Saturday, June 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

पेयजल डिग्गियों की सफाई नहीं होने से रोष

पेयजल डिग्गियों की सफाई नहीं होने से रोष

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीकरणपुर(सीमा सन्देश)। जलदाय विभाग में पानी के भंडारण हेतु 4 डिग्गियां हैं जो गंदगी व मलबे से पूरी तरह से सटी पड़ी हैं। मिट्टी-कचरा व अन्य मलबे को 3 डिग्गियों में नाममात्र पानी होने के कारण साफ देखा जा सकता है। प्रत्येक डिग्गी में 5-7 फुट तक मलबा पड़ा है। जिस कारण अपनी भंडारण क्षमता अनुसार ये पानी नहीं ले रही। नहरबंदी के कारण इन दिनों 3 डिग्गियों में पानी न होने व इनमें गंदगी के कारण नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों को यह पता तक नहीं है कि इन डिग्गियों की साफ-सफाई कब की गई थी। धरना स्थल पर यह बात सामने आई कि वर्ष 1980 में जब यहां तीन ही डिग्गियां थी तब इनकी साफ-सफाई कराई गई थी। गंदगी के कारण यह पानी पीने लायक नहीं है, क्योंकि एक तो पहले से ही नहरों के अंदर पंजाब क्षेत्र से केमिकल युक्त पानी आ रहा है और फिर यहां अधिकारियों की नादानी के चलते दूषित पानी सप्लाई हो रहा है। अनेक बार आग्रह करने ...
हाईटेंशन लाइन के शॉट सर्किट से जले उपकरण, लोगों के आक्रोश

हाईटेंशन लाइन के शॉट सर्किट से जले उपकरण, लोगों के आक्रोश

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
गत वर्ष भी हुई थी घटना, एक कॉलोनी को सही दूसरी को अवैध बता थमाए जाते हैं नोटिसश्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। राजस्थान राज्य विधुत प्रसारण निगम के 3 ई छोटी गली नम्बर 8 के पोल में आ रही हाईटेंशन लाइन में स्पार्किंग से तेज धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि आस-पास के लोगो में हड़कंप मच गया और लोगों के घरों के लाखों रुपये के उपकरण जल गए। वहीं धमाके के कारण रणजीत सिंह भाटी के घर के खिड़कियों के शीशे टूट गए। स्थानीय निवासी रजत स्वामी ने बताया कि हाईटेंशन लाइन 1982 में इस इलाके में स्थापित की गई थी । तब यह कृषि भूमि थी यंहा आबादी नहीं थी। अब इस इलाके में बड़ी संख्या में आबादी हो गई है और हजारों घरों के ऊपर से यह हाईटेंशन लाइन गुजरती है और लोग खतरे में अपना जीवनयापन करते है। शुक्रवार को हाईटेंशन लाइन शॉट सर्किट से स्थानीय निवासी रामनारायण सारस्वत, रणजीत सिंह भाटी, भवँरलाल सारस्वत, मांगीलाल तावनिया, सहित ...
संत, पीर, फकीर दुनिया में सच की राह दिखाने आते है, लेकिन खुदी और अहंकार आदमी को डुबो देता है

संत, पीर, फकीर दुनिया में सच की राह दिखाने आते है, लेकिन खुदी और अहंकार आदमी को डुबो देता है

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर में उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब, हर्षोल्लास के साथ मनाया डेरा सच्चा सौदा के रूहानी स्थापना माह 29 गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार, 11 परिवारों को राशन और पक्षियों के चोगा पानी रखने के लिए बांटे 175 परिंडेश्रीगंगानगर(सीमा सन्देश)। डेरा सच्चा सौदा के स्थापना माह का शुभ भंडारा रविवार को श्रीगंगानगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें प्रदेश भर से डेरा अनुयायियों ने हिस्सा लिया। आयोजन में संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां द्वारा भेजी गई 14वीं चिट्ठी साध-संगत को पढ़कर सुनाई गई। नामचर्चा के दौरान उन्होंने ने कहा कि संत, पीर, फकीर इस दुनिया में सच का राह दिखाने आते हैं। सच की बात बताते हैं। सबका भला करना उनकी जिंदगी का मकसद होता है। कभी भी किसी को किसी भी तरह दुखी देखकर अगर संत, पीर, फकीर के अंदर तड़प पैदा नहीं होती तो वो संत ही नहीं हो सकता। रूहानी संतए सूफी संत का मतलब ही य...
मोटरें नहीं उठा पा रही पानी, दो दिन से कई जगह नहीं हुई आपूर्ति

मोटरें नहीं उठा पा रही पानी, दो दिन से कई जगह नहीं हुई आपूर्ति

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। नहर बंदी में पेयजल व्यवस्था सुचारू बनाए रखने का दावा करने वाले अधिकारियों की लापरवाही और सही प्लानिंग नहीं करने के बंदी कुछ दिन बाद से शुरू हुई पेयजल की किल्लत गर्मी बढ़ने के साथ ही और बढ़ गई है। शहर में कई कॉलोनियां ऐसी है जिनमें शुक्रवार से अब तक पानी नहीं आया। यहां जिन लोगों के पास थोड़ा बहुत पानी का स्टॉक था वह भी समाप्त हो गया। इधर नहर बंदी में जहां लोगों को पेयजल उपलब्ध करवाने की जिम्मेवारी है। उसी पानी के लिए एक हजार से 1200 रुपए तक खर्च कर लोगों को टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। कुछ स्थानों पर विभाग द्वारा टैंकरों के जरीए पानी भेजने के दावे भी किए जा रहे है परन्तु उनके मुकाबले डिमाण्ड अधिक है। जानकारी अनुसार नाथांवाली वाटर वर्क्स में एलएण्डटी द्वारा बनाई डिग्गीयों में चार दिन पूर्व पानी लगभग समाप्त हो गया था। अब यहां पूर्व में बनी डिग्गी में भी पानी कम हो गया है। ऐसे में यहां ...
जमीन विवाद को लेकर टंकी पर चढ़ा युवक

जमीन विवाद को लेकर टंकी पर चढ़ा युवक

श्री गंगानगर
घड़साना (सीमा सन्देश न्यूज)। कृषि भूमि के सीमा ज्ञान की मांग को लेकर रविवार को सुबह ग्राम पंचायत डबर 3 डीडी का एक व्यक्ति घड़साना में जलदाय विभाग की टंकी पर चढ़ गया। इसका समाचार पूरी मंडी में आग की तरह फैल गया और वहां पर लोगों की भीड़ हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस, प्रशासन के अधिकारी, सरपंच मोटन दास नायक, तीन एसटीआर के सरपंच संदीप सिंह ढिल्लों, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि नानक मिड्ढा मौके पर पहुंच गए और टंकी पर चढ़े प्रभुराम बावरी को समझाइश कर उतारा गया। प्रभूराम का आरोप था कि गांव में उसकी जमीन के बीच में रास्ता बना हुआ है। उसे पता चला कि रास्ते की दूसरी तरफ भी उसकी कुछ जमीन है इसको लेकर प्रशासन से उसकी भूमि का सीमा ज्ञान करवाया जाए, लेकिन बार-बार चक्कर लगाने के बाद भी उसकी सुनवाई नहीं हो रही है।...
सड़क की खुदाई में पीकअप पलटी

सड़क की खुदाई में पीकअप पलटी

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। सूरतगढ़ मार्ग की चौड़ाई बढ़ाने का कार्य करने को लेकर सड़क की गई खुदाई में बीती रात को एक पीकअप पलट गई। गांव 4 एमएल के बस स्टेण्ड के पास हुए हादसे के कारण वहां वाहनों का जाम लग गया। लोगों ने बड़ी मुश्किल से पीकअप चालक को घायल हालत बाहर निकाला। मिली जानकारी के अनुसार सूरतगढ़ मार्ग की किसान चौक से नेतेवाला तक सड़क चौड़ाई बढाने के लिए सड़क की एक तरफ खुदाई कर छोड़ रखा है। रात को एक चालक पीकअप में डीजे साउंड सिस्टम का सामान भरकर सूरतगढ़ की ओर जा रहा था। 4एमएल बस स्टेण्ड के पास एक वाहन से ओवरटेक करते समय पीकअप पलट गई।...
‘रंगली बैसाखी’ कार्यक्रम में कलाकारों ने जमाया रंग

‘रंगली बैसाखी’ कार्यक्रम में कलाकारों ने जमाया रंग

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर(सीमा सन्देश)। बैसाखी के अवसर पर राजस्थान प्रदेश पंजाबी महासभा की ओर से जवाहरनगर स्थित अरोड़वंश पब्लिक स्कूल में शुक्रवार रात्रि आयोजित पंजाबी सभ्याचारक कार्यक्रम ‘रंगली पंजाबी’ में स्थानीय व बाहरी कलाकारों ने खूब रंग जमाया। लगभग 5 घंटे तक चले गीत-संगीत के इस कार्यक्रम का पंजाबी परिवारों ने खूब आनंद उठाया। पंजाबी कलाकारों द्वारा प्रस्तुत गिद्दे व भंगड़े पर लोग नाचने लगे। इस दौरान सुक्खासिंह महताब सिंह गतका अखाड़ा की ओर से प्रस्तुत मार्शल आर्ट गतका का प्रदर्शन देख लोग हैरान रह गये। अतिथियों का पंजाबी परंपरा के अनुसार छुआरों, मखाणों, पतासों व टॉफियों की मालाओं से स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि राजस्थान पंजाबी भाषा अकादमी के पूर्व अध्यक्ष रवि सेतिया ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को पंजाबियत की विरासत से रूबरू करवाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किये जाने...
नारी सशक्तिकरण में अंबेडकर का योगदान अविस्मरणीय : करुणा

नारी सशक्तिकरण में अंबेडकर का योगदान अविस्मरणीय : करुणा

श्री गंगानगर, What's Hot, टॉप न्यूज़
अम्बेडकर चौक पर डॉ. अम्बेडकर की जयंती श्रद्धाभाव से मनाई गईश्रीगंगानगर(सीमा सन्देश)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी अशोक चांडक ने कहा है कि आज हम सब लोग जिन अधिकारों का प्रयोग कर रहे हैं, वे बाबा साहब के संविधान की देन हैं। वे शुक्रवार को यहां अम्बेडकर चौक पर दलित एक्शन कमेटी तथा आरक्षण मंच के संयुक्त तत्वावधान में अम्बेडकर जयंती समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। जिला प्रमुख कुलदीप इंदौरा ने कहा कि आज दलित समाज के लोग उच्च पदों पर आसीन हैं, यह सब बाबा साहेब के संविधान की ही बदौलत सम्भव हो पाया है। सभापति करूणा चांडक ने कहा कि नारी सशक्तिकरण में डॉ. भीमराव अम्बेडकर के संविधान का योगदान अविस्मरणीय है। अम्बेडकर चौक की भव्य सजावट की गई थी। सर्वप्रथम अम्बेडकर की प्रतिमा पर फूलमालायें एवं पुष्प अर्पित किए गए। कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के जयकारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। व...

गेहूं की जली फसल का मुआवजा मांगा

श्री गंगानगर
गजसिंहपुर(सीमा सन्देश)। कंवरपुरा सरपंच शकुंतला गोदारा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र भेजकर सीमा क्षेत्र के एक खेत में आग लगने से तबाह हुई गेहूं की खेती का मुआवजा दिलवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसानों की माली हालत पहले से ही खराब है। काश्तकार जगतार सिंह पुत्र कपूर सिंह की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, जिसका सर्वे करवाया जाकर काश्तकार को मुआवजा देकर राहत दी जाए। उन्होंने बताया कि अनुमान है कि फसल जलने से किसान को डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है।...
श्रद्धा से मनाई डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती

श्रद्धा से मनाई डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर(सीमा सन्देश)। सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएं महासंघ के तत्वावधान में संविधान निर्मार्ता डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की जयंती श्रद्धा से मनाई गई। सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएं महासंघ ने शुक्रवार प्रात: 9 बजे गोल बाजार स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर चौक पर हुए कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि अमरचंद बोरड़, विशिष्ट अतिथि हरपाल सिंह, अशोक किंगर, विजय कुमार अरोड़ा, विजय गोयल, जगीरचंद फरमा, धर्मचंद बेदी, मनीराम सेतिया व इन्दुभूषण चावला, कार्यक्रम अध्यक्ष रमेश सिंगल सहित पदाधिकारियों, सदस्यों व गण्यमान्य लोगों ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की। सचिव मनीराम सेतिया ने डॉ. अम्बेडकर के जीवन दर्शन पर विचार रखे। अध्यक्ष रमेश सिंगल ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि उनके अधूरे कार्यों को पूरा करें तथा समाज में समानता व आपसी भाईचारा बनाए रखें। इस मौके पर सुरेन्द्र कु...