Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

टीम इंडिया का 2022 का शेड्यूल है पावर पैक्ड, आप भी कर लीजिए नोट 

टीम इंडिया का 2022 का शेड्यूल है पावर पैक्ड, आप भी कर लीजिए नोट 

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली साल 2022 की शुरुआत हो चुकी है और इस नए साल का पहला महीना भी समाप्त होने को है। ऐसे में जान लीजिए कि भारत की क्रिकेट टीम का शेड्यूल इस साल कैसा रहने वाला है। भारतीय टीम किस-किस देश के खिलाफ मुकाबले खेलेगी और किस-किस टूर्नामेंट में कौन-कौन से महीने में खेलने उतरेगी। एक तरह से देखा जाए तो टीम इंडिया का 2022 का शेड्यूल काफी पावर पैक्ड है, जिसमें दो मल्टी नेशन टूर्नामेंट भी खेले जाने हैं।  जनवरी का महीना बीत चुका है, जिसमें भी भारतीय टीम ने क्रिकेट खेली है, लेकिन आगे के शेड्यूल को देखें तो फरवरी से लेकर दिसंबर कोई ऐसा महीना नहीं जाएगा, जब भारतीय क्रिकेट मैदान पर नहीं उतरेंगे। यहां तक कि दो महीने तक को हर दिन क्रिकेट आईपीएल के रूप में देखी जा सकेगी। पावर पैक्ड शेड्यूल इसलिए भी है, क्योंकि पिछले दो साल में कोरोना वायरस महामारी के कारण बहुत कम क्रिकेट खेली गई है।  ...
शाहीन अफरीदी ने अपनी ‘ड्रीम हैट्रिक’ का खोला राज, इन 3 भारतीय बल्लेबाजों को करना चाहते हैं आउट

शाहीन अफरीदी ने अपनी ‘ड्रीम हैट्रिक’ का खोला राज, इन 3 भारतीय बल्लेबाजों को करना चाहते हैं आउट

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने उन तीन बल्लेबाजों के बारे में खुलकर बात की जो उनकी ड्रीम हैट्रिक में शामिल होने चाहिए। शाहीन अफरीदी ने इस बारे में भारतीय तिकड़ी का नाम लिया, जिसे उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2021 के लीग मैच में परेशान किया था। बाएं हाथ के सीमर ने कहा कि केएल राहुल, रोहित शर्मा और विराट कोहली की भारतीय बल्लेबाजी तिकड़ी उनके सपनों की हैट्रिक होगी। ...
वेस्टइंडीज के खिलाफ बरसेंगे ये दो भारतीय बल्लेबाज, आंकड़ें हैं हैरान करने वाले

वेस्टइंडीज के खिलाफ बरसेंगे ये दो भारतीय बल्लेबाज, आंकड़ें हैं हैरान करने वाले

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 जनवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। वेस्टइंडीज की टीम जल्द भारत के दौरे पर आएगी और पहले वनडे सीरीज खेलेगी। इसके बाद तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज भी खेली जानी है, लेकिन यहां हम बात करेंगे एकदिवसीय सीरीज की, जिसमें दो भारतीय बल्लेबाजों का बल्ला चलना संभव लग रहा है। ये बल्लेबाज कोई और नहीं, बल्कि पूर्व कप्तान विराट कोहली और मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा हैं। इन बल्लेबाजों के आंकड़े वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ हैरान करने वाले हैं।  सबसे पहले बात करते हैं रन मशीन विराट कोहली की, जिन्होंने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक या दो नहीं, बल्कि 9 शतक अब तक जड़े हैं। उन्होंने 39 मैचों की 38 पारियों में 9 शतक और 11 अर्धशतकों के साथ 2235 रन बनाए हैं। विराट का वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में औसत 7...
महेंद्र सिंह धोनी से मिली खास सलाह, जानें कौन हैं आईपीएल नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले भूटान के पहले क्रिकेटर मिक्‍यो दोर्जी

महेंद्र सिंह धोनी से मिली खास सलाह, जानें कौन हैं आईपीएल नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले भूटान के पहले क्रिकेटर मिक्‍यो दोर्जी

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली आईपीएल 2022 मेगा ऑक्‍शन (IPL 2022 Mega Auction) का आयोजन अगले महीने 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होना है। नीलामी के लिए इस बार 1214 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 896 भारतीय और 318 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। इन विदेशी खिजलाड़ियों में कुछ नाम ऐसे भी हैं, जो अपने देश के एकमात्र क्रिकेटर है, जिन्होंने आईपीएल नीलामी के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें एक नाम भूटान के ऑलआउंडर मिक्‍यो दोर्जी (Mikyo Dorji) का भी हैं। ...
39 साल के शोएब मलिक ने 4 छक्कों में ही किया विरोधी टीम का काम तमाम,पेशावर जाल्मी को मिली जीत

39 साल के शोएब मलिक ने 4 छक्कों में ही किया विरोधी टीम का काम तमाम,पेशावर जाल्मी को मिली जीत

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली अनुभवी शोएब मलिक के शानदार प्रदर्शन के दम पर पेशावर जाल्मी ने पाकिस्तान सुपर लीग के मैच में क्वेटा ग्लैडिएटर्स को पांच विकेट से हराया। मलिक ने मोर्चे से अगुवाई करते हुए 32 गेंद में नाबाद 48 रन बनाए जिससे उनकी टीम ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 191 रन बनाकर जीत दर्ज की। नियमित कप्तान वहाब रियाज के कोरोना संक्रमित होने के कारण मलिक इस मैच में कप्तानी कर रहे थे। बाएं हाथ के बल्लेबाज हुसैन तलत ने 29 गेंद में 52 रन बनाए और मलिक के साथ 81 रन की साझेदारी की।...
13 फरवरी से शुरू होगी रणजी ट्रॉफी, BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कर दिया कन्फर्म 

13 फरवरी से शुरू होगी रणजी ट्रॉफी, BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कर दिया कन्फर्म 

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रणजी ट्रॉफी 2022 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। पिछले साल कोरोना महामारी के कारण टूर्नामेंट का आयोजन नहीं किया गया था और इस बार इसे 13 जनवरी से शुरू करने की योजना थी, लेकिन देश में तीसरी लहर को देखते हुए इसे अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। हालांकि अब बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने खुद बताया है कि रणजी ट्रॉफी 2022 की शुरुआत कब से होगी। बोर्ड प्रमुख के अनुसार, BCCI 13 फरवरी से टूर्नामेंट को शुरू करने का मन बना रहा है। उन्होंने साथ ही कहा कि टूर्नामेंट के फॉर्मेट में कोई बदलाव नहीं होगा।  गांगुली ने टूर्नामेंट के शुरू होने की तारीख स्पोर्ट्स स्टार से बातचीत में कन्फर्म की। उन्होंने कहा कि सभी टीमों को 5 ग्रुप में बांटा जाएगा। हर ग्रुप में 6 टीम होगी। जबकि प्लेट ग्रुप में 8 टीमें होंगी। गांगुली ने कहा, 'हम मिड- फरवरी से ...
इरफान पठान ने ठोकी टूर्नामेंट की सबसे तेज फिफ्टी, लेकिन हार के बाद अपने आंसुओं को नहीं रोक पाए दिग्गज ऑलराउंडर

इरफान पठान ने ठोकी टूर्नामेंट की सबसे तेज फिफ्टी, लेकिन हार के बाद अपने आंसुओं को नहीं रोक पाए दिग्गज ऑलराउंडर

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली लीजेंड्स लीग क्रिकेट में इंडिया महाराजा की टीम वर्ल्ड जायंट्स के खिलाफ करीबी मैच हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई। इंडिया महाराजा के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वर्ल्ड जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रन बनाए। इसके जवाब में इंडिया महाराजा की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 223 रन ही बना सकी। फाइनल में अब शनिवार को वर्ल्ड जायंट्स का सामना एशिया लायंस से होगा। इस मैच में ऑलराउंडर इरफान पठान ने 18 गेंदों पर ही फिफ्टी जड़ डाली, जोकि इस टूर्नामेंट का सबसे तेज अर्धशतक है।   ...
यूसुफ पठान ने ब्रेट ली की गेंद पर जड़ा 95 मीटर लंबा SIX, इरफान ने किया भांगडा

यूसुफ पठान ने ब्रेट ली की गेंद पर जड़ा 95 मीटर लंबा SIX, इरफान ने किया भांगडा

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) 2022 में इंडिया महाराजा टीम का सफर खत्म हो गया। 27 जनवरी को खेले गए आखिरी लीग मैच में इंडिया महाराजा को वर्ल्ड जायंट्स के खिलाफ पांच रनों से हार का सामना करना पड़ा। हाइ स्कोरिंग मैच में पठान ब्रदर्स ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। मैच के दौरान यूसुफ पठान ने ब्रेट ली की गेंद पर 95 मीटर लंबा छक्का लगाया, जिसे देखकर इरफान पठान भांगड़ा करने लगे और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है। कप्तान यूसुफ ने 22 गेंद पर 45 और इरफान ने 21 गेंद पर 56 रनों की पारी खेली। इरफान ने 18 गेंद पर पचासा जड़ा, जो इस टूर्नामेंट का सबसे तेज पचासा भी है। फाइनल मैच अब 29 जनवरी को वर्ल्ड जायंट्स और एशिया लायन्स के बीच खेला जाएगा। इंडिया महाराजा को आखिरी ओवर में जीत के लिए आठ ओवर चाहिए थे, लेकिन ब्रेट ली ने महज दो रन खर्चे और इरफान पठान ...
वेस्टइंडीज के दिग्गज डैरेन सैमी ने किया दावा, बताया क्यों भारतीय क्रिकेट अच्छे हाथों में है

वेस्टइंडीज के दिग्गज डैरेन सैमी ने किया दावा, बताया क्यों भारतीय क्रिकेट अच्छे हाथों में है

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली वेस्टइंडीज को दो टी20 विश्व कप जिता चुके पूर्व कप्तान डैरेन सैमी का मानना है कि भारतीय क्रिकेट रोहित शर्मा की कप्तानी में अच्छे हाथों में है। सैमी का कहना है कि रोहित शर्मा उसी तरह के कप्तान हैं, जिस तरह के कप्तान एमएस धोनी हैं और दोनों ही कप्तान अपने खिलाड़ियों से बेस्ट निकलवाना जानते हैं। पांच बार के आईपीएल विजेता कप्तान रोहित शर्मा 6 फरवरी से अहमदाबाद में शुरू होने वाली वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी तीन एकदिवसीय और तीन टी20 इंटरनेशनल सीरीज के साथ पूर्णकालिक भारत के सीमित ओवरों के कप्तान के रूप में कार्यभार संभालेंगे। बीसीसीआई द्वारा विराट कोहली को एकदिवसीय कप्तान के पद से हटाने के बाद रोहित को कप्तान बनाया गया था। सैमी ने ओमान में लीजेंड्स लीग क्रिकेट से इतर पीटीआइ से बात करते हुए कहा, "कोहली मैदान पर अपने प्रदर्शन से असाधारण रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि यह टीम को प्रभावित करे...
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज की तैयारी में जुटे मोहम्मद सिराज, यॉर्कर देख उड़ जाएंगे होश

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज की तैयारी में जुटे मोहम्मद सिराज, यॉर्कर देख उड़ जाएंगे होश

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज वेस्टइंडीज के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज की तैयारी में जुट गए हैं। सिराज ने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें वह नेट्स पर गेंदबाजी करते हुए दिख रहे हैं। सिराज इस दौरान बाउंसर, यॉर्कर गेंद फेंकने की जमकर प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं। सिराज ने इंस्टाग्राम पर चार वीडियो क्लिप शेयर की हैं। सिराज इस समय हैदराबाद में हैं और जल्द ही अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे। 6 फरवरी से भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेली जानी है। वनडे सीरीज के तीनों मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने हैं। 6, 9 और 11 फरवरी को तीन वनडे इंटरनेशनल मैच खेले जाने हैं, इसके बाद 16, 18 और 20 फरवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जानी है।...