Tuesday, May 19निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने बुमराह को उपकप्तान बनाए जाने पर जताई हैरानी

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने बुमराह को उपकप्तान बनाए जाने पर जताई हैरानी

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारतीय टेस्ट टीम इन दिनों दक्षिण अफ्रीका में दूसरे टेस्ट मैच की तैयारियों में जुटी हुई है। विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया पहला टेस्ट मैच जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। उधर भारतीय चयनकर्ता अपने फैसलों को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इसी महीने की 19 तारीख से शुरू होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारतीय स्क्वॉड का एलान कर चुके हैं, जिसमें चोटिल रोहित शर्मा की जगह केएल राहुल को कप्तान बनाया गया है जबकि जसप्रीत बुमराह को उपकप्तानी मिली है।  चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चयन समिति के इस फैसले पर कई पूर्व क्रिकेटर हैरान हैं और इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर व चयनकर्ता सबा करीम ने बुमराह को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने पर हैरानी जताते हुए कहा कि ऋषभ पंत इसके लिए सबसे उपयुक्त विकल्प थे।...
क्या पाकिस्तान को मिलेगा विदेशी कोच?

क्या पाकिस्तान को मिलेगा विदेशी कोच?

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली पाकिस्तान क्रिकेट टीम लंबे समय से एक पूर्णकालिक कोच के लिए तरस रही है। मिस्बाह उल हक ने टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले मुख्य कोच पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके साथ गेंदबाजी कोच वकार यूनिस ने भी टीम का साथ छोड़ दिया था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मिस्बाह के जाने के बाद सकलैन मुश्ताक को अंतरिम कोच बनाया था। अब बोर्ड एक पूर्णकालिक कोच चाहता है। पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा ने कहा है कि कप्तान बाबर आजम और सकलैन टीम के लिए विदेशी कोच चाहते हैं। बाबर और सकलैन के अलावा के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान भी विदेशी कोच के पक्ष में हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने कहा, ‘‘कप्तान बाबर आजम, उपकप्तान रिजवान और सकलैन से कोच को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान सभी ने कहा कि राष्ट्रीय टीम के ड्रेसिंग रूम विदेशी कोच का होना बेहतर साबित होगा।’’...
बल्लेबाज के कहने पर अंपायर ने बदल दिया फैसला

बल्लेबाज के कहने पर अंपायर ने बदल दिया फैसला

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग बिग बैश का 11वां सीजन जारी है। रविवार को सीजन का 31वां मुकाबला पर्थ स्कॉर्चर्स और मेलबर्न स्टार्स के बीच खेला गया। इस मैच को पर्थ की टीम ने 50 रन से अपने नाम कर लिया। मुकाबले के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर दर्शक हैरान रह गए। अंपायर एक फैसले ने मैच का रूख बदल दिया और पर्थ की टीम मैच आसानी से जीत गई। पर्थ के कप्तान एश्टन टर्नर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टर्नर ने अपनी छोटी पारी में 19 गेंद पर 27 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 142.11 का रहा। उनकी पारी की बदौलत पर्थ की टीम 20 ओवर में 180 रन तक पहुंच गई। कर्टिस पीटरसन ने 50, कॉलिन मुनरो ने 40 और एश्टन एगर ने 19 रन बनाए। जवाब में मेलबर्न स्टार्स की टीम 18.5 ओवर में 130 रन पर ऑलआउट हो गई। उसके लिए जोए क्लार्क ने 52 और टॉम रोजर्स ने 32 रन बनाए।...
ये चार खिलाड़ी साल 2021 के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के लिए नामित

ये चार खिलाड़ी साल 2021 के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के लिए नामित

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने साल 2021 के लिए इंग्लैंड के कप्तान जो रूट, न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन, पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को साल 2021 के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के लिए नामित किया है। ये चारों खिलाड़ी इस साल शानदार फॉर्म में थे और अपनी टीमों को कई अहम मैचों में जीत दिलाई।  जो रूटइंग्लिश कप्तान रूट ने इस साल टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों प्रारूपों को मिलाकर 18 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 58.37 की औसत से 1855 रन बनाए। इसमें छह शतक शामिल हैं। वह कई बार अकेले मैदान पर जमे रहे और अपनी टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकाला। उन्होंने साल 2021 की शुरुआत दोहरे शतक से की थी। श्रीलंका के खिलाफ जनवरी में गॉल में उन्होंने 228 रन की पारी खेली थी। इसके बाद चेन्नई में भारत के खिलाफ 218 रन बनाए थे। भारत के खिलाफ घरेलू मैदान पर ह...
दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा

दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा

स्पोर्ट्स
सेंचुरियन दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उनका यह फैसला चौंकाने वाला है, क्योंकि वह गुरुवार को भारत के खिलाफ खेलने वाली टीम में शामिल थे। भारत ने सेंचुरियन में खेला गया यह टेस्ट 113 रन से जीता था। इस टेस्ट के बाद डिकॉक दूसरे और तीसरे टेस्ट में पैटरनिटी लीव लेने वाले थे, लेकिन अचानक से उन्होंने संन्यास लेने का एलान किया। हालांकि, डिकॉक वनडे और टी-20 फॉर्मेट में खेलते रहेंगे। डिकॉक ने संन्यास को लेकर क्या कहा?डिकॉक ने अपने बयान में कहा- मैं अब अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना चाहता हूं। इसी वजह से टेस्ट से रिटायरमेंट लेने का फैसला लिया है। डिकॉक जल्द ही पिता बनने वाले हैं। उन्होंने कहा कि यह फैसला आसान नहीं था। मैंने इसके बारे में काफी सोचा है और अपने भविष्य का पूरी तरह से आंकलन किया। ...
डेविड वॉर्नर ने जीता दिल, पुष्पा मूवी के इस चर्चित डायलाग पर की जबरदस्त एक्टिंग

डेविड वॉर्नर ने जीता दिल, पुष्पा मूवी के इस चर्चित डायलाग पर की जबरदस्त एक्टिंग

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली ऑस्ट्रेलियाई विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर एशेज सीरीज के ब्रेक में इन दिनों इंस्टाग्राम पर अपना समय बिता रहे है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरुआती मुकाबलों में शानदार बल्लेबाजी के बाद उन्होंने अपने अभिनय से सभी का दिल जीता। सोशल मीडिया खासकर इंस्टाग्राम पर सक्रीय रहने वाले वॉर्नर अक्सर अलग-अलग तेलुगु और हिंदी गानों और उनके दृश्यों पर रील और टिकटॉक वीडियो बनाते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने इस बार पुष्पा मूवी का रील बनाया और अभिनेता अल्लू अर्जुन के चर्चित डायलाग को दोहराने की कोशिश की।   वॉर्नर ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए छह सेकंड के छोटे वीडियो में हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म के एक डायलाग का लिप-सिंक किया और साथ ही अल्लू अर्जुन की ट्रेडमार्क शैली की नकल भी की। देखते-देखते वीडियो तेजी से सोशल मीडिया वायरल होने लगा और न केवल प्रशंसकों और डेवि...
इतने साल बाद सेंचुरियन में हारी दक्षिण अफ्रीकी टीम

इतने साल बाद सेंचुरियन में हारी दक्षिण अफ्रीकी टीम

स्पोर्ट्स
सेंचुरियन भारतीय टीम का अफ्रीका दौरा बॉक्सिंग डे टेस्ट के साथ शुरू हुआ। भारत के सामने दौरे से पहले कई चुनौतियां थीं, लेकिन इन सबको पीछे छोड़ते हुए भारत ने जीत हासिल की। भारत ने सेंचुरियन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 113 रन से हरा दिया। इस मैदान पर अफ्रीका का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। इस टेस्ट से पहले तक अफ्रीकी टीम ने यहां 26 मैच खेले थे और सिर्फ दो मैच ही हारे थे। हालांकि, भारत ने ऑस्ट्रेलिया में गाबा का गुरूर तोड़ने के बाद अब टीम ने दक्षिण अफ्रीका में सेंचुरियन भी फतह कर ली है। इस साल की शुरुआत में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को ब्रिस्बेन के गाबा में हराया था। इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया 32 साल बाद हारी थी। वहीं, इसी साल भारतीय टीम ने ओवल के मैदान पर इंग्लैंड को हराया था। इस मैदान पर भारतीय टीम ने पिछली बार इंग्लैंड को 1971 में हराया था। 50 साल बाद भारतीय टीम ओवल में जीतने में कामयाब रही।...
कप्तान कोहली ने राहुल-मयंक की पारी को बताया अहम

कप्तान कोहली ने राहुल-मयंक की पारी को बताया अहम

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार जीत दर्ज करते हुए तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को एकतरफा मुकाबले में 113 रनों से पटखनी दी और पहली बार सेंचुरियन में जीत दर्ज की। टीम की तरफ से उपकप्तान केएल राहुल ने पहली पारी में शतक जड़ा तो वहीं मोहम्मद शमी ने आठ विकेट चटकाए। भारत की इस जीत से विराट कोहली काफी खुश नजर आए और साथी खिलाड़ियों की तारीफ़ में कसीदे पढ़े। उन्होंने शमी की खासतौर पर प्रशंसा की।  विराट ने मैच के बाद कहा, 'हमें एक शानदार शुरुआत मिली। बारिश से एक दिन प्रभावित होने के बाद भी हमारी टीम ने बढ़िया खेल दिखाया। एक सीरीज के लिए यह शानदार शुरुआत है। सेंचुरियन जैसी पिच पर पहले बल्लेबाज़ी करना काफ़ी कठिन है और हमारे सलामी बल्लेबाज़ों ने इस चुनौती का डटकर सामना किया। हमारे ओपनर्स का...
साल के अंत में पाकिस्तान से आगे निकल गया भारत

साल के अंत में पाकिस्तान से आगे निकल गया भारत

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली विराट कोहली की सेना ने दक्षिण अफ्रीका में ऐतिसासिक जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन में खेला गया। टीम इंडिया ने इसे 113 रन से अपने नाम कर लिया। इस साल ब्रिस्बेन, लॉर्ड्स और ओवल में जीत हासिल करने वाली भारतीय टीम की ये आठवीं जीत है। उसने पाकिस्तान को साल के अंत में पीछे छोड़ दिया। इस साल सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाली टीमों में टीम इंडिया शीर्ष पर पहुंच गई है। उसने 14 मैच खेले हैं और आठ जीते हैं। कोहली की टीम को तीन मैचों में हार मिली है। तीन मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। पाकिस्तान की बात करें तो उनसे नौ मैच खेले हैं और सात जीते हैं। बाबर आजम की टीम भारत से एक मैच कम हारी है। उसे दो मुकाबलों में शिकस्त मिली है। एशेज में खराब प्रदर्शन के बावजूद इंग्लैंड की टीम इस साल सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने के मामले में ती...
सौरव गांगुली कोरोना से ठीक से ठीक होकर घर लौटे

सौरव गांगुली कोरोना से ठीक से ठीक होकर घर लौटे

स्पोर्ट्स
कोलकाता बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना से ठीक हो चुके हैं। उन्हें वुडलैंड अस्पताल से छु्ट्टी भी दी जा चुकी है। हालांकि अगले दो हफ्ते तक वो डॉक्टरों की निगरानी में आइसोलेट रहेंगे। उन्होंने सोमवार के दिन कोरोना टेस्ट कराया था और रात में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उनके अंदर कोरोना के हल्के लक्षण थे, जिसके बाद उन्हें कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां चार दिन तक उनका इलाज हुआ। अस्पताल में उन्हें मोनोक्लोनल एंटी-बॉडी कॉकटेल थेरेपी दी गई थी। वुडलैंड अस्पताल की तरफ से यह भी साफ किया गया है कि गांगुली ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित नहीं हुए थे।  वुडलैंड अस्पताल की तरफ से जारी बयान में कहा गया "हमनें आज दोपहर गांगुली को छुट्टी दे दी है। वो घर में एक पखवाड़े तक डॉक्टरों की निगरानी में आइसोलेट रहेंगे। इसके बाद आगे के इलाज का फैसला किया जाएगा।" 49 वर्षीय ...