वह खुद ही अपने घायल दोस्त को लेकर अस्पताल पहुंचा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं जिस युवक ने गोली मारी उसे पुलिस ने राउंड अप कर लिया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मामले की सच्चाई जानने की कोशिश कर रही है। हालांकि शुरुआती तौर पर पुलिस मामले को हादसा ही मान रही है।देर रात साथ बैठे थे दोस्तपुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर लेबर कॉलोनी का अर्जुन शर्मा ( 20) अपने दोस्त इसी कॉलोनी के रहने वाले अमन राणा के घर बैठा था। उन दोनों के पास एक देशी पिस्तौल थी। दोनों इस पिस्तौल को हाथ में लेकर बातचीत कर रहे थे।
मृतक अर्जुन शर्मा।
इसी दौरान अचानक पिस्तौल चल गई और इसकी गोली अर्जुन को लग ...








