Saturday, June 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

बैसाखी श्रद्धा भाव से मनाई

बैसाखी श्रद्धा भाव से मनाई

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर(सीमा सन्देश)। गुरुद्वारा भाई लालो जी दु:ख निवारन साहिब माडल टाउन 2 सहयोग नगर वार्ड नं. 28 में ऐतिहासिक बैसाखी पर्व खालसा साजना दिवस संग्रांद पर्व शुक्रवार को समूह संगत के सहयोग से श्रद्धा भाव से मनाया गया। मुख्य सेवादार बलकरण सिंह सरपाल ने बताया कि हजूरी रागी भाई हरफूल सिंह ने प्रात: 9 बजे से हरजस गुरबानी के कथा-कीर्तन से संगत को निहाल किया। सहज पाठ के भोग की अरदास व देग प्रसाद वितरण उपरांत गुरु का लंगर अटूट बरताया गया। बड़ी संख्या में संगत परिवार सहित उपस्थित थी।...
राष्ट्रीय जल मिशन की शपथ दिलाई

राष्ट्रीय जल मिशन की शपथ दिलाई

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर(सीमा सन्देश)। महात्मा गांधी युवा समिति गोविन्दपुरा ने अध्यक्ष अनिल सहारण के नेतृत्व में अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई। मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच हेतराम मेघवाल व पूर्व सरपंच चानणराम मेघवाल ने डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों पर चलने एवं उनके मूल मंत्र ‘शिक्षित बनो, संगठित बनो व संघर्ष करो’ को आत्मसात कर राष्ट्र के उत्थान में योगदान का आह्वान किया। ‘कैच दी रेन’ फेज तृतीय के तहत उपस्थित सदस्यों को वर्षा जल एकत्रित कर उसके सदुपयोग के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। राष्ट्रीय जल मिशन की शपथ दिलाई गई। पंच संजय मेघवाल, विनोद कुमार, गगनदीप, गोपालराम, विजय कुमार, सुधीर कुमार सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित थे।...
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सेवा कार्य

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सेवा कार्य

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर(सीमा सन्देश)। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को डॉ. अम्बेडकर जयंती के अवसर पर अनेक सेवा कार्य किये। पुरानी आबादी में डॉ. अम्बेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की गई। तपोवन ट्रस्ट के सहयोग से सुकन्या योजना के तहत बालिकाओं के खाते खोलकर पास बुक वितरित की गई। वार्ड 1 में पौधारोपण किया गया एवं कच्ची बस्तियों में फल वितरित किये गये। सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष संजय महिपाल, विशिष्ट अतिथि किसान मोर्चा जिला मंत्री राजीव चौधरी, पार्षद जगदीश घोड़ेला, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अनवर अली खान थे। अध्यक्षता मांगीराज बायड़ ने की।...
पुष्पांजलि व विचार गोष्ठी आयोजित

पुष्पांजलि व विचार गोष्ठी आयोजित

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर(सीमा सन्देश)। कांग्रेस अजा विभाग की ओर से चक 3 ई छोटी नागौरी कॉलोनी स्थित धानका धर्मशाला में डॉ. अम्बेडकर की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष राजेश नागर ने अम्बेडकर के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्यामलाल शेखावाटी ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने सामाजिक समानता का सपना देखा था, जिसे कांग्रेस पार्टी साकार कर रही है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।...
सामूहिक विवाह समारोह संपन्न

सामूहिक विवाह समारोह संपन्न

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर(सीमा सन्देश)। श्री अरोड़वंश सेवा ट्रस्ट (रजि.) की ओर से हनुमानगढ़ रोड स्थित निकुंज पैलेस में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला मुख्य अतिथि थे। बड़ी संख्या में अन्य अतिथि भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। अध्यक्ष तरुण अरोड़ा ने बताया कि 13 कन्याओं का विवाह करवाया गया। इनमें 9 जोड़ों का आनंद कारज कालूवाला स्थित गुरुद्वारे में हुआ जबकि 4 जोड़ों का हिन्दू रीति से विवाह पैलेस में हुआ। सभी जोड़ों को आवश्यक घरेलू सामान उपहार स्वरूप भेंट किया गया। विभिन्न संस्थाओं का इस आयोजन में सहयोग रहा।...
भाजपा ने मनाई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

भाजपा ने मनाई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

श्री गंगानगर
सादुलशहर (सीमा सन्देश)। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष करुण मित्तल की अध्यक्षता में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़, पालिका के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप खीचड़ ने बाबा साहेब डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामअवतार यादव, ओबीसी नगर अध्यक्ष बलविंदर सिंह गिल, नगर महामंत्री एड. महेंद्र शर्मा, रणजीत सहारण, अशोक वधवा, पार्षद साहबराम कामड़, ललित सेतिया. सुनील सोनी,राजवीर सहारण, चंचल सिंघल, परमिंद्र देवगण, आयुष खीचड आदि मौजूद रहे।...
रैगर समाज ने मनाई बाबा साहेब की जयंती

रैगर समाज ने मनाई बाबा साहेब की जयंती

श्री गंगानगर
उत्कृष्ट कार्यों के लिए युवाओं को किया सम्मानितश्रीगंगानगर(सीमा सन्देश)। रैगर समाज द्वारा शुक्रवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई। असोसिएट प्रोफेसर डॉ. श्याम लाल उज्जैनिया तथा पूर्व पार्षद सीताराम रैगर ने बताया कि इन्द्रा कॉलोनी गली नं. 6 स्थित रैगर धर्मशाला में हुए कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों एवं समाजबंधुओं ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्युत निगम के एक्सइएन रघुवीर प्रसाद वर्मा ने कहा कि बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने तथा बच्चों को अच्छी शिक्षा व संस्कार देने से ही एक अच्छे समाज का निर्माण सम्भव है। विशिष्ट अतिथि राजकीय महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य रामचन्द्र खेड़ीवाल ने कहा कि बाबा साहेब द्वारा राष्ट्र के सर्वांगीण उत्थान में दिया गया महत्वपूर्ण योगदान अविस्मरणीय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ...
सवेरे-सवेरे अपराधियों के 489 घरों में दबिश

सवेरे-सवेरे अपराधियों के 489 घरों में दबिश

What's Hot, जयपुर, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। प्रदेश में लगातार बढ़ रही अपराधिक घटनाओं और लोगों में कानून के प्रति कम हो रहे विश्वास को देखते हुए पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से काम करना शुरू कर दिया है। अब अपराधियों को उन्हीं की भाषा में समझाने और उनमें कानून के प्रति के डर पैदा करने के लिए लगातार इनकांउटर के साथ मुलजिमों में यहां औचक दबिश दी जा रही है। इस अभियान को पुलिस ने आॅपरेशन फ्लश आॅउट का नाम दिया है। इसी फ्लश आॅउट के चलते पुलिस की 240 टीमों में शनिवार सवेरे-सवेरे 489 स्थानों पर दबिश देते हुए बड़ी संख्या में अवैध हथियार, नशीले पदार्थों के साथ नकदी और वाहनों के अलावा फरार और वांछित अपराधियों को पकड़ा है।जानकारी अनुसार पुलिस ने इस कार्यवाही से पूर्व आलाधिकारियों से पूर्व किसी को सूचना नहीं दी गई। ताकि इसकी भनक अपराधियों को ना लगे। ऐसे में अभियान को लेकर केवल आलाधिकारियो को ही ब्रीफ किया गया। इसके बाद शनिवा...
बालाजी धाम में सियाराम जय जय सियारामा

बालाजी धाम में सियाराम जय जय सियारामा

श्री गंगानगर, What's Hot, टॉप न्यूज़
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। हनुमानगढ़ रोड़ स्थित श्रीबालाजी धाम मंदिर के स्थापना दिवस एवं वार्षिकोत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में 2 अप्रैल ‘सियाराम जय जय सियाराम, सियाराम जय राम जय जय राम’ के अखंड संकीर्तन के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हनुमानजी के दर्शन कर मन्नते मांगी। रविवार सुबह शुरू हुए इस उत्सव में शहर सहित आस-पास के इलाकों से भी श्रद्धालु बालाजी के दरबार में बाबा के दर्शनार्थ पहुंच रहे है। पूरे मंदिर परिसर को जहां आकर्षक रंगीन रोशनी से सजाया गया है वहीं यहां आनेवाले श्रद्धालुओं दर्शनार्थ बैरिकेड्स लगाकर बेहतरीन व्यवस्थाएं की गई हैं। रोजाना बालाजी महाराज को फल, मिठाई, ड्राईफ्रूट्स की सवामणियां भी अर्पित की जा रही है। मंदिर श्रीबालाजी धाम ट्रस्ट के संरक्षक सुभाष टॉटिया के अनुसार रामनाम संकीर्तन 6 अप्रैल तक चलेगा। इस उत्सव में विभिन्न व्यवस्थाओं के ल...
पुलिस बड़ी तत्परता से काम कर रही है: गौड़

पुलिस बड़ी तत्परता से काम कर रही है: गौड़

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। विधायक राजकुमार गौड़ व एसपी अनिल परिस देशमुख ने सोमवार को जवाहर नगर पुलिस थाने में हॉल का लोकार्पण किया। विधायक कोटे के 10 लाख 50 हजार रुपए की लागत आई है। विधायक ने इस अवसर पर कहा कि जिला पुलिस को अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे अपराधियों में भय व्याप्त हो। साथ ही कहा कि जिले में पुलिस द्वारा बड़ी तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपना कार्य किया जा रहा है। इसी वजह से सट्टा, जुआ, क्रिकेट बुकी और नशीले पदार्थों की बिक्री और इनका कारोबार करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। पुलिस की ओर से की जा रही कार्रवाईयों के चलते ही अपराधियों में भय व्याप्त है।जिला पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख ने कहा कि पुलिस थाने में परिवाद देने आए परिवादियों के बैठने के लिए स्वागत कक्ष का निर्माण किया गया है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अपराधियों और आपरा...