Tuesday, May 19निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

विराट सेना के पास दक्षिण अफ्रीका में पहली सीरीज जीतने का मौका

विराट सेना के पास दक्षिण अफ्रीका में पहली सीरीज जीतने का मौका

स्पोर्ट्स
जोहानिसबर्ग टीम इंडिया को नए साल में अपनी पहली ही सीरीज में इतिहास रचने का मौका है। विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम सोमवार से यहां शुरू हो रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को हराकर इस देश में पहली टेस्ट सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी। जोहानिसबर्ग के वांडरर्स में 2018 में भारत की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम में से एक की नींव रखी गई जब काफी मुश्किल पिच पर भारत ने मेजबान टीम को हराया और टीम इंडिया को शीर्ष टीमों से भिड़ने और उन्हें उन्हीं के मैदान पर पस्त करने का आत्मविश्वास मिला।...
24 साल में पहली बार मेलबर्न में नहीं दिखेंगी विलियम्स बहनें

24 साल में पहली बार मेलबर्न में नहीं दिखेंगी विलियम्स बहनें

स्पोर्ट्स
मेलबर्न साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में 24 साल बाद विलिम्यस बहनों में से कोई भी ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में खेलते हुए नहीं दिखेगी। छोटी बहन सेरेना के बाद 41 वर्षीय वीनस भी 17 जनवरी से शुरू होने वाले इस ग्रैंडस्लैम से हट गईं। वर्ष 1998 में पहली बाद दोनों बहनों ने एक साथ इस टूर्नामेंट में खेलना शुरू किया था। उसके बाद से दोनों में एक हर साल इसमें खेलती रहीं।  पहली बार दोनों बहनें नहीं खेलेंगीयह पहला मौका होगा जब इस बार दोनों बहनों में से कोई भी चुनौती पेश नहीं करेंगी। वीनस दस साल (2012) में पहली बार तो 40 वर्षीय सेरेना चार साल (2018) बाद इसमें नहीं खेलेंगी। वहीं यह कुल पांचवां मौका है जब दोनों बहनें इस टूर्नामेंट में अपना दम नहीं दिखाएंगी। सात बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन वीनस टांग में चोट के चलते अगस्त के बाद से कोर्ट पर नहीं उतरी हैं। इससे वह रैंकिंग में 318वें नंबर पर ख...
बंगाल रणजी टीम के सात सदस्य कोरोना पॉजिटिव

बंगाल रणजी टीम के सात सदस्य कोरोना पॉजिटिव

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली देश में कोरोना के मामले फिर तेजी से बढ़ रहे हैं और खेल जगत से जुड़ी गतिविधियां इससे प्रभावित हो रही हैं। बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी पर भी इसका असर पड़ा है। बंगाल रणजी टीम के सात सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी सदस्यों को आइसोलेट कर दिया गया है। बंगाल क्रिकेट संघ के सचिव स्नेहाशीष गांगुली ने यह जानकारी दी है। इससे पहले बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बंगाल की टीम में कोरोना के सात मामले आने के बाद मुंबई के साथ उसका अभ्यास मैच भी रद्द कर दिया गया है।   मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बंगाल की टीम में कोरोना के सात मामले आने के बाद मुंबई के साथ उसका अभ्यास मैच भी रद्द कर दिया गया है। रणजी ट्रॉफी का मौजूदा सीजन 13 जनवरी से शुरू होगा। इस बार बंगाल की टीम ग्रुप बी में है। उसके साथ विदर्भ, राजस्थ...
ऋषभ पंत के पास धोनी के खास क्लब में शामिल होने का मौका

ऋषभ पंत के पास धोनी के खास क्लब में शामिल होने का मौका

स्पोर्ट्स
जोहानिसबर्ग भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला जोहानिसबर्ग में सोमवार (तीन जनवरी) से खेला जाएगा। इस मुकाबले को जीतकर टीम इंडिया पहली बार दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीतना चाहेगी। इस मैच के दौरान कुछ खिलाड़ी रिकॉर्ड बना सकते हैं तो कुछ खिलाड़ी खास उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। रविचंद्रन अश्विन के निशाने पर महान कप्तान कपिल देव का रिकॉर्ड है तो विकेटकीपर ऋषभ पंत की नजर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खास क्लब में शामिल होने पर है। सेंचुरियन टेस्ट में पंत ने क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में 100 शिकार पूरे किए थे। अब उनकी नजर 100 कैच पूरे करने पर है। वे इससे चार कदम दूर हैं। पंत ने 26 टेस्ट में अब तक 96 कैच लिए हैं और आठ स्टंप किए हैं। भारत के लिए सबसे ज्यादा कैच लेने वाले विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी हैं। उन्होंने 90 टेस्ट मैचों में 256 कैच लिए हैं। उन्हो...
मेदवेदेव के दम पर जीता रूस

मेदवेदेव के दम पर जीता रूस

स्पोर्ट्स
सिडनी दुूनिया के नंबर दो टेनिस खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव एटीपी कप के शुरुआती मुकाबले के एकल वर्ग में हार गए। हालांकि उन्होंने युगल में रोमन सेफुलिन के साथ मिलकर जीत दर्ज कर रूस को फ्रांस पर 2-1 की विजय दिला दी। मेदवेदेव ने फ्रांस पर मिली इस जीत को अपने कॅरिअर की सबसे भावनात्मक जीत में से एक बताया। उन्होंने कहा, 'मेरे कॅरिअर में निश्चय ही कुछ भावनात्मक लम्हें रहें हैं लेकिन यह जीत उन शीर्ष पांच में से तीन है।'  गत चैंपियन रूस का मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया से सामना होगा। रोमन ने आर्थर रिंडरनेश को तीन सेट में 2-6, 7-5, 6-3 से हराकर रूस को फ्रांस पर 1-0 से बढ़त दिलाई। अगले मुकाबले में मेदवेदेव को दुनिया के 35वें नंबर के खिलाफ युगो हंबर्ट के हाथों 7-6, 5-7, 6-7 से शिकस्त मिली। इससे स्कोर 1-1 से बराबर हो गया। निर्णायक मुकाबले में मेदवेदेव-रोमन ने फ्रांस के फेब्रिस मार्टिन और एडवर्ड रोजर वेसल...
अमेरिका के टेक्सास में अचानक हुई मछलियों की बारिश, जानिए इस दुर्लभ घटना के पीछे की साइंस

अमेरिका के टेक्सास में अचानक हुई मछलियों की बारिश, जानिए इस दुर्लभ घटना के पीछे की साइंस

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स
इस हफ्ते अमेरिका में एक अजीबो-गरीब घटना हुई है। पूर्वी टेक्सास के टेक्सरकाना शहर में अचानक आए तूफान के साथ मछलियों की बारिश हुई। इससे लोग हैरान रह गए। जब वे घरों से निकल कर सड़कों पर गए तो चारों तरफ मछलियां पड़ी हुई मिलीं। बाद में शहर के आधिकारिक फेसबुक पेज पर बताया गया कि यह कोई जादू नहीं था। इस दुर्लभ घटना को साइंस में 'एनिमल रेन' कहा जाता है। क्या होती है एनिमल रेन? एनिमल रेन का मतलब आसमान से जीवों का गिरना है। यह दुर्लभ घटना तब होती है, जब तालाब या झील जैसी जगहों के किसी हिस्से में बवंडर बनता है। अंग्रेजी में इसे वॉटर स्‍पाउट्स कहा जाता है। इस बवंडर में ऐसा साइक्लोन (चक्रवात) बनता है जो पानी के साथ-साथ उसमें मौजूद पौधों और छोटे जानवरों को भी खींच लेता है। जैसे-जैसे बवंडर शक्तिशाली बनता जाता है, वैसे-वैसे जानवरों को अपनी चपेट में लेता जाता है। इसके बाद ये तूफान के साथ जमीन की ओ...
द्रविड़ ने बताई विराट के शतक न लगा पाने की वजह

द्रविड़ ने बताई विराट के शतक न लगा पाने की वजह

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
जोहान्सबर्ग भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कल यानी 3 जनवरी से दूसरा टेस्ट मैच शुरू होगा। भारतीय टीम सेंचुरियन में पहला टेस्ट मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले चुकी है और अब उसकी नजर सीरीज जीतने पर है। दोनों टीमों के बीच जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। उससे पहले मैच की पूर्व संध्या पर भारतीय कोच राहुल द्रविड़ मीडिया से रूबरू हुए। ...
ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच पिंक टेस्ट से तीन दिन पहले कोरोना संक्रमित हुए ग्लेन मैक्ग्रा

ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच पिंक टेस्ट से तीन दिन पहले कोरोना संक्रमित हुए ग्लेन मैक्ग्रा

स्पोर्ट्स
सिडनी ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाले चौथे एशेज टेस्ट से पहले कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रविवार को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मैक्ग्रा इस सीरीज के कमेंट्री पैनल का हिस्सा भी हैं। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट पांच जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। इस टेस्ट को पिंक टेस्ट भी कहा जाता है।  क्या है पिंंक टेस्ट?दरअसल, इस टेस्ट का नाता मैक्ग्रा और उनकी पत्नी जेन से जुड़ा है। टेस्ट मैच के तीसरे दिन को 'जेन मैक्ग्रा डे' के नाम से जाना जाता है। जेन का 2008 में ब्रेस्ट कैंसर की वजह से निधन हो गया था। इसके बाद ब्रेस्ट कैंसर के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए सिडनी में पिंक टेस्ट कराया जाने लगा। सिडनी ग्लेन मैक्ग्रा का होम ग्राउंड है। इस टेस्ट से जमा हुई राशी को ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित लोगों क...
दूसरे टेस्ट से पहले मुश्किल में दक्षिण अफ्रीकी टीम

दूसरे टेस्ट से पहले मुश्किल में दक्षिण अफ्रीकी टीम

स्पोर्ट्स
जोहानिसबर्ग भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सोमवार से जोहानिसबर्ग में दूसरा टेस्ट खेला जाएगा। सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने 113 रन से जीत हासिल की और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका को वापसी करनी होगी। हालांकि, उनके लिए यह मुश्किल नजर आ रहा है, क्योंकि पहले मैच के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी कमजोर पड़ गई है।...
एशेज हारने वाली इंग्लैंड की टीम को लगा एक और झटका

एशेज हारने वाली इंग्लैंड की टीम को लगा एक और झटका

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली इंग्लैंड की टीम के लिए इन दिनों कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज में 2-1 से पीछे होने के बाद टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हार मिली थी। अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में 0-3 से पीछे चल रही है। सीरीज हार चुकी इंग्लिश टीम को रविवार (2 जनवरी) को एक और झटका लगा। मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और वे चौथे टेस्ट में टीम के साथ नहीं होंगे। चौथे टेस्ट में सिल्वरवुड की जगह मौजूदा सहायक कोच ग्राहम थोर्पे मुख्य कोच की भूमिका निभाएंगे। सिल्वरवुड के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने दी। बोर्ड ने अपने बयान में कहा, "सिल्वरवुड 30 दिसंबर से मेलबर्न में आइसोलेट थे। उनके परिवार का एक सदस्य कोरोना संक्रमित पाया गया था। सिल्वरवुड में कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं।"...