Sunday, June 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

दुकान से घर जा रहे किराना व्यापारी से लूट:बाइक सवार बदमाशों ने रास्ते में दिया वारदात को अंजाम

दुकान से घर जा रहे किराना व्यापारी से लूट:बाइक सवार बदमाशों ने रास्ते में दिया वारदात को अंजाम

श्री गंगानगर
सूरतगढ़. सूरतगढ़ में छीना झपटी और लूट की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। शहर में समाज कल्याण छात्रावास के निकट मंगलवार रात बाइक सवार लुटेरों द्वारा व्यापारी से ₹5000 की नकदी लूट कर फरार हो जाने का एक और मामला सामने आया है। बुधवार शाम को पीड़ित ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कराया है। सिटी थाना के उपनिरीक्षक मोटाराम ने बताया कि वार्ड 41 के व्यापारी कुंदनलाल पुत्र रामचंद्र अरोड़ा ने शिकायत में बताया है कि उसकी महाराजा सिनेमा के पीछे भटेजा एजेंसी के नाम से राशन किराना की दुकान है। मंगलवार रात करीब 9 बजे वह अपनी दुकान बंद कर और बिक्री की राशि के ₹5000 बैग में डालकर बाइक घर जा रहा था। समाज कल्याण छात्रावास के पास पहुंचते ही बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर पीछे से आए दो युवकों ने उसे रुकने का इशारा किया। बाइक को रोकते ही बदमाशों ने झपट‌्टा मारकर बैग को छीन लिया और धक्का मारकर नीचे गिरा दिया।...
कार ब्लॉक से टकराने पर बुजुर्ग की मौत:बहन के परिवार के साथ घर लौट रहे थे, चार घायल

कार ब्लॉक से टकराने पर बुजुर्ग की मौत:बहन के परिवार के साथ घर लौट रहे थे, चार घायल

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
​​​​​​​श्रीगंगानगर. श्रीगंगानगर के जैतसर इलाके में गांव तेरह एसडी के पास सोमवार देर रात सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई और चार घायल हो गए। गांव तेरह एसडी के पास कार अचानक सड़क किनारे बने एक ब्लॉक से जा टकराई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। एक अन्य की हालत गंभीर होने पर जयपुर रैफर किया गया है। जैतसर के रहने वाले ऑटो मोबाइल शोरूम मालिक नितिन सेतिया (30) अपनी माता कृष्णा देवी (60), पत्नी कनिका (28) और बेटी निशिका (3 महीने ) के साथ रावतसर में रिश्तेदारी में किसी विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। उनके मामा बीकानेर के सादुल कॉलोनी निवासी मेडिकल व्यवसायी जयलाल छाबड़ा (70) भी साथ थे। मृतक बीकानेर का रहने वाला है और अपनी बहन के परिवार के साथ हनुमानगढ़ जिले के रावतसर से किसी विवाह समारोह में शामिल होकर जैतसर लौट रहा था। सड़क किनारे ब्ल...
‘द वॉयस ऑफ सूरतगढ़’ सीजन-2:एक जनवरी 2023 से होगा आयोजन, ऑडिशन देने के लिए पहुंचे लोग

‘द वॉयस ऑफ सूरतगढ़’ सीजन-2:एक जनवरी 2023 से होगा आयोजन, ऑडिशन देने के लिए पहुंचे लोग

श्री गंगानगर
सूरतगढ़. सूरतगढ़ के मनन संगीत कला केंद्र की ओर से 1 जनवरी 2023 को नए साल के मौके पर आयोजित की जाने वाली एकल गायन प्रतियोगिता 'द वॉयस ऑफ सूरतगढ़' सीजन-2 के लिए दो चरणों में लिए जाने वाले ऑडिशन की पहली कड़ी में सोमवार को शहर के निजी स्कूल में लिया गया। इसमें हिस्सा लेने के लिए सूरतगढ़ शहर ही नहीं बल्कि आस-पास के गांवों, मिलिट्री एरिया, थर्मल, एयरफ़ोर्स सहित पीलीबंगा, हनुमानगढ़, रायसिंहनगर, श्रीगंगानगर, और बीकानेर से आए हुए प्रतिभागियों ने अपनी दावेदारी पेश की। ऑडिशन के दौरान प्रतिभागियों ने जहां अपनी गायकी से रूबरू करवाया तो वहीं इनकी प्रतिभा की परख सूरतगढ़ के संगीतज्ञ माधव फुलेरा और पीलीबंगा के कमलेश कल्याणा ने निर्णायक के रूप में की। ऑडिशन के पहले चरण के दौरान मनन संगीत कला केंद्र के संस्थापक मोहम्मद अली कादरी, अध्यक्ष रजनीश शर्मा समेत कोर कमेटी के देव आर्य, इब्राहिम खान, पंकज शर्मा, ओम...
विकास डब्ल्यूएसपी लिमिटेड के एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिस में आग:गार्ड ने दी कंपनी मैनेजमेंट को सूचना, चेयर, टेबल और ऐसी जले

विकास डब्ल्यूएसपी लिमिटेड के एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिस में आग:गार्ड ने दी कंपनी मैनेजमेंट को सूचना, चेयर, टेबल और ऐसी जले

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. रीको स्थित विकास डब्ल्यूएसपी लिमिटेड के एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिस में रविवार सुबह आग लग गई। ऑफिस के एसी में लगी आग थोड़ी देर में भड़क उठी। गनीमत यह रही कि आग ने ऊपर की बिल्डिंग और आसपास बनी अन्य बिल्डिंग को चपेट में नहीं लिया। गार्ड की सूचना पर मौके पर पहुंचे कंपनी स्टाफ ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचने के बाद फायर ब्रिगेड ने कुछ ही मिनट में आग पर काबू पा लिया। एसी में हुआ शॉर्ट सर्किटआग रविवार सुबह विकास डब्ल्यूएसपी लिमिटेड के एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिस में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। शॉर्ट सर्किट से एसी जल गया। वहीं आग ने आसपास की चीजों को चपेट में लेना शुरू कर दिया। रविवार का दिन होने से ऑफिस में कोई स्टाफ नहीं था। गार्ड को इसकी जानकारी मिलने पर उसने इसकी सूचना कंपनी मैनेजमेंट को दी। इस पर श्रीगंगानगर से संस्थान के लोकेश गर्ग रीको स्थित कंपनी कैंपस पहुंचे। आसपास के लोग...
राज्य स्तरीय शूटिंग बॉल प्रतियोगिता का हुआ आगाज:टीमों को 8 ग्रुप में बांटा, खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित, 1350 खिलाड़ी होंगे शामिल

राज्य स्तरीय शूटिंग बॉल प्रतियोगिता का हुआ आगाज:टीमों को 8 ग्रुप में बांटा, खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित, 1350 खिलाड़ी होंगे शामिल

श्री गंगानगर
अनूपगढ. अनूपगढ़ के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम स्टेडियम में रविवार को 66 वीं राज्य स्तरीय अंडर-17 और अंडर-19 शूटिंग बॉल प्रतियोगिता का आगाज जनप्रतिनिधियों तथा अतिथियों ने विधिवत पूर्वक प्रतियोगिता की घोषणा कर और ध्वजारोहण कर की। इससे पूर्व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मशाल जलाकर राज्य से पहुंची हुई टीमों के द्वारा मार्च पास्ट पर अतिथियों को सलामी दी गई। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय छात्र छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई। प्रधानाचार्य सुभाष निर्वाण ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम में विशेष रूप से भारतीय शूटिंग बॉल टीम के पूर्व कप्तान सुरेंद्र सहारण, भारतीय टीम के खिलाड़ी नेतराम भुंवाल, शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के राजस्थान के महासचिव ओपी माचरा और जिला महासचिव विनय गोदारा उपस्थित रहे। राज्य भर विभिन्न जिलों से शूटिंग बॉल प्रतियोगिता की टीम में पहुंच चुकी हैं। विद...
गुरु तेग बहादुर के शहीदी गुरुपर्व पर निकाला नगर कीर्तन:भक्तिमय माहौल में कीर्तन करते सड़कों  पर निकले श्रद्धालु

गुरु तेग बहादुर के शहीदी गुरुपर्व पर निकाला नगर कीर्तन:भक्तिमय माहौल में कीर्तन करते सड़कों  पर निकले श्रद्धालु

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. फूलों से सजी गुरुग्रंथ साहिब की पालकी और इसके आगे चलते पांच प्यारे, जगह-जगह स्वागत करते श्रद्धालु, पुष्पवर्षा कर श्रद्धा दर्शाते लोग। शहर में शनिवार को गुरु तेग बहादुर के शहीदी गुरु पर्व के उपलक्ष्य में निकले नगर कीर्तन में कुछ ऐसा ही माहौल था। नगर कीर्तन का आयोजन शहर के विनोबा बस्ती स्थित गुरुद्वारा कलगीधर साहिब की ओर से किया गया था। आयोजन के लिए शनिवार सुबह से ही श्रद्धालु गुरुद्वारे में जुटने लगे थे। नगर कीर्तन में शामिल पांच प्यारे और गुरुग्रंथ साहिब की पालकी। बच्चों ने किया गतकाकार्यक्रम के दौरान बच्चों ने गतका किया। नगर कीर्तन में सबसे आगे पंजाब का विशेष बैंड चल रहा था। इसके पीेछे बच्चे गतका करते हुए चल रहे थे। इन लोगों ने तलवार के करतब दिखाए। वहीं इसके पीछे बड़ी संख्या में श्रद्धालु थे। ये श्रद्धालु अलग-अलग शबद को संगीत की धुन के साथ गाते हुए चल रहे थे। ...
भाजपा की जन आक्रोश रथ यात्रा:केंद्र सरकार योजनाओं और कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों के बारे में लोगों को बताएंगे

भाजपा की जन आक्रोश रथ यात्रा:केंद्र सरकार योजनाओं और कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों के बारे में लोगों को बताएंगे

श्री गंगानगर
अनूपगढ़. भाजपा के द्वारा 4 दिसम्बर से प्रस्तावित जन आक्रोश रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर आज सुबह व्यापार मंडल भवन में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक जन आक्रोश रथ यात्रा के जिला संयोजक शरणपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला संयोजक शरणपाल सिंह ने बताया कि अनूपगढ़ विधानसभा के अंतिम छोर खानूवाली से यात्रा शुरू की जाएगी। जो कि रावला, रोजड़ी, घड़साना, नाहरांवाली व रामसिंहपुर होते हुए अनूपगढ़ पहुंचकर 14 दिसम्बर को अनूपगढ़ में समापन होगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि यात्रा के अनूपगढ़ पहुंचने पर यात्रा का बाइक रैली के साथ स्वागत किया जाएगा। यात्रा के दौरान राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों को आमजन को बताया जाएगा तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकरी योजनाओं और केंद्र सरकार द्वारा आमजन के हितों में किए गए कार्यों के बारे आमजन को बताया जाएगा। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को जन आक्रोश रथ यात्र...
डकैती के इरादे से निकले 5 आरोपी पकड़े:आरोपियों में एक केसरीसिंहपुर फायरिंग में है वांछित, हथियार बरामद

डकैती के इरादे से निकले 5 आरोपी पकड़े:आरोपियों में एक केसरीसिंहपुर फायरिंग में है वांछित, हथियार बरामद

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. जिले की पदमपुर थाना पुलिस ने बुधवार को डकैती के इरादे से निकले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से रॉड, पिस्तौेल, कारतूस, कापा बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों में से एक करीब एक माह पहले केसरीसिंहपुर में फायरिंग के मामले में भी वांछित हैं वहीं अन्य आरोपियों पर भी कई मामले दर्ज है। आरोपी ये हथियार कहां से लाए तथा वे यहां से किस वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे, इस बारे में पुलिस जानकारियां जुटा रही है। एक डीडी के पास किया गिरफ्तार आरोपियों को गांव एक डीडी के पास से गिरफ्तार किया गया। पदमपुर पुलिस को इलाके में कुछ युवकों के हथियारों से लैस होकर किसी डकैती की वारदात के लिए जाने की सूचना मिली थी। मुखबिरों के जरिए मिली सूचना के आधार पर नाकेबंदी करवाई गई। गांव एक डीडी के पास पुलिस को दो मोटरसाइकिलों पर पांच युवकों के जाने की सूचना मिली। इस पर पीछा करक...
रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल कल से:अलग-अलग तरीके से दिया धरना, कर्मचारी बोले- सरकार ने मांगों को पूरा नहीं किया

रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल कल से:अलग-अलग तरीके से दिया धरना, कर्मचारी बोले- सरकार ने मांगों को पूरा नहीं किया

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. रोडवेज कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। अब गुरुवार को 24 घंटे की हड़ताल की जाएगी। बुधवार रात बारह बजे से धरना हड़ताल में बदल जाएगा। श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ रोड स्थित रोडवेज के चीफ मैनेजर ऑफिस के सामने धरना लगा रखा है। कर्मचारियों का कहना है कि रोडवेज प्रबंधन उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं कर रहा है। कर्मचारी समय पर वेतन और पेंशन का भुगतान करने,रिटायर्ड कर्मचारियों को आफ्टर रिटायरमेंट बेनिफिट्स का भुगतान समय पर करने सहित कई मांगें कर रहे हैं। लेकिन मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। अलग-अलग तरीके से किया प्रदर्शनकर्मचारी इससे पहले एक से दो घंटे तक कार्य बहिष्कार, ढोल बजाकर सरकार को जगाने सहित कई तरीके से विरोध-प्रदर्शन गया है। रोडवेज कर्मचारी संगठन के नेता मनोज सुथार ने बताया कि आंदोलन जारी है। मंगलवार को दिन और रात का धरना लगाया गया। अब बुधवार को भी दिन में ध...
पंजाब में 13 किलो हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार, सीआइए स्टाफ ने जम्मू-कश्मीर से एंट्री करते दबोचा

पंजाब में 13 किलो हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार, सीआइए स्टाफ ने जम्मू-कश्मीर से एंट्री करते दबोचा

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। पंजाब पुलिस की सीआइए की टीम ने जम्मू-कश्मीर से 13 किलो हेरोइन लेकर पहुंचे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित राजस्थान के रहने वाले हैं। आरोपितों के अन्य साथियों का पता लगाया जा रहा है।इसकी जानकारी स्वयं डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर दी है। उनके अनुसार दोनों आरोपित राजस्थान के रहने वाले हैं और कार में सवार होकर जम्मू से नशे की यह बड़ी खेप लेकर जा रहे थे। पुलिस टीम को जब इसकी भनक लगी तो उन्हें धर लिया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 13 किलो हेरोइन बरामद की गई। आरोपितों की पहचान राजस्थान के श्रीगंगानगर के श्रीविजय नगर निवासी सुखवीर सिंह काला और गांव टिब्बी हनुमानगढ़ निवासी बिंदू उर्फ बिंदर के रूप में हुई है।बता दें कि भारत, विशेषकर पंजाब को अस्थिर करने के लिए पड़ोसी देश पाकिस्तान लगातार सीमा पार से ड्रोन के जरिये हेरोइन और हथियारों की खेप पंजाब में भेज रहा है। आए दिन पाकि...