Sunday, June 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

प्रदेश के लिफ्टर्स ने दिखाया दम:सीनियर मैन्स एंड वुमन पॉवर लिफ्टिंग शुरू, हर वेट ग्रुप में कांटे की टक्कर

प्रदेश के लिफ्टर्स ने दिखाया दम:सीनियर मैन्स एंड वुमन पॉवर लिफ्टिंग शुरू, हर वेट ग्रुप में कांटे की टक्कर

टॉप न्यूज़, What's Hot, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. अपने वेट ग्रुप के हिसाब से वेट उठाते लिफ्टर, हौसला बढ़ाते लोग और परफार्मेंस के हिसाब से गुड लिफ्ट या नो लिफ्ट का डिसीजन देते निर्णायक। शहर के सेठ जीएल बिहाणी एसडी पीजी कॉलेज में शनिवार को शुरू हुई राजस्थान स्टेट सीनियर मैन्स एंड वुमैन्स पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में कुछ ऐसा ही माहौल था। राजस्थान के अलग-अलग हिस्सो से आए लिफ्टर्स ने अपने वेट ग्रुप में वजन उठाया। उन्होंने क्षमता के अनुसार वजन उठाते हुए परफोर्मेंस दी। हर परफोर्मेंस के दौरान सामने बैठे दर्शक उत्साह बढ़ाते दिखे। प्रतियोगिता में राजस्थान के बीकानेर, कोटा, भरतपुर, श्रीगंगानगर सहित कई जिलों के करीब दो सौ से ज्यादा लिफ्टर्स की भागीदारी रही।...
सीनियर टीचर एक्जाम 21 से:सेंटर के दो सौ मीटर के दायरे में बंद रहेंगी ईमित्र की दुकानें

सीनियर टीचर एक्जाम 21 से:सेंटर के दो सौ मीटर के दायरे में बंद रहेंगी ईमित्र की दुकानें

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. आरपीएससी की ओर से डिपार्टमेंट ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन में सीनियर टीचर के लिए एक्जाम 21 से 27 सितम्बर के बीच होंगे। इस बार इस एक्जाम के लिए शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। खास बात यह है कि इस दौरान एक्जामिनेशन सेंटर के आसपास के दो सौ मीटर के दायरे में किसी भी ई मित्रा सेंटर को परीक्षा के दौरान खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस संबंध में सेंटर सुपरिंटेंडेट को निर्देश दे दिए गए हैं। उन्हें कहा गया है कि अगर सेंटर के दो सौ मीटर के दायरे में कोई ई मित्रा की दुकान है तो इसकी जानकारी दें ताकि संस्थान संचालक को इसे बंद रखने के लिए पाबंद किया जा सके।सेंटर्स के लिए की जा रही व्यवस्थाएंपरीक्षा के लिए प्रदेश में नौ लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स तैयारी कर रहे हैं। इनमें से तेरह हजार से ज्यादा श्रीगंगानगर में होंगे। इनके लिए करीब 35 सेंटर्स बनाए जाएंगे। इन सेंटर्स पर पर्याप्त सुरक्षा...
फ्रूट वेंडर ने लगाई फांसी:देर रात करीब डेढ़ बजे घर के ऊपर बने कमरे में फंदा लगाकर जान दी

फ्रूट वेंडर ने लगाई फांसी:देर रात करीब डेढ़ बजे घर के ऊपर बने कमरे में फंदा लगाकर जान दी

टॉप न्यूज़, What's Hot, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. जिले के रायसिंहनगर के वार्ड दो में करीब डेढ़ बजे एक फ्रूट वेंडर ने घर के ऊपर बने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। फ्रूट वेंडर के परिवार को सुबह इसकी जानकारी मिलने पर घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने इसकी जानकारी रायसिंहनगर पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसएचओ गणेश कुमार ने मौका मुआयना किया और परिवार के लोगों से घटनाक्रम के बारे में जानकारी जुटाई।रात को ठेला लगाकर लौटा, सुबह फंदे पर मिलाफ्रूट वेंडर संजय कुमार (32) पुत्र राजकुमार अविवाहित था। वह रायसिंहनगर के मुख्य बाजार में फ्रूट का ठेला लगाता था। गुरुवार रात को वह ठेला लगाकर घर लौटा था। इस दौरान वह सामान्य था। उसने खाना खाया और रात को घर के ऊपर बने कमरे में चला गया। वहां उसने छत के कुंडे से फंदा बनाकर जान दे दी। घटना के समय घर में युवक के माता-पिता ही थे। उन्हें युवक के सुसाइड करने की जानकारी मिली तो घर में कोहराम मच गया। ...
सौ से ज्यादा ने करवाया गाजर धुलाई को रजिस्ट्रेशन:200 से ज्यादा किसान कर रहे गाजर धुलाई, आज होगी जांच

सौ से ज्यादा ने करवाया गाजर धुलाई को रजिस्ट्रेशन:200 से ज्यादा किसान कर रहे गाजर धुलाई, आज होगी जांच

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. शहर के नजदीक गांव साधुवाली में लगने वाली गाजर मंडी में शुक्रवार को सिंचाई विभाग की टीम जांच करेगी। जिले में गंगनहर पर गाजर धुलाई करने वाले किसानों की संख्या दो सौ ज्यादा है जबकि अब तक सौ से कुछ ज्यादा किसानों ने ही मशीनों के लिए निर्धारित फीस जमा करवाई है। सिंचाई विभाग ने किसानों को आठ दिसम्बर तक गाजर धुलाई मशीनों के लिए फीस जमा करवाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद बड़ी संख्या में किसानों ने फीस जमा नहीं करवाई। अब सिंचाई विभाग की टीम शुक्रवार से जांच शुरू करेगी। बिना रजिस्ट्रेशन पाई जाने वाली मशीनों को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। गाजर मंडी में नहर किनारे गाजर । ( फाइल फोटो। ) इन इलाकों में हो रही गाजर धुलाईजिले में साधुवाली के अलावा नाथांवाला और कालूवाला आदि इलाकों में भी नहर किनारे गाजर धुलाई की जा रही है। अकेले साधुवाली में लगने वाली गाजर मंडी में करीब सत्तर क...
पंजाबी गीतों पर थिरके स्टूडेंट:मौज मस्ती के मूड में गाए रेशम ने गीत, हर गीत के साथ झूमते रहे स्टूडेंट्स

पंजाबी गीतों पर थिरके स्टूडेंट:मौज मस्ती के मूड में गाए रेशम ने गीत, हर गीत के साथ झूमते रहे स्टूडेंट्स

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. एक से बढ़कर एक पंजाबी गीत, टप्पे और बाेलियां। ढोल की थाप के साथ गीतों पर झूमते स्टूडेंट्स और यंग जनरेशन को छू ले जाने वाले पंजाबी गीत गाते रेशम सिंह अनमोल। छात्र संघ कार्यालय के उद्घाटन समारोह में कुछ ऐसा ही माहौल था। रेशम निर्धारित समय से करीब दो घंटे देरी से मंच पर पहुंचे। उन्होंने शुरुआत से अंत तक पंजाबी और हिंदी गीतों की ऐसी जुगलबंदी की शहर के लोग घंटो तक झूमते रहे। पर सिद्धू नी किसे ने बण जाणा...उन्होंने ' सिद्धू नी किसे ने बण जाणा घर-घर पुत्त जमदे' , 'चढ़ गई ओए', 'मस्ती भरी रात है' जैसे गीतों के साथ प्रोग्राम को आगे बढ़ाया। प्रोग्राम के दौरान उन्होंने युवओं से संवाद भी जारी रखा। कॉलेज के दिनों की बातें याद की गई। उन्होंने कहा कि जवानी के इस दौर में मस्ती के साथ नाचते गाते गीतों में साथ दीजिए। जब-जब अनमोल ने माइक ऑडियंस की तरफ किया लोग भी झूमकर नाचे। छात्र संघ कार्य...
जिले के स्कूलों में हाफ ईयरली एग्जाम शुरू:947 स्कूलों में कक्षा नौ से बारह के स्टूडेंट्स दे रहे परीक्षा

जिले के स्कूलों में हाफ ईयरली एग्जाम शुरू:947 स्कूलों में कक्षा नौ से बारह के स्टूडेंट्स दे रहे परीक्षा

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. जिले के स्कूलों में हाफ ईयरली एग्जाम गुरुवार को शुरू हुआ। इसके तहत 947 स्कूलों में सामूहिक परीक्षा परिषद कक्षा नौ से बारह के स्टूडेंट्स की परीक्षा करवा रही है। जबकि कक्षा छह से आठ की परीक्षा स्कूल लेवल पर हो रही है। कक्षा एक से पांच तक की परीक्षा का आधार मूल्यांकन है। जिले के सभी स्कूलों में गुरुवार से परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा को लेकर स्टूडेंट्स का उत्साह देखते ही बनता था। सुबह निर्धारित समय पर स्टूडेंट्स स्कूलों में नजर आए। टीचर्स ने रखी पैनी नजर अर्द्धवार्षिक परीक्षा स्कूल स्तर पर ही होनी होती है लेकिन हर सेंटर पर परीक्षा पर पूरी नजर रखी गई। शांतिपूर्ण तरीके से पहले दिन परीक्षा करवा दी गई। सुबह सेंटर्स पर सेंटर सुपरिंटेंडेंट की मौजूदगी में पेपर्स खोले गए। उन्हें सुरक्षा के बीच डिस्ट्रिबूशन के लिए दे दिया गया। सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में टीचर्स ने परीक्षा के दौरान स...
दो बाइकों की भिड़ंत, उछलकर गिरे दोनों युवक: सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा, एक युवक गंभीर रूप से घायल

दो बाइकों की भिड़ंत, उछलकर गिरे दोनों युवक: सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा, एक युवक गंभीर रूप से घायल

श्री गंगानगर
सूरतगढ़. सूरतगढ़ में न्यायालय के सामने चौराहे पर दो बाइकों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस घटना में कोर्ट का एक कर्मचारी घायल हो गया। जिसे निजी वाहन से ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। यहां से भी उसे हाथ पैर में गंभीर चोटें आने पर निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। बुधवार को हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें दोनों बाइक चालक फ़िल्मी स्टाइल में उछलकर गिरते साफ देखे जा सकते हैं। हालांकि हादसे में टक्कर मारने वाला बाइक चालक भी तेज गति से गिरता दिखाई दिया,गनीमत रही कि वह सकुशल रहा। पुलिस ने शुरू की जांचदूसरी ओर इस घटना को लेकर बुधवार देर शाम को घायल कर्मचारी की ओर से सिटी थाना में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 26 निवासी घायल ओमप्रकाश(46) पुत्र गिरधारी लाल जलंधरा ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ परिवाद देते हुए बताया है कि वह रानी लक्ष्मीबाई चौक से कोर्ट की ओर अपनी ड्...
महेश पेड़ीवाल वाराणसी में होंगे सम्मानित

महेश पेड़ीवाल वाराणसी में होंगे सम्मानित

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर(सीमा सन्देश)। सामाजिक कार्यकर्ता, तपोवन प्रन्यास अध्यक्ष महेश पेड़ीवाल 24 दिसम्बर को वाराणसी में ‘समाज गौरव’ राष्ट्रीय सम्मान से अलंकृत होंगे। मारवाड़ी युवा मंच अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने बताया कि अ. भा. मारवाड़ी युवा मंच ने वाराणसी में होने वाले ‘काशी कुम्भ 2022’ अधिवेशन में पेड़ीवाल का चयन इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए किया है। देश-विदेश के 50 हजार से अधिक युवाओं के अधिवेशन में पेड़ीवाल की जीवन यात्रा भी प्रस्तुत की जाएगी। मंच की स्थानीय शाखा ने पेड़ीवाल को राष्टÑीय सम्मान की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त की है।...
मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई क्लासेज:पहले दिन इंट्रोडक्शन , एमएलए बोले, यह खुशी का पल

मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई क्लासेज:पहले दिन इंट्रोडक्शन , एमएलए बोले, यह खुशी का पल

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. शहर के सूरतगढ़ रोड पर बने मेडिकल कॉलेज में बुधवार से विधिवत क्लासेज शुरू कर दी गई। इलाके के लोगों को लंबे समय से जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज का इंतजार था। बिल्डिंग बनकर तैयार होने के बाद यहां स्टूडेंट्स की काउंसलिंग हुई और बुधवार से कक्षाएं भी शुरू कर दी गई। इस अवसर पर पर हुए कार्यक्रम में एमएलए राजकुमार गौड़ ने कहा कि मेडिकल कॉलेज की शुरुआत के रूप में वे एक ऐसे पल के साक्षी बने हैं जिसका उन्हें लंबे समय से इंतजार था। श्रीगंगानगर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की कक्षाएं शुरू होना उनके लिए बेहद खुशी का पल है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज का एकेडमिक भवन और हॉस्टल बनकर तैयार है। स्टूडेंट्स का स्वागत करते कलेक्टर और एमएलए राजकुमार गौड़। गौड़ ने कहा कि मेडिकल कॉलेज लगभग 325 करोड़ में तैयार होना है। इसमें 60 प्रतिशत राशि भारत सरकार और 40 प्रतिशत राशि राजस्थान सरका...
श्रीगंगानगर में तीन दिन तेज सर्दी की संभावना:सुबह छाया रहा कोहरा, ठंडी हवा चलने से बढ़ी ठिठुरन

श्रीगंगानगर में तीन दिन तेज सर्दी की संभावना:सुबह छाया रहा कोहरा, ठंडी हवा चलने से बढ़ी ठिठुरन

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. श्रीगंगानगर में बुधवार को सर्दी का असर बढ़ गया। ठंडी हवा से बुधवार सुबह करीब सात बजे के आस-पास शहरी इलाके में कोहरा छा गया। बाहरी और आसपास के ग्रामीण अंचल में पिछले कई दिन से कोहरे का असर बना हुआ है। मंगलवार शाम साढ़े पांच मिनिमम टैंप्रेचर 9.3 डिग्री सेल्सियस था। बुधवार को 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर में छाया काेहरा। सुबह-सुबह चुभने वाली हवाअल सुबह हवा चुभने वाली थी। सुबह छह बजे के आसपास सर्दी तेज थी वहीं सात बजते-बजते अचानक हलकी हवा चली और आसमान में कोहरा नजर आने लगा। सुबह करीब नौ बजे तक ऐसे ही हालात रहे। इस दौरान सड़कों पर चलने वाले वाहन चालकों को परेशानी हुई। दिन में भी वाहन लाइट जलाकर चलते नजर आए। सुबह साढ़े बजे तापमान दस डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। श्रीगंगानगर में कोहरे से गुजरते वाहन। तीन दिन बाद तेज होगी सर्दीवेदर एक्सपर्ट बताते ...