Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

क्लीन बोल्ड होने के बाद भी स्टोक्स ने लिया रिव्यू

क्लीन बोल्ड होने के बाद भी स्टोक्स ने लिया रिव्यू

स्पोर्ट्स
सिडनी एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी के मैदान में खेला जा रहा है। इस मैच में एक अजीबो गरीब वाकया देखने को मिला। बेन स्टोक्स के क्लीन बोल्ड के बाद भी अंपायर ने उन्हें नॉट आउट दिया और वो क्रीज पर बने रहे। मजेदार बात तो यह है की स्टोक्स को भी यह पता था कि गेंद उनके ऑफ स्टंप पर लगी है। इसके बाद भी उन्होंने रिव्यू लिया और तीसरे अंपायर ने उन्हें नॉट आउट करार दिया। इसके बाद वो 66 रन की अहम पारी खेलकर आउट हुए। गेंदबाज कैमरून ग्रीन भी यह सब देखकर हैरान थे। ...
आईपीएल नीलामी 10 दिन के लिए टाल सकता है बीसीसीआई

आईपीएल नीलामी 10 दिन के लिए टाल सकता है बीसीसीआई

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जनवरी का पहला सप्ताह समाप्त हो गया है लेकिन बोर्ड अब तक आईपीएल नीलामी की तारीखों का एलान नहीं कर पाया है। अब यह खबर आ रही है कि बीसीसीआई नीलामी को 10 दिनों के लिए टाल सकता है। इसके पीछे का कारण अहमदाबाद फ्रैंचाइजी विवाद है। स्ट्टेबाजी कंपनियों के साथ काम करने के आरोपों के बाद अहमदाबाद को अब तक टीम अधिग्रहण करने का पत्र नहीं मिला है। बोर्ड अहमदाबाद विवाद को लेकर गंभीर है। उसने इसके लिए जांच समिति भी बनाई थी और माना जा रहा था कि अहमदाबाद को क्लीन चीट दे दी जाएगी। हालांकि, अब तक ऐसा नहीं हुआ है। बीसीसीआई ने आईपीएल के लिए दो नई टीमों का एलान 25 अक्टूबर को किया था। लखनऊ को आरपीएसजी वेंचर्स लिमिटेड ने 7090 करोड़ रुपये और अहमदाबाद को सीवीसी कैपिटल ने 5625 करोड़ रुपये में खरीदा था।...
अब धीमी गति से ओवर किए तो विपक्षी टीम को मिलेगा पावरप्ले का फायदा

अब धीमी गति से ओवर किए तो विपक्षी टीम को मिलेगा पावरप्ले का फायदा

स्पोर्ट्स
दुबई आईसीसी ने टी-20 क्रिकेट में भी धीमी ओवर गति पर जुर्माना लगाने का नियम ला दिया है। अब टी-20 में भी जो टीम निर्धारित समय पर 20 ओवर पूरे नहीं कर पाएगी, उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। आईसीसी का यह नया नियम सबीना पार्क में वेस्टइंडीज और आयरलैंड के बीच होने वाले मैच से लागू होगा। यह मैच 16 जनवरी को खेला जाएगा। आईसीसी का यह नया नियम ऑस्ट्रेलिया में होने वाले 2022 टी-20 वर्ल्डकप में भी लागू होगा।  इसके साथ ही आईसीसी ने टी-20 सीरीज में हर पारी के बीच में ड्रिंक्स ब्रेक का भी प्रावधान रखा है। महिला और पुरुष दोनों के लिए यह नियम लाया गया है। अब दो देशों के बीच टी-20 सीरीज के दौरान हर पारी के बीच में पानी और बाकी डिंक्स के लिए निर्धारित समय दिया जाएगा। हालांकि यह खिलाड़ियों के ऊपर होगा कि वो यह ब्रेक लेना चाहते हैं या नहीं। ...
क्या विराट के बाहर होने के कारण जोहानिसबर्ग टेस्ट हार गई टीम इंडिया? चौंकाने वाले हैं ‘किंग कोहली’ के रिकॉर्ड

क्या विराट के बाहर होने के कारण जोहानिसबर्ग टेस्ट हार गई टीम इंडिया? चौंकाने वाले हैं ‘किंग कोहली’ के रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला जोहानिसबर्ग में हार गई। मैच के चौथे दिन गुरुवार (छह जनवरी) को अफ्रीकी टीम ने सात विकेट से भारत को हरा दिया। टीम इंडिया की कप्तानी केएल राहुल ने की। राहुल बतौर कप्तान अपने पहले ही टेस्ट में हार गए। 240 रन का बचाव नहीं करने के कारण उनकी आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे कि क्या विराट कोहली होते तो टीम इंडिया नहीं हारती? क्या कोहली 240 रन का बचाव कर पाते? क्रिकेट में कभी भी कुछ भी संभव है, लेकिन आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं कि कोहली अगर कप्तान रहते तो टीम इंडिया इस लक्ष्य का बचाव कर लेती। कोहली के नेतृत्व में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि टीम इंडिया 150 से ज्यादा रन को बचा नहीं सकी। कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने अब तक 67 मैच खेले हैं। इस दौरान उसे 40 में जीत और 16 में हार मिली है। 11 मैच...
इंग्लैंड के दिग्गज फुटबॉल क्लब को लग सकता है झटका

इंग्लैंड के दिग्गज फुटबॉल क्लब को लग सकता है झटका

स्पोर्ट्स
इंग्लैंड की दिग्गज फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए फिलहाल कुछ भी सही नहीं हो रहा है। हाल ही में वॉल्वरहैंपटन ने मैनचेस्टर यूनाइटेड को उसी के घर ओल्ड ट्रैफर्ड में 1-0 से हराकर इस मैदान पर उनके विजय रथ को रोका था। अब ब्रिटिश मीडिया में रिपोर्ट आ रही है कि इस क्लब के 17 स्टार खिलाड़ी अपनी टीम से नाराज हैं और क्लब छोड़ सकते हैं। ...
ब्रॉड पिछले 70 साल में ऐसा करने वाले पहले इंग्लिश गेंदबाज

ब्रॉड पिछले 70 साल में ऐसा करने वाले पहले इंग्लिश गेंदबाज

स्पोर्ट्स
सिडनी ऑस्ट्रलिया और इंग्लैंड के बीच सिडनी में खेले जा रहे एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी 416/8 पर घोषित कर दी थी। जवाब में इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट गंवाए 13 रन बना लिए हैं। हसीब हमीद और जैक क्राउली क्रीज पर टिके हुए हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम की स्थिति फिलहाल मजबूत नजर आ रही है। ऑस्ट्रेलियाई टीम की अच्छी शुरुआतटॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी रही। डेविड वार्नर और मार्कस हैरिस के बीच पहले विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी हुई। वार्नर के रूप में ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका लगा। वे 30 रन बनाकर स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद हैरिस भी 38 रन बनाकर पवेलियन चलते बने। ...
कपिल देव आज मना रहे हैं अपना 63वां जन्मदिन

कपिल देव आज मना रहे हैं अपना 63वां जन्मदिन

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत को उसका पहला विश्व कप दिलाने वाले पूर्व दिग्गज खिलाड़ी कपिल देव आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म छह जनवरी 1959 को चंडीगढ़ में हुआ था। उनके नेत़ृत्व में टीम इंडिया ने कुछ ऐसा कर दिखाया, जिसकी आज भी मिसाल दी जाती है। 1983 में कपिल की ही कप्तानी में भारत ने पहली बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया था। इस मौके पर हम आपको इस दिग्गज खिलाड़ी के कुछ बड़े रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं।  कपिल देव वनडे विश्व कप जीतने वाले सबसे युवा कप्तान हैं। आज भी उनके इस रिकॉर्ड को कोई नहीं तोड़ सका है। उन्होंने जब वेस्टइंडीज को फाइनल में हराकर विश्व कप जीता, तब वह 24 साल 170 दिन के थे। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग हैं। उन्होंने 28 साल से अधिक की उम्र में पहला विश्व कप जीता था। कपिल का यह रिकॉर्ड आज भी कायम है।...
तुम लोग मुझे हर ओवर में हार्ट अटैक दे रहे हो

तुम लोग मुझे हर ओवर में हार्ट अटैक दे रहे हो

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच रोमांचक स्थिति में बना हुआ है। जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में चल रहे मुकाबले में चौथे दिन के खेल का पहला सत्र बारिश की वजह से धुल गया। हालांकि इससे पहले तीसरे दिन का खेल बेहद उतार-चढ़ाव और विवादों भरा रहा। खिलाड़ियों के बीच गहमागहमी भी देखने को मिली जिसे अंपायरों ने बीच-बचाव कर शांत भी करवाया। इसी दौरान मैदानी अंपायर मराइस इरासमस द्वारा टीम इंडिया को कही गई बात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  तीसरे दिन के खेल के आखिरी सत्र में भारतीय गेंदबाज पूरी ताकत के साथ गेंदबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को आउट करने की पूरी कोशिश कर रहे थे। विकेट की तलाश में टीम इंडिया ने कई करीबी मामलों के लिए जमकर अपील की। इसकी वजह से वहां मौजूद अंपायरों को भी काफी चौकन्ना रहना पड़ रहा था। इसी दौरान वहां ...
भारतीय खेल प्राधिकरण ने खिलाड़ियों के लिए जारी किए नए दिशानिर्देश

भारतीय खेल प्राधिकरण ने खिलाड़ियों के लिए जारी किए नए दिशानिर्देश

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने देशभर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों और संक्रमण के खतरे को देखते हुए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक खिलाड़ियों को नए मापदंड का पालन करना होगा।  साई की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि सभी एथलीटों को प्रशिक्षण केंद्रों पर पहुंचने पर अनिवार्य रूप से रैपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) से गुजरना होगा। यही नहीं खिलाड़ियों का हर पांचवें दिन पर रैपिड एंटीजन टेस्ट किया जाएगा। इनमें जिनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी उन्हें आरटीपीसीआर टेस्ट से गुजरना होगा और साथ ही नेगेटिव रिपोर्ट आने तक पृथकवास में रहना होगा। इस पूरी प्रक्रिया को विभिन्न राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों और राष्ट्रीय कोचिंग शिविरों में लागू किया जाएगा। ...
उस्मान ख्वाजा ने 28 महीने बाद वापसी करते हुए जड़ा धमाकेदार शतक

उस्मान ख्वाजा ने 28 महीने बाद वापसी करते हुए जड़ा धमाकेदार शतक

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार वापसी की है। 28 महीने बाद टेस्ट टीम में शामिल हुए ख्वाजा ने सिडनी में खेले जा रहे पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज के तीसरे मुकाबला धमाकेदार शतक लगाया। ख्वाजा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में गुरुवार (छह जनवरी) को 137 रन बनाए। शतक लगाने के बाद उन्होंने जोरदार तरीके से जश्न मनाया। इस दौरान स्टेडियम में मौजूद उनकी पत्नी भावुक हो गईं। मध्यक्रम के बल्लेबाज ट्रेविस हेड को कोरोना संक्रमित होने के कारण ख्वाजा को प्लेइंग-11 में जगह मिली। उन्होंने सिडनी में चार साल बाद शतक लगाया। यह महज संयोग है की बात है कि सिडनी में उन्होंने पिछला शतक भी छह जनवरी को ही लगाया था। तब उन्होंने 171 रन की पारी खेली थी। इस बार 137 रन ठोक दिए। ...