राजस्थान में भारत-पाक बॉर्डर पर फायरिंग:BSF ने पाकिस्तान से आए ड्रोन पर चलाईं गोलियां, 14 करोड़ रुपए की हेरोइन मिली
अनूपगढ़ (श्रीगंगानगर)
भारत-पाक बॉर्डर पर शनिवार देर रात फायरिंग हुई। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की ओर से पाकिस्तान से भारत की सीमा में घुसे ड्रोन पर गोलियां चलाई गई। हालांकि ड्रोन बच निकला। मामला श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ का है। घटना के बाद से BSF अलर्ट हो गई।
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित कैलाश पोस्ट के पास नापाक हरकत सामने आई है। कैलाश पोस्ट के पास शनिवार रात 12:45 बजे BSF जवानों ने ड्रोन की आवाज सुनाई दी। BSF जवानों ने फायरिंग की, लेकिन ड्रोन बच निकला।
खेत में आज सुबह 4 पैकेट में मिली 14 करोड़ की हेरोइनरविवार सुबह कैलाश पोस्ट के पास भूपेंद्र सिंह खेत पर गया। खेत में उसे 4 पैकेट दिखाई दिए। ये पैकेट संदिग्ध लग रहे थे। भूपेंद्र ने सूचना सुरक्षा एजेंसियों को दी। BSF, सीआईडी और पुलिस मौके पर पहुंची और पैकेट को खोला तो उसमें साढ़े 3 किलो हेरोइन थी। इनमें एक-एक किलो ...







