Saturday, June 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

हर्षोल्लास से मनाई गई महावीर जयंती

हर्षोल्लास से मनाई गई महावीर जयंती

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। महावीर जयंती सोमवार को जैन सभा के तत्वावधान में हर्षोल्लास से मनाई गई। शोभा यात्रा सहित अन्य कार्यक्रमों में जैन समाज की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। आचार्य महाश्रमण की विदुषी समणी जयन्तप्रज्ञा एवं समणी सन्मतिप्रज्ञा का सान्निध्य भी रहा। शोभा यात्रा में धर्म ध्वजा के साथ जैन धर्मवालम्बी जयकारे लगा रहे थे। बैण्ड ने मधुर स्वर लहरियां बिखेरी। रास्ते में कई जगह स्वागत हुआ। भगवान का विशेष श्रृंगार आकर्षण का केंद्र रहा। भगवान महावीर के जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में रविवार रात को भजन संध्या एक शाम भगवान महावीर के नाम हुई। इसमें प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान महावीर के दिए संदेशों को जीवन में अंगीकार करने की जरूरत बताई गई।...
आईपीएल मैच पर बुकी चलाते चार गिरफ्तार, पांचवां फरार

आईपीएल मैच पर बुकी चलाते चार गिरफ्तार, पांचवां फरार

श्री गंगानगर, What's Hot, टॉप न्यूज़
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। क्रिकेट सट्टे के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शहर की मेट्रो सिटी कॉलोनी में दबिश दी। यहां चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि पांचवां आरोपित मौके से फरार हो गया। एसपी परिस देशमुख के अनुसार पुरानी आबादी एसएचओ सुरजीत कुमार ने रविवार देर रात मेट्रो सिटी कॉलोनी स्थित सी-7 अशोक कुमार अरोड़ा के मकान पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में विकास(30) पुत्र रमेश कुमार निवासी रेलवे क्वार्टर मोहनपुरा थाना सदर, प्रविंद्र सिंह (26) निवासी गुरुनगर पदमपुर रोड, आमिर जैदी (28) पुत्र मोहम्मद हसन निवासी मकान नंबर 134 वार्ड नंबर 22 पदमपुर रोड और पुरानी आबादी वार्ड नंबर 12 स्थित श्रीराम बारातघर के निकट निवासी रवि (28) पुत्र ओमप्रकाश को मौके पर क्रिकेट बुक्की के सामान सहित गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई की भनक लगते ही पांचवां आरोपित गुलशन ग्रोवर निवासी चांदनी चौक पुरानी आबादी मौके से फरा...
नोजगे आईटी हब का शुभारंभ

नोजगे आईटी हब का शुभारंभ

श्री गंगानगर, बिजनेस
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। नोजगे पब्लिक स्कूल में नोजगे आईटी हब का शुभारम्भ सोमवार को हुआ। मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार गौड़ व कार्यक्रम अध्यक्ष स्कूल एमडी डॉ. पीएस सूदन ने रिबन काटकर लैब का उद्घाटन किया। लैब में 450 कम्प्यूटर लगाये गये हैं। इस नवाचार की अतिथियों व उपस्थितजनों ने सराहना की। स्कूल आॅडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. सूदन ने विधायक को स्मृति चिह्न व बुके भेंट कर स्वागत-अभिनंदन किया।विधायक ने कहा कि आज का युग टेक्नोलॉजी का है। क्षेत्र व नोजगे के बच्चे सफलता के नये आयाम स्थापित कर रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए इनका लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया। डॉ. सूदन ने बताया कि कोविड के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने गूगल डोमेन सहित अन्य टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर शैक्षण कार्य को निरंतर जारी रखी। विद्यार्थी हित को ध्यान मे...
जिला चिकित्सालय का एडीजे ने किया आकस्मिक निरीक्षण

जिला चिकित्सालय का एडीजे ने किया आकस्मिक निरीक्षण

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीगंगानगर के सचिव गजेन्द्र सिंह तेनगुरिया (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) के द्वारा राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशन में शुक्रवार को सामान्य चिकित्सालय एवं प्रसूति गृह श्रीगंगानगर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. के.एस. कामरा एवं अन्य मेडिकल अधिकारी उपस्थित रहे। इसी दौरान प्रसूति गृह में प्रसूति महिलाओं एवं बच्चों को समय पर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करवाने के बारे में जानकारी ली गई। साथ में चिकित्सालय में साफ-सफाई कर्मचारियों की समूचित व्यवस्था एवं बीमार एवं उनके सहयोगी को राज्य सरकार के द्वारा चिकित्सा एवं रख-रखाव की समुचित व्यवस्था के बारे में भी जानकारियां ली गई। डॉ. कामरा द्वारा स्वयं सम्पूर्ण प्रसूति गृह एवं चिकित्सालय का निरीक्षण करवाया गया। इसी दौरान बीमार प्रसूति महिलाओं से भी वार्ता की ...
प्राइवेट डॉक्टरों का अनशन दूसरे दिन भी जारी

प्राइवेट डॉक्टरों का अनशन दूसरे दिन भी जारी

श्री गंगानगर, What's Hot, टॉप न्यूज़
बिल के विरोध में निकाली वाहन रैलीश्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। मीरा मार्ग पर श्रीअम्बे अस्तपाल के आगे शुक्रवार को प्राइवेट डॉक्टर को अनशन दूसरे दिन जारी रहा। अनशन स्थल पर सुबह ही बड़ी संख्या में डॉक्टर और चिकित्सा सेवाओं से जुड़े लोग पहुंच गए थे। वहां पर का आयोजन कर डॉ. दीपक गर्ग, दिव्या गर्ग, डॉ. अनिकेत लीला, डॉ. नीरज गोस्वामी, डॉ. गौरव कालरा और डॉ. भूपेन्द्र भूतना अनशन पर बैठ गए। सभा को एक दर्जन अधिक डॉक्टरों ने सबोधित किया। इस आदोलन को संयुक्त व्यापार मंडल भी समर्थन दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष तरसेम गुप्ता सहित व्यापारी धरना स्थल पर पहुंच गए। मंडल अध्यक्ष तरसेम गुप्ता ने भी सभा को सबोधित किया। इसके बाद डॉक्टरों द्वारा वाहन रैली निकाली गई। धरना स्थल से रवाना हुई रैली शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई वापस धरना स्थल पर आ गई। डॉ. हरीश रहेजा ने बताया कि राइट टू हेल्थ बिल को वापस लेने तक आदोलन जारी...
श्रीकरणपुर: सरकारी व निजी डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन

श्रीकरणपुर: सरकारी व निजी डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन

श्री गंगानगर
श्रीकरणपुर। राइट टू हैल्थ कानून के विरोध में सरकारी हॉस्पिटल के चिकित्सकों, निजी चिकित्सकों के साथ लैब संचालकों ने भी काम बंद रखा। बंसल नर्सिंग होम पर सभी डॉक्टर एकत्रित हुए और यहां से उपखण्ड अधिकारी सुभाषचंद्र चौधरी को ज्ञापन देने निकले। इस दौरान डॉ. एमपी बेनीवाल, डॉ. प्रदीप बेनीवाल, डॉ. श्रीमती विदुषी बेनीवाल, प्राइवेट मेडिकल प्रैक्टिशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. संतोख सिंह भुल्लर, श्री लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल के डॉ. अनुराग मक्कड़, डॉ. श्याम सुंदर बंसल, डॉ. राजीव सिडाना, डॉ. दान सिंह, डॉ. अनमोल गाबा, डॉ. शुकुन सेठी, डॉ. सन्नी बवेजा, डॉ. हजारीलाल मुटनेजा, डॉ विक्रांत अरोड़ा सहित काफी संख्या में चिकित्सकों और अन्य स्टाफ ने उपस्थिति दर्ज करवाई। राइट टू हैल्थ कानून को वापस लेने की मांग की गई। इस संबंध में मुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि सब सही चल रहा ह...
ऑनलाइन चालान का विरोध:एसपी ऑफिस पर किया विरोध प्रदर्शन, कहा ऑनलाइन चालान से बाइक सवार को नहीं मिलती कार्रवाई की जानकारी

ऑनलाइन चालान का विरोध:एसपी ऑफिस पर किया विरोध प्रदर्शन, कहा ऑनलाइन चालान से बाइक सवार को नहीं मिलती कार्रवाई की जानकारी

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. शहर के लोगों ने शनिवार को एसपी ऑफिस पर प्रदर्शन कर पिछले कई दिन से किए जा रहे ऑनलाइन चालान का विरोध किया है। इन लोगों का कहना था कि ऑनलाइन चालान में जिस वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई होती है, उसे पता ही नहीं लगता कि उसका चालान काटा गया है। इसकी बजाय यदि व्हीकल को रोककर चालान किया जाए तो यह ज्यादा सही होगा। इससे संबंधित वाहन चालक को यह पता लगता है कि उसके खिलाफ कार्रवाई का आधार क्या रहा है।एसपी ऑफिस पर की नारेबाजीइन लोगों ने एसपी ऑफिस पर नारेबाजी भी की। इन लोगों का कहना था कि वाहनों का इस तरह चालान करना आम आदमी के हित में नहीं हैं। कुछ ऐसे लोग भी चालान का शिकार हुए हैं जिनका एक से ज्यादा बार चालान हो गया। उन्हें चालान की कॉपी मिलने पर उन्हें कार्रवाई का पता लगा। ऐसे में उन्हें पैसे की व्यवस्था करने में भी परेशानी हुई। ऐसे में ऑनलाइन चालान की यह व्यवस्था बंद की जानी चाहिए।...
वीर हनुमान कुश्ती महादंगल कल:​​​​​​​गब्बर पहलवान सहित देश के नामी पहलवान दिखाएंगे दम, कई राज्यों के पहलवान आएंगे

वीर हनुमान कुश्ती महादंगल कल:​​​​​​​गब्बर पहलवान सहित देश के नामी पहलवान दिखाएंगे दम, कई राज्यों के पहलवान आएंगे

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. कुश्ती की पुरानी परंपरा को फिर से जिंदा करने के उद्देश्य से जिले में रविवार को कुश्ती महादंगल होगा। वीर हनुमान कुश्ती महादंगल में राजस्थान ही नहीं, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल के पहलवान शामिल होंगे। कार्यक्रम मल्टीपर्पज स्कूल के खेल मैदान में होगा। दोपहर दो बजे से होने वाले महादंगल की तैयारियां की जा रही है। श्रीगंगानगर में हो रही महादंगल की तैयारियां। नेपाल महाबली गब्बर आएंगेकार्यक्रम में नेपाल महाबली खिताब विजेता गब्बर पहलवान सहित देश के कई नामी पहलवान आएंगे। आयोजन समिति अध्यक्ष उमेश वाल्मीकि ने बताया कि कार्यक्रम करवाने के लिए सेठ गिरधारी लाल बिहाणी सनातन धर्म शिक्षा ट्रस्ट के अध्यक्ष जयदीप बिहाणी का विशेष सहयोग रहेगा। ये पहलवान आएंगे दंगल मेंकुश्ती महादंगल में'गब्बर पहलवान' सहित पड़ोसी राज्य पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए सोनू चिम...
हरनौली हैड पर नहर का पुल ढहा:कई गांवों का संपर्क टूटा, ग्रामीण कर रहे मरम्मत के लिए प्रयास

हरनौली हैड पर नहर का पुल ढहा:कई गांवों का संपर्क टूटा, ग्रामीण कर रहे मरम्मत के लिए प्रयास

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. जिले के गजसिंहपुर इलाके में एफ नहर का गांव हरनौली हैड के पास पुल टूट गया। इससे कई गांवों का दूसरे गांवों से संपर्क टूट गया। जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने सिंचाई विभाग को घटना की जानकारी दी। वहीं खुद अपने स्तर पर भी पुल की तरफ आने वालों को रोका। इन लोगों ने वाहन चालकों को अन्य रास्तों से पास के गांवों को जाने के लिए कहा।अचानक ढह गया पुलगजसिंहपुर इलाके के गांव हरनौली के पास बना हरनौली हैड का पुल शुक्रवार सुबह अचानक ढह गया। इससे तेज आवाज हुई। आसपास के लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने आसपास के गांवों के लोगों को इस बारे में सूचना दी। गांव हरनौली की तरफ आने वाले वाहनों के चालकों को भी अन्य रास्तों से जाने के लिए कहा गया। जिन गांवों तक जाने के लिए यह पुल एक मात्र रास्ता है, उनका अन्य गांवों से संपर्क टूट गया है। पुल टूटने से गांव तीन एफएफए, चार एफएफ...
चिरंजीवी बीमा से वंचित परिवारों को दी बीमा पॉलिसी:भामाशाहों ने की मदद, 10 वार्डों को सौंपे प्रमाण पत्र

चिरंजीवी बीमा से वंचित परिवारों को दी बीमा पॉलिसी:भामाशाहों ने की मदद, 10 वार्डों को सौंपे प्रमाण पत्र

श्री गंगानगर
अनूपगढ. अनूपगढ़ नगरपालिका में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से वंचित परिवारों को बीमा पॉलिसी वितरीत की गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से वंचित परिवारों को बीमा पॉलिसी वितरण के तहत वार्ड संख्या 14,17,19, 24, 28, 30, 31, 33, 34, 35 को चिरंजीवी घोषित किया गया। पार्षदों ने एसडीएम प्रियंका तलाणिया, अनूपगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष प्रियंका बैलाण की मौजूदगी में अधिशासी अधिकारी संदीप बिश्नोई को घोषणा पत्र सौंपा। गरीबों के बीमा के लिए भामाशाहों से मदद की अपील ईओ संदीप बिश्नोई ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा से वंचित रहे परिवारों को पॉलिसी की जानकारी दी। साथ ही बीमा का लाभ लेने के लिए जागरूक करने और गरीब, असहाय परिवारों के चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा भामाशाहों और नागरिकों की सहायता से करवाए जाने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि अनूपगढ़ के भामाशाह मोहित छाबड़ा ने...