पिघल रहा आइलैंड:ग्रीनलैंड की सबसे ऊंची चोटी पर पहली बार हुई मूसलाधार बारिश, बर्फ के पिछलने की दर रोजाना के मुकाबले 7 गुना तक बढ़ी; वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ी
ग्रीनलैंड की सबसे ऊंची चोटी पर पहली बार हुई मूसलाधार बारिश ने वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है। नेशनल साइंस फाउंडेशन समित स्टेशन के मुताबिक, 14 अगस्त को पहली बार 10,551 फीट ऊंचे शिखर पर 7 करोड़ टन पानी गिरा है। इतनी बारिश होने के कारण यहां बर्फ की चादरें टूटकर बिखर गईं।
1950 से जब से यहां का तापमान रिकॉर्ड करना शुरू किया गया है, तब से पहली बार है जब बर्फ के पिघलने की दर रोजाना से 7 गुना तक ज्यादा थी।
ग्रीनलैंड तेज से पिघल रहाअमेरिका के नेशनल स्नो एंड आइस डाटा सेंटर (NSIDC) की रिपोर्ट कहती है, 14 अगस्त बारिश के कारण 8.72 लाख वर्ग किमी. क्षेत्र में बर्फ पिघल गई थी। NSIDC के रिसर्चर टेड स्कैमबोस का कहना है, इतने ऊंचे शिखर पर पहले कभी इतनी बारिश नहीं हुई। इस बारिश के कारण जितनी बर्फ पिछली है, उतनी बर्फ तो आमतौर पर हफ्तों सा सालभर में पिछलती है। पर्यावरण में जिस तरह से बदलाव हो रहे हैं उसस...








