पाकिस्तानी टीम को वर्ल्ड कप में नहीं मिलेगा स्पेशल ट्रीटमेंट, भारत सरकार ने किया साफ
नई दिल्ली. आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का आगाज होने में अब दो महीने से भी कम समय बचा है। विश्व कप का शेड्यूल भी अब बदलाव के साथ फाइनल हो चुका है। जल्द ही वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाले सभी देश अपनी-अपनी टीमों का भी ऐलान कर देंगे। इसी बीच भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की ओर साफ किया गया है कि पाकिस्तान की टीम को कोई स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं दिया जाएगा। उसे भी अन्य टीमों की तरह ही सुविधा दी जाएगी। ये बयान इसलिए जारी किया गया है, क्योंकि पाकिस्तानी सरकार ने टीम भेजने की सहमति देते समय अपनी टीम को भारत में विशेष सुरक्षा देने की मांग की थी।
भारत सरकार ने स्पेशल ट्रीटमेंट देने से किया इनकार
पाकिस्तान की वेबसाइट जियो न्यूज की मानें तो भारत सरकार ने पाकिस्तानी टीम को विशेष ट्रीटमेंट देने से साफ मना कर दिया है। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम...








