Tuesday, November 24निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

लायंस सेवा सप्ताह “कल्याणम” के तहत गांव भ्रमण व स्वच्छता अभियान

लायंस सेवा सप्ताह “कल्याणम” के तहत गांव भ्रमण व स्वच्छता अभियान

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। लायंस क्लबों द्वारा चलाए जा रहे संयुक्त सेवा सप्ताह "कल्याणम" के अंतर्गत आज लायंस क्लब रॉयल्स द्वारा गांव भ्रमण व स्वच्छता अभियान चलाया गया। सेवा सप्ताह के पीआरओ आशीष अरोड़ा ने बताया- लायंस क्लब रॉयल्स द्वारा आज निकटवर्ती नाथांवाली गांव भ्रमण व स्वच्छता अभियान चलाया गया। मुख्य अतिथि सरपंच संदीपनाथ थे। क्लब अध्यक्ष अभिनव भूतड़ा ने बताया कि कार्यक्रम के संयोजक सीए सचिन सिंगला थे। क्लब सदस्यों द्वारा गांव का भ्रमण किया गया।...
सूरतगढ़ मार्ग पर सीमेंट एजेंसी की दुकान में चोरी

सूरतगढ़ मार्ग पर सीमेंट एजेंसी की दुकान में चोरी

श्री गंगानगर
रात को शटर के ताले तोड़कर दुकान में घुसे चार युवक 80 हजार नगद ले गए, सीसीटीवी कैमरे में कैदश्रीगंगानगर। सदर थाना अंतर्गत सूरतगढ़ मार्ग पर जिला अस्पताल और गोदारा धर्मकांटा के समीप एक सीमेंट एजेंसी की दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गोदारा धर्मकांटा के निकट खान एजेंसी के नाम से इस दुकान के रात को शटर के ताले तोड़कर चार युवक 80 हजार रुपए नगद चोरी कर ले गए। सदर थाना पुलिस के अनुसार खान एजेंसी के संचालक शब्बीर मोहम्मद निवासी सुखवंत पैलेस के नजदीक पुरानी आबादी द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढे.)...
श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर अज्ञात युवक ने आत्महत्या की

श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर अज्ञात युवक ने आत्महत्या की

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
वाशिंग यार्ड जा ट्रेन के आगे आया युवक, हाथ पर अंग्रेजी में नाम अजय और उगते सूर्य का टैटूश्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर कल रात एक अज्ञात युवक ने अज्ञात जीआरपी थाना के हवलदार सतीश ने बताया कि ने बताया कि कल रात 8:30 बजे सादुलपुर से आई सवारी रेलगाड़ी यात्रियों को प्लेटफार्म नंबर एक पर उतारकर वाशिंग यार्ड की जा रही थी। प्लेटफार्म नंबर एक के नजदीक ही करीब 35 वर्षीय यह युवक उसके आगे आ गया। युवक ने ट्रेन को आते हुए देखकर अपनी गर्दन पटरी पर रख दी। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई। मृतक युवक के एक हाथ पर अंग्रेजी में अजय नाम गुदा हुआ है। साथ में उगते सूरज का टैटू बना है। युवक ने सफेद रंग की बनियान और तहमद पहनी हुई थी। इसके अलावा उसके पास कुछ भी नहीं मिला। नंगे पांव यह युवक पहले ही रेल पटरी के पास अंधेरे में कहीं छुप कर बैठ गया। ट्रेन को आते देख कर अपनी गर्दन पटरी पर रख...
किसानों की नई रणनीति-अफसरों के घरों के बाहर रात को निकालेंगे ‘जागो

किसानों की नई रणनीति-अफसरों के घरों के बाहर रात को निकालेंगे ‘जागो

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
— 7 अक्टूबर को 620 आरडी पर खुद छोड़ेंगे पानीघड़साना (सीमा संदेश)। सिंचाई पानी की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को उग्र करने के लिए एसडीएम कार्यालय की घेराबंदी को सख्त करने की घोषणा की गई है। धानमंडी में संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन की रूपरेखा को लेकर प्रेस वार्ता भी की। किसान नेताओं ने कहा कि बुधवार से सुबह 11 बजे किसान अपने साथ चारपाई लेकर एसडीएम कार्यालय के समक्ष पहुंचकर एसडीएम कार्यालय की घेराबंदी को मजबूत करेंगे। इसके अलावा दूसरी कड़ी में सरकारी अधिकारी -कर्मचारियों के निवास पर रात्रिकालीन जागो का कार्यक्रम किया जाएगा। वहीं 7 अक्टूबर को 620 आरडी हैड पर कब्जा कर पूगल ब्रांच में पानी छोड़ा जाएगा। इसके अलावा 8 अक्टूबर को सूरतगढ़ एसडीएम कार्यालय के समक्ष घेराव किया जाएगा। चाइयां से लेकर 682 आरडी तक के किसान इस आंदोलन से सरकार को मुंहतोड़ जवाब देकर सिंचाई पानी लेकर आएंगे। घड़साना एसडीएम कार्यालय के...

बार असोसिएशन की बैठक आयोजित

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। बार असोसिएशन मीटिंग हॉल में अध्यक्ष विजय रेवाड़ की अध्यक्षता में एक आवश्यक आयोजित की गई। प्रेस सचिव एडवोकेट इन्द्रजीत चावला ने बताया कि बैठक में 11 अक्टूबर को पुरानी शुगर मिल पर प्रस्तावित नये न्यायालय भवन के शिलान्यास सम्बन्धी कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की गई। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)...
दो युवकों से 2.400 किलो पोस्त बरामद, गिरफ्तार

दो युवकों से 2.400 किलो पोस्त बरामद, गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
रावलामंडी (सीमा संदेश)। पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अफीम तस्करों को पकड़ लिया। रावला एसएचओ सुरेंद्र पचार ने बताया की मंगलवार को खाजूवाला रोड पर केपीडी नहर पुलिया के पास बाइक सवार दो युवकों से 2 किलो 400 ग्राम अफीम बरामद कर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। अफीम सहित पकड़े गए तस्करों में चंद्रपाल उर्फ चंदू पुत्र फकीरा राम जाति नाई निवासी वार्ड नंबर 8 रावला मंडी व चितौड़गढ़ जिले राशमी थाना क्षेत्र के पावली गांव निवासी गोपाल जाट पुत्र बालूराम जाट को गिरफ्तार किया गया है। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)...
सीमा पार से हेरोईन लेने आए तीन गिरफ्तार

सीमा पार से हेरोईन लेने आए तीन गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
पाक तस्करों से संपर्क नहीं हुआ, बीएसएफ ने पुलिस को सौंपाश्रीगंगानगर (सीमा संदेश)। सीमा पार से आने वाली हेरोइन की खेप लेने आए तीन लोगों को पकड़ा है। अफसरों की रिपोर्ट पर तीनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। केसरीसिंहपुर पुलिस के अनुसार बीएसएफ की सीमा चौकी कोहली, ए कंपनी के सहायक कमांडेंट गुरविंद्र सिंह की रिपोर्ट पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। अफसरों ने रिपोर्ट में बताया कि सीमा सुरक्षा बल क्षेत्रीय मुख्यालय की सामान्य सामान्य शाखा को 77 वी वाहिनी श्रीकरणपुर के सीमा क्षेत्र में पंजाब के संदिग्ध तस्करो की गोपनीय सूचना मिली। सीमा क्षेत्र में नाकाबंदी करवाई गई, रात करीब तीन बजे इसी वाहिनी की सीमा चौकी कोहली के इलाके में राधा स्वामी सतसंग व्यास की तरफ से एक पंजाब की कार सीमा क्षेत्र में घुमते दिखी। टीम ने कार को चिन्हित कर पकड़ लिया। उसमें तीन युवक सवार थे, जो टीम को...
एसडी कॉलेज और मीरा चौक पुलिस चौकी के सामने छीना झपटी

एसडी कॉलेज और मीरा चौक पुलिस चौकी के सामने छीना झपटी

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। शहर में एक बार फिर छीना झपटी की वारदातें बढ़ गई हैं। आज एसडी कॉलेज के सामने मेन रोड पर मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश युवक एक युवती का बैग छीन कर भाग गए। परसों शनिवार रात लगभग 10 बजे मीरा चौक पुलिस चौकी के सामने बाइक पर सवार एक युवक बैंक कर्मचारी युवती का मोबाइल फोन झपट कर भाग गया। इसी रात को एच ब्लॉक में एक दुकानदार पर पिस्तौल तान कर बैग लूट ले जाने वालों का अभी तक नहीं लगा है। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)...
अब निजी स्कूल संचालकों पर विभागीय कार्यवाही का इंतजार

अब निजी स्कूल संचालकों पर विभागीय कार्यवाही का इंतजार

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। अनूपगढ़ ब्लॉक के ग्राम पतरोड़ा में स्थान परिवर्तन की मान्यता लिए बिना सात साल तक चलता रहा एक निजी स्कूल और शिक्षा विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। इस संबंध में जब शिकायत मिली और मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से जांच करवाई तो शिकायत सही निकली। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)...
केसरीसिंहपुर थाना क्षेत्र में पाक सीमा के निकट पंजाब के तीन संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार

केसरीसिंहपुर थाना क्षेत्र में पाक सीमा के निकट पंजाब के तीन संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। जिले में केसरीसिंहपुर थाना क्षेत्र में पाकिस्तान सीमा के निकट पंजाब के तीन संदिग्ध व्यक्ति पकड़े गए हैं। यह व्यक्ति सीमा पार से आने वाली हेरोइन की खेप ले जाने के लिए आए थे। ऐनवक्त पर सीमा पार के तस्करों से संपर्क नहीं होने पर खाली हाथ वापस जाते सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के हत्थे चढ़ गए। तीनों पर हेरोइन तस्करी की गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप में केसरीसिंहपुर थाना में बीएसएफ की सीमा चौकी कोहली, ए-कंपनी के सहायक कमांडेंट गुरविंदरसिंह की रिपोर्ट पर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)...