Sunday, June 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

सादुलशहर सीएचसी में डॉक्टर नदारद, मरीज होते रहे परेशान:SDM के आने की सूचना पर केवल 2 डॉक्टर पहुंचे

सादुलशहर सीएचसी में डॉक्टर नदारद, मरीज होते रहे परेशान:SDM के आने की सूचना पर केवल 2 डॉक्टर पहुंचे

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. जिले के सादुलशहर के सरकारी अस्पताल में शनिवार को तब हड़कंप मच गया जब एसडीएम अचानक जांच के लिए पहुंच गए। अस्पताल में रोगी डॉक्टरों का इंतजार कर रहे थे, जबकि निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे बाद तक डॉक्टरों के आने का कोई पता नहीं था। एसडीएम पहुंचे तो रोगियों ने उन्हें पीड़ा सुनाई। आनन-फानन में पहुंचे दो डॉक्टर अस्पताल में दस डॉक्टरों का स्टाफ है। सुबह करीब साढ़े दस बजे के एसडीएम योगेश सिंह देवल जांच के लिए अस्पताल पहुंचे। मौके पर करीब सौ रोगी डॉक्टर का इंतजार कर रहे थे लेकिन डॉक्टर मौजूद नहीं थे। अस्पताल के मौजूद स्टाफ ने उसी समय ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों काे एसडीएम के अस्पताल पहुंचने की सूचना दी। सूचना के बाद भी दस में से दो डॉक्टर्स ही ड्यूटी पर पहुंच पाए। सादुलशहर में अस्पताल में लगी लाइन। रोगियों की लगी थी लाइन ​​​​​​अस्पताल में डॉ.कालूराम के कमरे के आगे करी...
शहरी ओलंपिक 26 जनवरी से:शिक्षा विभाग करेगा  पीटीआई का प्रबंध, शहर के 65 वार्डों के बनेंगे पांच क्लस्टर

शहरी ओलंपिक 26 जनवरी से:शिक्षा विभाग करेगा  पीटीआई का प्रबंध, शहर के 65 वार्डों के बनेंगे पांच क्लस्टर

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक के बाद अब राज्य सरकार राजीव गांधी शहरी ओलंपिक भी करवाएगी। शहरी ओलंपिक के नगरपरिषद और नगर पालिका स्तर के मुकाबले 26 जनवरी से शुरू होंगे। नगर पालिका और नगरपरिषद स्तरीय खेल प्रतियोगिता 26 से 31 जनवरी तक, जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 13 से 16 फरवरी तक तथा राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता 25 से 28 फरवरी तक होंगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन पंद्रह जनवरी तक करवाया जा सकता है। 65 वार्डों के पांच क्लस्टरश्रीगंगानगर नगरपरिषद और जिले की सभी नगरपालिकाओं के वार्डों में इन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। श्रीगंगानगर नगर परिषद के 65 वार्डो को पांच कलस्टर और प्रत्येक नगरपालिका को 1-1 क्लस्टर माना गया है। राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेलों के तहत कबड्डी, टेनिस बॉल, खो-खो, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, फुटबॉल और बास्केटबॉल की प्रतियोगिताएं होंगी। शिक्षा विभाग करेगा पीटीआई और रैफरी का प्...
मामूली बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठिठुरन:पूरा दिन छाए रहे बादल, अगले चौबीस घंटे में बढ़ सकती है सर्दी, दो दिन बाद आएगा कोहरा

मामूली बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठिठुरन:पूरा दिन छाए रहे बादल, अगले चौबीस घंटे में बढ़ सकती है सर्दी, दो दिन बाद आएगा कोहरा

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. मामूली बूंदाबांदी ने गुरुवार सुबह ठिठुरन बढ़ा दी। हालांकि इस दौरान बादलों के चलते न्यूनतम तापमान कुछ बढ़ा लेकिन ठिठुरन में कोई कमी नहीं आई। ठिठुरन के चलते सुबह लोग ऊनी कपड़ों में लिपटे सड़कों पर नजर आए। मौसम एक्सपर्ट यह तो मानते हैं कि अगले एक दो दिन में सर्दी बढ़ेगी लेकिन उनका कहना है कि इस दौरान बादल छाए रहने से तापमान कुछ बढ़ सकता है। एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हुआ पासएक्सपर्ट बताते हैं कि इलाके से एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पास हुआ है। यह इतना मजबूत नहीं है लेकिन मौसम पर असर तो दिखा रहा है। इसी के चलते अलसुबह हलकी बूंदाबांदी हुई। हालांकि इस दौरान इसे ट्रेस नहीं कया जा सका। अगले एक दो दिन इसका असर बादल और फिर कोहरे के रूप में सामने आ सकता है। यह रहा पिछले तीन दिन का तापमानपिछले तीन दिन के तापमान पर नजर डालें तो यह चार से छह डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। 26 दिसम्ब...
सरहद पर बीएसएफ का विशेष सर्च अभियान:हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने की कवायद, ग्रामीणों से सजग रहने का किया आग्रह

सरहद पर बीएसएफ का विशेष सर्च अभियान:हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने की कवायद, ग्रामीणों से सजग रहने का किया आग्रह

श्री गंगानगर
अनूपगढ. भारत पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सरहद पार से हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने की कवायद को लेकर बीएसएफ द्वारा विशेष सर्च अभियान शुरू किया गया है। खास बात यह है कि इस अभियान में स्थानीय नागरिकों को भी शामिल किया गया हैं। पाकिस्तान के नापाक मंसूबो को विफल करने के लिए यह आमजन को जागरूक भी किया जा रहा है। अनूपगढ़ विधानसभा के घड़साना इलाके की सीमा सुरक्षा बल की 127 बटालियन सतराना के कमांडेंट अमिताभ पवार की निगरानी में यह अभियान शुरू किया गया। सर्च ऑपरेशन चला कर की जा रही छानबीन कमांडेंट अमिताभ पंवार ने बताया कि सीमावर्ती इलाकों में एंटी ड्रोन एक्सरसाइज एवं सर्च ऑपरेशन करते हुए पूरे इलाके की छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया की इस अभियान में इलाके के सरपंच और ग्राम विकास अधिकारियों इत्यादि को भी शामिल किया गया हैI पाकिस्तान द्वारा भारत की सीमा में ड्रोन के माध्यम से...
चर्च सजे, क्रिसमस की तैयारियां जोरों पर:सेक्रेर्ड हार्ट चर्च में जुटे लोग, सजा रहे यीशू के जीवन से जुड़ी झांकियां

चर्च सजे, क्रिसमस की तैयारियां जोरों पर:सेक्रेर्ड हार्ट चर्च में जुटे लोग, सजा रहे यीशू के जीवन से जुड़ी झांकियां

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
​​​​​​​श्रीगंगानगर. क्रिसमस की तैयारियां शनिवार को जोरों पर रहीं। शहर के सेक्रेर्ड हार्ट चर्च में सुबह से लोग पहुंचने लगे। यहां कई तरह की झांकियां सजाई गई हैं। इनमें प्रमुख रूप से प्रभु यीशू के जीवन से संबंधित झांकियां हैं। चर्च में शानदार डेकोरेशन की गई है। चर्च के बाहर से अंदर तक हर तरफ क्रिसमस समुदाय के लोग ही नजर आ रहे थे। शनिवार रात को चर्च में बड़ा आयोजन होगा। इस दौरान रात ग्यारह बजे से प्रेयर शुरू होगी जो देर रात करीब एक बजे तक चलेगी। श्रीगंगानगर में सजा सेक्रेड हार्ट चर्च। यीशू के जन्म पर काटा जाएगा केक सेक्रेर्ड हार्ट चर्च के फादर वर्गीस ने बताया कि रात करीब ग्यारह बजे प्रेयर शुरू होगी। प्रेयर के बाद सभी की समृद्धि की कामना की जाएगी। प्रभु यीशू के जन्म पर केक काटकर खुशियां मनाई जाएंगी। सुबह से सेक्रेर्ड हार्ट चर्च से जुड़े लोग यहां व्यवस्थाएं बनाने में जुटे थे। किसी न...
स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन:113 मरीजों की जांच कर दी दवाइयां, जन कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन:113 मरीजों की जांच कर दी दवाइयां, जन कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

श्री गंगानगर
अनूपगढ. अनूपगढ़ की ग्राम पंचायत 21 एसजेएम (खोखरांवाली) के गांव मुख्यालय पर उप स्वास्थ्य केंद्र पर "हैल्थ मेला" शिविर का आयोजन शनिवार को किया गया। शिविर में आने वाले ग्रामीणों के लिए अनेक प्रकार की दवाइयां, गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बीपी, शुगर, एचपी की जांच और सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, उल्टी, दस्त, गैस, सांस, एलर्जी, खाज-खुजली उसके अलावा भी पीएचसी व सीएचसी स्तर की अनेक प्रकार की दवाइयां चिकित्सक के परामर्श के साथ वितरण की गई। शिविर प्रभारी डॉ. अनिल भादू नें शिविर में पहुंचे ग्रामीणों को करोना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अत्यधिक भीड़ वाले क्षेत्र में जाने से बचे, मास्क का उपयोग करें। उन्होंने बताया कि शिविर में 113 व्यक्तियों की जांच व उनको दवाइयां वितरण की गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के साथ इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित सरकार द्वारा चलाई जा रह...
मुद्दों पर मौन हुए मंत्री:पैट्रोल पर स्टेट वेट घटाने के मुद्दे पर बोले पहले केंद्र सरकार घटाए वेट

मुद्दों पर मौन हुए मंत्री:पैट्रोल पर स्टेट वेट घटाने के मुद्दे पर बोले पहले केंद्र सरकार घटाए वेट

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. राज्य सरकार के चार साल पूरे होने पर श्रीगंगानगर आए प्रभारी मंत्री गोविंदराम मेघवाल सरकार की उपलब्धियां तो गिनाते रहे लेकिन आमजन को राहत के मुद्दों पर सीधे तौर पर कोई जवाब नहीं दिया। पड़ौसी राज्य पंजाब में वेट कम होने के कारण सस्ते डीजल पेट्रोल के मुद्दे पर उन्होंने प्रदेश में ऐसी किसी भी राहत का संकेत नहीं दिया। उनका कहना था कि पहले केंद्र सरकार पेट्रोल डीजल पर वेट घटाए। इसके बाद इसी के अनुसार राज्य सरकार भी फैसला करेगी। सूरतगढ़ और अनूपगढ़ को जिला बनाने के मुद्दे पर उनका कहना था कि इस मामले में कैबेनेट स्तर पर फैसला होगा। पुस्तिका का विमोचन करते प्रभारी मंत्री और अन्य अतिथि। कोरोना के लिए मोदी जिम्मेदारसूचना केंद्र में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं होने के मुद्दे पर उनका कहना था ही भाजपा भी तो इसी समय...
श्रीगंगानगर से बाइक चोर गिरफ्तार:एक नाबालिग को भी पकड़ा, अलग-अलग इलाकों से चोरी की 8 मोटरसाइकिल बरामद

श्रीगंगानगर से बाइक चोर गिरफ्तार:एक नाबालिग को भी पकड़ा, अलग-अलग इलाकों से चोरी की 8 मोटरसाइकिल बरामद

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. श्रीगंगानगर में पुलिस ने गुरुवार को चोरी की 8 बाइक समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के साथ एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। जिले के कई इलाकों से बाइक चोरी की। पुलिस को इस साल 25 जून को देवनगर के संजय दास पुत्र रामदास ने शिकायत दी थी। संजय ने बताया था कि उसने अपनी बाइक मोती पैलेस के सामने खड़ी की थी। पैलेस के सामने से ही उसकी बाइक चोरी हो गई। जांच टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुरानी आबादी में सुखवंत सिनेमा के पास गांधी बस्ती निवासी मोनू सैन (18 ) पुत्र राजू सैन को गिरफ्तार किया। उसके साथ एक नाबालिग को भी पकड़ा है। आरोपी की निशानदेही पर आठ चोरी की बाइक बरामद की है।...
WD पास होने के बाद बढ़ी ठिठुरन:अल सुबह कोहरे के हालात, सूरज ने पूरे दिन नहीं दिए दर्शन

WD पास होने के बाद बढ़ी ठिठुरन:अल सुबह कोहरे के हालात, सूरज ने पूरे दिन नहीं दिए दर्शन

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. इलाके में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पास होने और नॉर्दन विंड चलने से जबर्दस्त सर्दी के हालात बने हुए हैं। सर्दी के ये हालात अगले करीब पांच दिन तक रहने की संभावना है। दिन में मिनिमम और मैक्सिमम टैंप्रेचर में अंतर कम रहने से कोल्ड डे के हालात बने हुए हैं। ऐसे में पूरा दिन लोग सर्दी से ठिठुरते नजर आए। सूर्य देव ने पूरा दिन दर्शन नहीं दिए। इससे सड़कों पर निकले लोगों को परेशानी हुई। शहर की गतिविधियां सुबह देरी से शुरू हुई वहीं दोपहर बाद करीब तीन बजे तक बाजार में रौनक बेहद कम रही। मौसम के चलते बाजार में सुबह 11 बजे के बाद आवाजाही शुरू हुई। सर्दी में मूंगफली करते लोग। डब्ल्यूडी दिखा रहा असरमौसम विभाग के एक्जिक्युटिव डायरेक्टर हिमांशु शर्मा के अनुसार इन दिनों डब्ल्यूडी के बाद का प्रभाव नजर आ रहा है। इलाके से डब्ल्यूडी पास होने के बाद सर्दी बढ़ती है। इसी का असर देख्रने को मिल रहा ह...
देशी शराब के 104 पव्वे पकड़े:पुलिस पहुंची तो मोहल्ले के लोग बने आरोपी के मददगार, पुलिस कर रही तलाश

देशी शराब के 104 पव्वे पकड़े:पुलिस पहुंची तो मोहल्ले के लोग बने आरोपी के मददगार, पुलिस कर रही तलाश

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के लालचंद की ढाणी इलाके में बुधवार को पुलिस ने 104 पव्वे देशी शराब बरामद की। पुलिस को इस इलाके में शराब की बिक्री होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम एसआई पवन कुमार की देखरेख में पहुंची। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से देशी शराब कब्जे में ले ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है।मोहल्लेवालों ने की आरोपी की मददपुलिस को बुधवार को शहर के लालचंद की ढाणी इलाके में देशी शराब की बिक्री होनेकी सूचना मिली। दबिश दी तो आरोपी प्रेमनगर निवासी मोहनलाल पुत्र संतराम देशी शराब की बिक्री करते मिला। जैसे ही पुलिस पहुंची मोहनलाल भाग गया। पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो मोहल्ले के लोगों ने पुलिस का ही विरोध किया। ऐसे में आरोपी को पर्याप्त समय मिल गया और वह मौके से फरार हो गया।कर रहे हैं तलाशमौके पर पहुंचे एसआई पवन कुमार ने बताया कि...