Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

जिला स्तर पर प्रतिभा का किया प्रदर्शन

जिला स्तर पर प्रतिभा का किया प्रदर्शन

हनुमानगढ़, स्पोर्ट्स
दो दिवसीय जिला स्तरीय राजस्थान युवा महोत्सव-2023 का आगाजहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला स्तरीय आयोजन समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय जिला स्तरीय राजस्थान युवा महोत्सव-2023 का आगाज सोमवार को जंक्शन के अरिहंत पैलेस में हुआ। युवा महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त पवन गोदारा, जिला प्रमुख कविता मेघवाल, विधायक प्रतिनिधि भूपेन्द्र चौधरी, जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी, ब्लॉक समन्वयक राहुल व्यास, जिला स्तरीय अहिंसा बोर्ड के सह संयोजक तरुण विजय, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जितेन्द्र गोयल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनवारी लाल मीणा, जिला परिषद सदस्य मनीष गोदारा, गुरमीत सिंह, डीईओ माध्यमिक हंसराज जाजेवाल, जिला युवा अधिकारी रीना केसरिया, एडीईओ रणवीर शर्मा, एसीबीईओ रजनीश गोदारा आदि मौजूद रहे।...
जिला स्तरीय युवा महोत्सव 7-8 अगस्त को, 400 से अधिक कलाकार लेंगे हिस्सा

जिला स्तरीय युवा महोत्सव 7-8 अगस्त को, 400 से अधिक कलाकार लेंगे हिस्सा

हनुमानगढ़, स्पोर्ट्स
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकार लेंगे राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में हिस्साहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। प्रदेश की लोक कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए राजस्थान युवा बोर्ड की ओर से राजस्थान युवा महोत्सव का आयोजन करवाया जा रहा है। इसका उद्देश्य राज्य के प्रतिभाशाली युवा कलाकारों की खोज करना तथा उन्हें प्रशिक्षण एवं सुविधा देकर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार करना है ताकि कलाकारों को स्वावलंबी बनाया जा सके। जिला स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम 7 व 8 अगस्त को जंक्शन स्थित अरिहंत भवन में आयोजित होगा। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हंसराज जाजेवाल ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में विजेता रहने वाले प्रथम तीन स्थानों के कलाकार जिला स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। जिले के 7 ब्लॉक में से 6 ब्लॉक में कार्यक्रम आयोजित करवाया जा चुका है। टिब्बी में 200 से ...
हार के साथ सिंधू आस्ट्रेलिया ओपन से बाहर

हार के साथ सिंधू आस्ट्रेलिया ओपन से बाहर

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
सिडनी (वार्ता)। भारत की स्टार शटलर को ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू का निराशाजनक प्रदर्शन आस्ट्रेलिया ओपन में भी जारी रहा जहां महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में उन्हे अमेरिका की बेवेन झांग 21-12,21-17 से हार का सामना करना पड़ा है।चीनी मूल की झांग ने सिंधू को 39 मिनट के खेल में हरा कर प्रतियोगिता से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इससे पहले सिंधू ने हमवतन अष्मिता चालिहा और आकर्षि कश्यप को हरा कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी थी। अब वह 21 से 27 अगस्त तक डेनमार्क के कोपेनहेगन में विश्व चैम्पियनशिप में हिस्सा लेंगी।...
गत चैंपियन कोरिया का अभियान जीत के साथ शुरू

गत चैंपियन कोरिया का अभियान जीत के साथ शुरू

स्पोर्ट्स
चेन्नई (वार्ता). गत चैंपियन कोरिया ने गुरुवार को अपने एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी अभियान की शुरूआत जापान को 2-1 से हराकर की।मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम पर टूनार्मेंट के उद्घाटन मैच में कीलोन पार्क (27वां मिनट) और जुंगहू किम (35वां मिनट) ने कोरिया के गोल किये। रयोमा ऊका ने छठे मिनट में पहला गोल जमाकर जापान को शुरूआती बढ़त दिलाई थी लेकिन टीम इसके बाद पिछड़ती चली गयी।ऊका के गोल के दम पर मजबूत शुरूआत करने वाले जापान को झटका तब लगा जब 21वें मिनट में राइकी फुजीशीमा को येलो कार्ड देखकर मैदान से बाहर जाना पड़ा। यह कार्ड जापान के लिये महंगा साबित हुआ क्योंकि पार्क ने जल्द ही फील्ड गोल मारकर कोरिया के लिये स्कोर बराबर कर दिया।इस गोल के बाद कोरिया ने जापान पर दबाव बनाया और उसे आक्रामक होने का मौका नहीं दिया। इसका नतीजा तीसरे क्वार्टर में दिखा जब किम फील्ड गोल जमाकर कोरिया को बढ़त दिलाने में कामयाब रहे।जापान ने ...
कोलंबिया पर उलटफेर कर सुपर-16 में मोरक्को

कोलंबिया पर उलटफेर कर सुपर-16 में मोरक्को

स्पोर्ट्स
पर्थ (वार्ता). विश्व रैंकिंग में 72वें नंबर की मोरक्को ने फीफा महिला विश्व कप 2023 में बड़े उलटफेर को अंजाम देते हुए गुरुवार को कोलंबिया को 1-0 से मात दी।मोरक्को ने निब स्टेडियम पर खेले गये ग्रुप-एच मुकाबले में अनीसा लहमारी (45+4वां मिनट) के गोल की बदौलत जीत हासिल करते हुए सुपर-16 में प्रवेश किया। इस हार के बावजूद कोलंबिया ग्रुप-एच की शीर्ष टीम के रूप में प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंच गयी, हालांकि मोरक्को ने विश्व नंबर दो जर्मनी को टूनार्मेंट से बाहर कर दिया।जर्मनी को सुपर-16 में पहुंचने के लिये दिन के एक अन्य मुकाबले में दक्षिण कोरिया को हराना था। एशियाई टीम ने जर्मनी को 1-1 के ड्रॉ पर रोक लिया। चो सो ह्यून ने छठे मिनट में गोल जमाकर दक्षिण कोरिया को शुरूआती बढ़त दिला दी। एलेक्जेंड्रा पॉप ने 42वें मिनट में गोल जमाया लेकिन यह जर्मनी को ड्रॉ से आगे नहीं ले जा सका।दूसरी ओर, मोरक्को ने कोलंबिया क...
आस्ट्रेलिया ओपन : क्वार्टरफाइनल में भिड़ेंगे किदांबी, प्रियांशु

आस्ट्रेलिया ओपन : क्वार्टरफाइनल में भिड़ेंगे किदांबी, प्रियांशु

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
सिडनी (वार्ता). भारत के अनुभवी शटलर किदांबी श्रीकांत और युवा प्रतिभा प्रियांशु राजावत ने आॅस्ट्रेलिया ओपन 2023 में गुरुवार को अपने-अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनायी।प्रियांशु ने 59 मिनट चले पुरुष प्री-क्वार्टरफाइनल में चीनी ताइपे के वांग जू वेई को 21-8, 13-21, 21-19 से मात दी। किदांबी ने ताइपे के सू ली यांग को 21-10, 21-17 से हराने में सिर्फ 39 मिनट का समय लिया। क्वार्टरफाइनल में किदांबी और प्रियांशु आमने-सामने होंगे।इस बीच, एचएस प्रणय और पीवी सिंधु ने भी अपने-अपने दूसरे चरण के मुकाबले जीते, जबकि मिथुन मंजूनाथ और किरण जॉर्ज हारकर सुपर 500 टूनार्मेंट से बाहर हो गये।खराब फॉर्म से जूझ रहीं सिंंधु ने महिला एकल के प्री-क्वार्टरफाइनल में हमवतन आकर्षि कश्यप को 21-14, 21-10 से हराया। प्रणय ने चीनी ताइपे के ची यू जेन के खिलाफ पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए एक घंटे 14 मिनट में 19-21, 21-1...
दक्षिण अफ्रीका पहली बार विश्व कप के सुपर 16 में

दक्षिण अफ्रीका पहली बार विश्व कप के सुपर 16 में

स्पोर्ट्स
वेलिंगटन (वार्ता). दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को रोमांचक ग्रुप जी मैच में इटली को 3-2 से हराकर पहली बार फीफा महिला विश्व कप के सुपर-16 के लिए क्वालीफाई किया।यह टूनार्मेंट के इतिहास में दक्षिण अफ्रीका की पहली जीत भी थी। वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम पर अपनी टीम को यह ऐतिहासिक विजय दिलाने के लिए हिल्दाह मगैया (67वां मिनट) और थंबी गाटलाना (90+2) ने एक एक गोल किया। इटली की बेंडेटा आॅर्सी ने एक आत्मघाती गोल दागकर दक्षिण अफ्रीका की जीत में योगदान दिया। इटली के दोनों गोल एरियाना कारुसो (11वां, 74वां मिनट) ने किए।कारुसो ने 11वें मिनट में पेनल्टी पर गोल जमाकर इटली को शुरूआती बढ़त दिलाई, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने जल्द ही लगातार हमलों के जरिए वापसी की।मैच के 32वें मिनट में आॅर्सी के आत्मघाती गोल के बाद दक्षिण अफ्रीका ने हाफ टाइम में बराबरी के साथ प्रवेश किया।दूसरे हाफ में इटली ने वापसी का प्रयास किया, लेकिन एक ...
मिथुन ने किया उलटफेर, सिंधु, प्रणय भी जीते

मिथुन ने किया उलटफेर, सिंधु, प्रणय भी जीते

स्पोर्ट्स
सिडनी (वार्ता). भारत के गैर वरीयता प्राप्त शटलर मिथुन मंजूनाथ ने आॅस्ट्रेलिया ओपन 2023 में बुधवार को बड़ा उलटफेर करते हुए सिंगापुर के चौथी सीड कीन यू लोह को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।विश्व रैंकिंग में 50वें नंबर पर मौजूद मिथुन ने सुपर 500 बैडमिंटन टूनार्मेंट के पहले राउंड में दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी लोह को 21-19, 21-19 से मात दी। मिथुन अब अगले दौर में मलेशिया के ली जी जिया का सामना करेंगे।इस बीच, किदांबी श्रीकांत, एचएस प्रणय और पीवी सिंधु ने अपने टूनार्मेंट का मजबूत आगाज किया, जबकि आकर्षि कश्यप ने भी अपने से बेहतर रैंकिंग वाली खिलाड़ी को मात दी।इस सीजन में सात अलग-अलग आयोजनों में पहले दौर में हारने वाली सिंधु ने अपने शुरूआती महिला एकल मैच में हमवतन अश्मिता चालिहा को 36 मिनट में 21-18, 21-13 से हराया।पुरुष एकल प्रतियोगिता में, श्रीकांत ने जापान के केंता निशिमोतो को 21-18, 21-...
शूटर्स मीनाक्षी चाहर ने जीता गोल्ड मेडल

शूटर्स मीनाक्षी चाहर ने जीता गोल्ड मेडल

हनुमानगढ़, स्पोर्ट्स
हनुमानगढ़ पहुंचने पर खेलप्रेमियों ने किया स्वागतहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जयपुर में राजस्थान राइफल एसोसिएशन की ओर से 14 जुलाई से 30 जुलाई तक आयोजित 21वीं राजस्थान राज्य शूटिंग चैम्पियनशिप में हनुमानगढ़ की महिला शूटर्स मीनाक्षी चाहर ने परचम लहराते हुए गोल्ड मेडल जीता। मीनाक्षी चाहर का बुधवार को गृह जिले में आगमन पर हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर खेलप्रेमियों की ओर से माला पहनाकर स्वागत किया गया। 50 मीटर शूटिंग में गोल्ड मेडल विजेता मीनाक्षी चाहर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता-माता विशेषकर पिता सुशील चाहर व दादा शिवचंद चाहर को दिया। मीनाक्षी चाहर ने कहा कि उसके पिता कोच बनकर उसका मार्गदर्शन करते रहते हैं। उसके पिता ने उसे जरूरत की हर वस्तु उपलब्ध करवाई। आज वह उन्हीं की वजह से इस मुकाम पर पहुंची है। भविष्य में भी वह अपनी प्रैक्टिस जारी रखते हुए कड़ी मेहनत कर कई और मेडल जीतकर इलाके का नाम ...
रविचंद्रन अश्विन की बादशाहत बरकरार, रूट-स्मिथ ने लगाई लंबी छलांग; जडेजा को भी हुआ फायदा

रविचंद्रन अश्विन की बादशाहत बरकरार, रूट-स्मिथ ने लगाई लंबी छलांग; जडेजा को भी हुआ फायदा

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली। आईसीसी की जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की बादशाहत कायम है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में धमाल मचाने वाले अश्विन दुनिया के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज बने हुए हैं। वहीं, एशेज सीरीज 2023 के आखिरी टेस्ट मैच में बल्ले से धमाल मचाने वाले जो रूट और स्टीव स्मिथ ने भी लंबी छलांग लगाई है।रूट-स्मिथ ने लगाई छलांगइंग्लैंड के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज जो रूट का प्रदर्शन एशेज सीरीज के पांचवें टेस्ट में शानदार रहा था। रूट ने दूसरी इनिंग में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 91 रन की धांसू पारी खेली थी, जिसका इनाम उनको आईसीसी की जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में मिला है। रूट एक पायदान चढ़कर अब टेस्ट रैंकिंग में दुनिया के दूसरे बेस्ट बल्लेबाज बन गए हैं।रूट के साथ-साथ स्टीव स्मिथ को भी धमाकेदार प्रदर्शन का फायदा पहुंचा है। स्मिथ ने तीन पायदान की छलांग लगाते हुए बल्लेबाजों की ...