Tuesday, May 19निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

एशेज में खराब फॉर्म के कारण स्टीव स्मिथ को नुकसान

एशेज में खराब फॉर्म के कारण स्टीव स्मिथ को नुकसान

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी की। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को एशेज सीरीज में खराब प्रदर्शन का खामियाजा भुगतना पड़ा। वे तीसरे से चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन अब उनसे आगे तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। एशेज में अब तक बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन टॉप-5 में पहुंच गए हैं। रैंकिंग में एंडरसन को तो फायदा हुआ, लेकिन उनकी टीम सीरीज हार गई। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इंग्लैंड के इस अनुभवी गेंदबाज ने सीरीज के दो टेस्ट मैच में सात विकेट झटके हैं। ओली रॉबिंसन ने इंग्लैंड के लिए उनसे ज्यादा नौ विकेट लिए हैं। ...
गोवा में लाखों रुपये में लगाई गई क्रिस्टियानो रोनाल्डो की मूर्ति

गोवा में लाखों रुपये में लगाई गई क्रिस्टियानो रोनाल्डो की मूर्ति

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो के प्रशंसक दुनिया भर में हैं। पांच बार बैलेन डी ऑर अवॉर्ड जीतने वाले रोनाल्डो के लाखों प्रशंसक भारत में भी है। गोवा की राजधानी में पणजी में इसका प्रमाण भी मिला है। इंग्लैंड के क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड की ओर से खेलने वाले रोनाल्डो की मूर्ति पणजी में लगाई गई है। इस मूर्ति का वजन 410 किलोग्राम है। युवाओं को प्रेरित करने और राज्य और देश में फुटबॉल को अगले स्तर तक ले जाने के लिए रोनाल्डो की मूर्ति स्थापित की गई है। इसे स्थापित करने का उद्देश्य युवा पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रेरित करना और उनके सपनों को पूरा करना है।...
हिमाचल प्रदेश ने तमिलनाडु के खिलाफ दोहराया ‘1983’ वाला कारनामा

हिमाचल प्रदेश ने तमिलनाडु के खिलाफ दोहराया ‘1983’ वाला कारनामा

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
जयपुर इस साल विजय हजारे ट्रॉफी (2021/22) में शायद ही किसी ने सोचा होगा कि एक बेहद साधारण सी दिखने वाली टीम हिमाचल प्रदेश खिताब अपने नाम कर जाएगी। हालांकि, ऐसा वाकई हुआ और 36 साल के अपने क्रिकेट खेलने के इतिहास में हिमाचल ने पहली बार कोई खिताब जीता है। यह एक बड़ी जीत है और इससे हिमचाल के खिलाड़ियों का घरेलू क्रिकेट में वर्चस्व बढ़ेगा और ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी भारतीय टीम में आ पाएंगे। अब तक हिमाचल प्रदेश का एक भी पुरुष क्रिकेटर सीनियर टीम इंडिया में नहीं खेल पाया है। वहीं, सुषमा वर्मा महिला टीम इंडिया से खेल चुकी हैं।...
शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौटे पुजारा तो द्रविड़ ने यूं बढ़ाया हौसला

शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौटे पुजारा तो द्रविड़ ने यूं बढ़ाया हौसला

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा फेल रहे और खाता खोले बगैर ही पवेलियन लौट गए। पिछले काफी समय से अपने फॉर्म को लेकर संघर्ष कर रहे पुजारा से सभी को उम्मीदें थीं लेकिन उन्होंने के बार फिर से निराश किया। पुजारा पहली ही गेंद पर एनगीडी के हाथों आउट होकर वापस लौट गए। पुजारा के खराब फॉर्म की वजह से उन्हें लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा। फैंस ने इस बार भी उन्हें आड़े हाथों लिया और उन्हें ट्रोल किया। हालांकि पुजारा के साथ किया गया द्रविड़ का व्यवहार सभी को बेहद पसंद आया।  पहले दिन के खेल में चायकाल होने पर द्रविड़ को पुजारा की पीठ थपथपाते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में द्रविड़ ने ड्रेसिंग रूम में पुजारा की पीठ थपथपाई और कमरे में चले गए। इसके बाद पुजारा भी मुस्कुराते नजर आए। वीडियो मे...
एशिया के बाहर टेस्ट के पहले दिन शतक लगाने वाले दूसरे ओपनर बने राहुल

एशिया के बाहर टेस्ट के पहले दिन शतक लगाने वाले दूसरे ओपनर बने राहुल

स्पोर्ट्स
सेंचुरियन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट में भारत के ओपनिंग बल्लेबाज लोकेश राहुल ने बेहतरीन शतक लगाया है। राहुल ने मैच के पहले दिन नाबाद 122 रन बनाए हैं। वो भारत के दूसरे सलामी बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एशिया के बाहर जाकर टेस्ट मैच के पहले दिन शतक लगाया है। उनसे पहले मुरली विजय ने 2014 इंग्लैंड में यह कारनामा किया था। विजय ने ट्रेंट बिज के मैदान पर पहले दिन नाबाद 122 रन बनाए थे। अजब संयोग यह है कि राहुल ने अफ्रीका के खिलाफ पहले दिन नाबाद 122 रन ही बनाए हैं। हालांकि विजय इस पारी में 146 रन बनाकर आउट हो गए थे। भारत चाहेगा कि राहुल इससे बड़ी पारी खेलें और अपनी टीम को और भी बेहतर स्थिति में ले जाएं।  राहुल ने अपनी इस शतकीय पारी में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। उनके शतक की बदौलत भारत ने पहले दिन तीन विकेट खोकर 272 रन बनाए हैं। इस मैच में भारत बहुत ही अच्छी स्थिति में बना हुआ ह...
सेंचुरियन टेस्ट के दूसरे दिन क्या रहेगी भारत की रणनीति? करियर बचाने के लिए उतरेंगे अजिंक्य रहाणे

सेंचुरियन टेस्ट के दूसरे दिन क्या रहेगी भारत की रणनीति? करियर बचाने के लिए उतरेंगे अजिंक्य रहाणे

स्पोर्ट्स
सेंचुरियन भारत ने ओपनर केएल राहुल की धमाकेदार पारी की बदौलत सेंचुरियन टेस्ट में बेहतरीन शुरुआत की। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका में खेले गए किसी टेस्ट मैच के पहले दिन भारत का ये सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं है। उसने 2001 में ब्लोमफोंटेन में पहले दिन सात विकेट पर 372 रन बनाए थे। सेंचुरियन टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया ने तीन विकेट पर 272 रन बनाए हैं। दिन के नाबाद बल्लेबाज राहुल के साथ अजिंक्य रहाणे पर टीम के स्कोर में ज्यादा से ज्यादा रन जोड़ने की जिम्मेदारी होगी। पहले दिन भारत की बल्लेबाजी को देखकर यह साफ पता चला कि दोनों ओपनर्स की नजर शुरुआती ओवरों में पिच पर टिकने की थी। जिस बल्लेबाज के शॉट बेहतर लग रहे थे वह आक्रमण करने की जिम्मेदारी उठा रहा था। इसमें मयंक अग्रवाल आगे रहे। उन्होंने उन्होंने शुरुआत में कुछ अच्छे शॉट लगाए और स्कोरबोर्ड को तेजी से आगे बढ़ाया। इससे राहुल को टिकने का मौका मिल ग...
बॉक्सिंग-डे टेस्ट के पहले दिन शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बने राहुल

बॉक्सिंग-डे टेस्ट के पहले दिन शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बने राहुल

स्पोर्ट्स
सेंचुरियन दक्षिण अफ्रीका के सेंचुरियन में खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारतीय ओपनर केएल राहुल ने शतक जड़ा। उन्होंने इस शतक के साथ कई बेहतरीन रिकॉर्ड अपने नाम किए। राहुल बॉक्सिंग-डे टेस्ट के पहले दिन शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय ओपनर बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने वीरेंद्र सहवाग और मोहम्मद अजहरुद्दीन की बराबरी की। अजहरुद्दीन ने खेली थी बेहतरीन पारीहालांकि, बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में राहुल अजहरुद्दीन को पीछे छोड़ चुके हैं। राहुल फिलहाल 122 रन बनाकर नाबाद हैं। अजहरुद्दीन ने 1998 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन 103 नाबाद रन की पारी खेली थी। यह मैच न्यूजीलैंड के वेलिंग्टन में खेला गया था।  इस मैच में कीवी टीम ने भारतीय टीम को पहले दिन ही पहली पारी में 208 रन पर समेट दिया था। अजहरुद्दीन के अलावा सचिन तेंदुलकर ने 47 रन बनाए थ...
दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी एंड्री रुबलेव कोरोना पॉजिटिव

दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी एंड्री रुबलेव कोरोना पॉजिटिव

स्पोर्ट्स
बार्सिलोना दुनिया के पांचवें नबंर के खिलाड़ी एंड्री रुबलेव कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। अबूधाबी के इवेंट में खेलने के बाद उन्हें यह संक्रमण हुआ है। वो पांचवें खिलाड़ी हैं, जो एटीपी कप से पहले कोरोना से संक्रमित हुए हैं। उनसे पहले राफेल नडाल और उनके कोच कार्लोस मोया भी कोरोना संक्रमित हुए थे। वहीं डेनिस शापोवलोव , ओलंपिक टेनिस चैंपियन बेलिंडा बेनसिक और जैबुएर इस वायरस से ग्रसित हो चुके हैं। इस सभी खिलाड़ियों ने यूएई के इवेंट में भाग लिया था।  रुबलेव ने ट्वीटर पर जानकारी देते हुए लिखा "मैं  फिलहाल बार्सिलोना में हूं और कोरोना से संक्रमित हो चुका हूं। प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और डॉक्टर मेरी देख रेख कर रहे हैं। जैसा कि आपको पता है, मैंने कोरोना का टीका लगवाया है। मैं एटीपी कप और ऑस्ट्रेलियन ओपेन की तैयारी क...
भारतीय टीम आज शुरू करेगी दक्षिण अफ्रीका फतेह अभियान

भारतीय टीम आज शुरू करेगी दक्षिण अफ्रीका फतेह अभियान

स्पोर्ट्स
सेंचुरियन भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज रविवार (26 दिसंबर) से शुरू हो रही है। सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क पर खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीत और इंग्लैंड में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका फतेज अभियान की शुरुआत करेगी। अफ्रीकी जमीन पर टीम इंडिया अब तक एक बार भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है। विराट कोहली की सेना उस सूखे को खत्म करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। सेंचुरियन में भारत का रिकॉर्ड कोहली की टीम को परेशान करने वाला है। इस मैदान पर टीम इंडिया ने दो मैच खेले हैं और दोनों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 2010 में पहली बार भारत यहां खेला था। दक्षिण अफ्रीका पारी और 25 रन से जीता था। इसके बाद 2018 में अफ्रीकी टीम 135  रन से जीतने में सफल रही थी।...
8 साल बाद भारत पर पाक की जीत:अंडर-19 एशिया कप में टीम इंडिया को 2 विकेट से हराया, अहमद खान ने खेली आतिशी पारी

8 साल बाद भारत पर पाक की जीत:अंडर-19 एशिया कप में टीम इंडिया को 2 विकेट से हराया, अहमद खान ने खेली आतिशी पारी

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली अंडर-19 एशिया कप के रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को आखिरी गेंद पर 2 विकेट से हरा दिया है। मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम 237 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी। आराध्य यादव 50 टॉप स्कोरर रहे, जबकि पाक के लिए जीशान जमीर के खाते में 5 विकेट आए। 238 रनों के टारगेट को PAK ने 50 ओवर के खेल में 8 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। टीम की जीत में मुहम्मद शहजाद ने बढ़िया 81 रनों की पारी खेली। वहीं, 9वें नंबर पर अहमद खान ने 19 गेंदों पर नाबाद 29 रन बनाए। U-19 एशिया कप में PAK ने 2013 के बाद टीम इंडिया को मात दी है। इससे पहले टारगेट का पीछा करते हुए PAK की शुरुआत खराब रही थी। पारी की दूसरी ही गेंद पर राजवर्धन हंगरगेकर ने ओपनर अब्दुल वाहिद को शून्य पर बोल्ड कर टीम इंडिया को बड़ी कामयाबी दिलाई। हालांकि इसके बाद माज सदाकत और मुहम्मद शहजाद ने दूसरे विकेट के लि...