Saturday, June 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

आंधी, तूफान और बारिश के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा

आंधी, तूफान और बारिश के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
संभागीय आयुक्त ने दिये कलक्टर को व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देशश्रीगंगानगर। आंधी, तूफान और बारिश के मद्देनजर किसी भी प्रकार की क्षति से सुरक्षा हेतु बीकानेर संभाग में की गई तैयारियों की शुक्रवार को संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन ने वीसी के माध्यम से समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संभाग के सभी जिला कलक्टर्स को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।वीसी में संभागीय आयुक्त ने नालों की सफाई की वर्तमान स्थिति एवं व्यवस्थाएं,आबादी क्षेत्रों के निचले भागों का चिन्हिकरण एवं उनमें एकत्रित होने वाले पानी की निकासी की व्यवस्थाए,अतिवृष्टि की स्थिति में बचाव की व्यवस्थाएं और पुर्नवास व्यवस्थाओं पर जिले में की गई आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पानी भराव वाले स्थानों को चिन्हित करते हुए नालों की सफाई और मोटर पम्प सहित अन्य साधनों से बरसाती पानी की निकासी जल्द से जल्द करने के ...

40 किलोग्राम पोस्ट सहित कार सवार गिरफ्तार

श्री गंगानगर
-तस्करी में इस्मेमाल कार और 11 लाख 88 हजार रुपए जब्तश्रीगंगानगर(सीमा संदेश)। जिला पुलिस ने अवैध मादक पदार्थाें विरूद्ध कार्रवाई करते हुए एक कार सवार व्यक्ति को 40 किलोग्राम पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। एसपी परिस देशमुख के अनुसार जवाहरनगर थाना क्षेत्र की मीरा चौकी प्रभारी रामविलास बिश्नोई की टीम ने कार्रवाई की। इसमें साधुवाली के वार्ड नंबर एक निवासी देवेंद्र उर्फ बिट्टू(25) पुत्र महावीर और पूर्व सरंपच मणी राम की ढाणी के पास चक-4 डी निवासी राजपाल(32) पुत्र हनुमान को 40 किलोग्राम पोस्त डंठल और 11 लाख 88 हजार रुपए व पोस्त तस्करी में तोल के लिए इस्तेमाल कांटा तथा लग्जरी कार सहित गिरफ्तार किया गया। उक्त मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त संबंधी जानकारी जुटाने के लिए आगामी अनुसंधान सदर थानाधिकारी कुलदीप चारण के सुपुर्द किया गया है। अफसरों ने बताया कि आरोपित देवेंद्र उर्फ बिट्टू का पिता महावीर पोस्त तस्कर...
चावल के भूसे के आड़ में शराब तस्करी

चावल के भूसे के आड़ में शराब तस्करी

श्री गंगानगर, What's Hot, टॉप न्यूज़
91 पेटी में करीब 60 लाख का माल जब्तश्रीगंगानगर(सीमा संदेश)। जिला पुलिस ने अवैध मादक पदार्थाें के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए चावल के भूसे की आड़ में हो रही शराब तस्करी का भंडा फोड़ किया है। एसपी परिस देशमुख के अनुसार राजियासर थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा ने शनिवार को नाकाबंदी करवाई। इस दौरान एक संदिग्ध ट्रक चालक को रोक कर पूछताछ की। ट्रक की तलाशी में चावल का भुसा भरे हुए प्लास्टिक के कट्टों के बीच में छुपाकर रखी हुई 802 पेटी अंग्रेजी शराब की बोतल और करीब 60 लाख रुपए का माल जब्त किया। इस कार्रवाई में बाड़मेर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव नांद निवासी गोरधन राम(41) को ट्रक सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया। उक्त कार्रवाई में एसआई पृथ्वी सिंह, सिपाही विनोद कुमार, भादरराम, आत्माराम, विजेंद्र सिंह और कालूराम शामिल रहे।...
13 भूखंडधारियों को सौंपे पट्टे

13 भूखंडधारियों को सौंपे पट्टे

श्री गंगानगर
सादुलशहर (सीमा सन्देश)। नगरपालिका द्वारा प्रशासन शहरों के संग अभियान अंतर्गत पात्र 13 भूखंड धारियों को उनके भूखंडों के पट्टे तैयार करवाकर सौंपे गए। चैयरमैन कांता प्रवेश खीचड की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन प्रदीप खीचड ने पट्टे वितरित किए। बताया ्रया कि कच्ची बस्ती नियमन एवं 69 ए आदि के उक्त पट्टे बनाए गए है। अब तक पालिका करीब एक हजार पट्टे वितरित कर चुकी है, जबकि कुछ फाइलें अभी भी प्रक्रियाधीन है। भूखंडों के पट्टे पाने वाले भूखंडधारियों ने खुशी जताई। इस दौरान ईओ हेमंत कुमार तंवर, पार्षद हेमलता शर्मा, एडवोकेट महेंद्र शर्मा, पूर्व पार्षद अशोक वधवा, आयुष खीचड, एईएन इरफान अली, साजन पायलट, घनश्याम वाल्मीकि, पार्षद मोडूराम कामड, रानी यादव, सुनील सोनू यादव आदि मौजूद थे।...
नर्सेज दिवस पर नर्सिंग कर्मचारियों ने किया रक्तदान

नर्सेज दिवस पर नर्सिंग कर्मचारियों ने किया रक्तदान

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर(सीमा सन्देश)। अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस के उपलक्ष में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जिला श्रीगंगानगर द्वारा राजकीय जिला चिकित्सालय श्रीगंगानगर ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में नर्सिंग कर्मीेयों ने रक्तदान किया। इससे पूर्व मिस फ्लोरेंस नाइटेंगल की याद में पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर के.एस. कामरा, विशिष्ट अतिथि उप नियंत्रक डॉ. राजकुमार बाजिया, नर्सिंग अधीक्षक सत्यपाल लकेशर, डॉ. जे. पी. चौधरी,श्याम गोस्वामी एवं राम कुमार सिहाग रहे। अतिथि के रूप में उपस्थित राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जिला अध्यक्ष रविंद्र शर्मा ने मिस फ्लोरेंस नाइटेंगल के जीवन परिचय के बारे में जानकारी दी। रामजीलाल सिहाग ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस जिले के विभिन्न सरकारी संस्थानों में नर्सेज द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर उत्साह के साथ...
एडीजे तेनगुरिया ने सरपंचों व सचिवों के साथ बैठक की

एडीजे तेनगुरिया ने सरपंचों व सचिवों के साथ बैठक की

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। ‘न्याय आपके द्वार’ अभियान को ग्राम पंचायत तक ले जाने व जागरूकता संदेश लोगों के बीच पहुंचाने हेतु जिले के समस्त सरपंचों व ग्राम विकास अधिकारियों के साथ जिला कलक्टरेट के वीसी सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश गजेन्द्र सिंह तेनगुरिया की अध्यक्षता में वीडियो काँफ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें उन्हें जानकारी दी गई कि 13 मई को देशभर में राजीनामा के माध्यम से प्रकरणों के निस्तारण हेतु द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशन में इस अभियान को ग्राम पंचायतों के माध्यम से ग्राम स्तर पर सिविल, आपराधिक, राजस्व प्रकृति के लंबित व प्री-लिटिगेशन के मामलों में पक्षकारों के बीच सुलह कराये जाने को प्राथमिकता दी गई है।तेनगुरिया ने वीसी में जिले के समस्त सरपंचों व ग्राम विकास अधिकारियों को सम...
महिला पहलवानों को न्याय के लिए प्रदर्शन: कहा महिला पहलवानों से हो न्याय

महिला पहलवानों को न्याय के लिए प्रदर्शन: कहा महिला पहलवानों से हो न्याय

श्री गंगानगर, What's Hot, टॉप न्यूज़
श्रीगंगानगर. न्याय की मांग करते हुए दिल्ली में धरने पर बैठी महिला पहलवानों के पक्ष में शुक्रवार को जनवादी महिला समिति सदस्य कलेक्ट्रेट पहुंची। संगठन सदस्यों का कहना था कि महिला पहलवानों को न्याय के लिए धरना लगाना पड़ रहा है, यह किसी भी तरीके से अच्छा नहीं कहा जा सकता है। महिला पहलवानों से बदसुलूकी मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। संगठन की जिलाध्यक्ष प्रमिला बिश्नोई और जिला सचिव अपराजिता सैनी और मीनाक्षी सैनी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंची महिलाओं ने शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। इन लोगों का कहना था कि आरोपी चाहे कितना भी प्रभावशाली हो, महिला पहलवानों की मांग पर कार्रवाई करते हुए संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होनी ही चाहिए। संगठन की सीनियर मैंबर दुर्गा स्वामी ने बताया कि संगठन सदस्य महिला पहलवानों को न्याय के लिए लगातार प्रयास कर रह...
अफीम के पौधों के मामले में सहायक अभियंता पर मामला दर्ज

अफीम के पौधों के मामले में सहायक अभियंता पर मामला दर्ज

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूज. सूरतगढ़। पिछले माह थर्मल की आवासीय कॉलोनी में अफीम के लगे हजारों पौधों के मामले में एफएसएल रिपोर्ट में पुष्टि होने के बाद राजियासर पुलिस ने सहायक अभियंता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उल्लेखनीय है कि डीएसटी व राजियासर पुलिस ने पिछली 17 मार्च को दबिश देकर सुपर थर्मल पावर प्लांट की आवासीय कॉलोनी के आर-3/1 आवास के बाहर खाली पड़ी भूमि पर हजारों की संख्या में अफीम के पौधे लगे जब्त किए थे। डीएसटी के उप निरीक्षक दारासिंह शेखावत के साथ पुलिस टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर अफीम की खेती होने के संदेह में 5270 पौधों को उखाड़कर अपने कब्जे में लिया था। इन पौधों के नमूनों को जांच के लिए एफएसएल प्रयोगशाला में भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट में ये पौधे अफीम के होने की पुष्टि हो गई। थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा ने बताया कि सहायक अभियंता उदय सिंह के खिलाफ 8/18 एनडीपीएस एक्ट प्रकरण दर्ज कर ...
प्यार में मिले धोखे से आहत युवक ने कि आत्महत्या

प्यार में मिले धोखे से आहत युवक ने कि आत्महत्या

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
रायसिंहनगर(सीमा सन्देश)। प्रेम-प्रसंग के दौरान एक युवती ने अपने प्रेमी को धोखा दिया। इस धोखे को प्रेमी सहन नहीं कर पाया और प्रेमी ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। इससे पहले उसने सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें उसने अपनी प्रेमिका सहित अन्य सजा दिलाने की बात कही है। समेजा कोठी थाना पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट के आधार पर युवती सहित सात जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, वहीं मृतक के परिजनों ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अस्पताल में धरना शुरू कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव एक एलपीएम निवासी विनोद कुमार नायक ने खाजूवाला थाना क्षेत्र के गांव जीरो आरडी निवासी सहीराम, उसके लड़के, पोते, कविता, उसकी बुआ, कृष्ण कुमार व तेजराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। विनोद कुमार ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व उसका भाई तुलछाराम कबड्डी प्रतियोगिता में ...
श्रद्धा व उल्लास से मनाई परशुराम जयंती

श्रद्धा व उल्लास से मनाई परशुराम जयंती

श्री गंगानगर
पदमपुर (सीमा सन्देश)। ब्राह्मण समाज ने परशुराम जयंती श्रद्धा व उल्लास से मनाई। इसमें तहसील क्षेत्र से सैंकड़ों प्रमुख व्यक्ति व महिलाएं शामिल हुए। पार्षद सत्य प्रकाश उपाध्याय, हरिराम शर्मा, प्रदीप शर्मा, घगुडवाली, गोपीराम शर्मा फकीरवाली, लादुराम शर्मा, रोहित जोशी, महावीर सारस्वत एवं राकेश शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने पदमपुर के प्रथम सरपंच स्वर्गीय पंडित महादेव शर्मा व नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन पं. घनश्याम दास शर्मा के अनुकरणीय योगदान को याद कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। सभी विप्र बंधुओं ने क्षेत्र की खुशहाली हेतु सामूहिक सुंदरकांड पाठ कर ब्राह्मण एकता पर बल दिया। कहा गया कि सभी ब्राह्मणों को गोत्र छोड़कर जब तक एक ब्राह्मण शब्द पर जोर नहीु देगे तब तक उन्नति नहीं कर सकते। राकेश शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज एक विशाल वटवृक्ष की तरह है जिसका परिणाम 19 मार्च को जयपुर के महाकुंभ में एक लाख से...