Tuesday, May 19निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

भारत ने अफ्रीका को 113 रन से हराया, सेंचुरियन में पहली जीत दर्ज की

भारत ने अफ्रीका को 113 रन से हराया, सेंचुरियन में पहली जीत दर्ज की

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
सेंचुरियन सेंचुरियन टेस्ट में भारतीय टीम जीत से सिर्फ छह विकेट दूर है। अगर मौसम भारत का साथ देता है और भारतीय गेंदबाज अफ्रीका को जल्दी आउट करके जीत हासिल करते हैं तो इस मैदान पर यह भारत की पहली जीत होगी। इससे पहले दो मौकों पर भारत को यहां बड़ी हार का सामना करना पड़ा है।
रोहित शर्मा के फिटनेस टेस्ट पर सबकी नजर

रोहित शर्मा के फिटनेस टेस्ट पर सबकी नजर

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद तीन वनडे मैच खेलने हैं। सीमित ओवरों की इस द्विपक्षीय सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान अब तक नहीं हुआ है। वनडे-टी20 के कप्तान रोहित शर्मा अनफिट चल रहे हैं। चयनकर्ता रोहित के फिटनेस टेस्ट का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि सेंचुरियन टेस्ट के बाद वनडे टीम का एलान कर दिया जाएगा। पिछले सप्ताह रोहित शर्मा ने अपनी फिटनेस को लेकर एक टेस्ट दिया था। उसमें सुधार नजर आ रही थी। दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में उनकी जगह अंतिम फिटनेस टेस्ट के बाद ही बनेगी। अगर रोहित फिट नहीं हो पाते हैं तो केएल राहुल टीम की कमान संभालेंगे। बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने इनसाइडस्पोर्ट से कहा, “टीम चयन के लिए पहले टेस्ट के बाद बैठक होगी। यह आज या कल आयोजित हो सकती है। रोहित शर्मा फिट होने के लिए पूरी तरह मेहनत कर रहे ...
बाबर-शाकिब साल के सर्वश्रेष्ठ वनडे खिलाड़ी के लिए नामित

बाबर-शाकिब साल के सर्वश्रेष्ठ वनडे खिलाड़ी के लिए नामित

स्पोर्ट्स
दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम, बांग्लादेश के शाकिब अल हसन, दक्षिण अफ्रीका के जानेमन मलान और आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग को साल 2021 के सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर के लिए नामित किया है। जनवरी में इसके विजेता का एलान किया जाएगा। इन चारों ने साल 2021 में बेहतरीन प्रदर्शन किया था।  शाकिब ने इस साल नौ वनडे मैचों में 39.57 की औसत से 277 रन बनाए। इसके अलावा उनके नाम 17.52 की औसत से 17 विकेट भी हैं। दो साल के बैन के बाद लौटे शाकिब ने 2021 की बेहतरीन शुरुआत की और वेस्टइंडीज के खिलाफ जनवरी में प्लेयर ऑफ द सीरीज बने। बांग्लादेश ने इस सीरीज में विंडीज को क्लीन स्वीप किया था। ...
विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान बने

विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान बने

स्पोर्ट्स
सेंचुरियन भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में हरा दिया है। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने सेंचुरियन टेस्ट को 113 रन से अपने नाम कर लिया। इस मैच को जीतकर कोहली दक्षिण अफ्रीका में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। वहीं, भारत उसके मैदान पर सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाला एशियाई देश बन गया है। कोहली दक्षिण अफ्रीका में दो टेस्ट मैच जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए। उन्होंने इस मामले में मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। द्रविड़ और धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया एक-एक मैच जीतने में सफल रही थी।...
ओलंपिक में महिला हॉकी ने रचा इतिहास और सबसे ऊपर लहराया हमारा तिरंगा

ओलंपिक में महिला हॉकी ने रचा इतिहास और सबसे ऊपर लहराया हमारा तिरंगा

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली खेलों के लिहाज से भारत के लिए साल 2021 बेहतरीन रहा। ओलंपिक में भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया। जैवलीन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने भारत के 121 साल के ओलंपिक इतिहास में ट्रैक एंड फील्ड में पहला मेडल जीता और वह भी गोल्ड के रूप में। इसके अलावा पुरुष हॉकी हो या महिला हॉकी दोनों में ही टीमों ने इतिहास रचा। इन कामयाबियों ने भारतीय फैंस को न सिर्फ खुशी दी, बल्कि कई मौकों पर रुला दिया। नीरज के गोल्ड जीतने के बाद पोडियम पर जब भारतीय ध्वज लहराया और राष्ट्रगान बजा, तो हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा हो गया।...
14 वर्षीय तीरंदाजी खिलाड़ी प्रज्वल ने लहराया परचम

14 वर्षीय तीरंदाजी खिलाड़ी प्रज्वल ने लहराया परचम

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में जीते दो रजत और एक कांस्य पदकहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। तीरंदाजी खेल प्रतियोगिता की विभिन्न स्पर्धाओं में हनुमानगढ़ जिले के 14 वर्षीय खिलाड़ी प्रज्वल चौधरी ने जिले का नाम रोशन किया। जिला कलक्टर नथमल डिडेल की ओर से खिलाड़ी प्रज्वल चौधरी को सम्मानित किया गया। जिला कलक्टर ने जिले का नाम रोशन करने पर खिलाड़ी प्रज्वल चौधरी को शुभकामनाएं दी।...
दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका, शमी ने मार्करम को बोल्ड किया

दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका, शमी ने मार्करम को बोल्ड किया

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
सेंचुरियन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारत के पास चौथे दिन लंच तक 209 रन की बढ़त है। चौथे दिन भारत तेजी से रन बनाकर अफ्रीका के सामने बड़ा स्कोर रखना चाहेगा।
विराट-पुजारा फिर से फेल, फैंस ने लगाई क्लास

विराट-पुजारा फिर से फेल, फैंस ने लगाई क्लास

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। चौथे दिन टीम इंडिया के पास 280 रन से अधिक की बढ़त हो गई है और वह फिलहाल मजबूत स्थिति में है। हालांकि दूसरी पारी में टीम इंडिया की बल्लेबाजी पूरी तरह से फेल रही और कोई भी खिलाड़ी अधिक देर तक क्रीज पर नहीं टिक पाया। टीम के कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा की खराब फॉर्म भी बरकरार रही और दोनों खिलाड़ियों ने फिर से निराश किया। कोहली 18 तो पुजारा सिर्फ 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यही कारण रहा कि दोनों स्टार खिलाड़ियों को लोगों ने सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। क्रिकेट फैंस ने विराट-पुजारा को खराब प्रदर्शन के जमकर लताड़ लगाई। किसी ने उन्हें टीम से बाहर करने की बात कही तो किसी ने उनके खेलने के तरीके और तकनीक पर सवाल उठाये।...
विराट कोहली फिर से फेल, 767 दिन से शतक का इंतजार

विराट कोहली फिर से फेल, 767 दिन से शतक का इंतजार

स्पोर्ट्स
सेंचुरियन भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली के लिए एक और साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बुरी यादों के साथ गुजरने वाला है। वे 2020 के बाद 2021 का भी अंत शतक के बिना करने वाले हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट में कोहली का बल्ला नहीं चला। वे पहली पारी में 35 रन बनाकर आउट हुए थे तो दूसरी पारी में 18 रन ही बना सके। कोहली लगातार पांचवीं पारी में अर्धशतक नहीं लगा सके हैं। वहीं, पिछला शतक 767 दिन पहले लगाया था। एक ही गलती बार-बार कर रहे कोहलीकोहली को मार्को जानेसन ने विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच कराया। कोहली पहली पारी में लुंगी एनगिडी की गेंद पर स्लिप में वियान मूल्डर को कैच थमा बैठे थे। दोनों पारियों में आउट होने के तरीका एक ही जैसा था। कोहली बाहर जाती गेंद को ड्राइव करने के प्रयास में दोनों पारियों में आउट हुए हैं। विशेषज्ञों ने कई बार कहा है कि कोहली से जब रन नहीं बन रहे...
राहुल द्रविड़ को मिला खास सम्मान

राहुल द्रविड़ को मिला खास सम्मान

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारतीय टीम के कोच और दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ को सेंचुरियन में एक खास सम्मान मिला। वह भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम की परंपरा का हिस्सा बने। द्रविड़ ने मैदान के ऐतिहासिक घंटे को बजाकर चौथे दिन की शुरुआत की। बीसीसीआई ने सेंचुरियन क्रिकेट मैदान में राहुल द्रविड़ के घंटा बजाकर मैच की शुरुआत करने की घटना की तस्वीर शेयर की। साथ ही लिखा, 'सुपरस्पोर्ट पार्क की परंपराओं का पालन करते हुए राहुल द्रविड़ ने घंटा बजाकर दिन के खेल की शुरुआत की।...