Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने बढ़ाई बीसीसीआई की चिंता

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने बढ़ाई बीसीसीआई की चिंता

स्पोर्ट्स
 नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) पर एक बार फिर से कोरोना के संकट मंडरा रहा है। आईपीएल 2020 का आयोजन कोविड-19 के कारण यूएई में हुआ था। अगले साल 2021 में टूर्नामेंट शुरू तो भारत में हुआ, लेकिन बायो-बबल में कोविड-19 मामले आने के बाद उसे 30 मैच के बाद रोक दिया गया था। फिर सितंबर-अक्टूबर में यूएई में दूसरे चरण का आयोजन हुआ था। अब फिर से ऐसा लग रहा है कि 2022 में भी कोविड-19 के कारण टूर्नामेंट भारत से बाहर हो सकता है। पिछले साल बीसीसीआई को टी20 वर्ल्डकप का भी आयोजन यूएई-ओमान में करना पड़ा था। भारत में एक बार फिर कोविड-19 की स्थिति बिगड़ती जा रही है और देश में प्रतिदिन एक लाख से अधिक मामले आ रहे हैं। भारत में कई राज्यों में कोरोना के कारण स्थिति खराब है। संक्रमण का असर क्रिकेट पर भी पड़ा है। बीसीसीआई पहले ही कई घरेलू टूर्नामेंट रद्द कर चुका है और कोविड का असर अब आईपीएल 2022 पर भी पड़...
एलियासिमे-शापोवालोव ने कनाडा को पहली बार बनाया चैंपियन

एलियासिमे-शापोवालोव ने कनाडा को पहली बार बनाया चैंपियन

स्पोर्ट्स
 नई दिल्ली  फेलिक्स ऑगर एलियासिमे और डेनिस शापोवालोव की शानदार प्रदर्शन के दम पर कनाडा ने पहली बार एटीपी कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। मेलबर्न में रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में कनाडा ने स्पेन के खिलाफ 2-0 से शानदार जीत हासिल की।  दिन के पहले मुकाबले में सबसे पहले डेनिस शापोवालोव ने पाब्लो करेनो बुस्टा को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से हराकर कनाडा को बढ़त दिलाई। इसके बाद निर्णायक मुकाबले में फेलिक्स ऑगर एलियासिमे ने स्पेनिश स्टार रोबर्टो बतिस्ता अगुट को पटखनी दी और अपनी टीम को उसका पहला खिताब दिलाने में सफल रहे। कनाडा के स्टार और दुनिया के 11वें नंबर के खिलाड़ी फेलिक्स ऑगर ने 19वीं रैंक वाले रोबर्टो बतिस्ता को कड़े मुकाबले में सीधे सेटों में 7-6 (7/3), 6-3 से हराया। ...
शीतकालीन ओलंपिक पर मंडराया कोविड-19 का साया

शीतकालीन ओलंपिक पर मंडराया कोविड-19 का साया

स्पोर्ट्स
बीजिंग चीन में अगले महीने से बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन होना है लेकिन उससे पहले कोरोना महामारी के बढ़ते मामले ने ससरकार और आयोजकों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। राजधानी बीजिंग के नजदीकी शहर तियानजिन में कोविड-19 के कई मामले सामने आए हैं जिसमें घातक ओमिक्रॉन प्रारूप के भी दो मामले भी शामिल हैं। इसे देखते हुए यहां के एक करोड़ 40 लाख निवासियों के परीक्षण की तैयारी शुरू हो चुकी है।  अधिकारियों ने बताया कि 20 लोगों के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद तियानजिन ने पूरे शहर में परीक्षण कराने का फैसला किया है। नगर निगम के कोविड-19 रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए बने मुख्यालय ने बताया कि संक्रमण के ये मामले शुक्रवार और शनिवार को जिनान जिले में आए और पता चला है कि इनमें से दो मामले ओमिक्रॉन प्रारूप के हैं।...
किसी भी टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में जरूर चलता है रहाणे का बल्ला

किसी भी टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में जरूर चलता है रहाणे का बल्ला

स्पोर्ट्स
केप टाउन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे यानी जोहानिसबर्ग टेस्ट में अजिंक्य रहाणे ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने इस टेस्ट की दूसरी पारी में 58 रन की छोटी, लेकिन बहुमुल्य पारी खेली। उनकी चेतेश्वर पुजारा (53 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 111 रन की साझेदारी ने ही टीम इंडिया को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। रहाणे दूसरी पारी में टीम इंडिया के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। रहाणे की 58 रन की पारी के बाद एक हैरान कर देने वाला आंकड़ा सामने आया है। किसी भी टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में रहाणे का बल्ला जरूर चलता है। इसमें वह जमकर रन बनाते हैं। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो रहाणे ने 81 टेस्ट की 138 पारियों में 39.06 की औसत से 4921 रन बनाए हैं। इसमें 12 शतक और 25 अर्धशतक शामिल है।...
कमबैक किंग उस्मान ख्वाजा का कमाल, इंग्लैंड को बुरी तरह धोया

कमबैक किंग उस्मान ख्वाजा का कमाल, इंग्लैंड को बुरी तरह धोया

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा 'कमबैक किंग' बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में नाबाद 101 रन की पारी खेली। ख्वाजा ने एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट की पहली पारी में 137 रन बनाए थे। ख्वाजा सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर दोनों पारियों में शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। 16 साल पहले रिकी पोंटिंग ने इसी मैदान पर दोनों पारियों में शतक लगाया था। ख्वाजा ने पहली पारी में 137 रन बनाने के लिए 260 गेंद लिए थे। इस दौरान 13 चौके जड़े थे। उनका स्ट्राइक रेट 52.69 का था। दूसरी पारी में ख्वाजा ने ज्यादा तेजी से बल्लेबाजी की। उन्होंने 138 गेंद पर नाबाद 101 रन बनाए। इनमें 10 चौके और दो छक्के शामिल हैं। दूसरी पारी में ख्वाजा का स्ट्राइक रेट 73.19 का रहा।...
टॉप-5 टी20 लीग में सबसे ज्यादा इनामी राशि IPL में

टॉप-5 टी20 लीग में सबसे ज्यादा इनामी राशि IPL में

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली  इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 15वां सीजन इस साल अप्रैल-मई में होना है। उससे पहले फरवरी में बड़ी नीलामी का आयोजन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) करने वाली है। आईपीएल की बात जब भी होती है तो लोगों को दिमाग में सबसे पहले पैसा आता है। क्रिकेट प्रेमी हमेशा यह जानना चाहते हैं कि किस खिलाड़ी को कितने पैसे मिले, कौन सबसे महंगा महंगा खिलाड़ी है और आईपीएल की प्राइज मनी कितनी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया भर में टी20 लीग जीतने वाली टीम को प्राइज मनी के रूप में सबसे बड़ी रकम आईपीएल में ही दी जाती है।...
राहुल की जगह अजिंक्य रहाणे को जोहानिसबर्ग में क्यों करनी चाहिए थी कप्तानी? वसीम जाफर ने बताए कारण

राहुल की जगह अजिंक्य रहाणे को जोहानिसबर्ग में क्यों करनी चाहिए थी कप्तानी? वसीम जाफर ने बताए कारण

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली  भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने जोहानिसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पूर्व उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे की मौजूदगी के बावजूद केएल राहुल से कप्तानी कराने के फैसले पर नाराजगी जताई है। जाफर का मानना है कि नियमित कप्तान विराट कोहली की अनुपस्थिति में रहाणे को ही कप्तानी करनी चाहिए थी। भारतीय टीम दूसरा टेस्ट मैच सात विकेट से हार गई थी। डीन एल्गर की टीम ने आखिरी दिन 240 रन का लक्ष्य हासिल कर सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया था। विराट कोहली पीठ की ऐंठन के कारण दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। दौरे से पहले उपकप्तान बनाए जाने वाले राहुल को जोहानिसबर्ग में कप्तानी करनी पड़ी थी। बल्लेबाजी में तो उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और पहली पारी में अर्धशतक लगाया था, लेकिन मैच की चौथी पारी में उनकी कप्तानी सवालों के घेरे में आ गई थी। वे अफ्रीकी बल्लेबाजों पर दबाव बनाने मे...
क्या एक मैच के मेहमान बने हनुमा, कोहली के लिए होंगे बाहर?

क्या एक मैच के मेहमान बने हनुमा, कोहली के लिए होंगे बाहर?

स्पोर्ट्स
 केपटाउन  भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला मंगलवार (11 जनवरी) से केपटाउन में खेला जाएगा। टीम इंडिया के पास इस मैदान पर पहली बार टेस्ट जीतने की चुनौती होगी। अगर टीम इंडिया इस टेस्ट में पास हो जाती है तो वह दक्षिण अफ्रीका में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने में भी कामयाब हो सकती है। तीसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया में कई बदलाव होंगे। विराट कोहली की वापसी तय है। वहीं, मोहम्मद सिराज का चोट के कारण बाहर जा सकते हैं। विराट की वापसी का मतलब है कि हनुमा विहारी को बाहर जाना पड़ेगा। हनुमा ने जोहानिसबर्ग की दूसरी पारी में छोटी मगर बेहतरीन पारी खेली थी। हनुमा ने टीम के लिए महत्वपूर्ण नाबाद 40 रन बनाए थे। उनकी बदौलत ही टीम इंडिया 200 रन से ज्यादा का स्कोर पार करने में सफल रही थी। हनुमा ने जोहानिबर्ग से पहले पिछला टेस्ट सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले साल खेला ...
केएल राहुल की कप्तानी पर भड़के सुनील गावस्कर, डीन एल्गर का नाम लेकर लगाया बड़ा आरोप

केएल राहुल की कप्तानी पर भड़के सुनील गावस्कर, डीन एल्गर का नाम लेकर लगाया बड़ा आरोप

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
भारत को जोहानिसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी। 240 रन के लक्ष्य को दक्षिण अफ्रीका ने सात विकेट रहते हासिल कर लिया। इस टेस्ट में भारतीय टीम की कप्तानी केएल राहुल कर रहे थे। विराट कोहली चोट की वजह से ये मैच नहीं खेल रहे थे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की कमान डीन एल्गर के हाथों में थी। उन्होंने नाबाद 96 रन की बेहतरीन पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई और सीरीज भी 1-1 से बराबर करा दिया।  गावस्कर ने राहुल की कप्तानी पर नाराजगी जताईभारतीय टीम की हार के बाद पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने बतौर कप्तान केएल राहुल के कुछ फैसलों पर सवाल उठाए हैं और नाराजगी जाहिर की है। गावस्कर ने कहा कि राहुल की उन गलतियों की वजह से ही टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने बताया कि एल्गर जब एक रन ले रहे थे और लगातार स्ट्राइक रोटेट कर रहे थे, तब राहुल ने दो फील्डर्स को डीप में लगा रखा था, जो...
बीसीसीआई के तीन और एमसीए के 15 कर्मचारी कोरोना संक्रमित

बीसीसीआई के तीन और एमसीए के 15 कर्मचारी कोरोना संक्रमित

स्पोर्ट्स
मुंबई  भारत में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। महाराष्ट्री की राजधानी मुंबई में एक दिन में 20 हजार से भी ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसका असर मुंबई स्थित भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के हेडक्वार्टर में भी देखने को मिला है। एक रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई स्थित बीसीसीआई के हेडक्वार्टर में तीन कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, इसी बिल्डिंग में मौजूद मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के  ऑफिस में भी 15 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद एमसीए के ऑफिस को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं, कई कर्मचारियों और अधिकारियों को सेल्फ क्वारैंटाइन होने को कहा गया है। बीसीसीआई का हेडक्वार्टर वानखेडे स्टेडियम के परिसर में मौजूद है। इसे क्रिकेट सेंटर के नाम से भी जाना जाता है।...