Sunday, June 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

श्रीगंगानगर में चिरंजीवी रहने को दौड़े युवा:चिरंजीवी योजना के प्रचार के लिए मैराथन, सीएमएचओ ने झंडी दिखाकर किया रवाना

श्रीगंगानगर में चिरंजीवी रहने को दौड़े युवा:चिरंजीवी योजना के प्रचार के लिए मैराथन, सीएमएचओ ने झंडी दिखाकर किया रवाना

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के प्रचार प्रसार के लिए सोमवार को शहर की सड़कों पर नर्सिंग स्टूडेंट्स, हेल्थ डिपार्टमेंट के कर्मचारी और अधिकारी सड़कों पर दौड़ते नजर आए। मौका था हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से हुई चिंरजीवी मैराथन का। इसे सुखाड़िया सर्किल से सीएमएचओ डॉ. मनमोहन गुप्ता, पीएमओ डॉ. बलदेव सिंह चौहान और डिप्टी सीएमएचओ डॉ. करण आर्य ने झंडी दिखाकर रवाना किया। श्रीगंगानगर में मैराथन में शामिल लोग। पुष्पवर्षा से हुआ स्वागतमैराथन में नर्सिंग कॉलेजों के स्टूडेंट्स की भागीदारी रही। सुबह ठीक सात बजे मैराथन को झंडी दिखाते ही ये लोग दौड़ पड़े। इसमें हेल्थ डिपार्टमेंट के कर्मचारियों की भी भागीदारी रही। कई जगह पर मैराथन के स्वागत के लिए शहर के लोग पुष्पवर्षा करते दिखे। गौशाल रोड, बीरबल चौक, रवींद्र पथ, भगतसिंह चौक होते हुए मैराथन महाराजा गंगा सिंह चौक पहुंची। वहां हेल्थ डिपा...
विदेश जाने के इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए फ्री सेमिनार कल

विदेश जाने के इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए फ्री सेमिनार कल

बिजनेस, श्री गंगानगर
वीजा और स्कॉलरशिप को लेकर मिलेगी आवश्यक जानकारियांश्रीगंगानगर (सीमा सन्देश न्यूज)। विदेश जाने के इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए फ्री सेमिनार का आयोजन 10 अक्टूबर सोमवार को श्रीगंगानगर में किया जा रहा है। सुखाड़िया सर्किल के नजदीक होटल प्रतीक प्लाजा में सोमवार दोपहर 1 से 6 बजे तक सेमिनार आयोजित होगा। हाउसिंग बोर्ड के नजदीक जिन्दल नर्सिंग के पास स्थित परफेक्ट एक्सेल स्टडीज़ के सानिध्य में होने जा रहे इस सेमिनार में आस्ट्रेलिया, यूके, कनाडा, यूएसए आदि के लिए वीजा सहित अन्य प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। उपस्थित स्टूडेंट्स की वीजा संबंधी जिज्ञासाओं को लेकर भी सेमिनार में जानकारी मिल सकेगी। स्कॉलरशिप की उपलब्धता, आइलेट्स रिक्वायर्ड अथवा नोट-रिक्वायर्ड के संबंध में भी एडमिशन किस प्रकार होगा, इसके लिए भी स्टूडेंट्स को अवगत करवाया जाएगा।...
रायसिंहनगर इलाके में नजर आया पाक ड्रोन:बीएसएफ ने  किए दस से बारह राउंड फायर, देर रात सर्च अभियान शुरू

रायसिंहनगर इलाके में नजर आया पाक ड्रोन:बीएसएफ ने  किए दस से बारह राउंड फायर, देर रात सर्च अभियान शुरू

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर भारत पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर पर शुक्रवार रात पाकिस्तानी ड्रोन नजर आया। ड्रोन नजर आने के साथ ही बीएसएफ हरकत में आई और जवानों ने ड्रोन नजर आने की दिशा में दस से बारह राउंड फायर कर दिए। फायर होते ही ड्रोन पाक सीमा में वापस लौट गया। रात को जवानों ने घटना की जानकारी बीएसएफ के उच्च अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान शुरू कर दिया गया। हालांकि सर्च अभियान में कुछ भी नहीं मिला है।देर रात ख्यालीवाला पोस्ट के पास की घटनाजिले के रायसिंहनगर इलाके में कस्बे से करीब 25 किलाेमीटर दूर ख्यालीवाला पोस्ट पर यह घटना हुई। रात करीब आठ से नौ बजे से बीच बीएसएफ की ख्यालीवाला पोस्ट के पिल्लर संख्या 334/335 के बीच बीएसएफ के जवानों को ड्रोन जैसी आवाज और एक्टिविटी नजर आई। इस पर बीएसएफ जवान अलर्ट हो गए। उन्होंने आवाज आने की दिशा में दस से बारह राउंड फायर दाग दिए। फायर की आवाज हाेने के साथ ही...
सड़क हादसा:आवारा पशु की टक्कर से बाइक सवार पिता गंभीर घायल, बेटी को बीएसटीसी का एग्जाम दिलाने आ रहे थे अनूपगढ़

सड़क हादसा:आवारा पशु की टक्कर से बाइक सवार पिता गंभीर घायल, बेटी को बीएसटीसी का एग्जाम दिलाने आ रहे थे अनूपगढ़

श्री गंगानगर
अनूपगढ अनूपगढ़ में शुक्रवार रात श्री गंगानगर से बाइक पर सवार होकर एक व्यक्ति अपनी बेटी को बीएसटीसी का पेपर करवाने के लिए श्रीगंगानगर से अनूपगढ़ आ रहे थे। गांव बांडा कॉलोनी के पास बाइक के सामने आवारा पशु आने से बाइक और आवारा पशु की टक्कर हो गई, जिसमें पिता और बेटी घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए राजकीय अस्पताल में चिकित्सालय में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने पिता की गंभीर हालत के कारण हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। बाइक के सामने आ गया आवारा पशु प्रत्यक्षदर्शी सुखवंत सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार रात्रि अपनी गाड़ी से घड़साना की ओर जा रहा था, तभी गांव बांडा कॉलोनी के पास एक व्यक्ति और युवती घायल अवस्था में सड़क पर पड़े हुए थे। जिसके बाद दोनों घायलों को अपनी गाड़ी से अनूपगढ़ के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया। घायल नवनीत कौर (18) ने बता...
राज्य आयुक्त ने विशेष योग्यजनों की समस्या सुनी

राज्य आयुक्त ने विशेष योग्यजनों की समस्या सुनी

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। विशेष योग्यजन आयोग के राज्य आयुक्त उमाशंकर शर्मा ने शुक्रवार को हनुमानगढ़ रोड स्थित अंध विद्यालय परिसर में ‘‘विशेष योग्जयन आयुक्त आपके द्वार-मिशन तहसील 392’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये।कार्यक्रम में शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विशेष योग्यजनों की समस्याओं के निराकरण के प्रयास भी राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे हैं।मुख्यमंत्राी की प्रेरणा से ही मिशन तहसील 392 कार्यक्रम राज्य की सभी तहसीलों में जारी है। इसका उद्देश्य है कि मौके पर पहुंचकर विशेष योग्यजनों की समस्याओं को समझा जाए और उनके निराकरण के लिए गंभीरतापूर्वक प्रयास किए जाएं।अंध विद्यालय परिसर में पहुंच...
मूंग की एमएसपी पर सरकारी खरीद, क्रॉप कटिंग शीघ्र पूरी करो

मूंग की एमएसपी पर सरकारी खरीद, क्रॉप कटिंग शीघ्र पूरी करो

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। शुक्रवार को किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल एडीएम हरितिमा से मिला और उनके समक्ष किसानों की विभिन्न समस्याओं को रखा। किसान नेताओं ने कहा कि बाग, मूंग, ग्वार व नरमा खराबे का मुआवजा, मूंग की एमएसपी पर सरकारी खरीद, क्रॉप कटिंग, सहकारिता में ऋण बढ़ाने और बीमा से राहत पाने व बीटी व नॉन बीटी बीज को अलग करवाने के संबंध में मांगे रखी गई। इस वर्ष अधिक तापमान की वजह से बागों में फल नहीं आ रहा है। इसके बाद ग्वार मूंग व नरमा की फसल अतिवृष्टि के कारण खराब हो चुकी है।किसान नेताओं ने कहा कि खराबे की फसलों की गिरदावरी करवाकर किसानों को मुआवजा दिया जावे और मूंग की फसल पर सरकारी खरीद शुरू की जाए, क्योंकि मूंग की फसल एमएसपी से 1500 रुपए प्रति क्विंटल कम दर पर खरीद की जा रही है, जिन किसानों की ग्वार व मूंग की फसल खराब हो चुकी है, उन किसानों ने अपनी फसल का बीमा करवा रखा है।उन किसानों को क्रॉप कटिंग करव...
मांगे नहीं मानी तो 24 नवम्बर को रोडवेज हड़ताल:नेता बोले, रोडवेज कर्मियों को जल्द मिले बकाया सैलेरी और रिटायरमेंट बेनिफिट्स

मांगे नहीं मानी तो 24 नवम्बर को रोडवेज हड़ताल:नेता बोले, रोडवेज कर्मियों को जल्द मिले बकाया सैलेरी और रिटायरमेंट बेनिफिट्स

श्री गंगानगर, What's Hot, टॉप न्यूज़
श्रीगंगानगरराजस्थान रोडवेज कर्मचारियों के श्रमिक संगठनों का संयुक्त मोर्चा इन दिनों विभिन्न मांगों के संबंध में आंदोलन कर रहा है। आंदोलन के पहले चरण में राज्य स्तरीय सम्मेलन हुआ था। दूसरे चरण में गुरुवार को श्रीगंगानगर की कुम्हार धर्मशाला में संयुक्त मोर्चे के सम्मेलन होगा। इस सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि रोडवेज कर्मचारी समय पर सैलरी भुगतान करने और आफ्टर रिटायरमेंट बेनेफिट्स समय पर देने की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार इस पर भी ध्यान नहीं दे रही है। उनका कहना था कि सरकार को रोडवेज को अपने अधीन कर लेना चाहिए। संगठन के प्रदेश स्तरीय नेताओं ने कहा कि सरकार यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती तो वे चौबीस नवंबर को एक दिन की हड़ताल रखेंगे। इससे पहले प्रदेश के विभन्न जिलों में सम्मेलन करवाए जाएंगे। इसी क्रम में श्रीगंगानगर में सम्मेलन रखा गया है। वक्ताओं का कहना था कि कर्मचारियों को वेतन और आफ्ट...
नाचते गाते हुआ महिषासुरमर्दिनी का विसर्जन:देवी के दर्शन के लिए उमड़े लोग, डी ब्लॉक से रवाना हुई शोभायात्रा

नाचते गाते हुआ महिषासुरमर्दिनी का विसर्जन:देवी के दर्शन के लिए उमड़े लोग, डी ब्लॉक से रवाना हुई शोभायात्रा

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगरश्री दुर्गा पूजा एकता सेवा समिति की ओर से डी ब्लॉक में गांधी पार्क के सामने स्थापित देवी दुर्गा के महिषासुर मर्दिनी स्वरूप का गुरुवार को बारहमासी नहर में विसर्जन किया गया। इसे लेकर समिति कार्यकर्ताओं में सुबह से उत्साह था। सुबह करीब आठ बजे से ही डी ब्लॉक में दुर्गा पूजा पंडाल में लोग जुटने लगे। सुबह देवी की पूजा अर्चना की गई। देवी से सभी के मंगल की कामना की गई और इसके बाद शुरू हुई शोभायात्रा।वाहन में सवार हुई मां दुर्गामां दुर्गा के भक्त पिछले नौ दिन से लगातार आराधना में जुटे थे। इस दौरान अलग-अलग तरह के प्रसाद देवी को अर्पित किए गए। यज्ञ और जागरण का आयोजन किया गया। बुधवार को दशहरे के दिन भी बड़ी संख्या में लोग देवी के पंडाल में दर्शन के लिए पहुंचे। गुरुवार को सुबह से देवी के विसर्जन की तैयारियां शुरू कर दी गईं। पूजा अर्चना के बाद करीब छह ट्रॉलियों में देवी के स्वरूप स्थापित किए ...
डीएपी खाद नहीं मिलने पर किसानों का हंगामा:व्यापार मंडल में दिया धरना, कृषि अधिकारियों पर लगाया कम टोकन वितरित करने का आरोप

डीएपी खाद नहीं मिलने पर किसानों का हंगामा:व्यापार मंडल में दिया धरना, कृषि अधिकारियों पर लगाया कम टोकन वितरित करने का आरोप

श्री गंगानगर
अनूपगढअनूपगढ़ व्यापार मंडल में कृषि विभाग की ओर से डीएपी खाद के वितरण को लेकर टोकन वितरण किए जा रहे थे, लेकिन सैकड़ों किसानों को टोकन नहीं मिल पाने के कारण किसानों ने व्यापार मंडल के सामने हंगामा कर दिया। किसानों ने बताया कि कृषि विभाग के अधिकारियों के द्वारा कम टोकन वितरित किए गए हैं, जिससे काफी किसान वंचित रह गए हैं। आज सुबह से ही किसान लंबी कतार लगाकर डीएपी खाद के टोकन लेने के लिए व्यापार मंडल के सामने खड़े थे, लेकिन टोकन खत्म होने के कारण काफी किसान टोकन से वंचित रह गए हैं।टोकन से वंचित रहे किसानों ने व्यापार मंडल के सामने हंगामा करते हुए व्यापार मंडल में धरना लगा दिया और आगे आने वाले डीएपी खाद को लेकर टोकन की मांग की जा रही है। शांति और सुरक्षा व्यवस्था के चलते व्यापार मंडल के सामने पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। कृषि विभाग के अधिकारियों पर लगाए आरोप डीएपी खाद के टोकन नहीं मिलने के कार...
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत:श्रीगंगानगर से बीकानेर ले जाते समय तोड़ा दम, 1 अक्टूबर को हुआ था घायल

सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत:श्रीगंगानगर से बीकानेर ले जाते समय तोड़ा दम, 1 अक्टूबर को हुआ था घायल

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
अनूपगढ अनूपगढ़ के गांव 6 पी के पास 1 अक्टूबर की रात आवारा पशुओं की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। मौके पर जुटे प्रत्यक्षदर्शियों ने गंभीर घायल व्यक्ति को अनूपगढ़ के राजकीय अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद श्रीगंगानगर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया था। अनूपगढ़ पुलिस थाने के एएसआई लक्ष्मण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उस 1 अक्टूबर को हुई सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने सोशल मीडिया पर पर फोटो पोस्ट कर पहचान करवाई। जिसमें पहचान कैलाश नायक निवासी 1 एलपीएम ढाणी समेजा कोठी के रूप में हुई थी। दुर्घटना के समय घर व्यक्ति की पहचान नहीं होने पर एंबुलेंस के चालक के साथ घायल व्यक्ति कैलाश को अनूपगढ़ से श्रीगंगानगर के लिए रेफर कर दिया गया था। श्रीगंगानगर में घायल कैलाश के परिजन भी राजकीय अस्पताल पहुंच गए और गंभीर हालत होने के कारण बीकानेर ...