पेरिस ओलंपिक में पहुंची आस्ट्रेलियाई हॉकी टीम
वांगरेई (वार्ता). आस्ट्रेलिया की पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने रविवार को 2023 ओशिनिया कप जीतकर 2024 पेरिस ओलंपिक खेलों के लिये क्वालीफाई कर लिया है। दोनों टीमों ने न्यूजीलैंड को हराकर ओलंपिक में जगह पक्की की। आॅस्ट्रेलिया की पुरुष टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में 3-1 से जीत दर्ज की, जबकि महिला टीम ने न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया। इसके साथ, आॅस्ट्रेलिया ओशिनिया के महाद्वीपीय चैंपियन के रूप में ओलंपिक खेलों के लिये सीधे क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गयी। फ्रांस ने मेजबान होने के नाते 2024 खेलों के लिये क्वालीफाई किया है। आॅस्ट्रेलियाई पुरुष टीम ने कुल मिलाकर दो जीत और एक हार के साथ छह अंक हासिल किये, जबकि महिला टीम ने दो जीत और एक ड्रॉ की बदौलत सात अंक जुटाए। आॅस्ट्रेलियाई पुरुष टीम के खिलाड़ी जेक हार्वी ने कहा, न्यूजीलैंड ने इसे बहुत प्रतिस्पर्धी शृंखला बनाया, लेकिन हम ओलंपिक खेलों के ...








