Tuesday, November 24निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

चीफ इंजीनियर ने कहा- 3 बारी पानी देंगे, किसान बोले- 6 से कम नहीं लेंगे…अब प्रशासन ठप करेंगे

चीफ इंजीनियर ने कहा- 3 बारी पानी देंगे, किसान बोले- 6 से कम नहीं लेंगे…अब प्रशासन ठप करेंगे

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश संवाददाताघड़साना। सिंचाई पानी की मांग को लेकर घड़साना में चल रहे किसानों के अनिश्चितकालीन महापड़ाव को लेकर गुरुवार को चीफ इंजीनियर एवं प्रशासनिक अधिकारी दर्जनभर की उपस्थिति में किसान नेताओं के साथ वार्ता हुई। किसान नेताओं ने विभाग व सरकार के खिलाफ जमकर रोष जताते हुए 2 अक्टूबर को अनिश्चितकालीन प्रशासन ठप करने की चेतावनी दी। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें)...
राजीनामा करवाने खाट लबाना गए व्यापारी नेताओं-जनप्रतिनिधि पर हमला, तीन कारें क्षतिग्रस्त

राजीनामा करवाने खाट लबाना गए व्यापारी नेताओं-जनप्रतिनिधि पर हमला, तीन कारें क्षतिग्रस्त

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
एक कार फूंक डाली, अनेक लोग घायल-पांच गिरफ्तारश्रीगंगानगर। स्थानीय सदर बाजार में दो दुकानदारों में रुपयों के लेन-देन के विवाद में राजीनामा करवाने उनके गांव खाट लबाना में कल रात गए व्यापारी नेताओं व एक जनप्रतिनिधि पर हमला कर दिया गया। इन लोगों को जान बचाने के लिए गाड़ियां छोड़कर इधर उधर खेतों में भागना पड़ा। हमलावरों ने इनकी 3 कारों को क्षतिग्रस्त कर दिया। हमलावर पक्ष के लोगों की भी एक बार जल गई। आग बुझाने के लिए श्रीगंगानगर से फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा। लगभग 6 घंटे चले इस घटनाक्रम को लेकर हिंदूमलकोट थाना में परस्पर दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, जिनमें दो के ज्यादा चोट आई हैं। पुलिस ने फिलहाल दोनों पक्षों के पांच व्यक्तियों को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।क्षतिग्रस्त वाहनों को आज पुलिस घटनास्थल से जब तक कर थाने में ले गई। दी गंगानगर ट्रेड...
घड़साना महापड़ाव : दो से प्रशासन ठप की घोषणा

घड़साना महापड़ाव : दो से प्रशासन ठप की घोषणा

श्री गंगानगर
घड़साना (सीमा सन्देश)। यहां सिंचाई पानी को लेकर चल रहे महापड़ाव के तीसरे दिन किसान नेताओं ने 2 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन प्रशासन ठप करने की घोषणा करदी। महापड़ाव में शामिल किसानों का रुख अब उग्र हो रहा है। उन्होंने सिंचाई पानी के बिना उठने से इनकार कर दिया है। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें)
सिंचाई पानी के लिए लड़ाई को मजबूर कर रही राज्य सरकार

सिंचाई पानी के लिए लड़ाई को मजबूर कर रही राज्य सरकार

श्री गंगानगर
श्रीविजयनगर। इंदिरा गांधी नहर परियोजना (आईजीएनपी) के प्रथम चरण में चार में से दो समूह सिंचाई पानी देने की मांग को लेकर किसानों की आरसीपी कॉलोनी के रामलीला मैदान में महापंचायत हुई। आईजीएनपी संघर्ष समिति की ओर से हुई इस महापंचायत में वक्ताओं ने कहा कि आईजीएनपी में सिंचाई पानी के लिए 21 सितंबर को हनुमानगढ़ बैठक में रेगुलेशन बनाया था, उसका भाजपा विधायकों व भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए धरना प्रदर्शन किया था। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढेÞं)...
भारी वाहन गुजरते ही टूटी नाले के पास बनाई सड़क

भारी वाहन गुजरते ही टूटी नाले के पास बनाई सड़क

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। बीरबल चौक- इन्दिरा चौक मार्ग से गुजर रहे नाले के पास बनाई सीसी सड़क भारी वाहन का भार सहन नहीं कर पाई और टूट गई। इससे यह वाहन फंस गया। जिसे बाद में जेसीबी की सहायता से निकाला जा सका। जानकारी अनुसार नगरपरिषद द्वारा सीवरेज चैम्बर की सफाई के लिए मंगवाई सीवरेज जैटिंग मशीन इंदिरा चौक के पास वाले एरिया से कहीं जा रहा थी। इस दौरान अचानक धमाके के साथ उसके पिछले टायर यहां नाले के पास कुछ दिनों पूर्व बनाई सीमेंट की सड़क को तोड़ते हुए इसमें धंस गए। तेज धमाके के साथ टेंकर के पहिए धंसने पर चालक व परिचालक ने नीचे उतर कर देखा तो, उन्हें पता चला कि टायर नाले के पास खाली जगह में धंस गए है। (विस्तृत समाचार कल सीमा सन्देश में)...
भाजपा -आरएसएस का मक़सद संवैधानिक संस्थाओं को बर्बाद करना : डॉ संजय माधव

भाजपा -आरएसएस का मक़सद संवैधानिक संस्थाओं को बर्बाद करना : डॉ संजय माधव

श्री गंगानगर
श्योपत मेघवाल माकपा के लगातार तीसरी बार जिला सचिव चुने गएश्रीगंगानगर । मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा ) का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का एक ही मकसद है-देश की संवैधानिक संस्थाओं को एक-एक करके बर्बाद करना। रायसिंहनगर में माकपा दो दिवसीय 23वें जिला सम्मेलन में आज दूसरे दिन मुख्य वक्ता डॉ. संजय माधव ने यह संबोधन देते हुए कहा कि भाजपा- आरएसएस नीत मोदी सरकार देश के धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, संघवाद और आर्थिक संप्रभुता को नष्ट कर रही है। केंद्रीय गुप्तचर ब्यूरो (सीबीआई), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) व उच्च न्यायलयों तक में स्वंतत्र कार्रवाई को समाप्त किया जा रहा है। अगर संविधान नहीं होगा तो कोई लोकतांत्रिक अधिकार नहीं होगा। इससे देश में निरंकुशता की स्थिति पैदा हो जायेगी...
नशे में धुत बंगाली युवती और युवक ने किया हंगामा, दोनों  गिरफ्तार

नशे में धुत बंगाली युवती और युवक ने किया हंगामा, दोनों गिरफ्तार

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। केंद्रीय बस अड्डा के सामने आज दोपहर नशे की हालत में बुरी तरह से धुत्त एक बंगाली युवती और स्थानीय पुरानी आबादी के एक युवक ने तब हंगामा कर दिया,जब उन्हें मोटरसाइकिल पर झूमते हुए जाते देख ट्रैफिक पुलिस ने रोका। अड्डे के नजदीक बीएसएनएल बिल्डिंग के पास दोपहर 1:30 बजे ट्रैफिक पुलिस ने जब युवक-युवती को नशे में झूमते बाइक पर जाते देखा तो रोक लिया। इस पर युवती ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर भड़क गई। उसने किसी की परवाह किए बिना पुलिस कर्मियों पर गालियों की बौछार कर दी। लोगों ने समझाने की कोशिश की तो उनको भी जमकर बुरा भला कहा। युवक के समझाने पर भी वह शांत नहीं हुई। यह युवक भी पुलिस कर्मियों के साथ भिड़ गया। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने युवक रणवीर भाट (27) निवासी ताराचंद वाटिका पुरानी आबादी को तो काबू कर लिया, लेकिन युवती को काबू में लाने के लिए महिला कर्मियों को बुलाया गया। होमगार्ड की दो महिला ज...
1 से 5वीं के 40 % विद्यार्थी आज जाएंगे स्कूल

1 से 5वीं के 40 % विद्यार्थी आज जाएंगे स्कूल

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश). कोरोना की दूसरी लहर खत्म होने के साथ ही राज्यभर में स्कूली शिक्षा फिर से पटरी पर लौट रही है। उच्च कक्षाओं के बाद अब उच्च प्राथमिक से लेकर प्राथमिक स्तर के स्कूलों में आज से सभी कक्षाएं अनलॉक हो जाएंगी। (विस्तृत समाचार पढ़ें कल सीमा सन्देश में)
8 घण्टे चक्काजाम

8 घण्टे चक्काजाम

Uncategorized, What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा संदेश)। केन्द्र सरकार द्वारा पारित किए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को किसान संगठनों द्वारा किए गए भारत बन्द के आह्वान को सफल बनाने के किसान सुबह से ही जुट गए। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे प्रस्तावित इस बन्द हो लेकर किसान अपने निर्धारित नाकों पर सुबह साढे सात बजे ही जुटना शुर हो गए। (विस्तृत समाचार सुबह पढ़ें)...
खुले 1 से 5वीं तक के स्कूल, पहले दिन पहुंचे चुनिंदा विद्यार्थी

खुले 1 से 5वीं तक के स्कूल, पहले दिन पहुंचे चुनिंदा विद्यार्थी

श्री गंगानगर
करीब 18 माह बाद खुले प्राइमरी स्कूलों में आॅड-ईवन फॉमूर्ले पर प्रवेशहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। प्रदेश में कोरोना संक्रमण का असर कम होने के साथ ही सोमवार से प्राइमरी स्कूल खुल गए। सरकार के आदेश के बाद सोमवार को विद्यालय पहुंचे कक्षा पहली से 5वीं तक के विद्यार्थियों को आॅड-ईवन फॉमूर्ले पर प्रवेश दिया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के हाथों को सेनेटाइज करवाया गया। इसके बाद उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग के साथ क्लास में बैठाया गया। इससे पहले विद्यार्थियों का टेम्परेचर चेक कर उन्हें स्कूल में प्रवेश दिया गया। टीचर ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। बिना मास्क पहुंचे बच्चों को मास्क वितरित किए। बच्चों के साथ टीचर भी स्कूल खुलने से काफी उत्साहित नजर आए। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को सोशल डिस्टेंसिंग की पालना, मास्क पहनने सहित अन्य गाइड लाइन की पालना का भी पाठ पढ़ाया। साथ ही स्कूलों में कोरोना गाइड लाइन की ...