नोवाक जोकोविच ने विंबलडन में रचा इतिहास, टेनिस की दुनिया में ऐसा करने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी
नई दिल्ली। विंबलडन ओपन 2023 में फैंस को रोज रोमांचक मुकाबले देखने मिल रहे हैं। नोवाक जोकोविच बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके नाम सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने का रिकॉर्ड हैं। उन्होंने 23 ग्रैंडस्लैम जीते हैं। विंबलडन ओपन में वह अच्छा खेल दिखा रहे हैं। विंबडलन ओपन के दूसरे दौर में उन्होंने आॅस्ट्रेलिया के जोर्डन थाम्पसन को हराया और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।नोवाक जोकोविच ने आॅस्ट्रेलिया के जोर्डन थाम्पसन को 6-3, 7-6, 7-5 से हराया। इसी के साथ वह अपने ग्रैंडस्लैम करियर का 350वां मुकाबला जीतने में सफल रहे। टेनिस ग्रैंडस्लैम में 350 से ज्यादा मुकाबले जीतने वाले वह तीसरे खिलाड़ी बने हैं। रोजर फेडरर (369 मैच) और सेरेना विलियम्स (365 मैच) ने ग्रैंडस्लैम में उनसे ज्यादा मैच जीते हैं।तीन पर्यावरण कार्यकतार्ओं को मैदान पर नारंगी रंग के कागज के टुकड़े फेंककर मैच में बाधा पहुंचाने के कारण ...








