Sunday, June 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

छह जैड के खेत में जला शव मिला:अल सुबह खेत में लाकर जलाने की आशंका, नहीं हुई पहचान

छह जैड के खेत में जला शव मिला:अल सुबह खेत में लाकर जलाने की आशंका, नहीं हुई पहचान

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. गांव छह जैड के खेत में रविवार अल सुबह जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने के साथ ही पुरानी आबादी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। शव को रविवार अल सुबह यहां लाकर जलाए जाने की आशंका है। शव महिला का है अथवा पुरुष का, इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने मौके पर आसपास मौजूद लोगों से इस बारे में जानकारी जुटाई। आसपास के थानों में गुमशुदा लोगों के बारे में जानकारी ली जा रही है। एसएचओ बोले मिले हैं अहम सुराग इस बारे में पुरानी एसएचओ सुरजीत कुमार का कहना है कि उन्हें सुबह करीब साढ़े सात बजे खेत में शव पड़ा होने की सूचना मिली। शव के आसपास से कुछ अहम सुराग मिले हैं। मृतक को यहां लाकर जलाए जाने की आशंका है।...
विवाह में किया सहयोग:दिया जरूरत का सामान, परिषद 15 जनवरी को आयोजित करेगी सामूहिक विवाह

विवाह में किया सहयोग:दिया जरूरत का सामान, परिषद 15 जनवरी को आयोजित करेगी सामूहिक विवाह

श्री गंगानगर
अनूपगढ. अनूपगढ़ की समाज सेवी संस्था भारत विकास परिषद अनूपगढ़ क्षेत्र की जरूरतमंद कन्याओं के विवाह करवाने के लिए हमेशा तत्पर रही है। आज भी भारत विकास परिषद के द्वारा गांव 6 एमएसआर की एक जरूरतमंद परिवार की कन्या के विवाह के लिए आवश्यक घरेलू सामान सहयोग स्वरूप दिया गया है और कन्या के परिजनों को आश्वस्त किया गया है कि परिषद के द्वारा आवश्यकता पड़ने पर और भी सहयोग किया जाएगा। परिषद के द्वारा कन्या के विवाह के लिए कपड़े,बिस्तर,बर्तन अन्य सामान सहयोग स्वरूप दिया गया है। भारत विकास परिषद के प्रांतीय पर्यावरण प्रभारी राजेंद्र गौड़ ने बताया कि उन्हें समाजसेवी मनु स्वामी ने उन्हें बताया था कि गांव 6 एमएसआरड की कृष्णा पुत्री गणपत राम का विवाह 18 दिसंबर को आयोजित होना है मगर परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। उन्होंने बताया कि परिषद के द्वारा परिवार की कन्या के विवाह के लिए सहयोग किया गया है। सह...
संदेश यात्रा 19 को पहुंचेगी श्रीगंगानगर:प्रदेश के कई जिलों से होकर सात जनवरी को जोधपुर में होगा समापन

संदेश यात्रा 19 को पहुंचेगी श्रीगंगानगर:प्रदेश के कई जिलों से होकर सात जनवरी को जोधपुर में होगा समापन

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. कन्याकुमारी स्थित विवेकानंद केंद्र की ओर से खेतड़ी से उन्नीस नवम्बर को रवाना हुई संदेश यात्रा 19 दिसम्बर को श्रीगंगानगर पहुंचेगी। यात्रा अब तक अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बारां, झालावाड़, कोटा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, राजसमंद, सिरोही, पाली, जालौर, बाड़मेर, जैसलमेर और बीकानेर होते हुए श्रीगंगानगर पहुंचेगी। यहां से यह हनुमानगढ़, चूरू, झुझुनूं , सीकर, जयपुर, टोंक, भीलवाड़ा, अजमेर, नागौर होते हुए सात जनवरी को जोधपुर पहुंचेगी। यात्रा केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ओर से अमृत महोत्सव के तहत निकाली जा रही है। श्रीगंगानगर में आयोजन की जिम्मेदारी भारत विकास परिषद को दी गई है । परिषद की तीनों शाखाएं प्रताप शाखा, मुख्य शाखा तथा महिला प्रगति शाखा के पदाधिकारी इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं। भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने शनिवा...
पार्सल डिलीवर बॉय पर जानलेवा हमला:कार से टक्कर मारकर कुचलने का प्रयास, बचने पर लाठियों किया वार

पार्सल डिलीवर बॉय पर जानलेवा हमला:कार से टक्कर मारकर कुचलने का प्रयास, बचने पर लाठियों किया वार

श्री गंगानगर
अनूपगढ़. अनूपगढ़ के प्रेम नगर में शुक्रवार देर शाम एक पार्सल डिलीवरी ब्वॉय पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में पार्सल डिलीवरी ब्वॉय गौरव सिंधी गंभीर घायल हो गया। जिसे अनूपगढ़ के राजकीय चिकित्सालय में ले जाया गया। राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद गौरव सिंधी को रेफर कर दिया गया है। घायल गौरव सिंधी ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उस पर लाठियों और तलवार से जान से मारने का प्रयास करते हुए हमला किया है। सूचना मिलने पर एसआई इमरान खान मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। इमरान खान ने बताया कि घायल गौरव सिंधी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घायल गौरव सिंधी पुत्र कमल किशोर (19) निवासी वार्ड नंबर 18 ने अनूपगढ़ पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में बताया कि वह पार्सल डिलीवरी का कार्य करता है और शुक्रवार...
चौक का नाम बदलने पर विवाद:पुरानी आबादी में हंगामा, पुलिस पर लाठी-पत्थर से हमला , नौ लोग हिरासत में

चौक का नाम बदलने पर विवाद:पुरानी आबादी में हंगामा, पुलिस पर लाठी-पत्थर से हमला , नौ लोग हिरासत में

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. शहर के पुरानी आबादी इलाके में चांदनी चौक के नजदीक गहलोत चौक का नाम बदलने को लेकर शुक्रवार को जबर्दस्त विवाद हो गया। कुछ लोग इस चौक का नाम बदलकर रामदेव चौक रखने का प्रयास कर रहे थे। इन लोगों ने चौक पर इससे संबंधित बोर्ड भी लगा दिया, इसी दौरान बिना किसी अनुमति नाम बदलने को लेकर कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों में भी विवाद हुआ। पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों को हिरासत में लिया है। घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी सतनामसिंह मेहंदीरत्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली और यथास्थिति बनाए रखने की बात कही। ऐसे शुरू हुआ विवादविवाद की शुरुआत शुक्रवार सुबह उस समय हुई जब गहलोत चौक पर कुछ लोग तोड़ फोड़ करने लगे। इन लोगों ने यहां रामदेव चौक का बोर्ड लगाने की तैयारी कर ली। चौक के पास रहने वाले दिलीप गहलोत ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। इस पर चौक...
धर्म समाज:धूमधाम से मनाया जाएगा शहीदी दिहाड़ा दिवस, 19 दिसंबर को अखंड पाठ से होगी शुरूआत

धर्म समाज:धूमधाम से मनाया जाएगा शहीदी दिहाड़ा दिवस, 19 दिसंबर को अखंड पाठ से होगी शुरूआत

श्री गंगानगर
अनूपगढ. माता गुजर कौर, चार साहिबजादे और शिरोमणि जरनैल अमर शहीद धन धन बाबा जीवन सिंह के शहीदी दिहाड़े दिवस पर 19 दिसंबर से लेकर 21 दिसंबर तक कई कार्यक्रम होंगे। इसके लिए अनूपगढ़ क्षेत्र में साथ संगत ने प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है। सेवादार हरनेक सिंह कलेर ने बताया कि यह शहीदी दिहाड़ा दिवस श्रीगंगानगर के सुखाड़िया सर्किल पर रामलीला मैदान में मनाया जाएगा। आज अनूपगढ़ में इसका प्रचार प्रसार किया गया है और शहीदी दिहाड़ा दिवस के पोस्टर का विमोचन भी किया गया है। सेवादार कलेर ने बताया कि साध संगत से कार्यक्रम में अधिक से अधिक पहुंचने की अपील की जा रही है। सेवादारों की टीम में अनूपगढ़ के गांव में भी जनसंपर्क कर रही हैं। इस तरह से होगा कार्यक्रम का आयोजन सेवादार हरनेक सिंह कलेर ने बताया कि यह कार्यक्रम 19 दिसंबर से लेकर 21 दिसंबर तक श्रद्धा पूर्वक मनाया जाएगा। 19 दिसंबर को अखंड पाठ 10 बजे प...
अग्निकर्म, होम्योपैथी, यूनानी तकनीक से हो रहा इलाज:आरोग्य मेले में पहुंच रहे लोग, दूसरे दिन हर स्टॉल पर लोगों की भीड़

अग्निकर्म, होम्योपैथी, यूनानी तकनीक से हो रहा इलाज:आरोग्य मेले में पहुंच रहे लोग, दूसरे दिन हर स्टॉल पर लोगों की भीड़

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. शहर के गोपीराम गोयल की बगीची में चल रहे आरोग्य मेले के दूसरे दिन लोगों की भीड़ उमड़ी। देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से रोगियों का उपचार किया जा रहा है। हर दिन लोगों को आयर्वेद से जोड़ने और उन्हें इस तकनीक के लाभ बताने के लिए अलग-अलग स्टॉल लगाए गए हैं। मेले में अग्निकर्म, आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी चिकित्सा पद्धतियों सहित विभिन्न प्रकार का इलाज किया जा रहा है। मेले में इलाज करने पहुंचे लोग। बीपी शुगर जांच के लिए पहुंच रहे लोगमेले में ऐसे कई रोगी पहुंच रहे हैं जो बीपी और शुगर की जांच के लिए ही यहां आ रहे हैं। इनके बीपी और शुगर की जांच नि:शुल्क की जा रही है। इसके साथ ही कमर दर्द, गर्दन दर्द, रीढ़ की हड्‌डी में दर्द, एंठन आदि के इलाज के लिए लोग अग्निकर्म चिकित्सा का सहारा ले रहे हैं। अग्निकर्म के स्टॉल पर लोगों की भीड़ रही।यहां बीकानेर से आए एक्सपर्ट डॉक्...
एलपीजी उपभोक्ता जागरुकता रैली निकाली:जोधपुर हादसे के बाद डिस्ट्रिब्यूटर अलर्ट, उपभोक्ताओं को सावधानी बरतने का दिया संदेश

एलपीजी उपभोक्ता जागरुकता रैली निकाली:जोधपुर हादसे के बाद डिस्ट्रिब्यूटर अलर्ट, उपभोक्ताओं को सावधानी बरतने का दिया संदेश

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. जोधपुर जिले में गैस सिलेंडर में लीकेज से हादसे के बाद श्रीगंगानगर के एलपीजी डिस्ट्रिब्यूटर्स भी अलर्ट हो गए हैं। शहर के सुखाड़िया सर्किल से बुधवार को एलपीजी उपभोक्ता जागरुकता रैली निकाली गई। रैली में करीब डेढ़ सौ लोगों की भागदीरी रही। रैली में आम आदमी को एलपीजी गैंस सिलेंडरों से होने वाले हादसों से बचने की जानकारी दी गई। उपभोक्ता भंडार अध्यक्ष शिवदयाल गुप्ता का स्वागत करते संजय मित्तल। उपभोक्ता सुरक्षा की दी जानकारीरैली को शहर के सुखाड़िया सर्किल से नगर परिषद सभापति करुणा चांडक, जिला रसद अधिकारी राकेश सोनी और उपभोक्ता भंडार के अध्यक्ष शिवदयाल गुप्ता ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बड़ी संख्या में एलपीजी लदे वाहन शामिल हुए। एलपीजी की तीन बड़ी कंपनियों हिंदुस्तान पेट्रेालियम, भारत पेट्रोलियम और इंडियल ऑयल कॉर्पोरेशन की ओर से यह रैली निकली गई। रैली शहर के प्रमुख रास...
1.28 करोड़ रुपए से बनने वाली सड़क का शिलान्यास

1.28 करोड़ रुपए से बनने वाली सड़क का शिलान्यास

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजसादुलशहर। बहरामपुराबोदला पंचायत के गांव चकधोला से मन्नीवाली के बीच 1 करोड 28 लाख रूपए की लागत से चार किमी सडक का निर्माण रविवार को विधायक जगदीशचंद्र जांगिड ने बतौर मुख्य अतिथि शिलान्यास कर शुरू करवाया।सरपंच एडवोकेट प्रमेंद्र खीचड की अध्यक्षता में हुए शिलान्यास समारोह मे विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनका फर्ज है। उन्होंने कहा कि निर्माण एवं विकास कार्य की गुणवत्ता पर ग्राम पंचायत एवं जागरूक नागरिक निगरानी रखें, ताकि कार्य बढिया हो। विधायक ने कहा कि सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक चक व गांव को सडक द्वारा ग्राम पंचायत मुख्यालय से जोडा जाएगा। विधायक ने कहा कि उन्होंने कभी थाने, तहसील की राजनीति नहीं की। भाई को भाई से लडाने के स्थान पर समझाइश कर साथ-साथ बैठाने का प्रयास किया है। विधायक ने तंज कसा कि विपक्षियों के पास अब विकास का कोई मु...
डेरा सच्चा सौदा नामचर्चा में उमड़ी संगत, मानवता भलाई कार्यों का लिया संकल्प

डेरा सच्चा सौदा नामचर्चा में उमड़ी संगत, मानवता भलाई कार्यों का लिया संकल्प

श्री गंगानगर, What's Hot, टॉप न्यूज़
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। डेरा सच्चा सौदा के श्रीगंगानगर जोन की नामचर्चा का आयोजन किया गया। इसमें राम नाम की अदभुत व अनोखी रूहानी वर्षा का नजारा देखने को मिला। नाम चर्चा के दौरान उपस्थित गणमान्य वह साथ संगत को समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान को गति देने का आह्वान किया गया। नाम नाम चर्चा में उमड़े हजारों श्रद्धालुओं को गुरु का अटूट लंगर बताया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अपने साथ घटित असंभव चमत्कारों व नशा छोड़ चुके लोगों ने अपने अनुभव बताएं।डेरा सच्चा सौदा की राजस्थान की साध संगत के द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय नामचर्चा में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में साध-संगत ने भाग लिया। नामचर्चा की शुरूआत में कविराज भाइयों ने मधुर आवाज में भजन सुनाए। तत्पश्चात पंडाल में बड़ी-बड़ी स्क्रीनों के माध्यम से साध-संगत ने गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां के पावन रिकॉर्डेड अनमोल वचनों को ...