Sunday, June 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

मिट्टी-रेता ट्रेक्टर-ट्रॉली ट्राली यूनियन संयुक्त संघर्ष समिति का गठन

मिट्टी-रेता ट्रेक्टर-ट्रॉली ट्राली यूनियन संयुक्त संघर्ष समिति का गठन

श्री गंगानगर, What's Hot, टॉप न्यूज़
असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही के लिए जिला कलक्टर तथा पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापनश्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। मिट्टी-रेता ट्रेक्टर-ट्रॉली यूनियन संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक भारतीय जनता मजदूर मंच जिलाध्यक्ष व जय किसान ट्रेक्टर-ट्रॉली अध्यक्ष हेमराज चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। संयुक्त संघर्ष समिति में जय किसान ट्रेक्टर-ट्रॉली संघ, किसान ट्रेक्टर-ट्रॉली यूनियन, बालाजी ट्रेक्टर-ट्रॉली यूनियन, केदार ट्रेक्टर-ट्रॉली यूनियन एवं संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे। बैठक में संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा मिट्टी-रेता ट्रेक्टर-ट्रॉली श्रमिकों की समस्याओं पर विचार-विमर्श कर समस्याओं के निराकरण का विश्वास दिलाया। संयुक्त संघर्ष समिति की तरफ से चौधरी ने बताया कि शहर में ट्रेक्टर-ट्राली के बदले असामाजिक तत्वों द्वारा बड़े डंपर चलाए जा रहे हैं। यह लोग सिर्फ हफ्ता वसूली के लिए ...
शहीदी दिहाड़ा और महासंगम 21 को:​​​​​​​शिरोमणि जरनैल अमर शहीद बाबा जीवन सिंह जी सेवा समिति करवाएगी कार्यक्रम

शहीदी दिहाड़ा और महासंगम 21 को:​​​​​​​शिरोमणि जरनैल अमर शहीद बाबा जीवन सिंह जी सेवा समिति करवाएगी कार्यक्रम

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. शहर के रामलीला मैदान में 21 दिसम्बर को शिरोमणि जरनैल अमर शहीद बाबा जीवन सिंह जी सेवा समिति की ओर से धार्मिक आयोजन करवाया जाएगा। समिति पदाधिकारियों ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि 'शहीदी दिहाड़ा एवं महासंगम' कार्यक्रम 21 दिसम्बर को सुखाड़िया सर्किल के निकट रामलीला मैदान में होगा। कार्यक्रम संयोजक हरप्रीत सिंह ने कहा कि 19 दिसम्बर सुबह 10 बजे गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ शुरू होगा। बीस दिसंबर को सुबह 10 बजे रामलीला मैदान से नगर कीर्तन निकाला जाएगा । यह शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस रामलीला मैदान पंहचेगा। 21 दिसम्बर सुबह 10 बजे शहीदी दिहाड़ा और महासंगम का मुख्य कार्यक्रम होगा। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन भी किया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान समिति अध्यक्ष भजन सिंह घारू, उपाध्यक्ष हरबंस सिंह मट्टू, महासच...
हाफ ईयरली एक्जाम के लिए पेपर बंटना शुरू:शहर के मटका चौक स्कूल और सब डिविजन हैडक्वार्टर पर हो रहा डिस्ट्रिब्यूशन

हाफ ईयरली एक्जाम के लिए पेपर बंटना शुरू:शहर के मटका चौक स्कूल और सब डिविजन हैडक्वार्टर पर हो रहा डिस्ट्रिब्यूशन

श्री गंगानगर
​​​​​​​श्रीगंगानगर. हाफ ईयरली एग्जाम के लिए कक्षा नौ से बारह के एक्जामिनेशन पेपर का डिस्ट्रिब्यूशन सोमवार को जिले के सब डिविजन मुख्यालय पर शुरू हो गया। श्रीगंगानगर में मटका चौक के गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिले के श्रीकरणपुर और सादुलशहर ब्लॉक के लिए पेपर डिस्ट्रिब्यूशन शुरू हुआ। विभिन्न स्कूलों के संस्था प्रधान पेपर्स लेने के लिए स्कूल कैंपस पहुंचने शुरू हो गए। सुबह से यहां से संस्था प्रधानों ने पेपर लेने शुरू कर दिए। एजुकेशन डिपार्टमेंट ने यहां पेपर डिस्ट्रिब्यूशन के साथ ही वाहनों का भी प्रबंध कर दिया है। इन वाहनों से संबंधित स्कूलों तक पेपर भिजवा दिए जाएंगे। इन ब्लॉकों के लिए हो रहा डिस्ट्रिब्यूशन जिले में श्रीकरणपुर, रायसिंहनगर, सादुलशहर, श्रीबिजयनगर, अनूपगढ़, घड़साना आदि ब्लॉक के लिए सोमवार को पेपर डिस्ट्रीब्यूशन किया जा रहा है। अब पेपर स्कूलों में संबंधित संस्था...
भाजपा की जन आक्रोश यात्रा शुरू:विधानसभा क्षेत्रों में निकले जनअक्रोश रथ, वक्ता बोले, ‘ प्रदेश की जनता परेशान ‘

भाजपा की जन आक्रोश यात्रा शुरू:विधानसभा क्षेत्रों में निकले जनअक्रोश रथ, वक्ता बोले, ‘ प्रदेश की जनता परेशान ‘

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. भाजपा की जन आक्रोश रथ यात्रा शनिवार को जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में रवाना हुई। श्रीगंगानगर विधानसभा क्षेत्र में यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष संजय महिपाल और अन्य नेताओं ने जनअक्रोश रथ को रवानगी दी। होमलैंड सिटी से यात्रा की रवानगी के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे। जनअक्रोश रथयात्रा के दौरान मौजूद लोग। यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष महिपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार के पिछले चार साल के कार्यकाल के दौरान जनता को परेशान होना पड़ा है। प्रदेश में महिला उत्पीड़न के मामले बढ़े हैं। बिजली संकट परेशानी बना हुआ है वहीं नहरी पानी के लिए इलाके के किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जन अक्रोश यात्रा के माध्यम से आमजन की पीड़ा दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में नगर परिषद के पूर्व सभापति श्याम धारीवाल, भाजपा नेता राजेंद्र छाबड़ा, प्रदीप धेरड़...

मोक्षदा एकादशी व गीता जयंती पर कार्यक्रम हुआ

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर(सीमा सन्देश)। मार्गशीर्ष ,शुक्ल, मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती पर शनिवार को तीन पुली मोहनपुरा रोड स्थित श्री धर्मसंघ संस्कृत महाविद्यालय में श्रीमद्भगवद्गीता के पारायण का द्विजगणों द्वारा वेदोक्त व शास्त्र सम्मत रीति से संपन्न करवाया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के व्यवस्थापक ब्रह्मचारी कल्याणस्वरूप महाराज ने गीता के अमृत स्वरूपी ज्ञान का महात्मय बताया। साथ ही मद्भागवत गीता के माध्यम से सभी बटुक बालकों (महाविद्यालय के विद्यार्थी) को कर्म योग के द्वारा अपने सद् अभीष्ट को सिद्ध करने की प्रेरणा दी। कर्मयोग की महता का विस्तृत विवेचन करते हुए ब्रह्मचारी कल्याणस्वरूप महाराज ने श्रीमद्भागवत गीता जी से प्राप्त ज्ञान के माध्यम से फल प्राप्ति का सरल मार्ग दर्शन किया। अंत में गीता जी की आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। इस मौके पर महाविद्यालय के आचार्य, विद्यार्थियों समेत शहर व आस-पास के ग्रामी...
एकादशी पर निकाली श्याम ध्वजा यात्रा:पांच किलोमीटर तक नाचते गाते निकले श्रद्धालु, दुर्गा मंदिर से खाटू श्याम धाम पहुंची

एकादशी पर निकाली श्याम ध्वजा यात्रा:पांच किलोमीटर तक नाचते गाते निकले श्रद्धालु, दुर्गा मंदिर से खाटू श्याम धाम पहुंची

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. मार्गशीष शुक्लपक्ष की एकादशी के उपलक्ष्य में शनिवार को शहर की विनोबा बस्ती स्थित दुर्गा मंदिर मार्केट से श्याम ध्वजायात्रा निकाली गई। रंग बिरंगी ध्वजाएं लिए श्रद्धालु जब शहर के मुख्य रास्तों से निकले तो माहौल श्याममय हो गया। दुर्गा मंदिर मार्केट से सुदामा नगर तक के करीब पांच किलाेमीटर लंबे रास्ते में श्रद्धालु नाचते गाते हुए निकले। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर ध्वजायात्रा का स्वागत किया। ध्वजायात्रा जिस भी रास्ते से निकली लोग खाटू नरेश के दर्शनों के लिए सड़कों पर निकल आए। किसी ने पुष्प बरसाए तो कोई बाबा श्याम के जयकारे लगाने में जुट गया। ध्वजाएं लेकर निकले श्रद्धालु। मनोकामना के लिए उठाई ध्वजामंदिर के सेवादार संदीप शेरेवाला ने बताया कि एकादशी के दिन बाबा श्याम को ध्वजा अर्पित करने से मनोकामना पूरी होने की मान्यता है। इसी को देखते हुए माह की एकादशी पर यह आयोज...
9 साल की बच्ची से रेप कर हत्या,नहीं उठाया शव:श्रीगंगानगर में 3 दिन से धरना-प्रदर्शन, 50 लाख मुआवजे पर अड़े

9 साल की बच्ची से रेप कर हत्या,नहीं उठाया शव:श्रीगंगानगर में 3 दिन से धरना-प्रदर्शन, 50 लाख मुआवजे पर अड़े

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. श्रीगंगानगर में नौ साल की बच्ची का रेप कर हत्या के बाद बवाल हो गया है। तीसरे दिन शनिवार को भी परिवार ने शव उठाने से मना कर दिया है। लगातार धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। परिवार और गांव वाले आज स्टेट हाईवे पर जाम लगाकर बैठे है। मौके पर पुलिस जाब्ता तैनात है और परिजनों से मनाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन परिजन थाना स्टाफ को हटाने, एसएचओ को सस्पेंड और 50 लाख मुआवजे की मांग पर अड़े हुए है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। नौ साल की बच्ची 29 नवंबर से घर से गायब थी। डीएसटी प्रभारी कश्यप सिंह व उनकी टीम तथा सीओ ग्रामीण भंवरलाल मेघवाल ने बच्ची का शव लालगढ़ जाटान इलाके के शमशान से 30 नवंबर को बरामद किया था। बच्ची के सिर में किसी भारी चीज से चोट मारकर जान से मारा गया था। जांच में सामने आया था उसके साथ पहले रेप किया गया फिर हत्या की गई। मौके पर जाम लगाए ग्रामीण। ...
श्रीगंगानगर से बाइक चोर गिरफ्तार:पुलिस टीम लगातार कर रही थी पीछा, चोरी के 3 मोबाइल बरामद

श्रीगंगानगर से बाइक चोर गिरफ्तार:पुलिस टीम लगातार कर रही थी पीछा, चोरी के 3 मोबाइल बरामद

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. श्रीगंगानगर के प्रमुख इलाकों से बाइक चुराने और मोबाइल छीनने के आरोपियों को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम लगातार चोरी की वारदातों में शामिल आरोपियों पर नजर रखे हुए थी। आरोपियों पर शक पुख्ता होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। श्रीगंगानगर के प्रवीण कुमार ने पिछले दिनों शहर के गगन पथ पर अमर पैलेस के सामने से बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मामले में पुलिस ने जांच शुरू की तो इस तरह की वारदातों में शामिल रहे युवकों के बारे में जानकारी जुटाई। जांच के दौरान मटीलीराठान के वार्ड दस के रहने वाले गुरमुख सिंह ( 22) पुत्र बलजिंद्र सिंह और मटीली राठान के वार्ड 11 के रहने वाले संजू कुमार उर्फ संजय ( 19) पुत्र राजकुमार को गिरफ्तार किया। इन इलाकों से बाइक चोरीआरोपियों के पास से चार बाइक और तीन मोबाइल बरामद हुए हैं। आरोपियों ने पदमपुर रोड पर शराब ठेके के पास, आ...
पेंशनर्स के जीवित होने का भौतिक सत्यापन:सहायता के लिए आगे आई M. COM. प्रियंका, घर-घर जाकर करेगी वैरिफिकेशन

पेंशनर्स के जीवित होने का भौतिक सत्यापन:सहायता के लिए आगे आई M. COM. प्रियंका, घर-घर जाकर करेगी वैरिफिकेशन

श्री गंगानगर
अनूपगढ. राज्य सरकार की तरफ से प्रत्येक वर्ष के पेंशनर्स को जीवित होने का प्रमाण पत्र का भौतिक सत्यापण ऑनलाइन करवाना आवश्यक होता है। पेंशनर्स को मोबाइल व ऑनलाइन संबंधी जानकारी नहीं होने के कारण एवं कई पेंशनर्स को ईमित्रा पर जाने के लिए आने वाली परेशानियों को देखते हुए जिलाध्यक्ष मलकीयत सिंह गिल एवं तहसील कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिड़ाना ने सभी पेंशनर्स का घर-घर जाकर निशुल्क सत्यापण करवाने का निर्णय लिया था। कोषाध्यक्ष सिड़ाना व जिलाध्यक्ष गिल की तरफ से इस कार्य के लिए एमकॉम की छात्रा प्रिंयका बाघला पुत्री सुरेंद्र बाघला को इस बारे में चर्चा की तो उन्होंने सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए सहयोग देने की इच्छा जताई। हालांकि प्रियंका का कोई भी परिजन सेवानिवृत कर्मचारी नहीं हैं। वृद्धजनों एवं महिलाओं की सहायता के लिए उन्होंनें सहायता करने के लिए आगे आई हैं। बुधवार को उन्होंनें पेंशनर्स मधु नागप...
बच्ची की हत्या के विरोध में लालगढ़ थाने पर प्रदर्शन:जनवादी महिला समिति सदस्यों ने नारेबाजी कर अस्पताल में जताया रोष

बच्ची की हत्या के विरोध में लालगढ़ थाने पर प्रदर्शन:जनवादी महिला समिति सदस्यों ने नारेबाजी कर अस्पताल में जताया रोष

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
​​​​​​​श्रीगंगानगर. निकटवर्ती गांव लालगढ़ जाटान में नौ साल की बच्ची की हत्या के विरोध में गुरुवार काे ग्रामीणों ने थाने पर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने रास्ता रोक दिया। इससे देर तक ट्रैफिक पर असर पड़ा वहीं परिजनों ने दोपहर तक बच्ची का पोस्टमार्टम् भी नहीं करवाया। जहां एक ओर ग्रामीण गांव में विरोध जता रहे थे, वहीं जनवादी महिला समिति, खेत मजदूर यूनियन सहित विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने अस्पताल में विरोध प्रदर्शन किया। संगठन सदस्यों का कहना था कि इलाके में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। छोटी बच्चियों के साथ ऐसी घटनाओं की जितनी निंदा की जाए कम है। इस बीच अस्पताल प्रशासन ने बच्ची के पोस्टमार्टम के लिए तीन सदस्यीय बोर्ड गठित कर दिया है। हालांकि परिजनों ने दोपहर तक पोस्टमार्टम नहीं करवाया था और शव भी नहीं लिया था। श्रीगंगानगर के सरकारी अस्पताल में मोर्चरी के बाहर पुलिस। जनवादी महिला सम...