कोहरे में सीईटी एक्जाम देने पहुंचे कैंडिडेट:श्रीगंगानगर में 40 सेंटर पर परीक्षा, सेंटर पर एक घंटे पहले दी एंट्री
श्रीगंगानगर. श्रीगंगानगर शहर में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) की पहली पारी की एक्जाम 40 सेंटर पर हुआ। सुबह नौ बजे पहली पारी की परीक्षा के लिए 10601 कैंडिडेट उपस्थित हुए। 5003 कैंडिडेट एब्सेंट रहे। सेंटर के बाहर चैंकिंग के बाद ही अंदर एंट्री दी गई।
श्रीगंगानगर में सेंटर के बाहर कैंडिडेट।
तीन घंटे में हल करने होंगे 150 प्रश्नपरीक्षा की पहली पारी का समय सुबह नौ बजे है लेकिन सेंटर्स पर प्रवेश आठ बजे तक ही दिया गया। सुबह आठ बजे से पहले सभी को पूरी जांच के बाद सेंटर्स पर प्रवेश दे दिया गया। सेंटर के बाहर पुलिसकर्मी हर कैंडिडेट को पूरी जांच के बाद प्रवेश करवा रहे थे। परीक्षा की पहली पारी का समय सुबह नौ बजे तथा दूसरी पारी का समय दोपरह ढाई बजे है। पहली पारी में सुबह आठ बजे तक तथा दूसरी पारी में कैंडिडेट दोपहर डेढ बजे तक ही प्रवेश कर सकेंगे। कैंडिडेट को तीन घंटे में डेढ सौ प्रश्न हल करने...








