Tuesday, November 24निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

नि:शुल्क इलाज के साथ खाना और रुपए भी मिलेंगे

नि:शुल्क इलाज के साथ खाना और रुपए भी मिलेंगे

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। 5 वर्ष तक के बच्चों में कमजोरी होना और मृत्युदर पर अंकुश लगाने के लिए जिला अस्पताल में कुपोषण उपचार (एमटीसी) केन्द्र बनाया गया है। इस वार्ड में कुपोषित बच्चों को ही इलाज के लिए भर्ती किया जाता है। यह 10 बैड का अलग से वार्ड बनाया गया है और इसमें 5 वर्ष तक के कुपोषण के लक्षण वाले बच्चों को ही भर्ती करने की व्यवस्था की गई है। कुपोषित बच्चों की जांच, इलाज और खाना (डाईट) नि:शुल्क के साथ भर्ती बच्चों को प्रतिदिन के हिसाब से सौ रुपए भी दिए जाते हैं। यह राशि अस्पताल से छुट्टी होने के दिन बच्चे के परिजन को नगद दी जाती है। यह अन्य वार्डों से हटकर वार्ड बनाया गया है। इसमें बच्चों के लिए खिलोने, रंगदार बैडशीट, दीवारों पर अलग-अलग तरह के चित्र बनाए गए हैं तथा बड़ी एलईडी लगाई गई है और इस वार्ड में 2 एसी भी लगाए गए है। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)...
भीषण आगजनी हुई तो घुट जाएगा कईयों का कम

भीषण आगजनी हुई तो घुट जाएगा कईयों का कम

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
रास्ते इतने संकरे की नहीं निकल सकेगी दमकल, तीन साल में भी नहीं बदले हालातश्रीगंगानगर। तीन पहले दिल्ली की एक फैक्ट्री में हुई आगजनी में करीब 40 लोगों की मौत हुई थी। यह आंकड़ा मात्र एक अंक में हो सकता था परन्तु दुकानदारों ने अपने स्वार्थ के लिए अतिक्रमण इतने कर लिए कि वहां मौके पर दमकल को पहुंचने में ही काफी समय लग गया। अगर दमकल समय पर पहुंच जाती तो कई लोगों की जान बच सकती थी। कुछ यहीं स्थिति जिला मुख्यालय पर भी है। यहां बाजार क्षेत्र में दमकल की गाड़ी तो दूर दुपहिया वाहनो की आवाजाही करने में भी बाधा आ रही है। क्योंकि यहां अतिक्रमण के कारण गलियां संकरी हो गई। अगर यहां दिन के समय किसी दुकान में बड़ी आगजनी की घटना हुई तो आग बुझाने के सारे उपकरण और संसाधन बेबस नजर आएंगे। जानकारी अनुसार हर साल दीपावली के दौरान अग्नि शमन सेवा केन्द्र बार- बार आग बुझाने के संबंध में आ रही परेशानी की रिपोर्ट बनाकर नगर...
रोट्रेक्ट क्लब के शिविर में 90 यूनिट रक्तदान

रोट्रेक्ट क्लब के शिविर में 90 यूनिट रक्तदान

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। रोट्रेक्ट क्लब ईस्ट द्वारा शनिवार को गांधी जयंती के अवसर पर स्वास्तिक ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया। कार्यक्रम प्रभारी अरविंद जालान ने बताया कि शिविर में 90 यूनिट रक्तदान किया गया। क्लब अध्यक्ष विपुल अग्रवाल, सचिव अनुज चड्डा, कोषाध्यक्ष अभिषेक बंसल, डीआरआर शुभम लीला, पंकज मंगल, राजेंद्र खन्ना, राम मित्तल, ऋषभ सराफ, राघव गोयल, दिव्यांशी गौड़,तरुण गर्ग,भावेश मिड्ढा,रोटरी ईस्ट अध्यक्ष डॉ. संदीप सियाग, विनोद गुप्ता, नमन गोयल,पुष्पेंद्र स्वामी व अन्य उपस्थित थे।(विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)...
रासी सीड्स की नरमा वैरायटियों का प्रदर्शन

रासी सीड्स की नरमा वैरायटियों का प्रदर्शन

बिजनेस, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। समीपवर्ती गांव गणेशेवाला (3 एलएनपी) में सुशील बिश्नोई के खेत में रासी सीड्स की विभिन्न वैरायटियों रासी 773, रासी 653 व नयी वैरायअी 926 का प्रदर्शन किया गया। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)
18 जैड के शिविर में कई कार्य निपटाए गए

18 जैड के शिविर में कई कार्य निपटाए गए

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। प्रभारी सचिव भंवर लाल मेहरा व जिला कलक्टर जाकिर हुसैन ने 18 जैड गांवो में प्रशासन गांवों के संग शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सादुलशहर विधायक जगदीशचंन्द्र जांगिड़ भी मौजूद रहे। प्रभारी सचिव भंवर लाल मेहरा जिला कलक्टर जाकिर हुसैन व विधायक जगदीशचंन्द्र जांगिड ने दिव्यांग जरनैल सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी 16 जैड को ट्राईसाईकिल भेंट की, जिस पर जरनैल सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की एवं कहा कि आज से वो आत्मनिर्भर है तथा कहीं भी आ-जा सकता है। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)...
पहले दिन 251 लोगों को दिए पट्टे

पहले दिन 251 लोगों को दिए पट्टे

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। विधायक राजकुमार गौड़ ने कहा कि प्रशासन शहरों के संग व गांवों के संग अभियान की 2 अक्टूबर से एक अच्छी शुरूआत हो रही है। मैं उम्मीद करता हूँ कि आयोजित शिविरों में अधिकतम नागरिकों को लाभ मिलेगा। गौड़ शनिवार को जिला मुख्यालय पर इंदिरा वाटिका में आयोजित कार्यक्रम व प्रथम शिविर में बोल रहे थे। गौड़ ने कहा कि कोविड का प्रबन्धन राज्य व जिले में अच्छा रहा। आॅक्सीजन के अभाव में किसी रोगी को नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि शिविरों में विभिन्न 22 विभागों के अधिकारी अपनी योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ आमजन को देंगे। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)...
गुमजाल के निकट ढाणी में लूट

गुमजाल के निकट ढाणी में लूट

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। अबोहर मार्ग पर पंजाब के गुमजाल गांव के पास शुक्रवार तड़के एक ढाणी में लूट की वारदात हो गई। गांव गुमजाल में पेट्रोल पंप के पीछे तड़के 1:30 बजे ढाणी में हुई लूट की वारदात में मदनलाल पुत्र काशीराम घायल हो गया। उसे श्रीगंगानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वारदात की सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे गए। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)...
नाले की सफाई का कार्य जोरों पर

नाले की सफाई का कार्य जोरों पर

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। शहर में पानी निकासी की समूचित व्यवस्था के लिए नालों की सफाई करवाई जा रही है। इसी के तहत वार्ड नं. 60 में भी नाले की सफाई का काम जारी है। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)
क्रिकेट बुकिंग चलाते दो युवक गिरफ्तार

क्रिकेट बुकिंग चलाते दो युवक गिरफ्तार

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। घमूडवाली थाना पुलिस ने दो युवकों को क्रिकेट बुकी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी पवन शर्मा ने देर रात एक सूचना के आधार पर रिडमलसर गांव से राकेश बिश्नोई निवासी चक 66-एलएनपी और बनवारी प्रजापत निवासी चक 56- एलएनपी को गिरफ्तार किया। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)
लायंस सेंट्रल का शपथ समारोह सम्पन्न

लायंस सेंट्रल का शपथ समारोह सम्पन्न

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर(सीमा सन्देश)। लायंस क्लब सेंटर का शपथ ग्रहण व चार्टर दिवस ‘स्वाभिमान’ उल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रांतपाल सुनील गोयल, शपथ अधिकारी निवर्तमान बहुप्रांतीय सचिव अशोक ठाकुर, मुख्य वक्ता पूर्व प्रांतपाल ज्योति कांडा, रीजन चेयरमैन नरेंद्र चांगिया, जोन चेयरमैन गौरव गुप्ता, विशिष्ट अतिथि पूर्व रीजन चेयरमैन सुनील अरोड़ा व आशुतोष वशिष्ठ थे। अध्यक्षता लायंस क्लब जयपुर अंबेर फोर्ट अध्यक्ष शांता श्रीवास्तव ने की। ज्योति कांडा ने नए सदस्यों को शपथ दिलाई गई। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)...