Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

मैंने सोचा अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत की बात करूंगा तो लोग मुझे ‘पागल’ कहेंगे : मोमिनुल

मैंने सोचा अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत की बात करूंगा तो लोग मुझे ‘पागल’ कहेंगे : मोमिनुल

स्पोर्ट्स
माउंट मोनगानुई : बांग्लादेश के कप्तान मोमिनुल हक ने कहा कि वह सोचते थे कि अगर उन्होंने अपनी टीम के न्यूजीलैंड में जीत दर्ज करने की इच्छा के बारे में जिक्र भी किया तो उन पर ‘पागल होने का ठप्पा' लगा दिया जाएगा। इसलिए जब बांग्लादेश ने बुधवार को यहां बे ओवल में अपनी सबसे बड़ी टेस्ट जीत में से एक हासिल की तो उनसे जब इस क्षण के बारे में पूछा गया तब उनके पास बयां करने के लिए शब्द नहीं थे और यह बिलकुल भी हैरानी भरा नहीं था।...
सानिया-नाडिया की जोड़ी एडीलेड इंटरनेशनल के सेमीफाइनल में पहुंची

सानिया-नाडिया की जोड़ी एडीलेड इंटरनेशनल के सेमीफाइनल में पहुंची

स्पोर्ट्स
एडीलेड : भारत की सानिया मिर्जा और उनकी उक्रेन की जोड़ीदार नाडिया किचेनोक ने गुरूवार को कड़े मुकाबले में अमेरिका की शेल्बी रोजर्स और ब्रिटेन की हीथर वाटसन को हराकर एडीलेड इंटरनेशनल 1 डब्ल्यूटीए टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।  सानिया और नाडिया की जोड़ी ने अपनी प्रतिद्वंद्वियों को 55 मिनट तक चले क्वार्टर फाइनल में 6-0 1-6 10-5 से शिकस्त दी। अब सानिया-नाडिया की जोड़ी का सामना डब्ल्यूटीए 500 टूर्नामेंट के अंतिम चार में एशले बार्टी और स्टोर्म सैंडर्स की जोड़ी से होगा।  सानिया और नाडिया ने इससे पहले पहले दौर में गैब्रिएला दाब्रोवस्की और गियूलियाना ओल्मोस की जोड़ी को 1-6 6-3 10-8 से हराया था। एडीलेड टूर्नामेंट 17 जनवरी से मेलबर्न में शुरू हो रहे आस्ट्रेलियाई ओपन ग्रैंडस्लैम की तैयारी का टूर्नामेंट है। ...
‘कूल’ जसप्रीत बुमराह को आया गुस्सा

‘कूल’ जसप्रीत बुमराह को आया गुस्सा

स्पोर्ट्स
जोहानिसबर्ग भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जोहानिसबर्ग के वांडरर्स में दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है। भारतीय टीम की दूसरी पारी में बल्लेबाजी के दौरान 'कूल' जसप्रीत बुमराह को गुस्सा आ गया और वह मुंबई इंडियंस के लिए 2021 आईपीएल खेल चुके तेज गेंदबाज मार्को जेन्सन से भिड़ गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।...
वार्नर पर बड़ा दांव खेलना चाहेंगी ये तीन टीमें

वार्नर पर बड़ा दांव खेलना चाहेंगी ये तीन टीमें

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली आईपीएल 2022 के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सभी टीमों ने रिलीज और रीटेन खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। सनराइजर्स हैदराबाद ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए उनको खिताब जीताने वाले कप्तान डेविड वार्नर को रिलीज कर दिया। वार्नर की कप्तानी में हैदराबाद ने 2016 में आईपीएल खिताब जीता था। इस सीजन में उन्होंने 17 मैचों में 848 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 60.57 का रहा था। हालांकि, पिछले सीजन में एक दो खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें पहले कप्तानी और बाद में टीम से ही बाहर कर दिया गया। इसके बाद वार्नर ने टी-20 विश्व कप में वापसी की और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने। वार्नर सनराइजर्स हैदराबाद के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। इस फ्रेंचाइजी के लिए उनसे ज्यादा रन किसी दूसरे बल्लेबाज ने नहीं बनाए हैं।...
श्रीलंका के बल्लेबाज ने 23 मैच खेलने के बाद ही लिया संन्यास

श्रीलंका के बल्लेबाज ने 23 मैच खेलने के बाद ही लिया संन्यास

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली श्रीलंका के क्रिकेटर भानुका राजपक्षे ने अचानक ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने बुधवार (पांच जनवरी) को श्रीलंकाई क्रिकेट को एक पत्र भेजा। 30 साल के भानुका ने 23 अंतरराष्ट्रीय खेलने के बाद ही क्रिकेट को अलविदा कह दिया। श्रीलंका के लिए दिग्गज खिलाड़ी लसिथ मलिंगा उनके इस फैसले से काफी हैरान हुए। उन्होंने भानुका से फैसले पर विचार करने के लिए कहा है। भानुका ने संन्यास लेते हुए अपने पत्र में लिखा, "मैंने एक खिलाड़ी, पति के रूप में अपनी स्थिति पर बहुत सावधानी से विचार किया है। पितृत्व और संबंधित पारिवारिक दायित्वों को देखते हुए यह निर्णय ले रहा हूं।" राजपक्षे ने श्रीलंका के लिए पांच वनडे और 18 टी20 मुकाबलों में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने दोनों वनडे में एक अर्धशतक की मदद से 89 और 18 टी20 में दो अर्धशतकों की मदद से 320 रन बनाए।...
पहले दिन इंग्लैंड के इस स्पिनर ने बटोरी सुर्खियां

पहले दिन इंग्लैंड के इस स्पिनर ने बटोरी सुर्खियां

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच सिडनी में चौथा टेस्ट मैच शुरू हो चुका है। पांच मैचों की एशेज टेस्ट श्रृंखला में 3-0 की बढ़त के साथ उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बारिश से प्रभावित पहले दिन के खेल में ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट खोकर 126 रन बनाए। इंग्लैंड को तीनों सफलता उसके तेज गेंदबाजों ने दिलाई जबकि स्पिनर जैक लीच ने दो ओवर की गेंदबाजी की और तीन रन दिए।  पहले दिन लीच के लिए गेंदबाजी में कुछ खास नहीं रहा लेकिन मैदान में उन्होंने सभी का दिल जीता। मैच के दौरान लीच सीमारेखा के पास आकर्षण का केंद्र बने रहे। उन्होंने फील्डिंग करते वक्त अपने एक क्रिकेट प्रशंसक को उसके सिर पर ऑटोग्राफ दिया। दिलचस्प बात यह कि लीच ने अपने गंजे फैन को उसके सिर पर ऑटोग्राफ दिया। बता दें कि जैक लीच खुद भी गंजे हैं और उनके सिर पर भी बाल नहीं है। यही कारण है कि ली...
वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं विराट कोहली

वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं विराट कोहली

स्पोर्ट्स
जोहानिसबर्ग भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली पीठ में समस्या के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नहीं खेल रहे हैं। कोहली ने जोहानिसबर्ग में टेस्ट शुरू होने से ठीक पहले सोमवार (तीन जनवरी) को अपना नाम वापस ले लिया था। अब कोहली वापसी की तैयारी में जुट गए हैं। उन्होंने मैच के तीसरे दिन कोच राहुल द्रविड़ के साथ कुछ समय के लिए अभ्यास किया। कोहली को तीसरे दिन जोहानिसबर्ग में अभ्यास करते देखा गया। राहुल द्रविड़ भारतीय कप्तान के लिए थ्रो-डाउन कर रहे थे। विराट कोहली को पीठ के ऊपरी हिस्से में ऐंठन का सामना करना पड़ा और एक दिन पहले टीम के साथ अभ्यास करने के बावजूद अंतिम समय में दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए। इससे इस बात की अटकलें लगाईं कि क्या यह स्लिप डिस्क की समस्या है जिसका सामना उन्हें 2018 में करना पड़ना था।...
सबसे महंगे खिलाड़ी प्रदीप नरवाल ने प्रो कबड्डी लीग में रचा इतिहास

सबसे महंगे खिलाड़ी प्रदीप नरवाल ने प्रो कबड्डी लीग में रचा इतिहास

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली प्रो कबड्डी लीग में मंगलवार (चार जनवरी) को यूपी योद्धा के स्टार खिलाड़ी प्रदीप नरवाल ने इतिहास रच दिया। प्रदीप प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में 1200 रेड अंक हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि, उनके इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के बावजूद यूपी योद्धा की टीम नहीं जीत सकी। उसे तमिल थलाइवाज की टीम ने 39-33 के अंतर से हरा दिया। यूपी योद्धा इस सीजन के लिए अनुभवी रेडर प्रदीप नरवाल को रिकॉर्ड 1.65 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। वे इस लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। नरवाल की सैलरी के मामले में पाकिस्तान के क्रिकेट कप्तान बाबर आजम से भी आगे हैं। पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने वाले बाबर को 1.24 करोड़ रुपये मिलते हैं। नरवाल को उनसे 41 लाख रुपये ज्यादा मिलते हैं।...
फिफ्टी लगाने के बाद आउट हुए कप्तान केएल राहुल

फिफ्टी लगाने के बाद आउट हुए कप्तान केएल राहुल

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
जोहानिसबर्ग भारतीय टीम अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरी है। भारतीय टीम ने अब तक दक्षिण अफ्रीका में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। 
पाकिस्तानी ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

पाकिस्तानी ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान किया है। हालांकि वो टी-20 लीग खेलते रहेंगे। 41 साल के हफीज ने पाकिस्तान के लिए अपना आखिरी मैच टी-20 वर्ल्डकप 2021 में खेला था। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान के लिए 12780 रन बनाए हैं। पिछले कुछ सालों से सिर्फ टी-20 क्रिकेट ही खेल रहे थे। उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। वहीं उनका आखिरी टेस्ट मैच 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ था। हफीज ने 2003 में अपने करियर की शुरुआत की थी। ...