Sunday, June 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

श्रीगंगानगर में बूंदाबांदी से मौसम सुहाना:दो दिन पहले बरसात के बाद, रविवार को रही थी गर्मी, अब फिर मौसम ने पलटी मारी

श्रीगंगानगर में बूंदाबांदी से मौसम सुहाना:दो दिन पहले बरसात के बाद, रविवार को रही थी गर्मी, अब फिर मौसम ने पलटी मारी

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगरशहर में सोमवार को बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया। इलाके में दो दिन पहले हलकी बरसात के बाद रविवार को मौसम में बदलाव आया और धूप से गर्मी का एहसास होने लगा लेकिन सोमवार को एक बार फिर मौसम ने पलटी मारी।सुबह धूप के बाद बदला मौसम का मिजाजसुबह दिन की शुरुआत में धूप के बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला। दोपहर होते-होते आसामान में बादल छाने लगे। इसके साथ ही हलकी बूंदाबांदी शुरू हो गई। हालांकि इससे महज सड़कें ही गीली हो पाई लेकिन हवा चलने से गर्मी से राहत जरूरी मिली। मौसम विभाग ने दो दिन पहले मौसम में बदलाव की आशंका जताई थी। इस दौरान जिले में कुछ स्थानों पर बरसात की चेतावनी दी गई थी। विभाग के अनुमान के अनुसार ही सोमवार दोपहर मौसम ने पलटी मारी।सड़कों पर निकले लाेग हुए परेशानदोपहर में महज पांच से सात मिनट तक बूंदाबांदी हुई लेकिन इसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। सड़क किनारे ठेला लगाने वाले ठेलों ...
नौ दिन तक लगातार चलेगा राम नाम संकीर्तन:सुबह और शाम लगेगा भंडारा, छह मंडलियां चार-चार घंटे तक करेंगी संकीर्तन

नौ दिन तक लगातार चलेगा राम नाम संकीर्तन:सुबह और शाम लगेगा भंडारा, छह मंडलियां चार-चार घंटे तक करेंगी संकीर्तन

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगरशहर के अन्न क्षेत्र श्री राम मंदिर में सोमवार को अखंड राम नाम संकीर्तन शुरू हुआ। नौ दिन चलने वाले इस आयोजन के लिए मंदिर के सेवादार पिछले करीब 15 दिन से लगातार जुटे हुए हैं। यहां लगने वाले भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। वहीं मंदिर में हो रहे संकीर्तन में भी इन लोगों की भागीदारी है। ये लोग संकीर्तन सुन रहे हैं वहीं मंदिर समिति की ओर से बनाई गई छह टीमें हर दिन चार घंटे तक दो परियों में ड्यूटी देकर चौबीस घंटे तक अखंड संकीर्तन सुचारू रखे हुए हैं।मंदिर में होता है वार्षिक आयोजनमंदिर में पिछले कई वर्ष से लगातार यह आयोजन होता है। इसके लिए सेवादार कई दिन पहले ही जुट जाते हैं। शहर के लोग यहां लगने वाले भंडारे में दिल खोलकर सहयेाग करते हैं। नौ दिन के दौरान लगने वाले भंडारे में आटे, दाल, तेल, मसाले और अन्य सामग्री का सहयोग मिलता है।मंदिर में होती है...
‘हमारा स्वास्थ्य, हमारी जिम्मेदारी’ अभियान आज से

‘हमारा स्वास्थ्य, हमारी जिम्मेदारी’ अभियान आज से

श्री गंगानगर
जिला कलक्टर ने की सभी विभागों की जिम्मेदारी तय, आमजन भी अपनी जिम्मेदारी निभाएंश्रीगंगानगर। इन दिनों मलेरिया व डेंगू रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी के चलते सभी विभागों को आपसी समन्वय के जरिए मौसम व मच्छरजनित बीमारियों को रोकने के साझा प्रयास करने के निर्देश जिला कलक्टर रूकमणि रियार सिहाग ने दिए हैं। राज्य सरकार ने विगत वर्षों के आंकड़ों के आधार पर आशंका व्यक्त की है कि सितंबर आखिर व अक्टूबर माह में डेंगू केसेज में ज्यादा बढ़ोतरी होती है। लिहाजा इस अवधि के दौरान मच्छर रोधी गतिविधियां जरूरी है। यही वजह है कि आज से शुरू होने वाला हमारा स्वास्थ्य, हमारी जिम्मेदारी अभियान 21 अक्टूबर तक चलेगा।सीएमएचओ डॉ. मनमोहन गुप्ता ने बताया कि अभियान को लेकर विभाग ने अपने स्तर पर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली है। हालांकि विभाग पिछले लंबे अर्से से लगातार गतिविधियां कर रहा है लेकिन अभियान के दौरान और अधिक सघनता के...
हर गांव में चिरंजीवी करने के लिए स्वास्थ्य विभाग में उत्साह

हर गांव में चिरंजीवी करने के लिए स्वास्थ्य विभाग में उत्साह

श्री गंगानगर
-चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत खण्ड स्तर पर प्रशिक्षण, दो अक्टूबर को होंगी ग्राम व वार्ड सभाएंश्रीगंगानगर। जनहितैषी मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए यूं तो हर विभाग आगामी दो अक्टूबर को आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं की तैयारियों में जुटा है, लेकिन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में अलग ही उत्साह है। विभाग की ओर से हर खण्ड में प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हैं, जहां अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ ही आशा सहयोगिनी, एएनएम, चिकित्सकों सहित अन्य अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि वे दो अक्टूबर को आयोजित ग्राम सभाओं में आमजन को जागरूक कर सकें। विभाग का मुख्य उद्देश्य है कि जिले में एक भी परिवार इस योजना में पंजीकरण से वंचित न रहे। सीएमएचओ डॉ. मनमोहन गुप्ता ने बताया कि चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना आमजन के लिए मुफीद साबित हो रही है और इससे लाखो...
हाथी वाले गणेश मंदिर में शारदीय नवरात्र महोत्सव आज से

हाथी वाले गणेश मंदिर में शारदीय नवरात्र महोत्सव आज से

श्री गंगानगर
201 कन्याओं का होगा कंजक पूजनश्रीगंगानगर। सेतिया कॉलोनी गली नं. 3 में स्थित हाथी वाले श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में शारदीय नवरात्र महोत्सव सोमवार से प्रारंभ होगा। महोत्सव 4 अक्टूबर तक धूमधाम से मनाया जाएगा। मोहन सोनी कूकरा ने बताया कि 26 सितम्बर सोमवार सुबह 9.15 बजे से विधि विधान से विशेष पूजा-अर्चना के साथ मां दुर्गा पूजन से कार्यक्रम शुरू होगा। कार्यक्रम में दुर्गा सप्तमी का पाठ और दुर्गा चालीसा का पाठ होगा। शाम 5.30 से 7 बजे तक प्रतिदिन भजन संध्या होगी। इसके बाद डांडिया कार्यक्रम की धूम रहेगी। डांडिया कार्यक्रम के प्रति श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। 1 अक्टूबर को मां शेरावाली की महाआरती होगी। 2 अक्टूबर को श्री सुंदरकांड का पाठ होगा। 3 अक्टूबर को रंग बिरंगी रंगोली सजाई जाएगी। 4 अक्टूबर सुबह 9.15 से हवन यज्ञ का कार्यक्रम होगा। इसके बाद 201 कन्याओं का कंजक पूजन किया जाएगा। 9 दिवसीय का...
जिला अस्पताल की छत से टपकने लगा पानी

जिला अस्पताल की छत से टपकने लगा पानी

श्री गंगानगर
वार्डों और गेलरियों में पानी बिखरा, मरीज परेशानश्रीगंगानगर। जिले में पिछले दिनों हुई भारी बरसात का असर अब देखने को मिल रहा है। बरसात से भवनों को काफी नुकसान हुआ है। जिला अस्पताल की एक यूनिट भवन तो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कई यूनिट भवन की छत से पानी टपकने लग गया है। कई कमरों में दरारें आ गई। इस कारण कई वार्डों और गेलरियों में पानी फैल गया। इससे स्टॉफ और मरीजों को परेशानी हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार बरसात पानी अस्पताल भवन की नींव में चला गया था। इस कारण आयूष भवन जमीन में धंस गया। भवन के गिरने की आंशका को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने भवन को खाली करवा दिया। आयूष युनिट को अलग भवन में शिफ्ट किया गया है। बरसाात का पानी अस्पताल भवन की छत पर कई दिनों तक खड़ा रहने के कारण छतें खराब हो गई है। इस कारण कई स्थानों पर पलस्तर गिरने लग गया है। वहीं जगह-जगह से छत से पानी टपकने लग गया है। पीएमओ ...
ट्रेन में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

ट्रेन में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

श्री गंगानगर
-बीकानेर- दिल्ली सराय रोहिल्ला गाड़ी का मामलाश्रीगंगानगर(सीमा संदेश)। बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। जीआरपी एसएचओ धर्मपाल लेघा के अनुसार गाड़ी संख्या 12456 शनिवार रात करीब दस बजे श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। तब स्लीपर कोच में शव पड़ा होने की जानकारी मिली। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो मृतक की आयु करीब 55 वर्ष और दिव्यांग प्रतीत हो रहा है। रविवार रात तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। ऐसे में अफसरों ने बताया कि तीन दिन तक मृतक के पहचान के प्रयास किए जाएंगे। इसके बाद औपचारिकताएं पूर्ण कर अंतिम संस्कार करवा दिया जाएगा।...
ट्रैक्टर ट्रॉली व पिकअप की भिड़ंत, 2 घायल, एक की मौत

ट्रैक्टर ट्रॉली व पिकअप की भिड़ंत, 2 घायल, एक की मौत

श्री गंगानगर
घमूड़वाली थाना क्षेत्र का मामला, वाहन चालकों पर केसश्रीगंगानगर(सीमा संदेश)। जिले के घमूड़वाली थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली व पिकअप की भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामले में पिकअप सवार एक महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों वाहन के चालकों पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पंजाब के पालीवाला निवासी रेशमा रानी पत्नी देसा सिंह की रिपोर्ट पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक परिवादिया अपने परिवार के सदस्यों सहित सूरतगढ़ के निकट नरमा चुगाई की मजदूरी करने के लिए जा रही थी। गांव से निकल कर चक- 64 एलएनपी के पास पहुंचे। इस दौरान दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में परिवादिया के पुत्र जसविंद्र सिंह की मृत्यु हो गई और दो लोगों के चोट लगी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों के सुपुर्द कर...
श्री दुर्गा पूजा महोत्सव की शुरूआत आज से

श्री दुर्गा पूजा महोत्सव की शुरूआत आज से

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। श्री दुर्गा पूजा एकता सेवा समिति द्वारा स्थानीय डी ब्लॉक स्थित गांधी पार्क के सामने आयोजित श्री दुर्गा पूजा महोत्सव का आगाज प्रथम नवरात्रा को आयोजित भव्य कलशयात्रा के साथ होगा। समिति के कोषाध्यक्ष संजय मण्डल व सहसचिव श्याम मण्डल ने बताया कि प्रात: 7.15 बजे महोत्सव का श्रीगणेश होगा। इसके बाद कलशयात्रा को रवाना होगी। इसमें 100 महिलाएं कलश सहित शामिल होंगी। कलशयात्रा आयोजन स्थल से आरंभ होकर सी ब्लॉक स्थित शीतला माता वाटिका, रवीन्द्र पथ, जयभारत मैडिकल स्टोर से गांधी चौक, कोतवाली रोड व पुरानी आबादी थाने के सामने से कलशों में जल लेकर कोडा चौक, केन्द्रीय बस स्टैंड, उद्धमसिंह चौक से राधेश्याम कोठी रोड होते हुए वापस पंडाल में पंहुचेगी जहां कलश स्थापना की रस्म अदायगी की जाएगी।...
गौशाला व सब्जीमंडी में आज मिलेंगे नि:शुल्क थैले

गौशाला व सब्जीमंडी में आज मिलेंगे नि:शुल्क थैले

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। सिंगल यूज प्लास्टिक का न्यूनतम इस्तेमाल व कपड़े से बने कैरी बैग का प्रयोग करने को प्रेरित करते हुए सोमवार से लोगों को नि:शुल्क थैले वितरण कार्यक्रम की शुरूआत होगी। डोरी फाउंडेशन की ओर से सोमवार को सुखाड़िया सर्किल श्री गौशाला व नई धानमंडी स्थित सब्जी मंडी में नि:शुल्क थैले बांटे जाएंगे। संस्था संस्थापक श्रीमती पारूल पी.डी.अग्रवाल तथा सहसंस्थापक महेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में आने वाले लोगों को प्रात: 6 बजे से 8 बजे कपड़े के थैलों का नि:शुल्क वितरण करते हुए उन्हें कपड़े के थैले इस्तेमाल करने का आह्वान किया जाएगा। पारूल अग्रवाल ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए श्रीगंगानगर जिले को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करवाना है। संस्था द्वारा अभी तक जनसहयोग से लोगों के घरों में पड़े पुराने कपड़े एकत्र कर लगभग 10 हजार थैले बनवाए जा चुके हैं जोकि शहर में वि...